Home > Essay > पेड़ बचाओ पर निबंध

पेड़ बचाओ पर निबंध

Essay on Save Trees in Hindi: आज हम आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं, पेड़ बचाओ पर निबंध। आज आप सभी लोगों को इस निबंध के माध्यम से सभी प्रकार के पेड़ के बचाव के संदर्भ में सभी जानकारियां प्राप्त हो जाएगी। यह निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं, अपना यह महत्वपूर्ण निबंध।

Essay on Save Trees in Hindi
Image: Essay on Save Trees in Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

पेड़ बचाओ पर निबंध | Essay on Save Trees in Hindi

पेड़ बचाओ पर निबंध (250 शब्दों में)

पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए उतना ही महत्वपूर्ण हैं, जितना कि हमारे लिए भोजन और जल। पेड़ पौधों के बिना हमारा जीवन बहुत ही कठिनाई में पड़ जाएगा, क्योंकि पेड़ पौधे हमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जीवन प्रदान करता है। पेड़ पौधे हमारे लिए प्राणवायु ऑक्सीजन को मुक्त करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का उपभोग करते हैं। पेड़ पौधे ही एकमात्र ऐसे साधन है, जो कि पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण को कम करते हैं।

यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे, तो पेड़ के बिना हमारा जीवन बहुत ही कष्टकारी हो जाएगा या मनुष्य का अस्तित्व समाप्त भी हो सकता है। पेड़ पौधे हमें स्वास्थ्य, समृद्धि और अनेकों प्रकार से हमारी सहायता करते हैं। संपूर्ण विश्व में मानवों को प्रकृति की तरफ से दी गई यह सबसे अनोखा और अनमोल उपहार है। इसी कारण हमें पेड़ पौधों को सम्मान और संरक्षण देना चाहिए, जिससे मानवता का ही भला होगा।

चुकी पेड़ मानव को प्रकृति के द्वारा दी गई एक ऐसी देन है, जिसके कारण उसका जीवन सुगमता पूर्वक व्यतीत हो रहा है, अतः हमारी आज जिम्मेदारी होती है कि पेड़ों को बचाने और उनका संरक्षण करने के लिए धरती पर प्रत्येक लकड़हारे को समझाना चाहिए कि वह कम से कम पेड़ काटे। हमें प्रतिवर्ष लगभग 100 से 200 पेड़ लगाने ही चाहिए, जिससे कि मानवों का अस्तित्व धरती पर बना रहे।

वर्तमान समय में पेड़ों को बचाना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि जहां शहरीकरण और औद्योगीकरण तेजी से विकास कर रहे हैं, वहां पर पेड़ों की कटाई होती चली जा रही है, पेड़ हमें फल, सब्जियां, वनस्पति, फूल, मसाले, हवा, ऑक्सीजन, लकड़ी, छाया इत्यादि प्रदान कराते हैं, अतः प्रत्येक मानव को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और पेड़ों को कटने से बचाना चाहिए।

भारत सरकार ने भी पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगा दिया है और ऐसा नियम लागू किया है कि हरे पेड़ों को काटना गुनाह है और कहीं रास्ते या किसी अन्य स्थानों पर भी गिरे हरे पेड़ को कोई काट नहीं सकता, जब तक की वहां वन विभाग का कोई कर्मचारी ना पहुंच जाएं।

पेड़ बचाओ पर निबंध (800 शब्दों में)

प्रस्तावना

पेड़ पौधे मानवों के लिए एक प्राणवायु है। पेड़ पौधे हमारे जीवन का पालन पोषण करने के लिए प्रकृति की तरफ से हमें एक बहुत ही शानदार उपहार के रूप में मिला है, हमें इस उपहार के प्रति बहुत ही आभारी होना चाहिए। इस कारण से प्रत्येक मानव को अपने जीवन में पेड़ पौधों के महत्व को बड़े ही अच्छे से समझना चाहिए और मानव जाति का अस्तित्व बनाए रखने के लिए, पृथ्वी के पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए और संपूर्ण पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए पेड़ों को बचाना बहुत ही आवश्यक है।

पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए बहुत है लाभकारी सिद्ध हुए हैं क्योंकि पेड़ पौधे से हमें अनेकों प्रकार की औषधियां भी प्राप्त हो जाती हैं, चिकित्सा विज्ञान में प्रौद्योगिक स्तर में भी ज्यादातर औषधियां पेड़ पौधों की पत्तियों एवं जड़ों से ही बनाई जाती हैं। वास्तव में मनुष्यों को जीवित रखने के लिए पृथ्वी पर पेड़ पौधों का होना अति आवश्यक है।

पेड़ पौधों के क्या महत्त्व हैं?

पेड़ पौधे हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, पेड़ पौधों के महत्व को नीचे निम्नलिखित रुप से दर्शाया गया है:

  • पेड़ पौधे ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने पेड़ पौधे ऐतिहासिक स्थल और और शहरों में पुराने पौधे गौरव का स्रोत बन जाते हैं।
  • पेड़ पौधे शुद्ध ऑक्सीजन को जीव जंतुओं के लिए मुक्त करते हैं और बहुत ही खतरनाक गैस कार्बन डाइऑक्साइड के उपभोग से वायु प्रदूषण को कम कर देती हैं, जिससे मानव जीवन काफी आसान हो जाता है।
  • पेड़ पौधे जंगली जानवरों के लिए भोजन और छाया उपलब्ध कराने का सबसे अच्छा साधन है, पेड़ पौधे जंगली जानवरों को तूफान इत्यादि से बचाते हैं।
  • पेड़ पौधे हमारे मानव जीवन के लिए बहुत सी उपयोगिता दर्शाता है, इसके साथ साथ में ताजे फल ताजी हवा और पोषक पदार्थों को भी उपलब्ध कराता है।
  • पेड़ पौधे मिट्टी के कटाव को रोक देते हैं, जिससे कि वन्य जीवन को काफी सहायता मिल जाती है। मिट्टी का कटान ना होने से वन्य जीवन काफी लंबे समय के लिए अपना अस्तित्व बनाए रखता है।
  • पेड़ पौधे बहुत से लोगों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक होते हैं, अर्थात पेड़ पौधों से फल एवं सब्जियों को बेचकर और सूखे हुए पेड़ों को इंधन के रूप में बेचकर लोग आर्थिक मंदी से बच जाते हैं।
  • पेड़ पौधे सौंदर्य परक सुखदाई पर्यावरण और शांतिपूर्ण पर्यावरण को उपलब्ध कराने का एकमात्र साधन है।
  • पेड़ पौधे समाज, सड़क, पार्क, खेल का मैदान, बगीचा, मकानों के आंगन इत्यादि की शोभा बढ़ा देता है और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन में देता है।
  • पेड़ पौधे गर्मी के दिनों में हमें ठंडी छाया उपलब्ध कराते हैं और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा देते हैं।

पेड़ों को क्यों बचाना चाहिए?

यदि आपके भी मन में यह विचार आता है कि पेड़ों को क्यों बचाएं तो नीचे कुछ बिंदु दिए गए हैं, जिससे आपको समझ में आ जाएगा कि पेड़ों को क्यों बचाएं:

  • एक वृक्ष अपने संपूर्ण जीवन काल में लगभग 31250 डॉलर के कीमत तक का ऑक्सीजन उपलब्ध करा देता है।
  • संपूर्ण विश्व भर का मात्र 40-50 पेड़ ही प्रतिवर्ष वायु में होने वाले प्रदूषण का लगभग 80 पाउंड प्रदूषण को नष्ट कर देते हैं।
  • यदि घर के चारों तरफ पेड़ पौधे होते हैं, तो घर का मूल्य बाजारी मूल्य से लगभग 10% बढ़ जाता है।
  • पेड़ पौधे मिट्टी के कटाव को कम कर देते हैं, जिसके कारण मिट्टी का संचरण रुक जाता है।
  • मानव पर्यावरण में शोध प्रयोगशाला के अनुसार पड़ोसियों के मध्य पारिवारिक हिंसा के स्तर को घटा देता है।
  • पेड़ पौधे ढूंगे और वायु प्रदूषण को कम करने में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं।
  • घरों के आसपास पेड़ पौधे होने के कारण भू दृश्य और भूमि का मूल्य बहुत ही अधिक हो जाता है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार केवल चार पेड़ ही एक घर के पास 30% तक की गर्मी को कम कर देते हैं और एक मिलियन पेड़ 1 वर्ष में लगभग $10 मिलियन ऊर्जा की खपत को बचा लेते हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति या मरीज ADHD बीमारी से पीड़ित है या फिर ऐसी ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है, तो उसे पर्यावरण के संपर्क में लाकर उसे ठीक किया जा सकता है।
  • पेड़ पौधे विविधता में एकता का एक सटीक उदाहरण है।

उपसंहार

पेड़ों से ही हमारे जीवन का अस्तित्व है। हमें इनका सरंक्षण करना चाहिए और पेड़ की कटाई पर रोक लगानी चाहिए। पेड़ हमारे वातावरण हानिकारक गैसों को दूर करता है और वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह “पेड़ बचाओ पर निबंध (Essay on Save Trees in Hindi)” पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबंध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment