Home > General > बिहार में कितने जिले हैं?

बिहार में कितने जिले हैं?

Bihar Me Kitne Jile Hai: भारत में 28 राज्य हैं और सभी राज्यों की अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा और रीति रिवाज है। बिहार भारत के उत्तरी पूर्वी राज्य में स्थित है। शिक्षा की दृष्टि से बिहार भले ही अन्य राज्यों से पीछे है लेकिन प्राचीन समय में बिहार शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था। मौर्य और गुप्त वंश बिहार में काफी समय तक शासन किये थे।

भारत का प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय बिहार में ही स्थित है। आज भी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन जैसे भारत की उत्कृष्ट सरकारी परीक्षा में सफल होने वाले ज्यादातर विद्यार्थी बिहार से ही होते हैं। शून्य की खोज करने वाले आर्यभट्ट भी बिहार से ही थे। बिहार का इतिहास काफी पुराना और गौरवपूर्ण रहा है। महात्मा गांधी द्वारा पहला सत्याग्रह चंपारण बिहार से ही शुरू किया गया था।

Bihar Me Kitne Jile Hai
Image: Bihar Me Kitne Jile Hai

हालांकि 70 के दशक के बाद बिहार आर्थिक और सामाजिक तौर पर भारत के अन्य राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ गया। लेकिन अब समय के साथ परिस्थितियां बदल रही है। बिहार की साक्षरता बढ़ रही हैं और इसका विकास भी हो रहा है क्योंकि आज की युवा पीढ़ी शिक्षा को अपना हथियार बना रही हैं।

हालांकि रोजगार की कमी के कारण बहुत से बिहार निवासियों को अन्य राज्य में जाना पड़ता है लेकिन अब सरकार की योजनाएं और उद्योग के चलते बिहार में भी रोजगार की बहुत सारे स्त्रोत खुल रहे हैं। आज के इस लेख में हम बिहार के सभी जिलों के बारे में जानने वाले हैं।

बिहार में कितने जिले हैं? | Bihar Me Kitne Jile Hai

बिहार का भूगोल

क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत का तेरवा सबसे बड़ा राज्य है वही जनसंख्या की दृष्टि से यह तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है। बिहार राज्य पूरब से पश्चिम की दिशा में 483 किलोमीटर तक फैला है वही उत्तर से दक्षिण की ओर 695 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 15 नवंबर 2000 को दक्षिण बिहार को अलग करके नया राज्य झारखंड का निर्माण किया गया।

बिहार राज्य पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम से उत्तर प्रदेश, उत्तर से नेपाल और दक्षिण से झारखंड के साथ सीमा बनाता है। बिहार की कुल जनसंख्या के बारे में बात करे तो लगभग 10 करोड़ 40 लाख 99 हजार है। बिहार के कुल जनसंख्या का मात्र 11% आबादी ही शहरों में रहती है।

बिहार की ज्यादातर जनसंख्या कृषि एवं पशुपालन व्यवसाय पर निर्भर है। बिहार का पुराना नाम मगध और विहार है। इसकी राजधानी पटना है इसे पाटलिपुत्र, पाटलिग्राम, अजीमाबाद और पालीबोथरा जैसे नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो हिंदी बिहार की राज्य भाषा है लेकिन उर्दू को दूसरी राज्य भाषा का दर्जा दिया गया है। हालांकि इसके अतिरिक्त यहां पर मैथिली, मगही, भोजपुरी और अंगिका जैसी भाषाएं भी प्रचलित है।

बिहार में कुल जिला

बात करें बिहार में  कुल जिले की तो बिहार में कुल 38 जिले हैं जिन्हें नौ प्रशासनिक प्रमंडल में बांटा गया है।

बिहार में जिला निर्माण का इतिहास

देश की स्वतंत्रता से लेकर अब तक बिहार की सीमा में काफी परिवर्तन हुआ है। जब बिहार का गठन हुआ था उस वक्त बिहार में कुल 18 जिले ही थे। लेकिन बाद में 1981 में जिलों की संख्या को बढ़ाया गया और कुल 31 जिले की है। 1991 में तो बिहार में कुल 55 जिले हो गए थे।

लेकिन 15 नवंबर 2000 को बिहार राज्य का दक्षिणी भाग झारखंड राज्य के रूप में गठित किया गया जिससे 18 जिले झारखंड में चले गए और इस तरीके से बिहार में कुल जिलों की संख्या 37 हो गई।

बिहार का 38 वां जिला साल 2001 अगस्त में गठन किया गया, जिसका नाम अरावल है जिसे जोहानाबाद से विभाजित किया गया। इस तरीके से वर्तमान में बिहार में कुल 38 जिले, 538 ब्लॉक, 12 नगर निगम, 50 नगर परिषद, 80 नगर पंचायत और 44874 राजस्व गांव है।

बिहार के जिलों के नाम तथा उनकी जनसंख्या

बिहार के जिलों के नाम और उनकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित है।

 जिलों के नाम  जनसंख्या
अरवल28,11,569       
मधुबनी44,87,379
लखीसराय10,00,912       
कटिहार30,71,029       
कैमूर16,26,384
किशनगंज16,90,400       
खगड़िया16,66,886
जहानाबाद11,25,313
जमुई17,60,405
गोपालगंज25,62,012
गया43,91,418
पूर्वी चंपारण50,99,371
दरभंगा39,37,385       
बक्सर17,06,352
भोजपुर27,28,407
भागलपुर30,37,766
बेगूसराय2342989
बांका20,34,763       
औरंगाबाद25,40,073
पश्चिम चंपारण39,35,042
वैशाली34,95,021       
सिवान33,30,464       
सुपौल22,29,076
सीतामढ़ी34,23,574       
सारण39,51,862
शेखपुरा6,34,927         
शिवहर6,56,916
समस्तीपुर42,61,566
सहरसा19,00,661
रोहतास29,59,918       
पूर्णिया32,64,619
पटना58,38,465
नवादा22,19,146       
नालंदा28,77,653       
मुजफ्फरपुर48,01,062
मधेपुरा20,01,762
मुंगेर13,67,765

बिहार में कुल प्रमंडल और उसके मुख्यालय

प्रमंडलमुख्यालय
सारणसारण
दरभंगादरभंगा
मुंगेरमुंगेर
तिरहुतमुजफ्फरपुर
पटनापटना
पूर्णियापूर्णिया
भागलपुरभागलपुर
कोसीसहरसा
मगधगया

बिहार और बिहार के जिलों से जुड़े रोचक तथ्य

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण है। वही सबसे छोटा जिला शिवहर है। बात करें जनसंख्या के आधार पर तो जनसंख्या के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा जिला पटना एवं सबसे छोटा जिला शेखपुर हैं।
  • कहा जाता है महर्षि विश्वामित्र का आश्रम बिहार के बक्सर जिले में स्थित था और इसी रामायण में रामायण की कथा के अनुसार भगवान श्री राम और लक्ष्मण को अपने साथ विश्वामित्र लेकर आए थे। इसी जगह पर भगवान राम और लक्ष्मण ने ताड़का जैसे राक्षसों का वध किया था। विश्वामित्र के आश्रम को सिद्धाश्रम भी कहा जाता था। इसी स्थान पर गंगा और सरयू नदी का संगम है।
  • बिहार का जमुई जिला जहां के जंगलों में भीमबांध नाम का बहुत सुंदर पर्यटक स्थल भी है जिसका इतिहास महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। पांडव अज्ञातवास के दौरान इस स्थान पर रुके हुए थे। यहां पर भीम ने गर्म और ठंडे झड़ने के बीच एक बांध का निर्माण किया था इसीलिए इस स्थान का नाम भीमबांध हो गया । दिसंबर से जनवरी के महीने के दौरान जंगलों के बीच प्राकृतिक का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।
  • राज्य कवि कोकिल विद्यापति का जन्म बिहार में हीं हुआ था।  यहां तक कि भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म फिर बिहार में हुआ है।
  • बिहार में बौद्ध और जैन धर्म का उदय हुआ है।
  • बिहार का मिथिला जिला माता सीता के जन्म स्थान को बताया जाता है। यहां की मिथिला पेंटिंग को बिहार का सान कहा जाता है। देशभर में प्रचलित है।
  • बिहार के चंपारण जिले में ही सबसे पहले गांधी जी ने सत्याग्रह शुरू किया था।
  • साक्षरता की दृष्टि से बिहार का रोहतास जिला सबसे प्रथम नंबर पर आता है, उसके बाद पटना आता है।

FAQ

बिहार का गठन कब हुआ था?

बिहार राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था।

बिहार में कुल कितने जिले हैं?

बिहार में वर्तमान में कुल 38 जिले हैं।

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से पटना बिहार का सबसे बड़ा जिला है।

बिहार के कौन से जिले की साक्षरता दर सबसे अधिक है?

बिहार का रोहतास जिला बिहार के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक साक्षरता दर है यहां की साक्षरता 2011 के जनगणना के अनुसार 73.37 है।

वर्तमान बिहार के मुख्यमंत्री कौन है?

वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको बिहार के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताई। इसके साथ ही बिहार में कितने जिले हैं? (Bihar Me Kitne Jile Hai)और बिहार के जिलों से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताया।

हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण रहा होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें । लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिखकर बताएं।

यह भी पढ़ें :

उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं?

भारत के राज्य, राजधानी और स्थापना दिवस

भारत में कितने गांव हैं?

क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है?

Ripal
Ripal

Related Posts