Home > General > भारत में कितने जिले हैं?

भारत में कितने जिले हैं?

Bharat Me Kitne Jile Hai : आपसे कोई पूछे कि आप कौन से जिले से हैं? तो बहुत आसानी से यह बता सकते हैं। यदि आपसे पूछे कि आपके राज्य में कुल कितने जिले हैं तो शायद आप यह भी बहुत आसानी से बता सकते हैं लेकिन क्या बता सकते हैं कि पूरे भारत में कितने जिले हैं? यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि भारत बहुत बड़ा देश है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व में सातवें नंबर पर आता है, वही जनसंख्या की दृष्टि से यह दूसरे नंबर पर आता है। विश्व में भारत ही ऐसा एक देश है जहां विभिन्न प्रांत और जाती के लोग मिल जुल कर रहते हैं। यहां के निवासियों में भाईचारा और एकता की भावना देखने को मिलती है।

Bharat Me Kitne Jile Hai
Image: Bharat Me Kitne Jile Hai

अलग-अलग राज्यों की परंपराओं और रीति-रिवाजों के होने के बावजूद पूरा देश हर त्यौहार को धूमधाम से मनाता हैं। इसीलिए भारत विश्व भर में लोकप्रिय और रोचक वाला देश है। यहां की संस्कृति और धार्मिक एकता पूरे विश्व में अनोखा हैं।

वैसे भारत में कुल कितने जिले हैं इसकी जानकारी हर एक विद्यार्थियों को होनी चाहिए क्योंकि अक्सर कई सारे परीक्षाओं में ऐसे प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। यदि आपको इसके बारे में जानकारी होगी तो फिर आपके लिए परीक्षा में लिख पाना बहुत आसान हो जाएगा।

ज्यादातर लोग अपने जिले और अपने राज्य के जिले से मतलब रखते हैं। लेकिन भारत राज्यों का संघ है इसीलिए आपको भारत में कुल कितने जिले हैं इसकी जानकारी भी होनी चाहिए। यदि आप नहीं जानते हैं तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं क्योंकि आज के इस लेख में हम भारत के सभी राज्यों में कुल कितने जिले हैं? उसके बारे में बताने वाले हैं।

भारत में कितने जिले हैं? | Bharat Me Kitne Jile Hai

भारत में कुल कितने जिले हैं

भारत एक बहुत बड़ा देश होने के कारण यह विभिन्न राज्यों में बटा हुआ है। इसके अतिरिक्त केंद्र शासित प्रदेशों में भी बटा हुआ है। भारत के प्रत्येक राज्य में जनसंख्या के आधार पर उन्हें भी कई जिलों में बांट दिया गया है। प्रत्येक वर्ष देश की जनसंख्या बढ़ती ही रहती है ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर सरकार कई राज्यों में जिले के संख्या में बदलाव करते रहती है।

साल 2011 में भारत में कुल जिले की संख्या 640 थी लेकिन क्या अभी भी भारत में जिले की संख्या 640 है? तो बता दे नहीं। पहले भारत में कुल 29 जिले थे और 29 वां राज्य तेलंगाना था लेकिन साल 2021 में भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर राज्य को एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में घोषित कर दिया, जिससे अब भारत में कुल 28 राज्य हैं।

जहां पहले सात केंद्र शासित प्रदेश थे, वहीं जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के कारण वर्तमान में 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। प्रत्येक राज्य और प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेश में जिले हैं। भारत के 28 विभिन्न राज्यों में जिलों की संख्या अलग-अलग हैं।

बात करें भारत के सभी राज्यों के कुल जिलों की संख्या तो वह कुल 697 है वही 9 केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर जिले की कुल संख्या 46 है इस तरह वर्तमान में कुल 743 जिले की संख्या भारत में हैं। आगे हम भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में जिलों की संख्या और उसके नाम देखेंगे।

भारत के सभी राज्य में जिलों की संख्या

मिज़ोरम में कुल जिले और उसके नाम

भारत का पूर्वी राज्य मिजोरम में कुल जिले की संख्या 8 है जो निम्नलिखित है:

चम्फाई, ममित, लुंगलेई, आइज़ोल, कोलासिब, लॉन्गतलाई, सइहा और सेरछिप।

नागालैण्ड में कुल जिले और उसके नाम

भारत की पूर्वी राज्य नागालैंड में कुल 11 जिले हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं:

दीमापुर, ट्वेनसांग, पेरेन, कैफाइर , कोहिमा, मोन, लॉन्गलेन्ग, ज़ुन्हेबोटो,फेक, मोकोक्चुुन्ग, और वोखा।

पंजाब में कुल जिले और उसके नाम

वर्तमान समय पंजाब में जिलों की संख्या 22 हैं। पंजाब के जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

जालंधर, कपूरथला, लुधियाना,अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फ़ज़िलका, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर,फरीदकोट, फतेहगढ़, साहिब। फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर,मनसा, मोगा, साहिबजादा , संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन।

राजस्थान कुल जिले और उसके नाम

वर्तमान समय राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 33 हैं। राजस्थान के जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर,अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, गंगानगर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, भरतपुर, भीलवाड़ा बीकानेर, बूंदी, चुरू जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, सिरोही, टोंक और उदयपुर।

सिक्किम कुल जिले और उसके नाम

सिक्किम में सिर्फ 4 जिले हैं। सिक्किम के 4 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

पूर्व सिक्किम, उत्तरी सिक्किम, दक्षिण सिक्किम और पश्चिम सिक्किम गेजिंग।

तमिलनाडु कुल जिले और उसके नाम

तमिलनाडु में कुल जिलों की संख्या 33 हैं। तमिलनाडु के जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

धर्मपुरी, नागपट्टिनम, नामक्कल, नीलगिरि, अरियालूर, ईरोड, कन्याकुमारी, डिंडिगुल, तंजावुर, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर, तिरुवन्नामलई, तिरुवल्लुर, तिरुवारुर, कांचीपुरम, कुड्डलोर, कृष्णगिरि, कोयम्बतूर, चेन्नई, पुदुकोट्टई, पेरम्बलुर, मदुरई, रामनाथपुरम, विरुधुनगर, विलुप्पुरम, तिरूनेलवेली, तूतुकुड़ी, तेनी करूर, कल्लाकुरिची, वेल्लूर, शिवगंगा, सेलम।

उड़ीसा में कुल जिले और उसके नाम

उड़ीसा में वर्तमान में कुल जिलों की संख्या 30 है उड़ीसा के सभी जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

मयूरभंज, नबरंगपुर, नयागढ़, अंगुल, बलांगीर, बालासोर, बरगढ़, बौद्ध, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुडा,कालाहांडी, कंधमाल, केंद्रपाड़ा, केंदुझार, खोरधा, कोरापुट, मलकानगिरी, नुआपाड़ा पुरी, रायगडा, संबलपुर, संबलपुर और सुबर्णपुर, भद्रक, कटक , देवगढ़, ढेंकनाल, गजपति, गंजाम।

आंध्र प्रदेश राज्य में कुल जिले और उसके नाम

आंध्र प्रदेश में कुल 13 जिलें हैं। आंध्र प्रदेश के जिलों के नाम निम्नलिखित हैं।

प्रकासम, नेल्लोर, श्रीकाकुलम, विशाखापट्नम, विजयनगरम,अनन्तपुर, चित्तूर, पूर्व गोदावरी, गुंटूर, कडपा, कृष्णा, कर्नूल, व पश्चिम गोदावरी।

अरुणाचल प्रदेश में कुल जिले और उसके नाम

अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में कुल 25 जिले हैं जिनके नाम निम्नलिखित है:

अपर सुबनसिरी, चांगलांग, दिबांग घाटी,निचली दिबांग घाटी,लोअर सुबनसिरी, नामसाई, पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, काल दाड़ी, कुरुंग कुमे, लोहित, लोंग्डिंग, पापुम पारे, सियांग, तवांग, तिरप, अपर सियांग, पश्चिम सियांग, पश्चिम कामेंग,अंजाव, ईटानगर,कमले, पक्के किशांग, लेपा राडा, शि-योमी।

बिहार में कुल जिले और उसके नाम

भारत के उत्तरी राज्य बिहार में वर्तमान में कुल 38 जिले हैं बिहार के सभी जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधेपुरा, मधुबनी, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कैमुर, कटिहार, किशनगंज, जहानाबाद, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली,दरभंगा, नवादा,नालंदा, पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्णियां, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बाँका, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई,सहरसा, समस्तीपुर, सारन, सीतामढी, सीवान, सुपौल, शिवहर, और शेखपुरा।

 छत्तीसगढ़ में कुल जिले और उसके नाम

छत्तीसगढ़ में कुल जिलों की संख्या 27  है। सभी 27 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, कवर्धा, कांकेर (उत्तर बस्तर), कोरबा, कोरिया, जशपुर, जांजगीर-चम्पा, दन्तेवाड़ा, बलोदा बाज़ार, बलरामपुर, गरियाबंद, सूरजपुर, बस्तर, महासमुन्द, राजनांदगांव, कोंडागांव, मुंगेली,सुकमा, बाज़ार, बलरामपुर, गरियाबंद, सूरजपुर, कोंडागांव, मुंगेली, सुकमा, रायगढ, रायपुर, सरगुजा, नारायणपुर, बीजापुर, बेमेतरा, बालोद।

गोवा में कुल जिले और उसके नाम

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है, जो महाराष्ट्र का पड़ोसी राज्य है और भारत के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। गोवा में मात्र दो ही जिले हैं उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा।

गुजरात में कुल जिले और उसके नाम

गुजरात में वर्तमान में कुल 33 जिले हैं जो निम्नलिखित हैं:

जूनागढ, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, नर्मदा, नवसारी, अहमदाबाद, साबरकांठा, सुरेन्द्रनगर, सुरत, तापी, वड़ोदरा,अमरेली, आणंद, बनासकांठा, भरुच, भावनगर, दाहोद, डांग, गांधीनगर,  वलसाड, देवभूमि, गीर सोमना, मोरबी, बोटाद, अरवल्ली, महीसागर, छोटा उदेपुर, जामनगर, पाटण, पंचमहाल, पोरबंदर, राजकोट।

जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात का कच्छ जिला भारत का सबसे बड़ा जिला है और गुजरात राज्य की समुद्री सीमा सबसे लंबा है।

 हरियाणा में कुल जिले और उसके नाम

वर्तमान समय हरियाणा राज्य में जिलों की संख्या कुल 22 हैं। हरियाणा के जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पंचकूला,अम्बाला, भिवा, फरीदाबाद, फतेहाबाद, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, चरखी, दादरी व हिसार,गुड़गांव, झज्जर, जींद, कैथल,करनाल और कुरुक्षेत्र।

असम में कुल जिले और उसके नाम

असम में वर्तमान में जिलों की संख्या 33 है, जिनके नाम निम्नलिखित हैं:

शोणितपुर, हैलाकांडी, बक़सा, उदालगुड़ी, कछर, करीमगंज, कामरूप, कार्बी ऑन्गलॉन्ग, कोकराझार, गोलाघाट, काछाड़, गोवालपारा, जोरहाट, डिब्रूगढ,चिरांग, दीमा हासओ, बिश्वनाथ,नगांव, बारपेटा, बंगाईगाँव, मारिगांव, लखिमपुर, शिवसागर, केकर, चरादियो, दिमाजी, तिनसुकिया, होजाई, कामरूप मेट्रोपोलिटन, दारांग, धुबरी, धेमाजी और नलबाड़ी।

 हिमाचल प्रदेश में कुल जिले और उसके नाम

हिमाचल प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 12 है जिनके नाम निम्नलिखित हैं:

किन्नौर, कुल्लू, लाहौल, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, स्पीती, केलांग, सोलन और उना।

झारखण्ड में कुल जिले और उसके नाम

झारखंड राज्य में कुल 24 जिले हैं। साल 2000 में बिहार राज्य से अलग झारखंड राज्य का गठन किया गया। अब बिहार के 12 जिले झारखंड राज्य में है। झारखंड के जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, रामगढ़, रांची, साहेबगंज, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पाकुर, सरायकेला खरसावाँ, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम।

त्रिपुरा में कुल जिले और उसके नाम

त्रिपुरा में कुल कुल जिलों की संख्या 8 है। त्रिपुरा के 8 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

उत्तर त्रिपुरा, दक्षिण त्रिपुरा, धलाई, पश्चिम त्रिपुरा, गोमती, खोवाई, सोपी झाला और उनाकोटी।

उत्तराखण्ड में कुल जिले और उसके नाम

उत्तराखंड राज्य में जिलों की संख्या 13 है। उत्तराखंड के 13 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

उत्तरकाशी, चमोली गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, चम्पावत,रूद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल।

कर्नाटक में कुल जिले और उसके नाम

कर्नाटक में वर्तमान में जिलों की संख्या 30 हैं। कर्नाटक के 30 जिलों का नाम निम्नलिखित हैं:

दक्षिण कन्नड़, देवनगिरि, धारवाड़,बागलकोट, बेंगलुरु, बंगलौर ग्रामीण, बेलगाम, हसन, हावेरी, कोडागू, बल्लारी, बीदर, रामनगरा, शिमोगा, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चित्रदुर्गा, गदग, गुलबर्गा, कोलार, टकोप्पल, मंड्या, मैसूरु, रायचूर, यादगिर, तुमकुर, बीजापुर, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुर, चिकमगलूर।

केरल में कुल जिले और उसके नाम

वर्तमान समय केरल में कुल 14 जिले हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं।

कोट्टायम, कोझीकोड, मलप्पुरम, अलाप्पुझा, एरनाकुलम, इडुक्की, पथानामथिट्टा, तिरुअनंतपुरम, त्रिशूर, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, पलक्कड़।

मध्य प्रदेश में कुल जिले और उसके नाम

मध्य प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 52 है। गुजरात के बाद मध्य प्रदेश दूसरे नंबर का राज्य है जहां पर सबसे अधिक जिले हैं। मध्य प्रदेश के 52 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

अशोक नगर, बालाघाट, गुना, ग्वालियर, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, झाबुआ,अनूपपुर,आगर मालवा, अनूपपुर,आगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर,अलीराजपुर, अलीराजपुर, सीधी, सिवनी, सीहोर, शहडोल, शिवपुरी, इंदौर, उज्जैन, उमरिया, कटनी, खरगौन, खंडवा ,टीकमगढ़, दतिया, दमोह, देवास, मंडला, डिंडौरी, मंदसौर, मुरैना, रतलाम, धार, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, सिंगरौली, सागर, हरदा होशंगाबाद, बुरहानपुर, भिंड, भोपाल , रीवा, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सतना ,श्‍योपुर, शाजापुर, और निवाड़ी।

महाराष्ट्र में कुल जिले और उसके नाम

महाराष्ट्र में कुल जिलों की संख्या 36 है। महाराष्ट्र के 36 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

कोल्हापुर, जालना, मुंबई उपनगर, मुंबई, अकोला, अमरावती, बीड़, औरंगाबाद, बुलढाणा, गडचिरोली, चंद्रपुर, धुले, भंडारा, अहमदनगर, नंदुरबार, नाशिक, पालघर, उस्मानाबाद, रत्नागिरी, पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, वाशिम, वर्धा, ठाणे, सिंधुदुर्ग, परभानी, रायगढ़, यवतमाल, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, लातूर, नागपुर, नांदेड।       

तेलंगाना में कुल जिले और उसके नाम

तेलंगाना राज्य में कुल 31 जिले है। तेलंगाना का गठन आंध्र प्रदेश राज्य से अलग करके किया गया। तेलगाना के 31 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

कुमूराम भीम, महबुबाबाद, महबूबनगर,आदिलाबाद, भाद्रद्रो कोठागुदेम, हैदराबाद ,मेडचाल, नगरकुरनूल, नलगोंडा, जगटीयल, जनगांव, जयशंकर भूपपाल, जोगुलम्बा गडवाल, राजन्ना सिरसिला, रंगा रेड्डी, संगा रेड्डी, कामा रेड्डी, करीम नगर, खम्मम, सिद्दीपेट, सूर्यापेट, विकाराबाद, मानचेरियल, मेडक, निर्मल, निजामाबाद, पेद्दापल्ली, वाना पत्ती, वारंगल (ग्रामीण), वारंगल और यदादिरी भुवनगिरी।

मणिपुर में कुल जिले और उसके नाम

मणिपुर में कुल जिलों की संख्या 16 है। मणिपुर के 16 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

थौबल, बिष्णुपुर, सेनापति, छुरछंदपुर, इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, उखरुल, चन्डेल, चुराचांदपुर, तमेंगलॉन्ग, कामजोंग, कंगपोकी, नोनी, जिरीबाम, ककचिंग, और परजावल।

मेघालय में कुल जिले और उसके नाम

मेघालय में कुल जिलों की संख्या 11 है। मेघालय के 11 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

पूर्व जयंतिया हिल्स, पश्चिम जैंतिया हिल्स, पूर्व गारो हिल्स, पश्चिमी गारो हिल्स,दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स, उत्तर गारो हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, पूर्वी खासी हिल्स, दक्षिण, पश्चिम खासी हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स और री भोई।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और उसके नाम

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 75 है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जिस कारण यहां पर भारत के सभी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा जिलों की संख्या है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं।

एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, बांदा,बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाज़ीपुर, जालौन, जौनपुर, झाँसी, अमरोहा, कन्नौज, कानपुर, देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, सम्भल (भीम नगर), संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, शाहजहाँपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, बलरामपुर, अम्बेडकर नगर, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया।

पश्चिम बंगाल में कुल जिले और उसके नाम

पश्चिम बंगाल में जिलों की संख्या 23 है। पश्चिम बंगाल के 23 जिलों का नाम निम्नलिखित है।

दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी,  पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर,, बर्धमान, नदिया,झाड़ग्राम, पश्चिम बर्धमान, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग।

भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में जिलों की संख्या

भारत में साल 2019 के बाद 9 केंद्र शासित प्रदेश है। लद्दाख और जम्मू कश्मीर नए केंद्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल किए गए हैं। इन प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेशों में जिलों की संख्या निम्नलिखित हैं:

दादरा नगर हवेली में कुल जिले और उसके नाम

दादर नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ एक जिला है और इस जिले का नाम भी दादर नगर हवेली है।

अंडमान और निकोबार द्वीप में फुल जिले और उसके नाम

अंडमान निकोबार दीप समूह बंगाल की खाड़ी स्थित है। यहां कुल जिलों की संख्या 3 है जिनके नामवनिकोबार, दक्षिण अंडमान, उत्तर और मध्य अंडमान है।

दमणदीव में कुल जिले और उसके नाम

दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ 2 जिले हैं जिनका नाम दमन और दीव है।

चंडीगढ़ में कुल जिले और उसके नाम

चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश में केवल एक ही जिला हैं।  और इस जिले का नाम भी चंडीगढ़ ही है।

लक्षद्वीप में कुल जिले और उसके नाम

लक्ष्यदीप केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ एक जिला है जिसका नाम भी लक्ष्यदीप है।

पुडिचेरी में कुल जिले और उसके नाम

पांडिचेरी केंद्र शासित प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 4 हैं। पांडिचेरी के 4 जिलों के नाम कराई कल, माहे, पांडिचेरी और यानम।

दिल्ली में कुल जिले और उसके नाम

दिल्ली न केवल भारत का केंद्र शासित प्रदेश है बल्कि यह भारत की राजधानी क्षेत्र भी है। दिल्ली में कुल 11 जिले हैं जो निम्नलिखित हैं।

उत्तर दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली।, केंद्रीय दिल्ली,पूर्व दिल्ली,  दक्षिण पश्चिम दिल्ली,नई दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण पूर्व दिल्ली और पश्चिम दिल्ली।

जम्मू कश्मीर में कुल जिले और उसके नाम

जम्मू कश्मीर भारत के राज्य के रूप में गिना जाता था लेकिन यहां से धारा 370 हटाने के साथ ही इसे केंद्र शासित प्रदेश के रूप में घोषित कर दिया गया। जम्मू कश्मीर में अभी कुल 21 जिले हैं जो निम्नलिखित हैं:

कुपवाड़ा, पुलवामा, पंच, राजौरी, अनंतनाग, बड़गाम,बांदीपुरा, बारामूला, रामबन, रियासी, सांबा, शुपियां। श्रीनगर, डोडा,गांदरबल, कारगिल, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, उधमपुर और जम्मू।

लद्दाख में कुल जिले और उसके नाम

लद्दाख नया केंद्र शासित प्रदेश है जिसे जम्मू कश्मीर के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश के रूप में घोषित किया गया। यहां पर केवल 2 जिले हैं जिसका नाम लेह और कारगिल है।

FAQ

क्या जिले की संख्या घट बढ़ सकती हैं?

हां जनसंख्या के आधार पर जिले की संख्या में परिवर्तन होते ही रहता है। साल 2001 में भारत में कुल 593 जिले थे वहीं साल 2011 में भारत में कुल 640 जिले हो गए वहीं वर्तमान में भारत में 743 जिले हैं।

भारत में जिले का पुनर्गठन किस तरह होता है?

भारत की किसी भी राज्य में जब नए जिले का निर्माण करना होता है तब उस जिले के विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाता है। जब प्रस्ताव पारित हो जाता है तो नए जिले का निर्माण हो जाता है।

भारत के कौन से राज्य में बहुत कम जिले हैं?

भारत का दक्षिण पश्चिम राज्य गोवा जो न केवल भारत का सबसे छोटा राज्य है बल्कि यहां पर जिले की संख्या भी सबसे कम है। गोवा में मात्र दो ही जिले हैं: उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा।

भारत में कुल कितने केंद्रशासित राज्य हैं?

अगस्त 2019 से पहले भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे लेकिन उसके बाद भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर राज्य से धारा 370 हटाने के साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पुनर्गठित किया जिससे भारत में अब कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है।

भारत के किस राज्य में जिलों की संख्या सबसे अधिक है?

भारत का राज्य उत्तर प्रदेश जो जनसंख्या की दृष्टि से प्रथम नंबर पर आता है, जिस कारण यहां पर जिलों की संख्या सबसे अधिक है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में सबसे अधिक जिले हैं वहां पर 52 जिले हैं।

भारत के कौन से जिले का क्षेत्रफल सबसे अधिक है?

भारत का पश्चिमी राज्य गुजरात का कच्छ जिला गुजरात सहित पूरे भारत का सबसे बड़ा जिला है, जो पाकिस्तान के साथ सीमा बनाता है। राजस्थान राज्य से उत्तर पूर्व में गिरा हुआ है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किमी है।

भारत के कौन से राज्य का कौन सा जिला सबसे दबंग माना जाता है?

भारत का राज्य उत्तर प्रदेश का सीतापुर जिला दबंगई के मामले के लिए सबसे आगे माना जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले को सबसे खतरनाक माना जाता है। क्योंकि यहां पर महिलाओं के खिलाफ रेप के आंकड़े सबसे ज्यादा है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के द्वारा अपने समझा की भारत में कितने जिले है? (Bharat Me Kitne Jile Hai)। भारत एक विशाल देश है और भारत के अलग अलग जिले में अलग अलग संस्कृति बसती है।

हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपके लिए जानकारीपूर्ण रहा होगा। यदि आपको पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टि्वटर के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें। इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में है तो आप कमेंट में लिख कर बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

बिहार में कितने जिले हैं?

राजस्थान में कितने गांव हैं?

भारत में कितने गांव हैं?

उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?

Ripal
Ripal

Related Posts