Home > General > मिशन शक्ति क्या है?

मिशन शक्ति क्या है?

Mission Shakti Kya Hai : मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा एक अभियान है, जिसके तहत महिलाओं को सशक्त करना उद्देश्य का गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू किए गए इस मिशन की काफी चर्चा हो रही है और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

सरकार ने इस मिशन को अब तक 3 चरणों में लागू कर दिया है जिसके तहत करोड़ों रुपए की राशि लड़कियों और महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है और बड़े पैमाने पर इस मिशन के तहत अधिकारियों को और पुलिस के जवानों को शामिल किया गया है।

सरकार के अनुसार उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के मामले पूरी तरह कम हो चुके हैं। वही यह बात भी देखने को मिली है कि इस मिशन के तहत महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है तथा महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हुई है।

Mission Shakti Kya Hai
Image: Mission Shakti Kya Hai

आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां पर लगभग पाकिस्तान की जनसंख्या से भी ज्यादा जनसंख्या निवास करती है। तकरीबन 25 करोड़ की जनसंख्या इस छोटे से राज्य में रहती है।‌ ऐसी स्थिति में यहां पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश से लड़कियां और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा उत्पीड़न से संबंधित मामलों के आंकड़े देश में इस तरह के आंकड़ों में वृद्धि कर रहे हैं। इसी स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण के तहत मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है जिसे पूरे उत्तर प्रदेश में प्रत्येक कोने कोने में चलाया जा रहा है।

इसके तहत बड़े बड़े अधिकारियों से लेकर पुलिस की कई टीमें गठित की गई है जो इस तरह के मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं और महिला तथा लड़कियों को उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ सशक्त बनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिशन शक्ति क्या है? | Mission Shakti Kya Hai

मिशन शक्ति क्या है?

मिशन शक्ति एक सशक्तिकरण अभियान है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य और लड़कियां महिलाओं को अत्याचार उत्पीड़न तथा इस तरह के मामलों के खिलाफ खड़े होने और इससे संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।

इस अभियान को तीन चरणों में शुरू किया गया है जिसके तहत करोड़ों रुपए की राशि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों और महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है तथा करोड़ों रुपए का बजट इस अभियान के लिए पेश किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया मिशन शक्ति अभियान काफी कारगर साबित हो रहा है। इस अभियान में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोग इस अभियान के तहत जागरूक हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति को शुरू करते समय कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है तथा यह हमारी सनातन परंपरा के अंतर्गत पूजनीय है। इसीलिए नारी का सम्मान और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न को गंभीरता से लेकर दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत कठोर सजा दिलाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि “अगर इस अभियान के तहत महिला और लड़कियों से जुड़े अपराधिक मामले सामने आते हैं, तो उन्हें गंभीरता से लें और जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट के तरह उसकी जांच करवाएं और अपराधियों को दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे जाएं। संवेदनशील मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएं और घटना का पता लगने पर तत्काल संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करके इस अभियान को सफल बनाया जाए।”

इस अभियान के तहत जगह-जगह शिविर का आयोजन किया जाता है और लोगों को जागरुक किया जाता है।

मिशन शक्ति का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों को सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ाने के लिए और उन पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए तथा संबंधित दोषियों को सजा देने के लिए मिशन शक्ति को इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है कि महिला को सशक्त बनाया जाए तथा उन पर हो रहे अत्याचार को गंभीरता से लिया जाएं।

सरकार ने इसका उद्देश्य साफ करते हुए कहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत मुकदमा चलाकर महिलाओं और लड़कियों के साथ अत्याचार और उत्पीड़न करने वाले लोगों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

इस अभियान के तहत लड़कियों और महिलाओं को जागरूक किया जाता है जिससे महिलाएं हिंसा के प्रति आवाज उठाती हैं तथा राज्य में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। इस अभियान के तहत लड़कियां और महिलाएं अपने सम्मान के लिए आवाज उठा रही है और यह अभियान काफी सफल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

अब तक इस अभियान के तहत कई प्रकार की कार्यवाही की जा चुकी है। प्रतिदिन मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश के अनगिनत लोग जुड़े हुए हैं और लड़कियां तथा महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ा रहे हैं।

मिशन शक्ति का उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को अपराधिक मामलों से संबंधित जागरूक होना है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार पुलिस विभाग की तरफ से फ्री दूरदराज के क्षेत्रों में इस मिशन के प्रति लोगों में जागरूकता प्रदान की जाती है।

विशेष रुप से पुलिस विभाग की महिला अधिकारी और महिला सिपाही इस मिशन से जुड़कर पीड़ित लड़की और महिलाओं को सहयोग करके न्याय दिलाएगी। आज के समय में लड़कियों और महिलाओं से संबंधित हो रहे हर तरह के अपराधिक और उत्पीड़न वाले मामलों को गंभीरता से लेने के साथ-साथ ऐसे मामलों के प्रति महिलाओं को खड़ा होने के लिए भी जागरूक करना मिशन शक्ति का उद्देश्य है।

मिशन शक्ति की विशेषताएं

  • मिशन शक्ति के तहत लड़कियां और महिलाओं से संबंधित केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट की मदद से लड़कियां और महिलाओं से संबंधित केस को जल्द से जल्द निपटाया जाएगा और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।
  • लड़कियां और महिलाओं से संबंधित मामलों में में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी तरह के विभागों को एक साथ जोड़ा गया है ताकि नारी शक्ति को कोई परेशानी ना हो।
  • मिशन शक्ति के तहत लड़कियों और महिलाओं के साथ अपराधिक मामले करने वाले दोषी व्यक्ति की तस्वीरों को चौराहे और सड़क किनारे लगा कर पहचान उजागर की जाती है।
  • लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को तुरंत जेल भेजा जाता है।
  • मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस थानों में महिलाओं के लिए एक अलग से हेल्प डेस्क बनाई गई है।
  • हेल्प डेस्क के तहत उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस थानों में महिला अधिकारी और महिला सिपाही होना जरूरी है

निष्कर्ष

मिशन शक्ति भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। एक अभियान है जिसका उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करना है। उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन लड़कियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे थें।

इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने इस मिशन को बड़े लेवल पर चलाने का फैसला लिया। इसलिए यह मिशन कारगर साबित हो रहा है और इसकी काफ़ी चर्चा देखने को मिलती है।

यही वजह है कि आज इस आर्टिकल में हमने आपको मिशन शक्ति क्या है? (Mission Shakti Kya Hai) के बारे में पूरी जानकारी बता चुके हैं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है? तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?

अग्निपथ योजना क्या है? (विशेषता और लाभ)

आचार संहिता क्या होती है और ये कब लगाई जाती है?

भारत का नाम भारत कैसे पड़ा?

Ripal
Ripal

Related Posts