Home > Education > हरियाणा में कितने जिले हैं?

हरियाणा में कितने जिले हैं?

haryana mein kitne jile hain

Haryana Mein Kitne Jile Hain: भारत का उत्तरी राज्य हरियाणा 1966 में पंजाब से अलग होकर एक अलग राज्य के रूप में गठित हुआ था। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है।

हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल किया गया है। क्योंकि भारत की राजधानी दिल्ली तीन ओर से हरियाणा से ही घिरी हुई है। हरियाणा दक्षिण और पश्चिम में राजस्थान से उत्तर में पंजाब से दक्षिण में दिल्ली से सीमा बनाता है।

हरियाणा सरकारी परीक्षाओं के उद्देश्य से हरियाणा में कितने जिले हैं (haryana district list) और उनकी स्थापना कब की गई थी उससे संबंधित जानकारी होना बहुत ही जरूरी है।

इस लेख में हरियाणा में कुल कितने जिले हैं (haryana me kitne jile hai), उनके मुख्यालय, स्थापना वर्ष, जनसंख्या, क्षेत्रफल आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

हरियाणा में कितने जिले हैं? (Haryana Mein Kitne Jile Hain)

हरियाणा देश का 17वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। हरियाणा पंजाब से अलग होकर 1966 में जब अलग राज्य के रूप में गठित हुआ था, उस समय हरियाणा में कुल 7 जिले थे।

लेकिन वर्तमान में हरियाणा में कुल 22 जिले हैं। दो जिले भिवानी और सोनीपत साल 1972 में बने थे, वहीं अगले ही साल 1973 को कुरुक्षेत्र जिला बना था। 2016 में हरियाणा में 22 वां जिला चरखी दादरी बना।

हरियाणा का जिला सिरसा क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला है, वहीं पंचकूला क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे छोटा जिला है। फरीदाबाद जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला है, वहीं सबसे कम आबादी हरियाणा के चरखी दादरी जिले में है।

हरियाणा वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान तो माना ही जाता है इसके साथ ही यहां के जिलों में भारत का इतिहास समाहित है।

हरियाणा का जिला कुरुक्षेत्र जहां पर महाभारत का युद्ध हुआ था और उसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने भगवत गीता का पाठ सुनाया था। हरियाणा का पानीपत जिला पानीपत की लड़ाई के लिए प्रख्यात है।

हरियाणा के जिले न केवल भारतीय इतिहास को दर्शाते हैं बल्कि ये जिले औद्योगिक विकास, खाद्यान्न, दुग्ध उत्पादन और कृषि में भी आगे हैं।

हरियाणा के 22 जिलों के नाम, स्थापना वर्ष और क्षेत्रफल

जिलामुख्यालयस्थापना वर्षजनसंख्या (2011 के अनुसार)क्षेत्रफल (km²)
अंबालाअंबाला1 नवंबर 19661,136,7841,574
भिवानीभिवानी22 दिसंबर 19721,629,1093,432
चरखी दादरीचरखी दादरी1 दिसंबर 2016502,2761370
फरीदाबादफरीदाबाद15 अगस्त 19791,798,954792
फतेहाबादफतेहाबाद15 जुलाई 1997941,5222,538
गुरूग्रामगुरूग्राम1 नवंबर 19661,514,0851,253
हिसारहिसार1 नवंबर 19661,742,8153,983
झज्जरझज्जर15 जुलाई 1997956,9071,834
जींदजींद1 नवंबर 19661,332,0422,702
कैथलकैथल1 नवंबर 19891,072,8612,317
करनालकरनाल1 नवंबर 19661,506,3232,520
कुरूक्षेत्रकुरूक्षेत्र23 जनवरी 1973964,2311,530
महेंद्रगढ़नारनौल1 नवंबर 1966921,6801,859
नूहनूंह (शहर)4 अप्रैल 20051,089,4061,874
पलवलपलवल15 अगस्त 20081,040,4931,359
पंचकुलापंचकुला15 अगस्त 1995558,890898
पानीपतपानीपत1 नवंबर 19891,202,8111,268
रेवाड़ीरेवाड़ी1 नवंबर 1989896,1291,582
रोहतकरोहतक1 नवंबर 19661,058,6831,745
सिरसासिरसा26 अगस्त 19751,295,1144,277
सोनीपतसोनीपत22 दिसंबर 19721,480,0802,122
यमुनानगरयमुनानगर1 नवंबर 19891,214,1621,768

निष्कर्ष

इस लेख में आपने भारत का उत्तरी राज्य हरियाणा में कितने जिले हैं उनके नाम (haryana ke jilon ke naam) उसके बारे में जाना। इसके साथ ही हरियाणा के सभी जिलों की स्थापना कब की गई थी, उन स्थापना वर्ष के बारे में भी हमने आपको बताया।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण रहा होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी की दृष्टि से यह लेख काफी महत्वपूर्ण है। इस लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

भारत में कुल जिलेबिहार में कुल जिलेउत्तर प्रदेश में कुल जिले
मध्य प्रदेश में कुल जिलेभारत में कुल गांवभारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
राजस्थान में कुल गांवझारखंड में कुल जिले
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment