Home > Essay > कंप्यूटर पर निबंध

कंप्यूटर पर निबंध

Essay on Computer in Hindi: कंप्यूटर यानी संगणक ने हमारे काम करने के तरीके को काफी आसान बना दिया हैं। कंप्यूटर एक मशीन हैं जो हमारे काम को आसान बनाता हैं। कंप्यूटर बेहद ही कम समय में गणना काफी आसानी से कर देता हैं। कंप्यूटर के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी, जो ठीक नहीं हैं।

Essay on Computer in Hindi
Image: Essay on Computer in Hindi

हम यहां पर अलग-अलग शब्द सीमा में कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi) शेयर कर रहे हैं। यह निबन्ध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होंगे।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

कंप्यूटर पर निबंध | Essay on Computer in Hindi

कंप्यूटर पर निबंध (250 शब्द) 

हमारे जीवन को और हमारे काम करने के तरीको को आसान बनाने वाले कंप्यूटर को हम एक मशीन के रूप में जानते हैं। इसके अलावा हम कंप्यूटर की तुलना एक कैलकुलेटर से करते हैं। हम इस कंप्यूटर का इस्तेमाल करने हमारे आसपास के काम को आसान करते हैं। कंप्यूटर में कई ऐसे सॉफ्टवेर हैं, जिनका इस्तेमाल हम करते हैं और हमारे काम को करते हैं।

अगर किसी फैक्ट्री में काम करने वाले लेखाधिकारी से इस कंप्यूटर के महत्त्व को समझे तो हम इस बात को समझ जायेंगे कि कंप्यूटर का इस्तेमाल आज के जीवन में काफी महत्वपूर्ण हो चूका हैं। कंप्यूटर ने हमारी लाइफस्टाइल को भी काफी परिवर्तित कर दिया हैं।

कंप्यूटर मुख्य रूप से एक मशीन हैं जो कि अलग-अलग भागों में बंटी होती हैं जैसे सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस इत्यादि। यह सभी कंप्यूटर के मुख्य भाग हैं, जिनका इस्तेमाल करके हम एक मुख्य कंप्यूटर को बनाते हैं।

कंप्यूटर हमारे जीवन के लिए बेहद जरुरी हैं वैसे ही यह सब कंप्यूटर के पार्ट्स कंप्यूटर के लिए बेहद जरुरी हैं। इनमें से एक भी भाग अगर नहीं होगा तो हम इस मशीन को एक परफेक्ट कंप्यूटर नहीं कह सकते हैं।

कंप्यूटर के अन्दर भी ऐसे कई सॉफ्टवेर हैं जो कंप्यूटर को अच्छा बनाते हैं। अगर कोई लेखाधिकारी कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो वो उस में टैली सॉफ्टवेर का इस्तेमाल करते हैं और अगर कोई फोटो एडिटिंग वाला व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता हैं तो वो इसमें फोटोशोप सॉफ्टवेर को उपयोग में ले सकता हैं। ऐसे कंप्यूटर हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चूका हैं।

कंप्यूटर पर निबंध (800 शब्द) 

प्रस्तावना

कंप्यूटर की वजह से हमारे काम काफी आसन हो गये हैं। कंप्यूटर का इस्तेमाल करके हम घंटो का काम मिनटों में कर सकते हैं। कंप्यूटर ने हमारे दैनिक जीवन को आसान बना दिया हैं। कंप्यूटर की परिभाषा को समझे तो यह एक सामान्य मशीन हैं जो डाटा को अपने अंदर स्टोर करती हैं और उन डाटा का इस्तेमाल करती हैं और उन्हें याद रखती हैं।

कंप्यूटर एक मशीन के साथ-साथ हमारी जरुरत भी हैं। कंप्यूटर के साथ हम वो सब काम कर सकते हैं, जिनकी हमारे को जरुरत हैं। विज्ञान की खोज ने कंप्यूटर को बनाया था पर आज कंप्यूटर विज्ञान का एक अहम हिस्सा बन चूका हैं। विज्ञान के कई काम ऐसे हैं जो कंप्यूटर के माध्यम से ही होते हैं।

चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा में कंप्यूटर के बिना कुछ भी काम करना संभव नहीं हैं। हर काम कंप्यूटर से होता हैं। हम डिजिटल एक्सरे का नाम सुनते हैं वो भी कंप्यूटर के माध्यम से ही संचालित होते हैं।

कंप्यूटर का वर्तमान में इस्तेमाल

कंप्यूटर के वर्तमान में कई प्रकार से और कई तरह से इस्तेमाल हैं। कंप्यूटर को हम तो केवल क मशीन के तौर पर जानते हैं। कंप्यूटर के कई इस्तेमाल हैं, जो हमारे रोजाना के दैनिक जीवन में करते हैं। कंप्यूटर के कुछ इस्तेमाल जो हम हमारे जीवन में करते हैं।

  • हम दुकान पर कोई सामान लेने जाते हैं तो वहां हमें डिजिटल बिल दिया जाता हैं, वो बिल भी किसी न किसी मशीन से ही बनाया जाता हैं फिर चाहे वो कंप्यूटर हो या कोई अन्य मशीन। कंप्यूटर का सामान्य अर्थ एक मशीन से ही हैं।
  • कंप्यूटर से हम अपने आने जाने के लिए गाड़ियों और बसों के टिकट भी बुक करते हैं, वो भी कंप्यूटर और इन्टरनेट के माध्यम से ही होता हैं।
  • कंप्यूटर की मदद से हम गणना और कई अन्य काम बड़ी आसानी से कर सकते हैं। कंप्यूटर का पहला काम ही गणना करना हैं। यही वजह हैं कि कंप्यूटर को एक गणना मशीन कहा जाता हैं।
  • कंप्यूटर चिकित्सा के क्षेत्र में भी काफी काम का है, अस्पतालों में कई अत्याधुनिक कार्य जैसे कई प्रकार की जांचे भी कंप्यूटर और मशीनों की सहायता से ही होती हैं और वो मशीन कंप्यूटर के माध्यम से ही संचालित की जाती हैं।

कंप्यूटर का इतिहास

कंप्यूटर का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं हैं। कंप्यूटर का निर्माण आज से करीब 3000 साल पुराना माना जाता हैं। आज से करीब 3000 साल पहले जब चीन में एक मशीन का निर्माण हुआ था तब उसका नाम एबेकस रखा था। यह एक डिवाइस मशीन थी, जो गणना करने में काम आती थी।

इसके बाद 17वीं शताब्दी में फ्रांस के एक महान गणितज्ञ ब्लेज़ पास्कल से एक और मशीन का निर्माण किया था और उस मशीन को तत्कालीन समय में डिजिटल गणना मशीन के नाम से जाना गया था। इसके बाद फिर कई छोटे-मोटे डिजिटल मशीन का विकास होने लगा।

इसके बाद 19वीं शताब्दी में चार्ल्स बेबेज ने कंप्यूटर का पहली बार निर्माण किया। चार्ल्स बेबेज ने 1882 में एक मशीन का निर्माण किया जो गणित की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में मदद करती थी। इस मशीन को बनाने के पूरा खर्चा उस समय ब्रिटिश सरकार ने किया था। इस मशीन का नाम उन्होंने डिफरेंट इंजन दिया। इसके बाद धीमे-धीमे कंप्यूटर का विकास होने लगा।

कंप्यूटर का हमारे जीवन में उपयोग

वर्तमान में कंप्यूटर का इस्तेमाल हमारे दैनिक जीवन में भी काफी ज्यादा बढ़ गया हैं। हम कोई भी छोटी से चोटी चीज देखने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। यहाँ तक कि हमें अगर कोई छोटी से जानकारी लेनी हैं तो उसके लिए भी हम कंप्यूटर का ही इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन पढाई करने के लिए और इन्टरनेट पर गेम खेलने की लिए भी हम कंप्यूटर का ही सहारा लेते हैं। कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हमारे जीवन के हर मोड़ पर होता हैं।

निष्कर्ष

कंप्यूटर आज हमारे दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा बन चूका हैं। कंप्यूटर के बिना आज की कई समस्याओं का समाधान करना मुश्किल हो जाता हैं। कंप्यूटर हमारे जीवन का एक मुख्य आधार बन चूका हैं।

अंतिम शब्द 

हमने यहां पर “कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi)” शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment