Home > Speech > भारत पर भाषण

भारत पर भाषण

Speech on India in Hindi: भारत एक ऐसा देश है जिसकी बाते शक्तिशाली देशों में होती है। हजारों साल से भारत अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ दुनिया भर के लोगों को ऐतिहासिक स्मारकों, नदियों, घाटियों, उपजाऊ मैदानों, पहाड़ों और पहाड़ियों की सुंदरता से आकर्षित करता हुआ आ रहा है। ऐसे में अगर आपको भारत पर भाषण देना है और भारतीय होने की अनूठी अविश्वसनीय भावना प्रकट करनी है, तो हमारा आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Speech-on-India-in-Hindi
Image : Speech on India in Hindi

भारत पर भाषण | Speech on India in Hindi

भारत पर भाषण (500 शब्द)

माननीय अतिथि गण, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित उपाध्यक्ष, सहकर्मियों एवं मेरे प्यारे मित्रों। आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। आज मैं आप सभी के समक्ष भारत पर अपने विचार प्रस्तुत करने जा रहा हूं भारत, जो हमारा जन्म देश है। भारत देश के बारे में अपने विचार हम एक दूसरे के साथ साझा करते हैं।

हमारा भारत देश एक बहुत ही विशाल देश है। यहां पर अनेक प्रकार की विविधताएं पाई जाती हैं। यहां पर भी विभिन्न प्रकार की जाति, पंथ, धर्म और सांस्कृतिक प्रथाओं के लोग रहते हैं। ऐसी विविधता के रूप में भारत देश को देखा जाता है। इसी के साथ यह हमारे समाज और राष्ट्रीय को संपूर्ण रूप से समृद्ध बनाने का काम भी करता है।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

भारत देश की जनसंख्या बहुत ही अधिक है। यहां पर बहुत सारे लोग रहते हैं। भारत एक ऐसा देश है, जो दुनिया में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत देश की संस्कृति में विविधता, विभिन्न रीति रिवाज, भाषा, भोजन, कला, सभी चीज पाई जाती है। इसी के साथ भारत देश में ऊंचे पर्वत, विशाल समुद्र, असंख्य नदियां, विशाल खेती की भूमि, रेतीले रेगिस्तान, घने जंगल और एक संपन्न भौगोलिक परिदृश्य के द्वारा भारत बहुत ही सुंदर सजा हुआ प्रतीत होता है।

भारत देश को लेकर एक बहुत ही बड़ी दिलचस्प बात यह है कि यहां पर सभी राष्ट्रीय त्योहारों को एक ही माध्यम से देखा जाता है और मनाया भी जाता है। भारत देश में सभी महोत्सव को स्कूल, विश्वविद्यालय कॉलेज, समाज, कार्यालय सभी जगह पर मनाया जाता है। भारत देश में स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर प्रधानमंत्री के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया जाता है और झंडा फहराया जाता है। यहां पर सभी अन्य त्यौहार धर्म जाति में भेदभाव किए बिना मनाए जाते हैं।

भारत को समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को भोजन के रूप में भी देखा जाता है क्योंकि हमारे देश में खाना पकाने की कला बहुत ही अधिक पाई जाती है और इसीलिए यह दूसरे देशों को हमारे देश से बिन्न बनाती है। भारत देश में बहुत सारे मसाले और जड़ी बूटियां भी पाई जाती हैं, जो भारतीय लोगों के लिए एक व्यंजन का काम करती हैं।

भारत देश में भोजन में भी कई तरह की रोटियां पकाई जाती है जैसे कि नाम आटे के ब्रेड, फ्लैटब्रेड, ब्राउन ब्रेड, भटूरे और भी कई अन्य तरह की चीजें शामिल होती हैं, जिन्हें सभी लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ अगर आप दक्षिणी भारतीय क्षेत्र में जाते हैं, तो वहां पर आपको रोटी की बजाय चावल, उत्तपम, डोसा, इडली, इत्यादि व्यंजन ज्यादा दिखाई देते हैं।

अंत में मैं केवल आप सभी से इतना ही कहना चाहूंगा कि आप जहां पर भी जाएंगे, भारत को एक अलग ही रूप में पाएंगे। यहां पर अलग-अलग धार्मिक कथाएं, भौगोलिक विविधता और खाद्य विविधता तक ही भारत देश सीमित नहीं है।

यहां पर उल्लेखनीय अपत्य संपत्ति, कपड़े की शैलियां, इत्यादि और भी कई चीजों के बारे में आप बात कर सकते हैं। मैं अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली मानता हूं कि मैं एक भारतीय हूं और मुझे आज के मंच पर भारत के बारे में बोलने का मौका मिला। मैं आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।

जय हिंद!

यह भी पढ़े : प्रेरणादायक भाषण

भारत पर भाषण (500 शब्द)

माननीय मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य जी, सम्मानित शिक्षक गण, और मेरे प्यारे मित्रों, आप सभी को मेरा सुप्रभात। आज हम सभी इस महोत्सव में सम्मिलित हुए हैं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। आज मैं आप सभी के समक्ष अपने भारत देश पर आप को संबोधित करने जा रहा हूं, आशा करता हूं कि आप सभी मेरा सहयोग करेंगे।

हमारे भारत देश में हर प्रकार की जाती, रंग-रूप और विविधताएं पाई जाती हैं और भारतीय संस्कृति के लिए भारत देश बहुत ही प्रख्यात है। हमारे भारत देश बहुत बड़ा और विशाल है और अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत के अतीत में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, परंतु चाहे वह राजनीतिक हो, सामाजिक या सांस्कृतिक हो सभी अशांति के साथ विजय हुए हैं। अतीत ने भारत को बिल्कुल हिला कर रख दिया था। उसमें हमारे देश के बहुत सारे ऐसे महान सेनानी थे जिन्होंने हमारे भारत देश को आजाद करवाया।

भारत देश में बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल है, जैसे ताजमहल आगरा, हवामहल, विक्टोरिया मेमोरियल, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, स्वर्ण मंदिर और भी अनेक ऐसे स्थल हैं, जो हमारे भारत देश में स्थित है, जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। इसी के साथ भारत संस्कृति और परंपरा का जन्म स्थान भी है।

पूरी दुनिया में पुरानी सभ्यता के लिए भारत एक प्रतिष्ठित देश है। यहां पर अनेक प्रकार के रीति रिवाज पाए जाते हैं। इसी के साथ भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश भी है, यहां पर सभी को अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने के लिए स्वतंत्रता दी जाती है।

भारत देश में हिंदू, ईसाई, इस्लाम, सिख, बौद्ध, जैन धर्म और भी अन्य धर्मों के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। भारत देश में लगभग 22 से भी अधिक भाषाएं बोली जाती हैं।

यहां पर भाषा धर्म या जाति के मामले ही नहीं बल्कि उनकी जीवनशैली काम करने के तरीके, व्यवसाय, अनुष्ठान, जन्म, विवाह इत्यादि सभी से जुड़े हुए मामले देखे जा सकते हैं। भारत देश विविध परंपराओं सांस्कृतिक और धार्मिक प्रथाओं के कारण ही दुनिया में अलग पहचान बनाया हुआ है।

भारत देश में शिक्षा का क्षेत्र भी बहुत ही श्रेष्ठ है और यहां पर विदेशी व्यापार और वाणिज्य के लिए बाजार को आकर्षित करने के लिए अनुभवी डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, तकनीशियन, इत्यादि सभी बड़े आपूर्तिकर्ताओं के रूप में प्रतिष्ठित हैं।

हम अपने देश के विकास और उपलब्धियों पर बहुत ही अधिक गर्व महसूस करते हैं। इसी के साथ वैश्विक बाजार में अपने देश के हित को और भी अधिक मजबूत करने के लिए जो भी हम कर सकते हैं, उसमें हम योगदान देते रहेंगे।

अंत में केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि भारत के बारे में जितना भी कहा जाए उतना कम ही होगा क्योंकि भारत देश की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां पर हर किसी चीज में आकर्षित चीज पाई जाती है। इसके लिए भारत देश अपने आप में ही विख्यात है, इसी के साथ में अपनी वाणी को यहीं पर विराम देता हूं।

जय हिंद!

धन्यवाद!

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आप सभी के समक्ष भारत पर भाषण दिया गया है। भारत की विविधताओं के बारे में बताया गया है। अगर आप स्कूल या कॉलेज या किसी अन्य समारोह में भारत से संबंधित लोगों को संबोधित करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े :

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts

Leave a Comment