Home > Essay > आत्मनिर्भर भारत पर भाषण

आत्मनिर्भर भारत पर भाषण

नमस्कार दोस्तों, यहां पर हमने आत्मनिर्भर भारत पर भाषण (Aatm Nirbhar Bharat Speech in Hindi) शेयर किया है। यह हिंदी भाषण बहुत ही आसान शब्दों में लिखा गया है और यह Hindi Speech सभी कक्षाओं के लिए मददगार साबित होगा।

Aatm Nirbhar Bharat Speech in Hindi

इस भाषण में हमने वो सभी Aatm Nirbhar Bharat in Hindi की जानकारी बताई है जो आपको जाननी जरूरी है। आपको यह भाषण कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इसे आगे शेयर जरूर करें। हमने इस पोस्ट के अंत में आत्मनिर्भर भारत पर भाषण का विडियो भी उपलब्ध किया है आप उसे जरूर देखे।

हमारे इस ब्लॉग पर और बेहतरीन हिंदी भाषण उपलब्ध है आप उन्हें जरूर पढ़ें: <यहां पढ़ें>

Read Also

आत्मनिर्भर भारत पर भाषण – Aatm Nirbhar Bharat Speech in Hindi

Best Speech on Aatm Nirbhar Bharat in Hindi

आदरणीय प्रधानाध्यापक जी, अध्यापक और मेरे प्यारे सहपाठियों आपको मेरा नमस्कार और सुप्रभात!

आत्मनिर्भर का सही मतलब किसी पर निर्भर न होकर खुद पर निर्भर होना होता है, यह शब्द जितना एक व्यक्ति के लिए जरूरी होता है उतना ही जरूरी एक देश, गाँव आदि के लिए भी जरूरी होता है। यदि हमारा देश और गाँव खुद पर निर्भर होगा तो हमे किसी भी दूसरे पर निर्भर होना नहीं पड़ेगा।

यदि अपना देश आत्मनिर्भर होगा तो वह अपनी हर परिस्थिति में डट कर सामना कर सकता है और किसी और देश के आगे हाथ फ़ैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारे देश में वो सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जो किसी देश में आवश्यक रूप से होने चाहिए।

यदि हम इन संसाधनों का उपयोग सही तरीके से करके, वस्तुओं का उत्पादन खुद के लिए करें तो हमारा देश बहुत जल्दी ही आत्मनिर्भर बन जायेगा और हमें किसी भी दूसरे देश से मदद की गुहार नहीं लगानी पड़ेगी। यदि हमारे देश में सभी आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन शुरू हो गया तो हमारा देश कई बड़ी समस्यओं से बहुत जल्दी ही मुक्ति पा लेगा।

आज के समय में हमारे देश में बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी जैसी भंयकर समस्याओं ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए हमें खुद पर आत्मनिर्भर होना ही पड़ेगा और आत्मनिर्भर भारत के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना पड़ेगा।

यदि हमारा देश पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होगा तो हमारे देश की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। देश में नए उद्योग खुलने से कई सारे युवाओ को रोजगार मिलेगा, शिक्षा में बढ़ोतरी होगी और हर युवा सक्षम होगा। इस सभी से हमारे देश की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार होगा।

हमारे देश का युवा हर वो कार्य कर सकता है जिसका वो मन में ठान ले। यह अभी कोरोना जैसी महामारी में युवाओं ने सिद्ध कर दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण फ़ैल जाने से हमारे देश में जो समस्याएं सामने आई है, इनमें देश के सभी लोगों ने एक दूसरे की मदद करके हमारे देश को दूसरे देशों की नजर में और भी ऊँचा कर दिया है।

हमें अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर वो कोशिश करनी चाहिए जो हम कर सकते हैं। इसके लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक उपयोग में लाना होगा। इससे हमारा देश आत्मनिर्भर होने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत भी होगा और किसी भी दूसरे देश पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

धन्यवाद

******

Best Speech on Aatm Nirbhar Bharat in Hindi – आत्मनिर्भर भारत पर भाषण

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर किया गया यह आत्मनिर्भर भारत अभियान का भाषण (Aatm Nirbhar Bharat Par Bhashan in Hindi) आपको पसंद आया होगा। इसे आगे शेयर जरूर करें और हमारे YouTube Channel को सब्सक्राइब जरूर कर लें।

Related Searches: आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भाषण, Short Speech on Aatm Nirbhar Bharat in Hindi, Aatm Nirbhar Bharat Bhashan in Hindi, Information About Aatm Nirbhar Bharat in Hindi, आत्मनिर्भर भारत भाषण

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment