Home > Biography > अंजुम फकीह का जीवन परिचय

अंजुम फकीह का जीवन परिचय

Anjum Fakih Biography in Hindi: आज बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा टीवी पर पोपुलर होने वाली एक्ट्रेस बहुत ज्यादा पैसा कमाती है। यहाँ तक कि भारतीय टीवी सिनेमा में कुछ अभिनेत्रियाँ तो ऐसी है, जिन्होंने अपनी पूरी उम्र टीवी सीरियल्स में काम किया और आज बॉलीवुड अभिनेत्रियों से ज्यादा सफल है।

ऐसा ही नाम है अंजुम फकीह का, टीवी पर अनेक सीरियल्स में अपनी ख़ास पहचान बना चुकी अंजुम आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इन्होंने सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में नेगिटिव किरदार निभाकर अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है।

Anjum Fakih Biography in Hindi
Image: Anjum Fakih Biography in Hindi

आज हम यहाँ पर Anjum Fakih की Biography लिखने वाले हैं, इसमें हम Anjum के जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं को बतायेंगे तो बने रहे इस आर्टिकल के अंत तक।

अंजुम फकीह का जीवन परिचय | Anjum Fakih Biography in Hindi

अंजुम फ़कीह परिचय बिंदु

असल नाम अंजुम फकीह
निक नेमअंजुम
पिता का नामकमालुद्दीन फकीह
माता का नामसुल्ताना फकीह
पेशा अभिनेत्री और मॉडल
जन्म दिनांक 12 सितंबर 1989
उम्र 31 साल
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
नागरिकता भारतीय
गृह नगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मौजूदा शहर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल ज्ञात नहीं
कॉलेज मुंबई विश्वविद्यालय
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
पदार्पण टेलीविज़न: माही वे (2010)
पुरुस्कार गोल्ड अवार्ड्स (2019)
जी रिश्ते अवार्ड्स (2019)
धर्म इस्लाम
पता मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
रूचि पढ़ना, यात्रा करना और खाना बनाना

अंजुम फकीह का परिवार एवं जन्म

अंजुम फकीह का जन्म 12 सितंबर 1989 को मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ। अंजुम एक सम्पन्न परिवार में पली-बढ़ी है। इनके पिता का नाम कमालुद्दीन फकीह और माता का नाम सुल्ताना फकीह है। अंजुम के माता-पिता काफी वर्षों तक साउदी अरब में रहे है।

अंजुम के जन्म के बाद भी वह साउदी में ही रहा करते थे। यही वजह है कि अंजुम का बचपन कैसा रहा, यह किसी को जानकारी नहीं है। लेकिन वह बचपन से ही ग्लैमरस की दुनिया यानि बॉलीवुड, सिनेमा से जुड़ना चाहती थी। यही कारण है की इन्होने 19 वर्ष की आयु में एक मॉडल के रूप में अपनी जगह बना ली थी।

अंजुम की शुरुआती शिक्षा

अंजुम फकीह की पढाई की बात करें तो इन्होने ग्रेजुएशन पूरा किया हुआ है, इनकी स्कूली पढाई की जानकारी नहीं है लेकिन कॉलेज की पढाई युनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से करी हुई है। इन्टरनेट से मिली जानकारी के अनुसार उनकी स्कूली पढाई साउदी अरब से हुई है।

अंजुम फकीह का करियर

अंजुम ने जब अपने करियर के रूप में एक्टिंग को चुना तो इनके परिवार वालों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। परिवार में कोई भी राजी नहीं था की वह एक्टिंग/मॉडलिंग की दुनिया में जाए। लेकिन अंजुम ने 19 वर्ष की आयु में ही मॉडलिंग में अपना करियर बनाने की सोच ली थी और एक मॉडलिंग कंपनी के लिए काम करने लगी।

उनके करियर का पहला टीवी शो ‘माही वे’ था जो 2010 में आया, इस शो में उन्होंने ‘बोनिता अहलूवालिया’ की भूमिका निभाई थी। इस शो के बाद उन्होंने अनेक टीवी सीरियल में काम किया जैसे – MTV Chat House, टाइम क्वेक, तेरे शहर और भी अनेक टीवी शो में काम किया। इन शो में इन्हें ठीक-ठाक पहचान मिल गई थी।

Anjum Fakih Biography in Hindi
Image: Anjum Fakih Biography in Hindi

2017 में ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल में इन्होने सृष्टि अरोड़ा की भूमिका निभाई यह नेगेटिव किरदार था इस किरदार में अंजुम को काफी प्रसिद्धि मिली। इस किरदार के लिए उन्हें गोल्ड अवार्ड्स और जी रिश्ते अवार्ड्स से सम्मानित किया गया था। अंजुम ने इन टीवी सीरियल्स से अपनी एक ख़ास पहचान बना ली है।

अंजुम फकीह शारीरिक बनावट

लम्बाई 5’11’ फीट
वजन62kg
आँखों का रंगगहरा भूरा
बालो का रंगगहरा भूरा

Read Also

अंजुम फकीह लव-लाइफ

अंजुम ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अभी अपने करियर पर फॉक्स कर रही है। हालाँकि उनका नाम विशाल आदित्य सिंह और केतन सिंह के साथ जुड़ चूका है। लेकिन किसी की तरफ से क्लियर कोई भी न्यूज़ नहीं मिली है। हालाँकि इनके अफेयर की चर्चा काफी दिनों तक रही थी।

अंजुम फकीह से जुड़े रोचक तथ्य

  • अंजुम फकीह का परिवार टीवी के इतना खिलाफ था कि घर में टीवी आने पर अंजुम के दादाजी ने घर छोड़ दिया था।
  • अंजुम का परिवार अंजुम को टीवी की दुनिया में नहीं लाना चाहते थे। उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुंबई रहना शुरू किया।
  • अंजुम ने जब एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए बिकनी पहनी तो अंजुम का पूरा परिवार इनके खिलाफ हो गया था।
  • अंजुम ने मुंबई के एक परफ्यूम शॉप में सेल्स गर्ल का काम भी किया है।
  • अंजुम सम्पन्न परिवार से होने के बावजूद मुंबई में अनेको बार भूखी सोई है।
  • अंजुम के घर वाले उस समय बात करने लगे जब अंजुम ने टीवी पर पहली बार सलवार कुर्ता पहना।
  • अंजुम को प्रसिद्धि मिलने के बाद उनका परिवार उनसे बात करने लगा था।
  • अंजुम ने अनेक टीवी सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें ‘कुंडली भाग्य’ में जितनी प्रसिद्धि मिली उतनी किसी सीरियल में नहीं मिली।
Anjum Fakih Biography in Hindi
Image: Anjum Fakih Biography in Hindi

अंजुम फकीह से जुड़े विवाद

  • अंजुम फकीह ने जब रमजान के महीने में एक्स्पोजिंग कपड़े पहने तो उन्हें लोगों ने काफी ट्रोल किया।
  • श्रद्दा आर्या ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अंजुम धूम्रपान करती नजर आ रही थी। उसके बाद लोगों ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई।

अंजुम फकीह सोशल एकाउंट्स

Anjum Fakih Instagramक्लिक करें
Anjum Fakih Facebookक्लिक करें
Anjum Fakih Twitterक्लिक करें

निष्कर्ष

यहाँ हमने “अंजुम फकीह की जीवनी (Anjum Fakih Biography in Hindi)” लिखी है। अंजुम एक टीवी मॉडल एंव अभिनेत्री है। अंजुम के जीवन के बारें में हमने इनसे जुड़ी अनेक जानकारी लिखी है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे शेयर जरुर करें। Anjum Fakih की Biography से जुड़ा कोई सवाल हो तो आप यहाँ लिख सकते है। हम इनसे जुड़ी सभी जानकारी देने का प्रयास करेंगे। ऐसी ही अच्छी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट बुकमार्क जरुर करें।

यह भी पढ़ें

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment