हिंदी व्याकरण का उपसर्ग काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपसर्ग शब्द या शब्दांश के पहले जुड़कर किसी भी शब्द के अर्थ में परिवर्तन ले आते हैं।
छोटी कक्षाओं में काफी बार अति उपसर्ग से शब्द बनाइए जैसे प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां पर 40 से अधिक अति उपसर्ग से शब्द जानेंगे।

इसके साथ ही अति उपसर्ग से बने शब्द का मूल शब्द जानने के साथ अति उपसर्ग से बने शब्द का वाक्य प्रयोग भी जानेंगे।
उपसर्ग किसे कहते हैं? इसके भेद और उदाहरण आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
अति उपसर्ग से शब्द (Ati Upsarg Se Shabd)
अति उपसर्ग का अर्थ ‘अधिक (बाहुल्य)’ होता है। चलिए अब अति उपसर्ग से बने शब्द जानते हैं:
| अति उपसर्ग से शब्द | मूल शब्द |
| अतिक्रमण | क्रमण |
| अतिकाल | काल |
| अतिवृष्टि | वृष्टि |
| अत्यंत | अंत |
| अतिरिक्त | रिक्त |
| अतिकाय | काय |
| अत्याचार | आचार |
| अत्यधिक | अधिक |
| अतिशीघ्र | शीघ्र |
| अतिकरुण | करुण |
| अत्युत्तम | उत्तम |
| अतिकथन | कथन |
| अतिशय | शय |
| अतिरंजित | रंजित |
| अतिक्रामक | क्रामक |
| अतिदान | दान |
| अतिजीवी | जीवी |
| अतिक्रांत | क्रांत |
| अतिदिष्ट | दिष्ट |
| अतिभार | भार |
| अतिमर्श | मर्श |
| अतिगति | गति |
| अतिदर्शी | दर्शी |
| अतिग्रह | ग्रह |
| अतिप्रसंग | प्रसंग |
| अतिप्राकृत | प्राकृत |
| अतिदेश | देश |
| अतिरूप | रूप |
| अतिपतन | पतन |
| अतिरक्तचाप | रक्तचाप |
| अतिमात्र | मात्र |
| अतिनिद्र | निद्र |
| अतियोग | योग |
| अतिवादी | वादी |
| अतिचार | चार |
| अतिवक्ता | वक्ता |
| अतिउदारवादी | उदारवादी |
| अतिशेष | शेष |
| अतिरोग | रोग |
| अतिमान | मान |
| अतिव्यापी | व्यापी |
| अतिसंधि | संधि |
| अतिविस्तार | विस्तार |
प्रत्यय किसे कहते हैं? परिभाषा, भेद और उदाहरण आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
अति उपसर्ग से बने शब्द का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- अतिशय – अतिशय का अर्थ होता है आवश्यकता से अधिक। जब हम किसी पर अतिशय विश्वास करते हैं तो हमें धोखा मिलता है, इसीलिए हमारे बड़े बुजुर्ग हमें किसी पर भी अतिशय विश्वास करने के लिए मना करते हैं।
- अतिरिक्त- अतिरिक्त का मतलब होता है जरूरत से ज्यादा। जब किसी के पास जरूरत से ज्यादा यानी कि अतिरिक्त पैसे आ जाते हैं, तो वह किसी को भी नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटता है।
- अतिक्रमण- अतिक्रमण का अर्थ होता है उचित मर्यादा या सीमा से आगे बढ़ना। हमारे भारतीय जवान हमेशा सीमा पर हमेशा तैनात रहते हैं। अतिक्रमण को रोकने के लिए, ताकि दूसरे देश के लोग हमारी देश की सीमा से आगे ना बढ़ पाए।
- अत्यंत- अत्यंत का अर्थ होता है बहुत ज्यादा। जो लोग हद से ज्यादा यानी कि अत्यंत ज्ञानी होते हैं, उनकी प्रसिद्धि पूरे विश्व में फैली होती है, उनके ज्ञान से बहुत सारे लोगों के जीवन में काफी परिवर्तन आता है।
- अतिशीघ्र- अतिशीघ्र का अर्थ होता है जल्द से जल्द। मोहन के बॉस ने उससे उसके काम को खत्म करने के लिए अतिशीघ्र कहा है।
अन्य महत्वपूर्ण उपसर्ग से बने शब्द
| अव उपसर्ग से शब्द | परा उपसर्ग से शब्द | कम उपसर्ग से शब्द |
| स उपसर्ग से शब्द | सु उपसर्ग से शब्द | अन उपसर्ग से शब्द |
| उत् उपसर्ग से शब्द | अनु उपसर्ग से शब्द | कु उपसर्ग से शब्द |