Home > Essay > विज्ञान का महत्व पर निबंध

विज्ञान का महत्व पर निबंध

Essay on Importance of Science in Hindi: आज हम सभी विज्ञान के साथ में जुड़े हुए हैं। हमारे दिन की शुरुआत से रात के सोने तक विज्ञान के संसाधनों के साथ हम सभी जुड़े हुए रहते हैं। क्योंकि इनके बिना काम करना बहुत असंभव होता है। क्या आप सभी लोग जानते हैं कि विज्ञान का महत्व क्या है? किस-किस क्षेत्र में विज्ञान हमारे साथ जुड़ा हुआ है? इसके क्या क्या कार्य हैं?

Essay on Importance of Science in Hindi
Image: Essay on Importance of Science in Hindi

आज हम आपको इस निबंध के माध्यम से विज्ञान के महत्व के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आपको विज्ञान के बारे में जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़े: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

विज्ञान का महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Science in Hindi

विज्ञान का महत्व पर निबंध (250 शब्दों में)

आज के समय में मनुष्य ने विज्ञान के साथ बहुत ही तरक्की की है। हर क्षेत्र में मनुष्य ने बहुत प्रगति करने की वजह से ही आज हमारा देश दुनिया के प्रगतिशील देशों में से एक है। जिस प्रकार से मनुष्य ने आज हर छोटे से छोटे और बड़े-बड़े कार्यों के लिए विज्ञान को महत्वपूर्ण मानता है। क्योंकि विज्ञान के बिना सब कार्य करना बहुत ही असंभव है।

पुराने जमाने में चिकित्सा के क्षेत्र में काम करना बहुत मुश्किल हुआ करता था। क्योंकि दवाइयों में और मनुष्य के अच्छे इलाज के लिए चिकित्सा के संसाधनों का अभाव हुआ करता था। आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि चिकित्सा क्षेत्र में हर वह संभव प्रयास किया जा रहा है, जो इसके लिए जरूरी है। कंप्यूटर तथा आधुनिक चिकित्सा के उपकरणों की वजह से आज चिकित्सा विज्ञान क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुका है।

आज विज्ञान ने देश का ही नहीं बल्कि विदेशों के भी पूर्ण रूप से स्वरूप ही बदल दिया है। विज्ञान की वजह से ही आज हमारा देश मंगल, चंद्रमा ग्रह पर भी पहुंच चुका है। लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह हमारा देश ग्रहों पर भी पहुंच जाएगा। लेकिन विज्ञान की वजह से ही ऐसा संभव हो पाया है।

विज्ञान के कारण ही हमारा देश इतना तरक्की कर रहा है कि हमारे देश के पास ऐसे-ऐसे हथियार है, जिनसे हम दुश्मन देशों का मुंहतोड़ जवाब दे सकते है और इन हथियारों की वजह से हमारी आतंकवादियों से भी रक्षा हो जाती है। कई इस प्रकार की मिसाइलें हमारे देश के पास मौजूद है। जब भी कोई देश हमारे देश पर आक्रमण करेगा तो इस मिसाइल के द्वारा उनको नष्ट भी किया जा सकता है।

पहले के समय में हमारे देश के किसान अपनी खेती में बहुत मेहनत किया करते थे। लेकिन जितनी मेहनत करते थे, उसके हिसाब से उनको फसलों का उत्पादन नहीं मिल पाता था।आज विज्ञान ने किसानों के आधुनिकरण यंत्रों को बनाकर बहुत मदद की है। जिसकी वजह से आज किसान अच्छी और उन्नत किस्म की फसलों की पैदावार करके और उसका सही रूप से मुनाफा भी प्राप्त कर लेते हैं।

विज्ञान का महत्व पर निबंध (1000 शब्दों में)

प्रस्तावना

विज्ञान एक अभिशाप है या वरदान यह कहना और समझना बहुत मुश्किल सा काम है। अगर सही शब्दों में देखा जाए तो विज्ञान मनुष्य जीवन के लिए एक वरदान के रूप में भी सही साबित हुआ है तो इसके कुछ गलत प्रभाव की वजह से यह एक अभिशाप भी बन चुका है। विज्ञान अपने आप से नहीं बना है, इसको मनुष्य के द्वारा ही बनाया गया है।

यह समझना सभी के लिए थोड़ा मुश्किल है कि विज्ञान से मनुष्य बना है या फिर मनुष्य से विज्ञान बना है। मनुष्य ने समय के साथ आगे बड़कर नई-नई खोज करके उन का आविष्कारक करके ही विज्ञान को बनाया है। यह काम करना मनुष्य के द्वारा ही संभव हो पाया है। इसीलिए दोनों बातें अलग जरूर है पर एक ही है। मनुष्य विज्ञान से और विज्ञान मनुष्य से बना है।

सूचना और संचार के क्षेत्र में विज्ञान की तरक्की

सबसे पहले सूचना और संचार के क्षेत्र में लोग एक दूसरे से बात करने के लिए चिट्ठी पत्र का उपयोग करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे समय के बदलने के साथ-साथ टेलीफोन का आविष्कार हुआ। उस के माध्यम से हम फोन पर भी अपने मिलने वालों से बात कर लेते थे। विज्ञान ने ओर तरक्की की तो मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर इत्यादि का आविष्कार हुआ।

इन संचार के साधनों के माध्यम से हम वीडियो कॉल कर सकते है और अपने संदेश को अपने मिलने वालों तक संदेश लिखकर तुरंत पहुंच जाता है। क्योंकि मोबाइल, लैपटॉप में इतने अच्छे स्मार्ट फीचर्स आ गए हैं, जिनके माध्यम से एक सेकंड भी नहीं लगता और हमारा संदेश हमारे मिलने वाले तक पहुंच जाता है।

विद्युत के उपकरणों के क्षेत्र में विज्ञान

पहले के समय में लोग घर में रोशनी के लिए दिए लालटेन चिमनी का प्रयोग करते थे। इसके बाद  वैज्ञानिक थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार किया। इसके द्वारा लोगों को अपने घरों में रोशनी मिली। धीरे-धीरे विज्ञान ने तरक्की की और फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी, कूलर, एसी आदि घरेलू उपकरणों को बनाकर हमारे दैनिक जीवन के काम को बहुत आसान कर दिया। यह सब काम विज्ञान की वजह से ही संभव हो पाया।

विज्ञान की एक वरदान के रूप मानव के जीवन मे भूमिका

आज के समय में मनुष्य अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ चुका है। विज्ञान की वजह से इतनी तरक्की कर ली है कि अब उसका पीछे मुड़कर देखना भी बहुत मुश्किल है। अगर मनुष्य का प्रारंभिक जीवन देखा जाए तो मनुष्य जानवरों की तरह रहता था। आज विज्ञान की वजह से मनुष्य का जीवन पूरी तरह बदल गया है और वह बहुत ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।

विज्ञान की वजह से मनुष्य ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज संसाधन के साधनों में, शिक्षा, मनोरंजन, चिकित्सा के क्षेत्र में, हर कार्य में विज्ञान के संसाधनों की वजह से मनुष्य बहुत एडवांस हो गया है, इसीलिए विज्ञान एक वरदान के रूप में मनुष्य के जीवन में आया है।

मनुष्य के जीवन में विज्ञान अभिशाप के रूप में भी

विज्ञान एक वरदान के रूप में भी है तो एक अभिशाप के रूप में भी, क्योंकि आज का मनुष्य विज्ञान के संसाधनों का बहुत गलत प्रयोग भी करता है, इसीलिए वह गलत प्रयोग मनुष्य के दुख का कारण बन जाता है और मनुष्य के अंदर एक डर की भावना भी पैदा हो जाती है।

विज्ञान के साधनों के गलत प्रयोग से मनुष्य का पूरा गुटखा टूट जाता है। मनुष्य के द्वारा जिन साधनों का आविष्कार हुआ, उन सभी साधनों के गलत प्रयोग से मनुष्य अपने लिए खुद गड्ढा बना लेता है। इसीलिए उसके जीवन में विज्ञान अभिशाप बन जाता है।

विज्ञान के नए-नए आविष्कारों की वजह से बहुत गरीब लोगों को नुकसान पहुंचा है, उनकी रोजी-रोटी खत्म हो गई है। क्योकि जिस तेजी से विज्ञान आगे बढ़ रहा है, उसमें हस्तकला के स्थान पर विभिन्न प्रकार की मशीनों के द्वारा उन कार्यों को किया जाता है। इस वजह से लोगों का रोजगार छिन गया है। जो लोग अपने घरों में हाथों से कार्य करते थे, अब उन सब कार्यों को मशीनों के द्वारा किया जाता है।

प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए विज्ञान

आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, तूफान, भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट देश दुनिया के विभिन्न हिस्सों में होते रहते हैं। इसमें बहुत से लोग मारे भी जाते हैं। इन आपदाओं से बचने के लिए हेलीकॉप्टर, नाव आदि का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा मेडिकल चिकित्सक टीम भी उन लोगों के उपचार के लिए तैयार रहती है।

विज्ञान ने इन सब मामलों के बारे में पहले अनुमान लगाया जा सके। उसके लिए कुछ इस तरह के यंत्र बनाए हैं, जिनके द्वारा इन प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सके और इसके लिए लोगों को पहले ही सूचना देकर उन सभी की जिंदगीयों को बचाया जा सकता है।

कुछ विशेष योगदान मनुष्य के जीवन मे विज्ञान के

आज विज्ञान का योगदान जिस तेजी से बढ़ रहा है। यहां बहुत सी नई-नई चीजें हम सभी के सामने आ रही हैं। एक छोटी पिन से लेकर अंतरिक्ष यान तक विज्ञान ने बहुत अनगिनत चीजें मनुष्य को प्रदान की हैं। इनमें कुछ प्रमुख है: जैसे हीट एक्सचेंजर, एयर प्रेशर मीटर, नए-नए तरीके के कैमरे, टेलीस्कोप, माइक्रोस्कोप, टेलीग्राम, टेलीप्रिंटर्स, माइक्रोफोन, लेक्टोमीटर, केलकुलेटर, टेप, इंसानी रोबोट, नए-नए हथियार, आधुनिक फैशन के कपड़े, नए तरीके के खिलौने, कृषि के नए उपकरण और चिकित्सा के प्रयोग में लिए जाने वाले आधुनिक उपकरण आदि को विज्ञान ने हमको दिया है।

इसके अलावा खिलाड़ियों के खेल के विकास के लिए नए-नए खेल के उपकरण भी विज्ञान ने उपलब्ध करवाए हैं। सबसे ज्यादा आज की दुनिया में स्मार्ट मोबाइल फोन के लाभों को हर कोई मनुष्य भली भांति जानता है।

निष्कर्ष

अगर विज्ञान के इन संसाधनों की वजह से अभी हम अपनी जिंदगी को अच्छा और सुंदर नहीं बना पाए तो यह हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात रहेगी। विज्ञान ने मनुष्य के हर सपने को पूरा किया है। विज्ञान की वजह से पूरी दुनिया में हम अपना नाम रोशन कर पाए हैं। विज्ञान के इन संसाधनों का आप किस तरह प्रयोग करते हैं, यह सब मनुष्य के ऊपर निर्भर करता है।

अंतिम शब्द

आशा करते हैं आपको यह निबंध “विज्ञान का महत्व पर निबंध (Essay on Importance of Science in Hindi)” बहुत पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comment (1)

Leave a Comment