Home > General > क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है?

क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है?

Kya Aas Paas Koi Petrol Pump Hai : आज के समय में वाहन यातायात का बहुत प्रमुख साधन है। पहले के समय केवल साईकिल का इस्तेमाल होता था जिसमें किसी भी प्रकार की इंधन की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन आज के समय में विभिन्न प्रकार के वाहनों की जरूरत पड़ती है, जिसमें इंधन की जरूरत पड़ती है।

बिना इंधन की गाड़ियां नहीं चल सकती। आखिर इंधन क्या है? तो बता दें पेट्रोल, डीजल, केरोसिन जैसी द्रव्य पदार्थ का प्रयोग उष्मा उत्पन्न करने के लिए होता है। उसे ही इंधन कहा जाता है। वाहनों के लिए जो जरूरी इंसान पेट्रोल और डीजल होते हैं किसी एक नीचे जगह पर मिलता है जिसे पेट्रोल पंप कहा जाता है। अब इसका मतलब यह नहीं कि वहां पर केवल पेट्रोल की मात्रा अत्यधिक रहती है इसीलिए इसे पेट्रोल पंप कहते हैं।

Kya Aas Paas Koi Petrol Pump Hai
Image: Kya Aas Paas Koi Petrol Pump Hai

दरअसल जितने भी प्रकार के ईंधन होते हैं उसे पेट्रोलियम नामक पदार्थ से बनाया जाता है। इसीलिए जहां पर भी ये मिलते हैं उसे पेट्रोल पंप कहा जाता है। बात करें पंप की तो वाहनों में जो ईंधन भरा जाता है उसे पंप की मदद से भरा जाता है।

आज देश में लगभग 70000 से भी ज्यादा पेट्रोल पंप भारत सरकार के द्वारा अधिकृत होकर चलाए जाते हैं और यह देश की कमाई का प्रमुख साधन भी माना जाता है क्योंकि देश में यातायात बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग जगह पर पेट्रोल पंप स्थापित किए होते हैं। आज के इस लेख के जरिए आप जान पाएंगे कि क्या आप के आस पास कोई पेट्रोल पंप है? तो चलिए लेख में आगे बढ़ते हैं।

क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है? | Kya Aas Paas Koi Petrol Pump Hai

Petrol Pump क्या होता है?

पेट्रोल पंप एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर वाहनों में उपयोग होने वाले ईंधन बेचे जाते हैं जैसे कि पेट्रोल-डीजल। यहां पर मशीनें लगी होती है, जिसमें पाइप लगे होते हैं। इन पंप की मदद से ही वाहनों में इंधन को भरा जाता है। यहां पर लगे मशिनो में डिजिटल तकनीकी का भी इस्तेमाल किया होता है जिससे व्यक्ति को जितना ईंधन की जरूरत होती है उतनी ही मात्रा पंप से निकलता है।

बात करें पेट्रोल पंप में ईंधन को कहां पर संग्रहित कर के रखा जाता है, तो पेट्रोल पंप जिस भी स्थान पर स्थापित किया गया होता है उस स्थान के नीचे यानी कि अंडर ग्राउंड में एक टंकी बनाई जाती है जिसमें ईंधन भरे होते हैं। जब ईंधन खत्म हो जाता है तो दोबारा बाहर से टैंक में ईंधन को मंगवाया जाता है और फिर इस अंडरग्राउंड टंकी में उस ईंधन को भरा जाता है।

भारत में टॉप पेट्रोल पंप कंपनी कौन सी है?

भारत में कई सारी पेट्रोल पंप की कंपनी है, जो भारत के विभिन्न कोने कोने में पेट्रोल पंप को संचालित करती है लेकिन भारत की कुछ टॉप पेट्रोल कंपनियां निम्नलिखित हैं:

  • Reliance Industries Limited
  • Indian Oil Corporation Limited
  • Shell India Private Limited
  • Bharat Petroleum Corporation Limited
  • Essar Oil Limited
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited

क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है कैसे जाने?

पेट्रोल पंप पर जाने की जरूरत हर एक वाहन चालकों को होती है क्योंकि जब वाहन में ईंधन खत्म होता है तो पेट्रोल पंप पर ही जाकर ईंधन को भरवाया जा सकता है। वैसे आप जिस स्थान पर स्थाई रूप से रहते हैं आपको उसके आसपास जहां जहां पर पेट्रोल पंप है उसके बारे में जानकारी होती है। लेकिन यदि आप किसी दूसरे शहर या दूसरे राज्य में रहते हैं जो आपके लिए बिल्कुल नया है। तो ऐसे में वहां पर कहां-कहां पेट्रोल पंप है उसके बारे में आपको जानकारी नहीं होती।

मान लीजिए आप किसी ऐसे अनजाने जगह में अपने वाहन से जा रहे हैं और अचानक वाहन का इंधन खत्म हो जाता है तो, आपको पेट्रोल पंप पर जाने की जरूरत पड़ेगी ताकि आप ईंधन भरवा सके। यदि आपको पता नहीं कि आपके आस पास कोई पेट्रोल पंप है या नहीं तब आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

हालांकि वहां पर आपको काफी आने जाने वाले लोग मिल जाएंगे जिससे आप आसपास किसी पेट्रोल पंप के बारे में पूछ सकते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर कोई आपको सटीक जानकारी दे पाएगा।

मान लीजिए यदि आप रात के समय किसी अनजाने जगह में फंस जाते हैं और रात के समय आपको शायद कोई ऐसा व्यक्ति भी ना नजर में आए जिससे आप आसपास किसी पेट्रोल पंप के बारे में पूछ सके। ऐसे समय में आप अपने इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। आगे हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि क्या आपके आस पास कोई पेट्रोल पंप है?

गूगल असिस्टेंट से पूछे क्या आप के आस पास पेट्रोल पंप है?

आजकल गूगल असिस्टेंट काफी ज्यादा ट्रेंड में है। गूगल असिस्टेंट एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जो आपके द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का जवाब देता है। यह न केवल आपके प्रश्नों का जवाब देगा बल्कि आपके आसपास यदि कोई पेट्रोल पंप है तो उसकी भी जानकारी देगा।

किस तरीके से आप गूगल असिस्टेंट के जरिए जान सकते हैं कि आपके आस पास पेट्रोल पंप है या नहीं? इसके लिए सबसे पहले तो आपको अपने एंड्रॉयड फोन में जो ओके का बटन होता है उसे कुछ देर तक दबाए रखना है जिससे गूगल असिस्टेंट खुल जाएगा।

वहां पर आपको माइक का आइकन दिखेगा। आप उस पर क्लिक करके गूगल असिस्टेंट से पूछ सकते हैं कि क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है। आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का गूगल असिस्टेंट तुरंत जवाब देगा। आपके आसपास जितने भी पेट्रोल पंप होंगे उसकी जानकारी गूगल असिस्टेंट आपके सामने पेश करेगा और वहां पर आपको यह भी पता चल जाएगा कि कौन सा पेट्रोल पंप आपके लोकेशन से कितनी दूरी पर है। इससे जो भी पेट्रोल पंप आपसे नजदीक होगा आप वहां पर जाकर वाहन में ईंधन भरवा सकते हैं।

Google Maps के माध्यम से Petrol Pump का पता जाने?

गूगल मैप गूगल का ही प्रोडक्ट है जो दिशा बताने का कार्य करता है। यह एक एप्लीकेशन है जिसके जरिए आप अपने लोकेशन और अपने लोकेशन के आसपास किसी भी प्रकार की दुकान या दूसरे लोकेशन के बारे में जान सकते हैं। यहां पर न केवल आपको आपके द्वारा पूछे गए लोकेशन की जानकारी दिया जाएगा बल्कि वहां तक पहुंचने का रास्ता भी दिखाया जाएगा।

गूगल मैप से अपने आसपास पेट्रोल पंप का पता लगाने के लिए सबसे पहले तो आपको गूगल मैप के एप्लीकेशन पर जाना पड़ेगा। यदि आपके एंड्राइड फोन में गूगल मैप नहीं है तो इसे आप अपने प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

जब गूगल मैप इंस्टॉल हो जाए तो वहां पर आपको जाना है और फिर सबसे ऊपर आपको सर्च का बटन दिखेगा। आपको बस पेट्रोल पंप लिखना है। इससे आप जिस भी लोकेशन पर हैं उसके आसपास जितने भी पेट्रोल पंप है उसका लोकेशन दिखाया जाएगा। उसमें आपको जो भी आपके लोकेशन से पास पेट्रोल पंप लग रहा है उस पर क्लिक करें।

वहां पर  नीचे डायरेक्शन का बटन दिखेगा उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते हैं तो नेविगेशन खुल जाता है। जिससे आप अपने लोकेशन से उस पेट्रोल पंप तक जाने का रास्ता दिखाया जाता है। उसे फॉलो करते हुए आप पेट्रोल पंप तक पहुंच सकते हैं।

उपरोक्त हमने आपको अपने आसपास पेट्रोल पंप ढूंढने के 2 तरीके बताएं। ध्यान रहे आप इन दोनों तरीकों का इस्तेमाल तभी कर सकते हैं जब आपके पास एंड्रॉयड फोन है और आपके एंड्राइड फोन में इंटरनेट का भी होना जरूरी है। क्योंकि यह दोनों सेवा इंटरनेट के जरिए ही चलती है। बिना इंटरनेट के आप यह सेवा नहीं ले सकते हैं। यदि आपके पास यह दोनों नहीं है तो आपको वहां की स्थानीय लोगों से पूछने से ही आपको आपके आसपास पेट्रोल पंप के बारे में जानकारी मिलेगी।

FAQ

सीएनजी पंप लगाने में कितना खर्च आता है?

सीएनजी पंप लगाने का खर्च सीएनजी पंप एजेंसी पर निर्भर करता है। सीएनजी पंप खोलने का औसतन खर्चा करीब 40 से ₹50 लाख हो सकता है।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए क्या आवश्यक होती हैं?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास करीब 700 से 800 स्क्वायर मीटर जमीन होनी जरूरी है। आप चाहे तो खुद की जमीन या फिर जमीन को लीज पर भी लेकर पेट्रोल पंप स्थापित कर सकते हैं। आपके पास जमीन मालिक का एनओसी यानी कि नो ऑब्जेक्सन सर्टिफिकेट होना जरूरी है। उसके बाद आप किसी भी पेट्रोल पंप की एजेंसी के पास आवेदन कर सकते हैं।

ऑक्टेन संख्या क्या होती है?

ऑक्टेन संख्या पेट्रोल की गुणवत्ता को दर्शाने वाली संख्या होती है कोई भी पेट्रोल जितना अधिक अच्छा होता है उसकी ऑक्टेन संख्या उतनी ही ज्यादा होती है।

पेट्रोलपंप और सीएनजी पंप में क्या अंतर है?

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल जैसे इंधन बेचे जाते हैं जबकि सीएनजी पंप पर आपको नेचुरल गैस जो कंप्रेस्ड करके प्रयोग करके बनाया जाता है उसे बेचा जाता है। पेट्रोल डीजल की तुलना में सीएनजी से वातावरण प्रदूषित नहीं होता। इसीलिए आजकल वाहनों में सीएनजी गैस का प्रयोग हो रहा है और ज्यादातर वाहन सीएनजी ईंधन से चलने वाले बनाए जा रहे हैं।

सीएनजी और पेट्रोल कार में से अच्छा कौन सा होता है?

पेट्रोल कार में पेट्रोल इंजन का प्रयोग होता है जो उषमा के उत्पन्न होने के बाद वातावरण को प्रदूषित करते हैं परंतु सीएनजी नेचुरल गैस से बनाया गया इंसान होता है जो वातावरण को प्रदूषित नहीं करता है। इस तरह इकोनॉमिकली सीएनजी कार बेहतर साबित होता है हालांकि सीएनजी कार की कीमत पेट्रोल कार की तुलना में ज्यादा होती है।

निष्कर्ष

आज के समय में हर एक व्यक्ति के पास वाहन है और बड़े मात्रा में यातायात होता है। ऐसे में इंधन की जरूरत हर एक वाहन चालको को होती है। वाहन में ईंधन भरवाने के लिए वाहन चालकों को पेट्रोल पंप की जरूरत पड़ती है। आज के इस लेख में हमने आपको क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है?( Kya Aas Paas Koi Petrol Pump Hai), कैसे पता लगा सकते हैं? इसके बारे में बताया।

आज के इस लेख में हमने आपको आपके आसपास कितने पेट्रोल पंप है उसकी जानकारी के लिए दो तरीके बताएं। आप इंटरनेट के माध्यम से बहुत आसानी से अपने आस-पास के पेट्रोल पंप का लोकेशन जान सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आज का यह  लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिया अन्य लोगों के साथ जरुर शेयर करें। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें

अभी मेरे दिमाग में क्या चल रहा है?

सबसे पास का किराना दुकान कब तक खुला रहेगा?

बिना इमली के सांभर कैसे बनेगा?

केतकी का फूल कैसा होता है?, सम्पूर्ण जानकारी

Ripal
Ripal

Related Posts