Home > Essay > विज्ञान के चमत्कार पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध

Essay on Wonder of Science in Hindi: विज्ञान और विज्ञान के आविष्कारों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे। विज्ञान के आविष्कारों ने हमारे काम करने के तरीके को और जीवन जीने के ढंग को भी आसान बना दिया हैं। विज्ञान के कई अविष्कार हैं, जो हम काफी पसंद करते हैं।

Essay on Wonder of Science in Hindi
Image: Essay on Wonder of Science in Hindi

हम यहां पर अलग-अलग शब्द सीमा में विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Wonder of Science in Hindi) शेयर कर रहे हैं। यह निबन्ध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होंगे।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध | Essay on Wonder of Science in Hindi

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (250 शब्द) 

विज्ञान के हमारे जीवन में कई एहसान हैं, यूँ कहे तो कुछ गलत नहीं होगा। विज्ञान ने कई ऐसे चमत्कारिक अविष्कार किये हैं, जिसने हमारे जीवन को काफी बदल दिया हैं। विज्ञान के आविष्कारों की बात करें तो इसमें सबसे पहला अविष्कार आता हैं यातायात का जिसमें ट्रेन, बस, हवाई जहाज, स्कूटर इत्यादि आते हैं। इन सभी को हम एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए काफी इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञान के चिकित्सा के क्षेत्र में भी कई ऐसे अविष्कार किया हैं जो हमें स्वच्छ रहने और जीवन जीने में एक महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं। विज्ञान के चमत्कार में कई ऐसी मेडिकल की दवाईयों का अविष्कार किया है, जिससे खतरनाक से खतरनाक बीमारी का इलाज संभव हैं। चिकिस्ता के क्षेत्र के अलावा और भी कई क्षेत्रों में विज्ञान ने कई अविष्कार किये हैं।

विज्ञान के इन चमत्कारिक आविष्कारों ने हमारे दैनिक जीवन में भी काफी बदलाव किये है जैसे खाने-पीने की चीजों का अविष्कार और मुख्य रूप से बिजली और बिजली से चलने वाले संसाधनों का भी इस्तेमाल हम विज्ञान के चमत्कार के कारण ही करते हैं।

हम आज जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं जैसे ठंडी हवा के लिए कूलर और एसी और गर्म पानी के लिए हीटर इत्यादि का इस्तेमाल भी विज्ञान की वजह से ही सफल हुआ हैं। विज्ञान ने आज की आधुनिक कृषि के क्षेत्र में भी काफी बदलाव किया हैं और हमें कृषि करने के लिए एक नये ढंग का बारे में सिखाया हैं। प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए ही हम जिन संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं वो भी विज्ञान के ही चमत्कार की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (800 शब्द) 

प्रस्तावना

विज्ञान ने हमारे जीवन को पूरी तरह से आसान बना दिया हैं। हम विज्ञान के ऋणी हैं, जिसकी बदोलत हमें आज कई अत्याधुनिक सुविधाए मिल रही हैं। विज्ञान से हमें काफी कुछ मिला हैं और काफी कुछ आगे भविष्य में भी मिलेगा।

विज्ञान ने हमें हर क्षेत्र में सुविधाए दी हैं जैसे चिकिस्ता के क्षेत्र में, कारपोरेशन के क्षेत्र में, ट्रेवल के क्षेत्र में इत्यादि। विज्ञान की बदोलत हम आज एक जगह से दूसरी जगह काफी आसानी से जा सकते हैं। हम अपने से दूर बैठे कई मील दूर लोगों से, रिश्तेदारों से बात कर सकते हैं। विज्ञान के चमत्कारों में कई क्षेत्रों में हमें आधुनिक सुविधाए मिली हैं।

विज्ञान के कुछ चमत्कार

विज्ञान के कई ऐसे अविष्कार किये हैं, जिन्हें हम कभी भूल नहीं सकते हैं। वे अविष्कार जिन्होंने हमारी जिन्दगी बदल दी, उन आविष्कारों के बारे में आप भी जान सकते हैं।

  • चिकित्सा के क्षेत्र में अविष्कार: आज हमारे देश में चिकिस्ता सेवा में कुछ सुधार देखने को मिल रहे हैं। हमारे देश में चिकिस्ता सेवा के क्षेत्र में ऐसे कई काम हैं, जो विज्ञान और तकनीक के बिना अधूरे हैं। हम अगर देखे कि एक्सरे तो वी भी विज्ञान की ही देन हैं। विज्ञान के चिकिस्ता के क्षेत्र में कई ऐसे अविष्कार किये हैं, जो हमारे देश को चिकित्सा के क्षेत्र में महान बनाते हैं।
  • यातायात के क्षेत्र में अविष्कार: आज हम कही जाते हैं तो उसके लिए हमारे पास कई साधन हैं जैसे कार, बस, रेल, मोटरसाइकिल इत्यादि। हम एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए जिन साधनों का इस्तेमाल करते हैं वो भी विज्ञान की ही देन है। बस और गाड़ी तो आज हम कई देखते हैं। साइकिल और मोटरसाइकिल भी विज्ञान के ही अविष्कार का कमाल हैं।
  • सुरक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार: हमारे देश कई अन्य देशों के साथ अपनी स्थलीय और समुन्द्रीय सीमा बनाता हैं। देश की सुरक्षा और देश में होने वाली अमानवीय घटनाओं को रोकने के लिए ही हमारे पास कई अत्याधुनिक सुविधाए हैं। यह सभी सुविधाए भी हमें विज्ञान की बदलत ही मिली हैं।
  • रोजगार के क्षेत्र में विज्ञान: हमारे देश में विज्ञान का काफी महत्त्व हैं। विज्ञान हमारे देश के लिए तो महत्वपूर्ण है ही इसके साथ ही विज्ञान हमारे भविष्य और भविष्य को अच्छा बनके के लिए रोजगार के लिए भी विज्ञान के कई चमत्कार हैं। आजकल यह ट्रेंड चल रहा हैं घर बैठे पैसे कमाओ, इसमें भी विज्ञान ने अपना योगदान दिया हैं।

विज्ञान के चमत्कार के कुछ उदाहरण

विज्ञान के चमत्कार के उदाहरण की बात करें तो विज्ञान के कई उदाहरण हैं, जो हमें विज्ञान के चमत्कार की गाथा सुनते हैं। विज्ञान आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही अस्तित्व में हैं। कंप्यूटर, मोबाइल, इन्टरनेट, दूरसंचार के साधन इत्यादि विज्ञान के आधुनिक चमत्कार हैं। इन्हीं चमत्कारों के लिए हम विज्ञान को जानते हैं।

विज्ञान के चमत्कार हमें अपने घरों में और घरों के आसपास भी दिखते हैं। घर के पास बड़ी-बड़ी बिल्डिंग इत्यादि हम देखते हैं, जो आसमान चूमती हुई कड़ी हैं, इन सब में विज्ञान की ही कलाकारी हैं। हम देश और दुनिया में कई बड़ी-बड़ी बिल्डिंग देखते हैं जैसे बुर्ज खलीफा इत्यादि जो भी हैं, उनमें बनी कलाक्रति अद्भुत हैं और यह सब विज्ञान की ही देन हैं।

निष्कर्ष

विज्ञान एक कला हैं और विज्ञान की कई देन हैं जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया हैं। विज्ञान के कई अविष्कार हैं, जो हम आज भी हमारे दैनिक जीवन में इस्तेमाल करते हैं।

अंतिम शब्द 

हमने यहां पर “विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Wonder of science in Hindi)” शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment