Home > Muhavara > अपना रख पराया चख मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

अपना रख पराया चख मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

अपना रख पराया चख मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Apana rakh paraaya chakh Muhavara ka arth)

अपना रख पराया चख मुहावरे का अर्थ – अपनी चीज़ सम्भाल कर रखना और दूसरों की चीज़ को इस्तेमाल करना, स्वयं के पास होने पर भी किसी अन्य की वस्तु का उपयोग करना, अपना बचा कर दूसरों का हड़प करना, निजी वस्तु की रक्षा एवं अन्य वस्तु का उपभोग।

Apana rakh paraaya chakh Muhavara ka arth – apanee cheez sambhaal kar rakhana aur doosaron kee cheez ko istemaal karana, svayan ke paas hone par bhee kisee any kee vastu ka upayog karana, apana bacha kar doosaron ka hadap karana, nijee vastu kee raksha evan any vastu ka upabhog.
दिए गए मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

वाक्य प्रयोग: सीता और गीता दोनों साथ में किसी सफर पर निकले लेकिन सीता ने गीता के सारे खाने के सामान को खाकर खत्म कर दिया तब गीता ने सीता से कहा अपना रख पराया चख अर्थात अपने सामान को तो रखी है और मेरा सारा सामान खाकर खत्म कर दी।

वाक्य प्रयोग: सोहनलाल और मोहनलाल दोनों ने एक साथ 1 साइज के एक कपड़ा खरीदा, लेकिन सोहनलाल ने मोहनलाल के कपड़े को भी पहनकर पुराना कर दिया और अपने कपड़े को अभी तक नया रखा है इसी पर मोहनलाल ने सोहनलाल से कहा अपना रख पराया चख।

वाक्य प्रयोग: सोमा और सीमा दोनों बहुत अच्छी दोस्त है और दोनों ने मिलकर अपना अलग-अलग कुछ सामान खरीदा लेकिन सोमा ने सीमा का भी सामान यूज कर लिया और सीमा को उसके सामान को छूने तक नहीं दिया इसी पर सीमा ने सोमा से कहा कि अपना रख पराया चख ।

वाक्य प्रयोग: सोहनलाल चाहे कितना भी धनी सेठ क्यों ना हो पर उसकी यही प्रवृत्ति रहती है कि वह दूसरे के माल को भी अपना बना ले। ऐसे लोगों को ही कहा जाता है कि अपना रख पराया चख अपना अत्यधिक धन होने के बावजूद भी दूसरे का वेतन हथियाने के पीछे पड़ा रहता है।

यहां हमने “अपना रख पराया चख” जैसे बहुचर्चित मुहावरे का अर्थ और उसके वाक्य प्रयोग को समझा। अपना रख पराया चख मुहावरे का अर्थ है कि अपनी चीज संभाल कर रखना और दूसरे के चीज का इस्तेमाल करना स्वयं के पास होने के बावजूद भी किसी दूसरे की वस्तु का उपयोग करना, अपना बचाते हुए दूसरे का हड़प लेना या फिर निजी वस्तु की रक्षा के लिए अन्य वस्तु का उपयोग करना अर्थात जो लोग या जो व्यक्ति अपने चीजों को संभाल कर रखते हैं और दूसरे की चीजों का उपयोग करते हैं वैसे व्यक्ति को कहा जाता है कि अपना रख पराया चख। चुकी यह मुहावरा है और मुहावरा और असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए यहां इस मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करने से हैं।

मुहावरे परीक्षाओं में मुख्य विषय के रूप में पूछे जाते हैं। एक शब्द के कई मुहावरे हो सकते हैं।यह जरूरी नहीं कि परीक्षा में यहाँ पहले दिये गए मुहावरे ही पूछा जाए। परीक्षा में सभी किसी का भी मुहावरे पूछा जा सकता है।

मुहावरे का अपना एक भाग है प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में मुहावरे पढ़ाया जाता है, कंठस्थ किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से मुहावरे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरे का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरे कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण मुहावरे और उनका वाक्य प्रयोग

अक्ल पर पत्थर पड़नाउड़ती चिड़िया के पंख गिनना
बड़ी बात होनाअपना घर समझना
आसमान सिर पर उठानाअक्ल चरने जाना

1000+ हिंदी मुहावरों के अर्थ और वाक्य प्रयोग का विशाल संग्रह 

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment