Home > Essay > बगीचे पर निबंध

बगीचे पर निबंध

Garden Essay In Hindi: नमस्कार दोस्तों, यहां पर बगीचे पर निबंध हिंदी में शेयर किया है। इस बगीचे के महत्व पर निबंध में हमने बगीचे के बारे में विस्तार से बताया है। यह निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा।

Garden Essay In Hindi
Mera Bagicha Essay in Hindi

बगीचे पर निबंध – Garden Essay In Hindi

बगीचे पर निबंध (Essay on Garden in Hindi) – 250 words

बगीचा हमारे लिए और हमारे घर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हर व्यक्ति के मन की इच्छा होती है कि अपने घर में बगीचा हो। क्योंकि बगीचा एक ऐसा स्थान होता है, जहां हमारे मन को शांति का अनुभव होता है और साथ ही मन शांत हो जाता है।

हमारे घर में बगीचा ही एकमात्र ऐसा स्थान होता है, जहां पर हम अपने थकान भरे जीवन से आराम पा सकते हैं। यदि हमारे घर में बगीचा होगा तो हमें स्वच्छ ऑक्सीजन मिलेगी जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। बगीचे में खिले फूल हमारे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और साथ में हमारे मन में उत्पन्न नकारात्मक विचार को दूर करने में हमारी मदद करते हैं।

बगीचे में चारों तरफ रंगीन फूल और हरी घास होती है जो हमारे मन की पूरी थकान को खींच लेती है और हमें आनंद का अनुभव प्रदान करती है। फूलों पर मंडराती अलग अलग रंग की तितलियां मन मोह लेती है और सुबह सुबह पक्षिओं के चहचहाने की आवाज हमारे पूरे दिन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करती है।

एक बगीचे में रंग बिरंगे फूल होने के साथ ही कई प्रकार के छोटे छोटे पौधे भी होते हैं जो हमारे निजी जीवन में बहुत काम के होते हैं। आज कल के समय में हर घर में जगह की कमी के कारण हर घर में गार्डन बन पाना संभव नहीं है। गार्डन हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें अपने घरों में एक बगीचे के लिए छोटा सा स्थान जरुर रखना चाहिए। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण के लिए हमें शुद्ध हवा की बहुत जरूरत होती है। बगीचे में अपनी प्रकृति को बहुत नजदीक से देख सकते हैं।

बगीचे पर निबंध (Bagicha Essay in Hindi) – 500 words

प्रस्तावना

हमारे व्यस्त जीवन में बगीचा अपना विशेष महत्व रखता है। यहाँ पर मौजूद विशेष प्रकार के फूल पेड़ पौधे हमारे अंदर एक विशेष प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जिससे हमारे मन में पूरे दिन अच्छे विचार आने लगते हैं।

बगीचे का दृश्य

बगीचे में कई प्रकार के फूल होते हैं जो बगीचे की सुन्दरता को और भी अधिक सुशोभित कर देते हैं। यहाँ पर अनेक फूलों के साथ ही विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे होते हैं जो पूरे बगीचे में हरियाली का अनुभव करवाते हैं। हरे हरे पेड़ पोधों और रंग बिरंगे फूलों मंडराती रंग बिरंगी तितलियां मन को शांति का अनुभव कराने के साथ ही हमारी सभी इन्द्रियों को भी तरोताजा कर देती है। बगीचे में सुबह के समय सभी मोर्निंग वोक पर आते हैं और शाम के समय में सभी बच्चे अपने खेलों को मस्ती के साथ खेलते हैं। बगीचे में आने पर हमें हर प्रकार की शांति का अनुभव होने लग जाता है और हमें हर प्रकार के मन मोहक दृश्य देखने को मिलते हैं, जिसने हमें प्रेरणा मिलती है।

बगीचे के फायदे

बगीचा एक ऐसा स्थान होता है जहां हमें शांति का अनुभव होता है और बगीचे में पूरे दिन की थकान दूर हो जाती है। यहां खिले हुए रंग बिरंगे फूल और उन पर खेलती तितलियां हमारे मन में एक सकारात्मक विचार का उत्सर्जन करती है। ये विचार हमारे मन में पैदा होने वाले नकारात्मक ऊर्जा को दूर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।

सुबह के समय बगीचे में पक्षियों की चहचहाट हमारे मन को और भी शांत कर देती है और हमें वहां पर अच्छा अनुभव होने लगता है।

बगीचे में हम अपनी पसंद के फल और सब्जियां भी उगा सकते हैं। यहाँ पर उगी सब्जियां भी शुध्द और स्वच्छ होगी जो बाजार में मिलने वाली दवाईयों से पकाई हुई सब्जियों से कई गुना फायदेमंद होती है और हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं देती, वह फायदा ही करती है। बगीचे में उगाई गई सब्जियां और फल स्वाद में भी बहुत स्वादिष्ट होती है।

बगीचे में लगे विभिन्न प्रक्रार के सुगन्धित फूलों का उपयोग हम पूजा पाठ में भी करते हैं और इनसे हम अपने घर और ऑफिस की सजावट भी कर सकते हैं। इनसे हमारे घर की सुन्दरता बढ़ने के साथ ही घर सुगन्धित भी हो जायेगा।

बगीचे की बनावट

बगीचे के चारों तरफ पक्का रास्ता बना होता है जिस पर सभी लोग चलते है और इनके रास्तों के बीच में कुर्सियां भी बनी होती है जो थके लोगों को आराम करने में काम आती है। बगीचे में हरी घास होती है जिस पर सभी बच्चे खेलते है और साथ में युवा एक्सरसाइज़ भी करते दिखाई देते हैं।

एक बगीचे के चारों तरफ पेड़ पोधे होते हैं जो बगीचे में सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों को रोकने का काम करते हैं और हलकी हलकी धूप जो मन को सुहाने वाली होती है। उनको आने देते है एक बगीचे की सुन्दरता को बनाये रखने के लिए सभी का सहयोग होना बहुत ही जरूरी है। इसके पीछे सभी की मेहनत होती है।

निष्कर्ष

आज के व्यस्त जीवन में हर घर में बगीचा होना बहुत ही जरूर हो गया है और हमें भी अपने घरों में बगीचे के लिए कुछ क्षेत्र जरूर रखना चाहिए। ये हमारे घर फैली हानिकारक गैसों को दूर कर देता है और घर में स्वच्छ और शुद्ध हवा का प्रवेश करवाता है। बगीचे में हम प्रकृति को और भी नजदीक से देख सकते हैं और इसका बहुत अच्छे से अनुभव भी कर सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह “बागीचे पर निबंध (My Garden Essay in Hindi)” पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। आपको इस Bagicha Par Nibandh में कोई त्रुटी दिखे तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें वहां पर ऐसे ही और निबंध शेयर किये जाते हैं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment