Home > Essay > स्मार्ट सिटी पर निबंध

स्मार्ट सिटी पर निबंध

Essay on Smart City in Hindi: स्मार्ट सीटी हर देश की जरूरत बनती जा रही है। यह एक खास किस्म की शहर निर्माण प्रणाली है, जिसमें इस बात का ध्यान रखा जाता है कि शहर में सभी प्रकार की सुविधाएं उच्च स्तर पर मौजूद हो और शहर में रहने वाले सभी लोगों को इंटरनेट जैसी सुविधा बड़ी सरलता से मिले।

Essay-on-Smart-City-in-Hindi
Image : Essay on Smart City in Hindi

आज हम यहां पर स्मार्ट सिटी पर निबंध लिख रहे हैं। स्मार्ट सिटी पर निबंध सभी कक्षा के छात्रों के लिए मददगार साबित होगा।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

स्मार्ट सिटी पर निबंध | Essay on Smart City in Hindi

स्मार्ट सिटी पर निबंध (250 शब्द)

स्मार्ट का अर्थ होता है समझदार। एक शहर को समझदार की उपाधि तब दी जा सकती है जब वहां किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। जैसे आज के शहर में हमें बेरोजगारी और गरीबी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अगर सरकार इस तरह की समस्याओं का समाधान कुछ इस प्रकार निकाले जिससे देश अधिक से अधिक सामान का उत्पाद करें और कंपनी और ऑनलाइन बिजनेस के जरिए रोजगार की मात्रा को भी तेज करें तो शहर बड़ी तेजी से स्मार्ट सिटी में परिवर्तित हो सकता है। 

स्मार्ट सिटी आज के जमाने की मांग है। कई वर्षों पहले इंसानी सभ्यता गांव में गुजर-बसर करती थी। मगर हमने अपनी जीवनशैली को आसान बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के बदलाव किए और गांव को शहर में परिवर्तित किया।

जिस रफ्तार से हम इंटरनेट की दुनिया की ओर बढ़ रहे है हमें अपनी जीवनशैली को और आसान और बेहतर बनाना चाहिए, जिसके लिए बहुत सारे देश विभिन्न प्रकार के बदलाव कर रहे है और अपने शहरों को स्मार्ट सिटी में बदल रहे हैं। 

हर किसी के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, खानपान के साथ ही रोजगार की सही व्यवस्था मौजूद हो उसे हमें स्मार्ट सिटी कह सकते है। स्मार्ट सिटी का महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि इस तरह के शहर में लोग अपने घर बैठे लगभग सभी प्रकार के उच्च सुविधा पा सकते है और हर काम ऑनलाइन अच्छे से हो पाता है। साथ ही प्रदूषण पर भी हम काबू कर पाते हैं और हर तरीके से अपनी जीवनशैली को उच्च स्तर पर पहुंचा पाते हैं। 

स्मार्ट सिटी पर निबंध (850 शब्द)

प्रस्तावना

स्मार्ट सिटी का अर्थ एक उन्नत शहर से है एक ऐसा शहर जहां आपकी सभी समस्याओं का समाधान मौजूद होता है। इस तरह के शहर में आपको इंटरनेट की अच्छी सुविधा मिलती है जिससे ना केवल आप मनोरंजन बल्कि विभिन्न प्रकार के व्यापार भी कर सकते है। स्मार्ट सिटी एक ऐसा शहर होता है जहां सभी लोगों को रोजगार और विभिन्न प्रकार के व्यापार का अवसर मिलता है। 

स्मार्ट सिटी परिभाषा

इस तरह के शहर में गरीबी की मात्रा काफी कम होती है। इंटरनेट की मदद से सब चीज आपके घर तक आसानी से आ सकती है। साथ ही बिजली की उन्नत व्यवस्था की जाती है और शहर के सभी लोगों के लिए उचित मात्रा में खाद्य सामग्री का प्रबंध किया जाता है।

सरल भाषा में आप यह कह सकते हैं जब किसी शहर में खेती काफी अच्छे पैमाने पर होती हो और खेती करने के लिए विभिन्न प्रकार की उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इंटरनेट की सुविधा इतनी अच्छी तरीके से मौजूद हो कि आप घर बैठे सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं तो उस तरह के शहर को हम एक स्मार्ट सिटी कह सकते हैं। 

स्मार्ट सिटी का महत्व

स्मार्ट सिटी का महत्व इस के नाम से ही पता चलता है स्मार्ट का अर्थ होता है समझदार अर्थात एक समझदार शहर।  कहने का तात्पर्य है एक ऐसा शहर जहां सभी प्रकार की सुविधा मौजूद हो और उन्नत तकनीक के जरिए वहां मौजूद लोगों के जीवन को और आसान बनाया जा रहा हो। 

आजकल विश्व में विभिन्न ऐसे शहर हैं जहां तकनीक इतनी उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है कि लोगों का जीवन काफी सरल हो गया है।  घर बैठे लगभग हर तरह की सुविधा वह पा सकते हैं और रास्ते पर भी दिन हो या रात रोशनी की उन्नत व्यवस्था की गई है। 

एक स्मार्ट सिटी का महत्व काफी अधिक होता है क्योंकि इस शहर में बेरोजगारी की मात्रा ना के बराबर होती है।  हर कोई शिक्षित होता है और शिक्षा के लिए उत्तम व्यवस्था की गई होती है। साथ ही तकनीक का वह स्तर इस्तेमाल किया जा रहा हो जहां लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो रही हो और उनकी जीवनशैली दिन पर दिन आसान होती जा रही हो। 

स्मार्ट सिटी कैसे बन सकता है

स्मार्ट सिटी एक ऐसा विचार है जिसे केवल सरकार द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। एक आम इंसान का इसमें योगदान हो सकता है कि वह इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें बेरोजगारी हटाने के लिए कुटीर उद्योग शुरू करें और घर में ही ज्यादा से ज्यादा उत्पाद करने का प्रयास करें और अपने व्यापार के जरिए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का प्रयास करें। हालांकि इस तरह के कार्य से एक आम आदमी के जरिए देश में बेरोजगारी का स्तर कुछ हद तक कम हो सकता है मगर इसे हम पूर्ण स्मार्ट सिटी नहीं कह सकते। 

स्मार्ट सिटी में शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारना, स्कूल हॉस्पिटल और अलग-अलग पब्लिक जगहों को काफी उच्च स्थिति पर सभी सुविधाओं का इंतजाम करवाना सरकार की जिम्मेदारी होती है। बहुत सारे जगहों पर पुलिस जैसी सुविधाओं को भी ऑनलाइन शिफ्ट करने की कोशिश की गई है। इस तरह के बदलाव से शहरों में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलता है जिससे हम स्मार्ट सिटी कह सकते हैं। 

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार को काफी अहम भूमिका निभानी पड़ती है और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ और भी साधारण चीज है जिनका लोग रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल करते है, उनका भी उच्च स्तर पर अच्छे तकनीक के जरिए सही तरीके से विकास होना चाहिए। 

भारत में स्मार्ट सिटी का भविष्य

जिस प्रकार से भारत में प्रगति काफी तेजी से हो रही है और भारतीय सरकार देश में होने वाले परिवर्तन को लेकर काफी सजग है और चाहते है कि भारत में अच्छे स्मार्ट सिटी बने तो इसे देख कर हम इस बात का अनुमान लगा सकते है कि इसका काफी सुनहरा भविष्य है और भारत बहुत जल्द अपने स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम में सफल होगा। 

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साल 2015 में भारत में स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम को शुरू किया था इस वक्त तक दिल्ली और वाराणसी जैसे शहरों को कुछ हद तक विकसित किया जा चुका है मगर अभी भी भारत में ऐसे शहर हैं जिन पर कार्य होना बाकी है।

भारत को इस प्रकार के शहर को बनाने के लिए काफी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है और भारत इससे पीछे नहीं हट रहा। वह काफी तेजी से अपने शहरों को विकसित करने की इस मुहिम में लगा है और सभी लोगों के लिए बहुत जल्द भारत में भी अनेकों स्मार्ट सिटी देखने को मिलेंगे, जिससे लोगों की जीवन शैली में काफी बड़ा परिवर्तन आएगा और जीवन और भी आसान हो चुका होगा हम घर में बैठे हर काम को पूरा कर पा रहे होंगे।

निष्कर्ष

स्मार्ट सिटी के इस महत्व को समझते हुए सरकार देश का विकास इस तरह कर रही है ताकि शहरों की सभी समस्या खत्म हो सके और हमें अपने सभी परेशानी का हल अपने घर में बैठे-बैठे मिल सके जिससे जीवन शैली और आसान हो सके ताकि हम भारत को भी स्मार्ट सिटी वाला देश कह सकें।

हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न प्रकार के योजनाओं को चलाया गया ताकि हम एक अच्छे स्मार्ट सिटी तैयार कर सकें। 

अंतिम शब्द

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा लिखा गया स्मार्ट सिटी पर निबंध (Essay on Smart City in Hindi) पर निबंध बहुत पसंद आया होगा। अगर आपको यह पसंद आया तो इसको लाइक व शेयर जरूर कीजिए इससे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अब हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

इंटरनेट क्रांति पर निबंध

विज्ञान का महत्व पर निबंध

सिनेमा पर निबंध

विज्ञान पर निबंध

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment