भारत आज हर क्षेत्र के साथ टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी काफी तेजी से विकास कर रहा है। आज भारत में कई सारी गगनचुंबी इमारतों का निर्माण लग्जरी सुविधाओं के साथ करवाया जा रहा है।
इसकी शुरुआत सबसे पहले 1959 में चेन्नई की एलआईसी बिल्डिंग के साथ हुई थी, जो 12 मंजिल की इमारत थी। आज भारत में इससे भी ऊंची इमारतों का निर्माण हो चुका है।
भारत के 10 सबसे ऊंची इमारतों में ज्यादातर इमारत महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से हम भारत के 10 सबसे ऊंची इमारतों (Bharat Ki Sabse Unchi Imarat Kaun Si Hai) के बारे में जानते हैं।
भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है? (Bharat Ki Sabse Unchi Imarat Kaun Si Hai)
| नाम | ऊंचाई | मंजिल | जगह |
| पैलेस रॉयल | 320 मीटर | 88 | वर्ली (मुंबई) |
| सुपरनोवा स्पाइर | 300 मीटर | 80 | आम्रपाली मार्ग, नोएडा (उत्तर प्रदेश) |
| वर्ल्ड वन | 280 मीटर | 76 | लोअर परेल, मुंबई (महाराष्ट्र) |
| विश्व दृश्य | 277 मीटर | 73 | वर्ली (मुंबई) |
| लोढ़ा मार्क्विसे | 268 मीटर | 78 | वर्ली (मुंबई) |
| ओंकार 1973 टावर | 267 मीटर | 73 | वर्ली (मुंबई) |
| नथानी हाइट्स | 262 मीटर | 72 | सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास मुंबई |
| थ्री सिक्सटी वेस्ट टावर | 260 मीटर | 50 | वर्ली (मुंबई) |
| वन अविघ्ना पार्क | 260 मीटर | 64 | वन अविघ्न पार्क मुंबई |
| 42 | 260 मीटर | 65 | कोलकाता |
पैलेस रॉयल (Palais Royale)
मुंबई के वर्ली में स्थित पैलेस रोयाल भारत की पहली सबसे ऊंची इमारत है, जो 320 मीटर है। इस इमारत में कुल 88 मंजिल है। साल 2008 में इस इमारत का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

इस इमारत में क्रिकेट पिच, स्पा, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट और मूवी थिएटर जैसे कई तरह की लग्जरी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य रघुबीर अर्बन कन्स्ट्रकशन कंपनी द्वारा पूरा करवाया गया।
सुपरनोवा स्पाइर (Supernova Spira)
उत्तर प्रदेश के नोएडा के आम्रपाली मार्ग पर स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग भारत की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है। यह इमारत 300 मीटर ऊंचा है, जिसमें 80 फ्लोर है।
इस इमारत के मालिक रियल एस्टेट डेवलपर सुपर टेक प्राइवेट लिमिटेड है। इस इमारत का निर्माण कार्य साल 2012 में शुरू हुआ था और 2022 के अंत में यह इमारत बनकर तैयार हुई।

इस इमारत में सभी तरह की आधुनिक और लग्जरी सुविधा है, जिसमें क्लब हाउस, बच्चों के लिए पार्क, स्काई गार्डन, पार्टी लॉन, शॉपिंग, मॉल, स्विमिंग पूल और जोगिंग ट्रैक शामिल है।
वर्ल्ड वन (World One)
लोअर परेल, मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित 280 मीटर लंबी इमारत भारत की तीसरी सबसे ऊंची इमारत है। इसका निर्माण कार्य साल 2011 में Pei Cobb Freed & Partners और Leslie E. Robertson Associates नाम के आर्किटेक्चर कंपनियों के द्वारा शुरू किया गया था और साल 2020 में यह बनकर तैयार हुआ।
इस इमारत के मालिक लोधा ग्रुप है। इस इमारत में कुल 76 मंजिल है। यह इमारत 17 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें लग्जरी सुविधाओं के साथ 4 बीएचके अपार्टमेंट उपलब्ध है।

शुरुआती समय में इस इमारत को 442 मीटर बनाने का उद्देश्य था लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति न मिलने के कारण 280 मीटर ऊंची ही बन पाया। इस इमारत में क्लब हाउस, फुटबॉल टेनिस का मैदान, पार्क, स्विमिंग पूल, स्पा और मंदिर की भी सुविधा है।
विश्व दृश्य (World View)
भारत की चौथी सबसे ऊंची बिल्डिंग विश्व दृश्य मुंबई के वर्ली में स्थित है, जो 73 मंजिल का 277 मीटर ऊंचा इमारत है। इसका निर्माण भी लोढ़ा ग्रुप के द्वारा किया गया है।
इस इमारत का निर्माण कार्य साल 2015 में शुरू हुआ था और साल 2020 में यह बनकर तैयार हुआ। इस इमारत को बनाने में लगभग 321 मिलियन डॉलर की लागत लगी है।

इस बिल्डिंग में 3BHK, 4BHK, 5BHK जैसे अपार्टमेंट है, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में है। इसके साथ ही यहां पर कई तरह की लग्जरियस सुविधाएं उपलब्ध है।
यह भी पढ़े: भारत की सबसे लम्बी सुरंग कौन सी है?
लोढ़ा मार्क्विसे (Lodha Marquis)
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली में स्थित लोढा मार्क्विसे भारत की पांचवी सबसे ऊंची इमारत है, जिसका निर्माण कार्य साल 2013 में बिल्डिंग डेवलपर लोढ़ा ग्रुप के द्वारा शुरू किया गया था और साल 2020 में यह बिल्डिंग बनकर तैयार हुई।
इस बिल्डिंग का डिजाइन आर्किटेक्चर कंपनी WOHA के द्वारा किया गया था। इस बिल्डिंग की कुल ऊंचाई 268 मीटर है। वहीं इस इमारत में कुल 78 मंजिल है।

इस बिल्डिंग में लग्जरी स्पा, इंडोर प्लेरूम, जूस बार, बिजनेस सेंटर, इंटरटेनमेंट रूम, प्राइवेट थिएटर, पार्क, लाइब्रेरी और बैडमिंटन कोर्ट जैसी कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है।
इस बिल्डिंग में 3BHK, 4BHK, 5BHK अपार्टमेंट्स उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त इस बिल्डिंग में ऑर्गेनिक साग सब्जी और फलों का बाग भी हैं।
ओंकार 1973 टावर (Omkar 1973 Tower)
मुंबई के वर्ली में स्थित ओंकार 1973 टावर भारत की छठवीं सबसे ऊंची इमारत है। यह इमारत 4.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां पर कई तरह की लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध है।
इस इमारत की कुल ऊंचाई 267 मीटर है और इस इमारत में कुल 73 मंजिल है। इस इमारत का निर्माण ओंकार रियल्टर्स ने Larsen & Turbo कंपनी के द्वारा करवाया है।

लंदन बेस्ड आर्किटैक्चर कंपनी Foster & Partners द्वारा इस इमारत की डिजाइन की गई है। इस इमारत में 3BHK से 6BHK तक की लग्जरी अपार्टमेंट उपलब्ध है, जिनकी कीमत 10 करोड़ से लेकर 100 करोड़ तक है।
नथानी हाइट्स (Nathani Heights)
मुंबई के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास स्थित नथानी हाइट्स भारत की सातवीं सबसे ऊंची इमारत है, जो 72 मंजिल की 262 मीटर ऊंची मंजिल है। इस इमारत के निर्माण की शुरुआत साल 2012 में हुई थी और साल 2020 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई।
कुमकुम ग्रुप, मुंबई और ब्रुकफील्ड मल्टीप्लेक्स, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई कांट्रेक्टर ने इस बिल्डिंग का निर्माण किया है। इस बिल्डिंग में बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट, साइकिलिंग ट्रैक, कैफे, इंडोर प्लेरूम, एंटरटेनमेंट रूम, पार्क जैसी मनोरंजन की कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

यहां तक कि इस बिल्डिंग में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी उपलब्ध है, जिससे बारिश के पानी का संग्रहण किया जा सके और ऑर्गेनिक वेस्ट मैनेजमेंट हो सके।
थ्री सिक्सटी वेस्ट टावर (Three Sixty West Tower)
थ्री सिक्सटी वेस्ट टावर मुंबई के वर्ली में स्थित भारत की आठवीं सबसे बड़ी इमारत है, जिसकी कुल ऊंचाई 260 मीटर है। इस इमारत को ओबेरॉय ओएसिस रेजिडेंशियल टॉवर, स्काईलार्क टॉवर बिल्डिंग, वर्ली मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट टॉवर बी और ओबेरॉय ओएसिस टॉवर बी जैसे कई नामों से जाना जाता है।

इस इमारत का निर्माण कार्य साल 2011 में शुरू हुआ था और साल 2021 मैया बनकर तैयार हुआ। इस इमारत में दो अलग-अलग टावर शामिल है, जिसे पोडियम के द्वारा एक दूसरे से जोड़कर बनाया गया है। इसमें टावर ए में शानदार होटल होगा और tower-b में रहने की सुविधा होगी। यह इमारत कुल 50 मंजिल का है।
यह भी पढ़े: भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?
वन अविघ्ना पार्क (Van Avighna Park)
वन अविघ्न पार्क मुंबई में स्थित भारत की 9वीं सबसे ऊंची इमारत है। यह 64 मंजिल की इमारत है, जिसकी कुल ऊंचाई 260 मीटर है। इस बिल्डिंग को साल 2010 में रियल एस्टेट डेवलपर अविघ्ना ग्रुप के द्वारा शुरू किया गया था और साल 2017 में यह बिल्डिंग बनकर तैयार हुई।

इस बिल्डिंग को बेहतरीन आर्किटेक्चर के साथ बनाया गया है, जिसमें लग्जरी विला, प्राइवेट पूल और सन डेक जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें मंदिर, स्पॉर्ट कोर्ट, जोगिंग ट्रैक, प्राइवेट थिएटर, पार्टी हॉल और कैफिटेरिया भी बना हुआ है।
42 (The 42)
कोलकाता में स्थित 65 मंजिल की यह इमारत भारत की 10 सबसे ऊंची इमारतों में से दसवें स्थान पर आती है, जिसका निर्माण कार्य साल 2008 में माने ग्रुप, डायमंड ग्रुप, सालारपुरिया सत्त्व ग्रुप और अलको रियालिटी ग्रुप के द्वारा शुरू किया गया था।
साल 2019 में यह बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हुआ। इस बिल्डिंग की कुल ऊंचाई 260 मीटर है, जो आलीशान क्षेत्र में स्थित है। इस अपार्टमेंट में पार्क, जिम, बार, स्पा, लाउंज, गेम रूम, बैंक्वेट हॉल सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है।

आर्किटैक्चर हफीज कांट्रैक्टर ने इस बिल्डिंग की डिजाइन बनाई थी। इस बिल्डिंग में सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।
FAQ
मुंबई के वर्ली में स्थित पैलेस रोयाल भारत की पहली सबसे ऊंची इमारत है, जो 320 मीटर है। इस इमारत में कुल 88 मंजिल है। साल 2008 में इस इमारत का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विश्व में सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा है, जिसकी ऊंचाई 2,717 फीट है।
भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग महाराष्ट्र राज्य में है।
निष्कर्ष
यहां पर हमने भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है (Bharat Ki Sabse Unchi Imarat Kaun Si Hai) के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।
यह भी पढ़े
भारत की सबसे लम्बी नदी कौनसी है?
भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?
दांया और बांया हाथ कौनसा होता है?