नमस्कार दोस्तों, आज हम यहां पर पेड़ों के महत्त्व के बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे हैं। इस आर्टिकल “Essay on Importance of Trees in Hindi” में हम पेड़ो की सभी जानकारी शेयर करने की पूरी कोशिश करेंगे जैसे पेड़ों के महत्त्व पर निबंध, वृक्षों का मानव जीवन में महत्व, वृक्षों का वन्य जीवो में महत्व, वृक्षों की कमी के दुष्प्रभाव, पेड़ों के रोचक तथ्य आदि। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।
इसके साथ ही आज के समय में पड़ो की अंधाधुंध कटाई से होने वाले पर्यावरण के नुकसान के बारे में भी पूरी तरह से बताने की कोशिश करेंगे। जिससे की हम यह जान सके कि हमारे जीवन में Importance of Trees का कितना महत्व है और पड़ो की कटाई का वातावरण में कितना बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

Read Also: जल सरंक्षण पर नारे – Save Water Slogan in Hindi
यहां पर हमने अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग शब्दों की सीमा को देखते हुए पेड़ों के महत्त्व पर निबंध लिखे हैं। इससे विद्यार्थियों को आसानी होगी। तो आइये जानते है Importance of Trees Essay विस्तार से:
विषय सूची
पेड़ों के महत्त्व पर निबंध – Essay on Importance of Trees in Hindi
Essay on Importance of Trees in Hindi – 100 Words
जीवन में पेड़ो का बहुत ही महत्व है। ये जीवन जीने के लिए वातावरण से कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करके हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़ ही हमारे सच्चे साथी है। यदि वातावरण में पेड़ नहीं होते तो पृथ्वी पर कभी जीवन संभव होता ही नहीं।
पेड़ ही हमारे जीवन को खुशहाल और प्रकृति को हराभरा बनाकर रखते हैं। पेड़ हमें सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते, साथ ही हमें ये छाया, लकड़ियाँ, फल और सभी पक्षियों को घर भी देते हैं। ये बहुत ही विडम्बना की बात है कि लोग पेड़ का महत्व समझ नहीं रहे और इसे दिनोंदिन कटते ही जा रहे हैं।
Read Also: स्वच्छता पर बेहतरीन नारे – Swachh Bharat Abhiyan Slogans
Essay on Importance of Trees in Hindi – 200 Words
प्रकृति का दिया हुआ उपहार पेड़ हमारे जीवन में बहुत ही महत्व रखता है। पेड़ ही हमारे वातावरण को साफ और प्रदुषणमुक्त रखते हैं। यही पर्यावरण के सच्चे योध्दा है, जो इसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखते है। पेड़ ही हमारे जीवन के सच्चे साथी है और इससे हमें जीवन मिलता है। पेड़ हमें फल-फूल तो देते ही है इसके साथ ही हमें दवाई के रूप में वो औषधियां भी देते है, जो हमें जीने के लिए आवश्यक है।
पेड़ हमारी तरह चल तो नहीं सकते हैं और न ही घूमकर अपनी जगह बदल सकते हैं। लेकिन पेड़ हमारी तरह श्वास लेते हैं ये श्वास के रूप में प्रक्रति में उपस्थित जहरीली गैस कार्बन डाई ऑक्साइड लेते है और हमें इसके बदले में प्राण वायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
पेड़ अपने पूरे जीवन काल में हमें अपना सब कुछ देते ही रहते हैं। पेड़ों की वजह से बारिश होती है। बारिश होने से वातावरण में हरियाली, हमारे पीने के लिए पानी, खाने के लिए अनाज, जलाने के लिए इंधन, पशुओं के लिए भोजन, बीमारियाँ दूर करने के लिए जड़ी-बूटी, ठंडी छाया, कागज आदि हमें मिलता है।
जब बारिश होती है तो पेड़ ही भूमि के कटाव को रोकते हैं। पेड़ कई सारे जानवरों, पक्षियों और कीड़ो को रहने के लिए स्थान देते हैं। पेड़ो की पतियों से जमीन भी उपजाऊ होती है, जिससे हमें अच्छा अनाज मिलता है और बहुमूल्य खनिज भी पेड़ों की ही दें है।

आज के बढ़ते वायु प्रदुषण का कारण पेड़ों की संख्या में कमी ही है। पेड़ों की कमी के कारण ही प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। समय पर बारिश का न होना, तूफान आना, गर्मी ज्यादा पड़ना, ऋतू का समय पर नहीं आना ये सभी पेड़ों की कटाई के ही दुष्प्रभाव ही है। लेकिन जैसे-जैसे शहरीकरण और औद्योगिकीकरण बढ़ रहा है वैसे-वैसे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।
यदि ऐसे ही पेड़ों की कटाई चलती रही तो वो दिन भी दूर नहीं जिस दिन पूरी पृथ्वी नष्ट हो जाएगी। इसके लिए हमें अभी से ही जागरूक होना होगा और पेड़ों को कटने से रोकना होगा। अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना होगा। इससे आने वाली पीड़ी का और हमारा भविष्य सुरक्षित और प्रदुषण रहित हो।
Read Also: बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर बेहतरीन नारे
Essay on Importance of Trees in Hindi – 500 Words
रूपरेखा
पेड़ों को हरा सोना भी कहा जाता है। पेड़ प्रकृति के द्वारा दी गई वो देन है, जिसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इनके कारण ही हमारा और पृथ्वी का अस्तित्व है अर्थात् पेड़ों के बिना यह सब असंभव है। मतलब यह एक पृकृति की अनुपम देन है। जहां पेड़ अधिक होंगे, वहां पर साफ व शुद्ध जलवायु होगी।
हमारे देश में तो पेड़ों को भगवान के समान पूजा जाता है। इनको उतना ही समान दिया जाता है, जितना हम मनुष्य को देते हैं। शहरीकरण बढ़ने के कारण पेड़ों की कटाई ज्यादा हो रही है और लगाया कम जा रहा है। यह समस्या हमारे देश में ही नहीं पुरे विश्व में हो रही है। इसके कारण पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ रहा है।
पेड़ों का महत्व – Importance of Trees in Hindi
हमारे जीवन में Importance of Trees बहुत ही जरूरी है। यदि पेड़ नहीं होंगे तो हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व हैं। इसके महत्व को हम कभी चुका सकते हैं। पेड़ वो सब कुछ चीजें हमें देते हैं जो हमें जीने के लिए अति आवश्यक होती है जैसे रहने के लिए घर, खाने के लिए फल, पेड़ों से ही बारिश होती हैं। बारिश का हमारे जीवन में कितना महत्व होता है। ये भी पेड़ों से ही होती हैं।
पेड़ों को कैसे बचाएं – How to Save Trees
हमें अपने भविष्य के लिए और आने वाली पीड़ी के लिए पेड़ों को बचाकर रखना बहुत ही जरूरी है। पेड़ है तो कल है। इसके लिए हमें नये पेड़ लगाने होंगे। पेड़ों को बचाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। जो चीजें पेड़ों के काटने से बनती है जैसे कागज आदि उनका कम प्रयोग करना चाहिए और इसके बारे में सभी बताना होगा कि पेड़ों का हमारे जीवन में कितना महत्व है।
पेड़ों को बचाने के लिए सब लोगों को जागरूक होना बहुत ही जरूरी है। लोगों को जागरूक करें और पेड़ों की कमी दे दुष्प्रभाव को समझाएं। ‘पेड़ो बचाओ’ के लिए रैलियां निकालें और अधिक से वृक्षारोपण करें। लोगों से भी वृक्षारोपण करवाएं।
वृक्षों की कमी के दुष्प्रभाव – Tree Shortage Side Effects
पेड़ों की कमी से क्या क्या नुकसान हो रहे हैं वो कुछ इस प्रकार हैं:
- वृक्षों की कमी के कारण वातावरण में सभी प्रकार का प्रदुषण बढ़ रहा है। इस प्रदुषण से कई गम्भीर बीमारियां पैदा हो रही है।
- पेड़ों की लगातार कटाई से पृथ्वी का तापमान भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण आयेदिन भूकंप और सुनामी जैसी आपदाएं आनी शुरू हो गई है।
- पेड़ों की कमी के कारण सही से बारिश भी नहीं हो रही है। कई जगह पर अधिक वर्षा हो रही है तो कई जगह पर सूखा पड़ रहा है।
- वृक्षों की कमी के कारण रेगिस्तान भी तेजी से बढ़ रहा है।
- पेड़ों की कमी के कारण कई सारी जानवरों की प्रजातियां भी विलुप्त हो गई है और कुछ तो विलुप्त होने के कगार पर है।
- पेड़ों की कमी के कारण शांत पड़े ज्वालामुखी भी सक्रिय होना शुरू हो गये है।
उपसंहार
हम सभी को Importance of Trees को समझना चाहिए और पेड़ों को बचाने के प्रयास करना चाहिए। पेड़ होंगे तो हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी और हमें शुद्ध और स्वच्छ वायु मिलती रहेगी। यदि पेड़ों की इसी तरह कटाई जारी रही तो बहुत कम दिनों में ही पृथ्वी का विनाश निश्चित है। इसलिए हमें Importance of Trees को गंभीर लेकर इस पर ध्यान देना चाहिए।
Read Also: योग पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार
Importance of Trees in Hindi – 1200 Words
प्रस्तावना
हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व बहुत ही ज्यादा है। इसकी वजह से ही हम अभी तक जिन्दा है। यदि हमारे पर्यावरण में पेड़ नहीं होंगे तो न ही पृथ्वी होगी और न ही हम। वृक्षों की पतियों और शाखाओं से ही पहले हमारे घर बनाये जाते थे और उनकी वजह से ही हम जीवित है।
विज्ञान की शुरूआत भी पेड़ों से ही हुई है। क्योंकि सबसे पहला पहिया भी लकड़ी का बनाया गया था और आज के समय में पहिये से पेड़ों को काटा जा रहा है। आज हम जितने सुख के साथ जीवन जी रहे हैं तो इसके पीछे पेड़ों का होना ही है। क्योंकि ये ही हमें पर्यावरण की विनाशकारी गैस कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करके हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते है और कितनी विडम्बना की बात है कि आज के समय में हम पेड़ो को ही काट रहे हैं।
वृक्षों का वन्य जीवो में महत्व – Importance of Trees in Wildlife
यदि हम बात करें वन्य जीवों की तो उनके लिए तो सबकुछ पेड़ ही है। वन्यजीवों के लिए तो उनका घर पेड़ ही है। वह पेड़ों से अपना भोजन लेते है। गर्मियों में इतनी तेज और चिलचिलाती धूप में पेड़ों की ठंडी छाया में ही आराम करते हैं।
बहुत से जानवर अपना शिकार भी पेड़ों की मदद से करते हैं। पेड़ों की टहनियों पर पक्षी अपना घर बनाते है और अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यदि हम पेड़ों को काट देंगे तो इनका तो पूरा जीवन ही समाप्त हो जायेगा और ये धीरे-धीरे ये लुप्त होना शुरू हो जायेंगे।
इसलिए हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए और नये पेड़ों को लगाना चाहिए। जहां पर पेड़ अधिक होंगे, वहां पर पशु-पक्षी भी अधिक पाए जायेंगे।

पेड़ों का जीवन में महत्व – Uses of Trees in Hindi
हमारे जीवन में Pedon ka Mahatva बहुत ही अधिक है। पेड़ों की सहायता से हमारा वातावरण पूरी तरह से शुद्ध रहता है। इसमें जो भी जहरीली गैसे आती है, वो पेड़ ले लेते हैं। पर्यावरण में यदि पेड़ों की कमी होगी तो पर्यावरण वायु प्रदुषण, जल प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण आदि जैसी समस्याओं से घीर जयेगा और कई सारी गम्भीर बीमारियां पैदा हो जाएगी।
पेड़ ही हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ वातावरण में मौजूद बहुत ही हानिकारक गैस कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण कर लेते हैं और इसके बदले में हमारे लिए आवश्यक ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए हमारे जीने के लिए पेड़ों का महत्व बहुत अधिक है।
पेड़ों से ही बारिश होती है। बारिश होने हमारा पूरा पर्यावरण हराभरा हो जाता है और वर्षा से नदियों में पानी और भूमिगत जल में वृद्धि होती है। बारिश से हमें पीने के लिए मीठा पानी, खाने के लिए अनाज, जानवरों के लिए भोजन, हमारे लिए इंधन जैसी चीजें हमें मिलती हैं। यदि पेड़ ही नहीं होंगे तो न तो बारिश होगी और न ही हमें इन चीजों की पूर्ति होगी।
वृक्षों से हमें फल-फूल, लकड़ियां, ठंडी छाया और बहुत ही महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियां मिलती है जो हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और पेड़ों से पृथ्वी की ओजोन परत बची हुई है। इससे पराबैंगनी किरणें सीधी पृथ्वी पर नहीं आती।
पेड़ों के कारण ही भूमि में कटान नहीं होता है और भूकंप भी कम आते है। यदि पेड़ होंगे तो रेगिस्तान भी नहीं बढेगा। पेड़ों के कारण ही पृथ्वी का वातावरण संतुलित बना हुआ है। इनके कारण पृथ्वी की सतह ठंडी है और तापमान में बढ़ोतरी नहीं होती है।
वृक्षों का महत्व – Benefits of Trees in Hindi
आज के समय में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को देखते हुए हमें Benefits of Trees जानना बहुत ही जरूरी है। Benefits of Trees सब लोगों को भी बताना और समझाना भी जरूरी है। हम Benefits of Trees in Points में जानेंगे:
- हमें जीने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता होती है और शुद्ध वायु हमें सिर्फ पेड़ों से ही मिल सकती है।
- पेड़ हमें तेज और जलती धूप में ठण्डी छाया देते हैं और अपने फल-फूल, लकड़ियां बिना किसी मूल्य के देते हैं।
- पृथ्वी पर वातावरण का सन्तुलन पेड़ों से ही बनता है और इनके कारण ही समय पर वातावरण में बदलाव भी होता है।
- पेड़ों की पतियों और टहनियों से जमीन उपजाऊ होती है। इससे हमारी फसल अच्छी होती है और हमें अजान अधिक मात्रा में मिलता है।
- वातावरण की जहरीली गैस कार्बन डाई ऑक्साइड को पेड़ ही ग्रहण करते हैं और हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं।
- जिस जगह पर पेड़ अधिक होंगे वहां पर प्रदुषण भी कम होगा।
- पेड़ों से भूमि में कटाव नहीं होता है और पेड़ों से भूमि की अम्लता भी कम होती है।
- पेड़ सभी को अपना सब कुछ देते है।
- बारिश पेड़ों के कारण होती है, जिससे हमें पीने के लिए मीठा पानी और ठंडा वातावरण मिलता है।
- पेड़ों से ही तेज जल प्रवाह कम होता है और बाढ़ भी कम आती है।
वृक्षों के रोचक तथ्य – Interesting Facts About Trees
- एक पेड़ हर साल लगभग 260 पाउंड ऑक्सीजन उत्पन्न करता है।
- बिल्डिंगों के पास पेड़ों को लगाने से बिल्डिंगें 30% ज्यादा ठंडी रहेगी।
- एक पेड़ अपने पूरे जीवन में एक टन से भी अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण कर लेता है।
- हर साल 5 अरब पेड़ लगाये जाते हैं जबकि 10 अरब पेड़ काट दिए जाते हैं।
- एक पेड़ अपनी खुराक 10% मिट्टी से और 90% हवा से लेता है।
- जैसे इंसानों को कैंसर होता है वैसे ही पेड़ों को भी कैंसर भी होता है, जब पेड़ों को कैंसर होता है तो वो कम ऑक्सीजन देने लग जाते हैं।
Read Also: प्रकृति और विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारियां
निष्कर्ष
पेड़ हमें प्रकृति द्वारा दी गई बहुमूल्य संपति है। हमें इसका सही उपयोग करना चाहिए और इसे बचाना चाहिए। सभी को वृक्षों के महत्व को समझना चाहिए। क्योंकि पेड़ ही प्रकृति के सच्चे रक्षक है। पृथ्वी पर पेड़ है तो हम भी है नहीं तो हमारा अस्तित्व भी नहीं होगा।
समाज में कुछ लालची लोगों के द्वारा पेड़ों की बहुत कटाई की जा रही हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो कम समय में ही पानी की कमी, प्रदुषण, अनाज की कमी, शुद्ध हवा जैसे समस्याओं का हमें सामना करना पड़ेगा। इसलिए हमें सभी लोगों और युवाओं को ‘पेड़ बचाओ’ के प्रति जागरूक करना होगा और नये पेड़ लगाने होंगे।
Read Also: हैरान कर देने वाले भारत के रोचक तथ्य
मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह आर्टिकल “वृक्ष का महत्व पर निबंध – Essay on Importance of Trees in Hindi” पसंद आया होगा। इसे आगे शेयर करके लोगों को ‘Ped Bachao’ के प्रति जागरूक करने में अपनी भूमिका जरूर निभाएं।
धन्यवाद!
Read Also
- विवेक बिंद्रा के संघर्ष और सफलता की कहानी
- संदीप माहेश्वरी की संघर्ष और सफलता की कहानी
- फेसबुक (Facebook) की सफलता की कहानी