Home > General > हिंदी भाषा की लिपि क्या है?

हिंदी भाषा की लिपि क्या है?

Hindi bhasha ki lipi kya hai : हमारी मातृभाषा हिंदी देश में अधिकतर राज्यों में बोली जाती है। हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी जिसे देश के सभी इलाकों में बोला जाता है। हिंदी भाषा देश के कई राज्यों में मुख्य रूप से बोली जाती है। हालांकि साउथ इंडियन और पूर्वी इलाकों में हिंदी भाषा का प्रयोग काफी कम होता है।

Hindi bhasha ki lipi kya hai
Image: Hindi bhasha ki lipi kya hai

दुबई के अबू धाबी में हिंदी भाषा को फरवरी 2019 के अंदर तीसरी सबसे मूल भाषा की उपाधि मिली है। हिंदी बोलना हमारे लिए एक गर्व की बात है। हिंदी भाषा का निर्माण लिपि के माध्यम से होता है

कई लोगों को हिंदी भाषा में उपयोग होने वाली लिपि कौन सी है? इसके बारे में जानकारी नहीं है। आज के आर्टिकल में हम आपको हिंदी भाषा की लिपि क्या है? इसके बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

लिपि क्या होती है?

सामान्य तौर पर कई लोगों के दिमाग में आता है कि यह लीपी क्या होता है? हिंदी भाषा में देवनागरी लिपि का प्रयोग होता है। यह बात तो ठीक है, लेकिन यह लिपि क्या होती है? इसके बारे में यदि बात की जाएं तो किसी भी भाषा को सही ढंग से लिखने के लिए प्रयोग होने वाली विधि या राइटिंग सिस्टम को लिपि कहा जाता है।

दुनिया में बहुत सारी भाषाएं हैं और अलग-अलग भाषाओं को लिखने के लिए अलग-अलग प्रकार की लिपि का प्रयोग किया जाता है। सभी भाषाओं को लिखने का मुख्य आधार लिपि ही माना जाता है।

दुनिया में बहुत सारी लिपियां प्रसिद्ध है, जिसमें देवनागरी, ब्राह्मी, अरबी, यूनानी और गुरुमुखी शामिल है। किसी भी लिपि के प्रकार के बारे में देखा जाएं तो लिपि को मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया गया है।

लिपि के भेद

  • चित्र लिपि
  • अक्षर लिपि
  • अल्फा सिलेबिक लिपि

यह भी पढ़े: लिपि किसे कहते है? (परिभाषा और प्रकार)

हिंदी भाषा की लिपि क्या है? (Hindi bhasha ki lipi kya hai)

हिंदी भाषा को लिखते समय प्रयोग होने वाली लिपि को हिंदी भाषा की मुख्य लिपि कहा जाता है। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है। देवनागरी लिपि का एक और नाम नागरी लिपि भी है। हिंदी भाषा में प्रयोग होने वाली देवनागरी लिपि और नागरी लिपि के माध्यम से ही हिंदी भाषा को लिखा जाता है। इसके अलावा देवनागरी लिपि को ब्राह्मी लिपि के नाम से भी पहचाना जाता है।

भारत में सबसे अधिक प्रयोग होने वाली देवनागरी लिपि है, जिसके माध्यम से हिंदी भाषा को लिखा जाता है। देवनागरी लिपि के माध्यम से हिंदी भाषा के अलावा अन्य कई प्रकार की भाषा जैसे सिंधी, भोजपुरी, नेपाली, गुजराती और संस्कृत को भी लिखा जाता है। देवनागरी भारत में प्रयोग होने वाली सबसे लोकप्रिय मानी जाती है।

देवनागरी लिपि किसे कहते हैं?

जब किसी भी भाषा को लिखते हैं, तो उस भाषा के शब्दों के ऊपर रेखा होती है। जिसे शिरोरेखा कहते हैं और इसी शिरोरेखा के माध्यम से देवनागरी लिपि की पहचान होती है। देवनागरी लिपि का जन्म ब्राह्मी लिपि से हुआ है।

देवनागरी लिपि के लिखने की विधि अगर देखी जाए तो देवनागरी लिपि की पहचान हम ऐसे भी कर सकते हैं कि इस लिपि के माध्यम से किसी भी भाषा को बाएं तरफ से दाएं तरफ लिखा जाता है।

देवनागरी लिपि के माध्यम से अक्षरों का प्रयोग होता है जिसमें कुल 52 अक्षर होते हैं। इन अक्षरों को दो भागों में विभाजित किया गया है। 14 स्वर और 38 व्यंजन होते हैं, जो अलग-अलग ध्वनि के संकेत देते हैं। जैसे हम अलग-अलग व्यंजन और स्वर का प्रयोग करते हैं तो वहां से अलग ध्वनि निकलती है।

देवनागरी लिपि का विकास कैसे हुआ?

भारत में जितनी भी लिपियों का उद्भव हुआ है। उनमें से ज्यादातर सभी लिपियों का उद्भव ब्राह्मी लिपि से ही हुआ है। शुरू में देवनागरी लिपि को ब्राह्मी लिपि भी कहा जाता था।

लेकिन उसके बाद देवनागरी लिपि भी ब्राह्मी लिपि से निकलकर अलग हो गई। ब्राह्मी लिपि का इस्तेमाल वैदिक आर्यों के समय हुआ करता था। गुप्त काल के आरंभ में ब्राह्मी लिपि का मुख्य रूप से प्रयोग होता था और उसके बाद इस ब्राह्मी लिपि को दो भागों में बांट दिया गया।

निष्कर्ष

देवनागरी लिपि के माध्यम से हिंदी भाषा को लिखा जाता है। अतः हिंदी भाषा में प्रयोग होने वाली लिपि देवनागरी लिपि है। आज के आर्टिकल में हमने आपको हिंदी भाषा की लिपि क्या है? (Hindi bhasha ki lipi kya hai) इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। देवनागरी लिपि का विकास कैसे हुआ है? इसके बारे में भी जानकारी दी है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि किसी व्यक्ति को हमारे हिसाब से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल है तो वह हमें कमेंट के माध्यम से बता सकता है।

यह भी पढ़े:

गाय का वैज्ञानिक नाम क्या है?

क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

मिशन शक्ति क्या है?

महाराणा प्रताप के हाथी का क्या नाम था?

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts

Leave a Comment