Home > Featured > 10+ अंग्रेजी सीखने के बेहतरीन एप्स

10+ अंग्रेजी सीखने के बेहतरीन एप्स

English Sikhne Ka App Download: आज के समय में इंग्लिश का कितना महत्व है ये तो आप आसानी से जानते ही हैं। यदि आपके पास कितनी ही डिग्रियां क्यों न हो लेकिन यदि आप अंग्रेजी बोलने में सक्षम नहीं है तो आपके लिए वो सारी डिग्रियां बेकार हैं। आज हम यहां पर आपको इंग्लिश सीखने के कुछ बेहतरीन एप्प के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें आपको आसानी से घर बैठे इंग्लिश सीख पाएंगे।

आज के समय में हमारे देश में हर जगह पर इंग्लिश होती जा रही है। आप जहां पर भी जायेंगे आपको अंग्रेजी का सामना करना पड़ेगा। आप कहीं पर भी जाओ और वहां पर आप इंग्लिश में बात करते हैं तो आपको वहां पर सभी आपको सम्मान देंगे और यदि आप अंग्रेजी की जगह पर दूसरी भाषा का प्रयोग करते हैं तो आपका वहां पर थोड़ा इम्प्रेशन कम रहेगा।

English Sikhne Ka App Download

अब सवाल ये आता है कि मोबाइल से इंग्लिश कैसे सीखे? (English Kaise Sikhe) यदि आपको भी अंग्रेजी सीखना है तो आप भी बहुत कम समय में इंग्लिश सिख सकते हैं। आज हम यहां पर English Bolna Sikhe के कुछ एप्प के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अंग्रेजी सिख सकते हैं वो भी बहुत ही कम समय में। तो आइये जानते हैं अंग्रेजी सीखने के बेहतरीन एप्स (english sikhne ka app free download) के बारे में विस्तार से।

अंग्रेजी सीखने के बेहतरीन एप्स | English Sikhne Ka App Download

मोबाइल से इंग्लिश कैसे सीखे? (English Kaise Sikhe)

यदि आपको इंग्लिश सीखना है और आप ये सोच रहे हैं कि इंग्लिश बोलना कैसे सीखे? (English Bolna Sikhe) तो आप अपने मोबाइल में इंग्लिश सीखने के एप्प डाउनलोड करके भी अंग्रेजी सिख सकते हैं। अंग्रेजी सिखने के लिए आप कई सारी पुस्तकों का भी प्रयोग ले सकते हैं। लेकिन आप मोबाइल में एप्प इनस्टॉल करके भी आसानी से इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं।

आज के समय में आपको इंटरनेट पर ऐसे कई इंग्लिश सीखने का एप्प (English Seekho App) मिल जायेंगे जो आपको अंग्रेजी में मदद कर सकते हैं। English Learning Apps में ऐसे कई सारे फीचर्स है, जो आपको अंग्रेजी बोलने के साथ-साथ अंग्रेजी लिखना भी सिखा देंगे।

learn-english-apps
english kaise sikhe app

हम यहां पर नीचे इंग्लिश सीखने के एप्स (English Speaking App) के बारे में बता रहे हैं। ये इंग्लिश सिखाने वाले एप्प आपके अंग्रेजी बोलने और सिखने के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। आप इंग्लिश सीखने का ऐप डाउनलोड करके अपनी इंग्लिश में काफी सुधार कर पाएंगे।

इंग्लिश सीखने के एप्स का सही से प्रयोग कैसे करें?

  • आज के बदलते समय में किसी भी एक चीज पर एकाग्रता बनाना बेहद मुश्किल काम है। इसलिए आप English Speaking App का उपयोग कर रहे है तो साथ में किसी अन्य एप्प का प्रयोग नहीं करें। क्योंकि अन्य एप्प के नोटिफिकेशन से आप बार-बार परेशान हो जायेंगे और अपना ध्यान एकाग्र नहीं कर पाएंगे।
  • आप जो भी english sikhane wala app प्रयोग में ले रहे हैं, उसमें आप अलग-अलग टेस्ट सीरिज को हल करें। ऐसा करने से आपका अभ्यास बहुत ज्यादा होगा और आप इंग्लिश अच्छे से समझ और सीख पाएंगे। इसके साथ ही आपके इंग्लिश के बेसिक कॉन्सेप्ट्स भी आसानी से दूर हो जायेंगे।
  • हर चीज के लिए एक समय का निर्धारण करना हमारी दिनचर्या को और भी सरल बना देता है और समय की भी बचत हो जाती है। आप इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे के लिए भी अपनी दिनचर्या में एक निश्चित समय तय कर लें।
  • English Speaking App में उपलब्ध विडियो और ऑडियो lessons दोनों का प्रयोग करें। इससे आपको समझने और लिखने में आसानी होगी।

यह भी पढ़े: रिच डैड पुअर डैड बुक समरी

इंग्लिश सीखने का एप्प डाउनलोड (English Sikhane Ka App)

Duolingo: Learn Languages Free

डुओलिंगो English Sikhne Ka App है, जो आपको आसानी से अंग्रेजी सिखा सकता है और इस एप्प में आप अंग्रेजी के अलावा और भी कई सारी भाषाएं सिख सकते हैं। हमें गेम खेलना कितना पसंद होता है और दुओलिंगो भी हमें गेम के जरिये ही अंग्रेजी सिखाता है। गेम का आनंद लेते हुए हम मजे से अंग्रेजी सिख सकते हैं।

इस एप्प की खास बात यह है कि हमें यह अंग्रेजी एक गेम की मदद से सिखाता है, जिससे हमें गेम खेलने का भी आनंद आता है और इसके साथ साथ अंग्रेजी भी सिख जाते हैं। इसकी दूसरी खास बात ये है कि आपको दिन में केवल अपने 20 मिनिट ही इसको देने होते हैं। ये आपको ऐसे ही सवाल देता है, जिनका आप आसानी से जवाब दे सकते हैं। इस एप्प पर आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होती है। इस प्रोफाइल में आपकी हमेशा की गतिविधियां सेव होती रहेगी।

अपने जहां पर अंग्रेजी सीखना छोड़ा है, दूसरे दिन वहीं से ये एप्प आपको अंग्रेजी सिखाएगा। ये एप्प आप बिल्कुल फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसे देने की जरूरत नहीं है। Duolingo App Download करने के लिए हम नीचे लिंक दे रहे हैं, जहां पर आप कहीं से भी Duolingo App Download कर सकते हैं।

Hello English: Learn English

यदि आपको इंग्लिश सीखना है तो आपके लिए Hello App एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इसके जरिए आप हिन्दी के अलावा भारत की किसी स्थानीय भाषा से भी इंग्लिश सिख सकते हैं। ये एप्प Educational Apps में प्ले स्टोर में सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली Apps में से एक है। इस एप्प में आप के अंग्रेजी सिखने के साथ ही English Grammar पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

हेल्लो एप्प से आप 20 अन्य भाषाएं भी सिख सकते हैं। इस एप्प में हमेशा अभ्यास के लिए ख़बरें, ऑडियो क्लिप्स और E-book आती है। इस एप्प में एक ऐसा फीचर है जो इसे बाकि के एप्प से अलग बनाता है। इस फीचर में आप कभी भी टीचर से ऑनलाइन बात करके अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। Hello App Download करने पर नीचे लिंक पर क्लिक करें।

English Grammar Sikhe

ये एप्प आपको Sentence, Noun, Pronoun, Synounyms और Antonyms की जानकारी देता है। आपको जनरल ग्रामर के लिए ये एप्प बहुत ही उपयोगी है।

Lingbe

आप कहीं पर जाओ आपको इंग्लिश बोलने वाले बहुत मिल जायेंगे और इनके सामने यदि आप अंग्रेजी में बात नहीं करते तो ये लोग आपको अपने बराबर का नहीं समझते है। इसके लिए आपको भी इंग्लिश बोलना आना चाहिए। आपका सवाल है English Bolna Sikhe? तो आप इस एप्प से आसनी इंग्लिश बोलना भी सिख सकते हैं।

इस एप्प से आप अंग्रेजी सिख कर कहीं पर भी बोल सकते हैं। ये एप्प आपकी Community Spoken Skills सिखाने में मदद करता है। इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।

Learn Languages with Memrise

ये एप्प आपको कई सारी भाषाएं सिखाने में मदद करता है। ये एप्प ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में चला सकते हैं। इसके लिए आपके फ़ोन में इंटरनेट होने की भी जरूरत नहीं है। ये एप्प अलग-अलग भाषा सिखने के लिए बहुत ही बड़ा कोर्स है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें।

Busuu: Learn Languages

यदि आप घर पर बैठे इंग्लिश सीखना चाहते है तो ये आपके लिए बहुत ही अच्छी साबित हो सकती है और इसकी मदद से आप अंग्रेजी बोलना और लिखना सिख सकते हैं। ये एप्प आप बिना इन्टरनेट के भी प्रयोग कर सकते हैं। इस एप्प में आपको हमारी जिन्दगी में आमतौर पर उपयोग होने वाली इंग्लिश की लाइन्स सिखाई जाती है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें।

English Sikhne Ka App Download

Drops – Learn American English Language For Free

पूरी दुनिया में दो प्रकार की इंग्लिश बोली जाती है एक अमेरिकन और दूसरी ब्रिटिश। ये एप्प दोनों प्रकार की इंग्लिश सिखाता है जो बाकि एप्प नहीं सिखाते हैं। इस एप्प को दिन में सिर्फ 5 मिनिट ही देने होते हैं। Drops App में आपको सामान्य रूप से बोली जाने वाली और हमारी आम बातचीत की अंग्रेजी को आसानी से सिखाया जाता है। ये एप्प आप बिना इन्टरनेट के भी चला सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें।

यह भी पढ़े: जीवन बदलने वाली 20 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक किताबें

Tenses Hindi-English

हमें इंग्लिश सिखने के लिए सबसे पहले टेंस की ही जरूरत होती है। यदि हम अंग्रेजी सीखनी है तो इसके लिए हमें Tense पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए और ये एप्प Tense पर ही आधारित है। इस एप्प में आपको सिर्फ Tense की ही जानकारी दी जाएगी।

HelloTalk

इस एप्प में आप हमारे देश अंग्रेजी बोलने वाले वक्ताओं से बात कर सकते हैं और उनसे अंग्रेजी बोलना सिख सकते हैं। हम अपने ही देश के लोगों से अपनी English Improve कर सकते हैं। इस एप्प में हम अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति से Online Chat भी कर सकते हैं और इससे इंग्लिश सिख सकते हैं अंग्रेजी सिखने का ये एप्प बहुत ही शानदार एप्प है।

Learn English Daily

इस एप्प से हम सुनकर और बोलकर अपनी English Improve कर सकते हैं। इस एप्प में शब्द और वाक्य हम दोहराकर अंग्रेजी की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस एप्प में आपको इंग्लिश बोलने के लिए Notification आता है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।

Cambly

यदि आपकी इंग्लिश ग्रामर अच्छी है और आपको अच्छे से इंग्लिश सेंटेंस बनाने आते हैं लेकिन आपकी इंग्लिश स्पीकिंग अच्छी नहीं है, आप अच्छे से इंग्लिश बोल नहीं पाते तो आप अपने इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाने के लिए कैमली ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

कैमली खासकर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें इंग्लिश तो आती है लेकिन उनकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी नहीं है। कैमिली में आप ₹1 का डेमो क्लास भी ले सकते हैं, उसके बाद आपको बाकी क्लासेस के लिए पैसे पे करने पड़ेंगे।

इस ऐप पर आप देश-विदेश के विभिन्न लोगों से जो इंग्लिश में विशेषज्ञ हैं, उनसे इंग्लिश में बातचीत करके अपनी इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ा सकते हैं। प्ले स्टोर पर इस ऐप की 3.6 स्टार रेटिंग है, वहीं 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है।

Learn English from Hindi

इस एप्प में आपको टेस्ट के द्वारा अंग्रेजी सिखाई जाती हैं। ये एप्प बहुत ही उपयोगी एप्प है जिससे आसानी से अंग्रेजी सिख सकते हैं। आपको इस एप्प को भी जरूर डाउनलोड करना चाहिए। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

Enguru

Enguru app इंग्लिश सीखने वाले एप्स में एक बेहतरीन ऐप माना जाता है, जो आपको पूरी तरीके से इंग्लिश सिखाने की गारंटी भी देता है। आप इसके सभी इंग्लिश के कोर्स को फ्री में कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप इंग्लिश ग्रामर, इंग्लिश वोकैबलरी, डिक्शनरी इत्यादि बहुत आसानी से सीख सकते हैं। यहां तक कि इस ऐप पर वीडियो क्लासेस के भी फीचर्स मिलते हैं।

इस ऐप की नई अपडेट भी आई है, जो बहुत अनोखी है। जिसमें इनगुरू के प्रीमियम प्लान का परिचय कराया गया है, जिसमें कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के बेहतरीन टीचर्स द्वारा ऑनलाइन क्लासेस लिए जाएंगे, जिसमें एक साथ 8 लोग क्लास ले सकते हैं।

इस ऐप के जरिए ना केवल आप हिंदी से इंग्लिश बल्कि गुजराती, मराठी, मलयालम, तमिल, पंजाबी,तेलुगू जैसे कई भाषा से अंग्रेजी सीख सकते हैं।

प्ले स्टोर पर इस ऐप की 4.5 स्टार से भी ज्यादा रेटिंग है यहां तक कि अब तक 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया हैं। जो लोग फ्री में इंग्लिश सीखने के लिए बेहतरीन ऐप की तलाश में है, वे इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Elsa Speak

यदि आप ऐसे इंग्लिश ऐप की तलाश में है, जो आपको बिना हिचकिचाए फ्लूएंट इंग्लिश बोलना सिखाए, जो आपके इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाए तो आप Elsa Speak ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। जो इंग्लिश प्रनंसीएशन के लिए सबसे बेहतर ऐप माना जाता है।

इस ऐप के जरिए आप फ्री और पैड दोनों से इंग्लिश सीख सकते हैं। हालांकि फ्री में इसके लिमिटेड प्लान के साथ ही आप इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं, जिनमें आपको ज्यादा फीचर्स देखने को नहीं मिलते। लेकिन यदि आप इसके पैड़ प्लान को खरीदते हैं तो आपकै उसमें कई सारी फीचर्स मिल जाते हैं, जो आपकी इंग्लिश कम्युनिकेशन को बहुत अच्छा बनाता है।

प्ले स्टोर पर इस ऐप को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। यहां तक इस ऐप की रेटिंग 4.4 स्टार है जो अन्य की तुलना में काफी ज्यादा है।

Namaste English

यदि आप बहुत आसानी से इंग्लिश बोलना सीखना चाहते हैं और आपको रोज दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले इंग्लिश सेंटेंस सीखने हैं तो आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि Namaste English ऐप आपको इंग्लिश वोकैबलरी से लेकर रोज उपयोग होने वाले इंग्लिश सेंटेंस सिखाता है।

यह ऐप आपको तीन लेवल में इंग्लिश सिखाता है beginner level, intermediate level और advance level। जिससे आप अपने अनुसार किसी भी लेवल से इंग्लिश सीखना शुरू कर सकते हैं।

इस ऐप में बहुत सारे फीचर्स मौजूद हैं जैसे कि सेंटेंस बिल्डिंग, बैलून गेम, बोट गेम, हिंदी टू इंग्लिश डिक्शनरी। यह सभी फीचर्स आपको आसानी से इंग्लिश सीखने में मदद करते हैं।

प्ले स्टोर पर एक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। यहां तक कि इसकी यूजर रेटिंग 4.3 स्टार है, जो इसे बेहतरीन इंग्लिश लर्निंग एप साबित करता है।

इंग्लिश सीखने की वेबसाइट

FluentU से सीखें अंग्रेजी

FluentU वेबसाइट की मदद से आप अंग्रेजी के अतिरिक्त चाइनीज, फ़्रेंच जैसे विभिन्न भाषाओं को सीख सकते हैं। हालांकि यह वेबसाइट पैड है लेकिन इसमें 14 दिनों के लिए फ्री ट्रायल दिया जाता है, जिससे 14 दिनों तक आप बिना फीस के फ्री में अंग्रेजी सीख सकते हैं। यदि आपको 14 दिनों का ट्रायल अच्छा लगता है तो आप आगे पैड़ कोर्सेस कर सकते हैं।

BBC की ये वेबसाइट

यदि आप वेबसाइट के जरिए इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो बीबीसी की वेबसाइट से आप फ्री में इंग्लिश के कई सारे कोर्स कर सकते हैं, जिसमें ऑनलाइन नाटक, विभिन्न लेवल के पाठ्यक्रम, ग्रामर न्यूज़पेपर के शब्द, वोकैबलरी और इंग्लिश के शब्दों को सुनकर उसका प्रयास करना जैसे कई सारे टॉपिक्स पर कोर्स सिखाए जाते हैं।

यहां पर बच्चे और युवाओं के लिए अलग-अलग सेक्शन है। इस वेबसाइट पर क्विज का भी फीचर्स है, जिससे आप क्विज गेम खेलकर अंग्रेजी सीख सकते हैं। यदि आप इसकी ऐप चाहते हैं तो प्ले स्टोर पर इसकी ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

FAQ

बहुत कम समय में इंग्लिश सीखने के लिए कौन सा ऐप बेहतर है?

यदि आप बहुत कम समय में इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो Speak English in 30 Days ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जो आपको 30 दिनों के अंदर इंग्लिश बोलना सिखाने की गारंटी लेता है।

इंग्लिश स्पीकिंग की फ्लुएंसी को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी इंग्लिश एप कौन सी है?

यदि आप बिना हिचकिचाहट फ्लूएंट इंग्लिश बोलना चाहते हैं तो Elsa Speak ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसका प्ले स्टोर पर अन्य ऐप की तुलना में बहुत ज्यादा रेटिंग भी है। साथ ही इसके यूजर्स भी बहुत हैं, जिनके फीडबैक पॉजिटिव है।

इंग्लिश कन्वर्सेशन के लिए सबसे बेहतरीन ऐप कौन सा है?

यदि आपकी इंग्लिश अच्छी है लेकिन आपकी इंग्लिश कन्वर्सेशन अच्छी नहीं है, आप बोलने में हिचकिचाते हैं तो इंग्लिश कन्वर्सेशन के लिए कैमली ऐप सबसे बेहतर है, जहां पर आप अलग-अलग इंग्लिश एक्सपर्ट लोगों से इंग्लिश में कन्वर्सेशन कर सकते हैं। साथ ही अपने कन्फ्यूजन को पूछ कर उसे सुलझा सकते हैं।

अंतिम शब्द

हमने यहां पर इंग्लिश सीखने के एप्प (English Sikhne ka App) के बारे में विस्तार से बताया है। अंग्रेजी सीखने के एप्प (Angreji Sikhe App) से आप आसानी से Ghar Baithe English Sikh सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपके ये जानकारी इंग्लिश सीखने का एप्प डाउनलोड (english sikhne ke liye best app) काम आयेगी और आप आसानी से अंग्रेजी सिख पाएंगे। हमें कमेंट बॉक्स में इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

जीवन में सफल कैसे बने?

एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

किसी भी मुश्किल को आसानी से कैसे सुलझाएं?

सॉफ्ट स्किल्स कैसे इम्प्रूव करें?

पहली मुलाकात में लोगों को इम्प्रेस कैसे करें?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comment (1)

Leave a Comment