Home > Essay > तकनीकी पर निबंध

तकनीकी पर निबंध

Technology Essay in Hindi: प्रोद्योगिकी (Technology) ने हमारे जीवन को काफी प्रभावित किया हैं। विज्ञान ने कई अविष्कार ऐसे किये हैं, जिसने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया हैं। हमारे जीवन को बेहतर रूप देने के लिए तकनीक का काफी उपयोग रहा हैं।

Technology Essay in Hindi
Image: Technology Essay in Hindi

हम यहां पर अलग-अलग शब्द सीमा में तकनीक पर निबंध (Essay on Technology in Hindi) शेयर कर रहे हैं। यह निबन्ध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होंगे।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

तकनीकी पर निबंध | Technology Essay in Hindi

तकनीकी पर निबंध (250 शब्द) 

जैसा कि हम आज जान चुके हैं कि तकनीक के बिना हमारा जीवन बदल चूका हैं। तकनीक ने हमारे कामों को काफी आसान बना दिया हैं और आज हम जो भी काम तेजी से करते हैं, उन सब के पीछे कहीं न कहीं तकनीक ही छुपी होती हैं।

विज्ञान और तकनीक ने हमारे जीवन को काफी प्रभावित किया हैं। तकनीक ने हमारे जीवन जीने के ढंग को आसान बना दिया हैं। मोबाइल फ़ोन पर बात करने से अच्छा अनुभव मिलता हैं, यह भी तकनीक से ही संभव हुआ हैं।

तकनीक ने राष्ट्र के विकास और राष्ट की सुरक्षा और स्वच्छता में भी काफी अहम योगदान दिया है। देश की सीमा पर हमारे जवान जिन आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल हमें दुश्मनों से बचने के लिए करते हैं वो भी तकनीक की ही देन हैं।

तकनीक ने कई क्षेत्रों में खोज की हैं, जिसमें चिकित्सा, रक्षा, शिक्षा इत्यादि और इनके बुनियादी ढाचे को मजबूत बनाने में भी तकनीक ने काफी अहम योगदान दिया हैं। अगर आज विज्ञान और तकनीक प्रकृति नहीं करती तो हमारे जीवन जीने का ढंग अलग होता और हो सकता हैं हम जीवन जीने में वो स्वंत्रता महसूस नहीं करते जो हम आज करते हैं।

कंप्यूटर भी एक तरह की तकनीक ही हैं, जिससे हम कई ऐसे काम करते हैं जो हम करना चाहते हैं। कई घंटो के काम को मिनटों में करने वाला कंप्यूटर आज हमारे जीवन का एक अहम अंग बन चूका हैं। यह भी तकनीक का ही एक हम पर एहसान हैं। बढती तकनिकी के लिए हमें हमारे देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद कहना चाहिए।

तकनीकी पर निबंध (800 शब्द) 

प्रस्तावना

विज्ञान और तकनीक ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया हैं। हम विज्ञान और तकनीक को हमारे एक डिजिटल साथ मन सकते है। तकनीक ने हमारे जीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया हैं। तकनीक के बिना हर काम करना मुश्किल हो जाता हैं। आज हम मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो वो भी तकनीक का ही एक भाग हैं।

विज्ञान और तकनीक को आज हर राष्ट्र में लागू किया गया हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी तकनीक काफी महत्वपूर्ण हैं। कहीं न कहीं तकनीक भी एक मुख्य साधन हैं, जिसकी सहायता से हम हर कोई काम आसानी से कर सकते हैं।

तकनीक की सहायता से कई ऐसे उपकरण देश और दुनिया में बनाये गये हैं, जो लोगों के जीवन को तेज करने में मदद करती हैं। विज्ञान और तकनीक एक समान में एक ही हैं और इन दोनों का एक जोड़ ही अच्छे-अच्छे उपकरणों का विकास करने में सक्षम हैं।

तकनीक की परिभाषा

मानव की समस्यों के समाधान के लिए और काम को आसान बनाने के लिए जो औजार और संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता हैं, वो तकनीक के अंतर्गत ही आते हैं। तकनीक की सहायता से हम हर वो काम करने में सक्षम रहते हैं जो हमारे लिए बेहद जरुरी हैं। तकनीक और विज्ञान दोनों एक सामान से ही हैं। तकनीक की सहायता से हर काम आसानी से हो जाता हैं।

वर्तमान में आधुनिक तकनीकी

वर्तमान में तकनीक का दायरा काफी बढ़ चूका हैं। विश्व के हर देश और शहर यहा तक की एक छोटे से गाँव में भी तकनीक का दायरा बढ़ चूका हैं। वर्तमान में मानवीय समस्याएं सुलझाने के लिए कई तकनीक का सहारा लेते हैं। तकनीक की वजह से आज शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा, विज्ञान की प्रगति के लिए मूल ढाचा बनाने के लिए भी तकनीकी इस्तेमाल होता हैं।

अगर आज तकनीक नहीं होती हैं तो हमारा जीवन जो आज वर्तमान में चल रहा हैं वो एकदम दुश्वार हो जाता हैं। तकनीक ने हमारे जीवन जीने का तरीका बदल देता हैं। मोबाइल, फ्रीज, टीवी इत्यादि का इस्तेमाल तकनीकी के सहारे ही होता हैं। वर्तमान में तकनीकी का दायरा काफी बढ़ रहा हैं और इसीलिए हर प्रकार की तकनीक के लिए हम विज्ञान को महान मानता हैं क्योंकि विज्ञान और तकनीक दोनों एक ही हैं।

तकनीकी के उदाहरण

बात करें तकनीक के उदाहरण की तो हम अपने आसपास कई ऐसी चीज़े देखते हैं जो हमें आधुनिक होने के बारे में बताती हैं, हमें एहसास दिलाती हैं। हम अपने आसपास ट्रेन, बस, इंजन, कंप्यूटर, मशीन, एटीएम इत्यादि देखते हैं वो सभी तकनीक के ही उदहारण हैं। हम उनके साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। बस, ट्रेन से हम इधर-उधर जा सकते हैं, एटीएम से हम पैसे निकाल सकते हैं।

मोबाइल फ़ोन और कंप्यूटर और इनके साथ जितनी भी मशीनरी हैं वो सब तकनीक और तकनीकी के अंतर्गत ही आती हैं।

हम बाजार में कई चीज़े खाते हैं जैसे फास्टफूड या अन्य नमकीन चीजें वो सभी इसी तकनिकी के कारण इतनी तेज बन पाई हैं। वर्तमान में हर जगह तकनीकी का ही बोलबाला हैं। जहां देखो तकनीक अपना दम दिखा रही हैं।

तकनीकी पढाई

तकनीकी की पढाई करने से भी हमें तकनीकी के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलता हैं। तकनीकी हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चूका हैं और हमें इस के बारे में जितना हो सके पढना चाहिए और इसके बारे में सीखना चाहिए। भारत में ऐसी कई कॉलेज हैं, जहां पर आप तकनीक से सम्बंधित पढाई कर सकते हैं।

तकनीकी की पढ़ाई के बाद आपका करियर भी सही राह पर रहता हैं क्योंकि तकनीकी की आज काफी डिमांड हैं। तकनीकी के बारे में पढ़ने से और इसके बारे में सीखने से काफी कुछ नया सीखने को मिलता हैं और काफी कुछ जानने को मिलता है।

निष्कर्ष

तकनीक आज हमारे जीवन का एह अहम हिस्सा बन चूका हैं। तकनीकी शिक्षा के बारे में पढ़ना भी अपने आप में एक विशिष्ठ माना जाता हैं।

अंतिम शब्द 

हमने यहां पर “तकनीकी पर निबंध (Essay on technology in Hindi)” शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment