Home > General > महाराणा प्रताप के हाथी का क्या नाम था?

महाराणा प्रताप के हाथी का क्या नाम था?

Maharana Pratap Ke Hathi Ka Naam Kya Tha: महाराणा प्रताप के हर समय युद्ध में जिसने सबसे अधिक साथ निभाया है, तो वह महाराणा प्रताप का हाथी रहा है। जितनी लोकप्रियता योद्धा महाराणा प्रताप की विख्यात है, उतनी ही लोकप्रियता महाराणा प्रताप के हाथी की भी है।

Maharana Pratap Ke Hathi Ka Naam Kya Tha
Image: Maharana Pratap Ke Hathi Ka Naam Kya Tha

महाराणा प्रताप के हाथी ने महाराणा प्रताप को युद्ध जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महाराणा प्रताप के हाथी ने कई तरह से महाराणा प्रताप का साथ निभाया है। आज के आर्टिकल में हम आपको महाराणा प्रताप के हाथी का क्या नाम था इसके बारे में डिटेल में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

महाराणा प्रताप के हाथी का क्या नाम था?

महाराणा प्रताप के चेतक घोड़े के बारे में तो सभी लोग अच्छे से जानते ही हैं और चेतक घोड़े की लोकप्रियता तो काफी अधिक है। लेकिन ज्यादातर लोगों को महाराणा प्रताप के हाथी के नाम के बारे में जानकारी नहीं है।

आपको बताना चाहूंगा कि महाराणा प्रताप का एक लोकप्रिय हाथी भी था, जिसका नाम रामप्रसाद था। इसे स्वामी भक्त राम प्रसाद के नाम से भी पहचानते थे। महाराणा प्रताप के प्रिय हाथी की युद्ध में कई तरह से भूमिका भी रही है।

महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद के बारे में

महाराणा प्रताप का हाथी रामप्रसाद महाराणा प्रताप का काफी चहेता साथी रहा है। महाराणा प्रताप का यह साथी रामप्रसाद जिन्होंने बचपन से महाराणा प्रताप के साथ समय बिताया है। इतना ही नहीं महाराणा प्रताप का यह रामप्रसाद हाथी मेवाड़ के सभी हाथियों में से समझदार और चतुर भी था।

हल्दीघाटी के संग्राम में मुगलों की सेना के करीब 13 हाथियों को महाराणा प्रताप के हाथी राम प्रसाद ने अकेले मार गिराया था। अकबर के हाथियों को आगे आने में रोकने के लिए महाराणा प्रताप के रामप्रसाद हाथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। महाराणा प्रताप का यह हाथी रामप्रसाद जिसने अकेले अकबर की सेना का मुकाबला करते हुए 13 हाथियों को गिराया और कई सैनिकों को मारा था।

महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद को बड़े-बड़े सेनापति कैद करना चाहते थे। लेकिन महाराणा प्रताप के इस हाथी की खासियत थी कि वह किसी के हाथ आने तो दूर नजदीक आने भी नहीं देता था।

महाराणा प्रताप का यह हाथी जिसने अकबर की सेना के सामने बैठकर लड़ते हुए अकबर की सेना के लिए मुसीबत बन गया था और उसके बाद 7 हाथियों के समूह से रामप्रसाद के चारों तरफ चक्र की व्रत कर महाराणा प्रताप के इस हाथी को बेड़ियों में बांधा था।

निष्कर्ष

महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के बारे में सभी लोग जानते हैं। लेकिन महाराणा प्रताप के प्रिय हाथी राम प्रसाद के बारे में जानकारी बहुत कम लोगों को है। आज के आर्टिकल में हमने आपको महाराणा प्रताप के हाथी का क्या नाम था इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

यह भी पढ़े

महाराणा प्रताप को किसने मारा?

महाराणा प्रताप की पत्नियां कितनी थी?

महाराणा प्रताप की मृत्यु कब हुई?

महाराणा प्रताप की पहली पत्नी कौन थी?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts