Home > Information > जाने महीने में कितना कमाते हैं सौरव जोशी?

जाने महीने में कितना कमाते हैं सौरव जोशी?

Sourav Joshi Net Worth

उत्तराखंड के हल्द्वानी का एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाला एक सामान्य लड़का सौरव जोशी के बारे में आज कौन नहीं जानता है।

एक समय यह सभी के लिए अनजान होंगे लेकिन आज यह भारत के नंबर वन ब्लॉगर बन चुके हैं। आर्ट्स रिलेटेड वीडियो अपलोड करके यूट्यूब जर्नी शुरू करने वाले सौरव जोशी ब्लॉगिंग के जरिए करोड़ों लोगों का मनोरंजन करते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है यह नंबर वन यूट्यूबर हर महीने कितना कमाते है? अगर नहीं तो इस लेख में सौरव जोशी की संपत्ति (Sourav Joshi Net Worth) और इनकी कमाई के जरिए के बारे में बताने वाले हैं।

Sourav Joshi Income

सौरव जोशी भारत के नंबर वन ब्लॉगर में से एक है। यह एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और आपको अच्छे से मालूम होगा कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की कमाई के कई सारे जरिए होते हैं।

यूं तो सौरव जोशी ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब चैनल से की थी, जहां पर वह शुरुआत में अपनी कला और चित्रकारी में गहरी रुचि होने के कारण उससे संबंधित वीडियो अपलोड किया करते थे।

लेकिन उन्हें असली प्रसिद्धि और पहचान उनके ब्लॉगिंग चैनल सौरव जोशी ब्लॉग से मिली, जहां पर ये अपने दैनिक ब्लॉग्स को अपलोड करते हैं।

यूट्यूब पर इनके दो ऑफिशियल चैनल है, जिसमें पहला चैनल इनके आर्ट्स से जुड़ा हुआ है। सबसे पहले इन्होंने इसी चैनल को शुरू किया था। इस चैनल का नाम Saurav Joshi arts है। सौरव जोशी के इस चैनल पर 4.5 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है।

इसके बाद सौरव जोशी ने दूसरा यूट्यूब चैनल Saurabh Joshi vlogs बनाया और इसमें यह अपने हर दिन की दिनचर्या, अपनी ट्रिप आदि से संबंधित वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, जिसमें मिलियन में व्यूज जाते हैं। इस चैनल पर इनके सबसे ज्यादा 23.7 मिलियन सब्सक्राइबर है।

सौरव जोशी के यूट्यूब वीडियो पर मिलियन में व्यूज आने के कारण इन्हें भर भर के विभिन्न ब्रांड के स्पॉन्सरशिप मिलते हैं, जिसको प्रमोट करने के लिए लाखों रुपए चार्ज करते हैं।

इस तरह प्रोडक्ट के स्पॉन्सरशिप और गूगल ऐडसेंस को मिलाकर यह केवल यूट्यूब से लगभग एक करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

Sourav Joshi Income by Singing

एक बार इंटरनेट पर जो प्रसिद्ध हो जाता है, उनके लिए कमाई के कई सारे रास्ते खुल जाते हैं। यूं तो सौरव जोशी एक स्केच आर्टिस्ट और ब्लॉगर है लेकिन इनकी प्रसिद्धी और यूट्यूब पर इतनी सफलता मिलने के कारण म्यूजिक वीडियो में भी इन्हें काम करने का मौका मिलते रहता है।

हाल ही में इनका पहला गाना “मोजा” यूट्यूब चैनल “void” पर रिलीज हुआ, जिसे 30 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और यह गाना बहुत ही हिट हुआ। इस गाने में काम करने के लिए भी इन्होंने अच्छी खासा चार्ज किया है।

Sourav Joshi Instagram Income

सौरव जोशी एक जाने माने यूट्यूब पर है। ऐसे में इंस्टाग्राम के जरिए भी इनकी कमाई होती होगी लेकिन यह सच नहीं है। सौरव जोशी के इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन से भी ज्यादा फैन फॉलोअर्स है।

Sourav Joshi Instagram पर जो भी पोस्ट अपलोड करते हैं, उस पर मिलियन में व्यूज आते हैं। लेकिन उसके बावजूद यह कोई भी ब्रांड कोलैबोरेशन नहीं करते हैं। लेकिन अगर यह भविष्य में ब्रांड कोलैबोरेशन करते हैं तो यहां से भी इनकी लाखों में कमाई होने की संभावना है।

Sourav Joshi Net Worth

साल 2023 में एक रिपोर्ट के अनुसार सौरव जोशी की कुल संपत्ति तीन से चार मिलियन डॉलर आंकी गई है। भारतीय करेंसी में यह लगभग 30 करोड़ होता है। इनकी कुल संपत्ति में रियल स्टेट और कार कलेक्शन शामिल है।

सौरव जोशी को कारों का बहुत शौक है। इनके पास एक फॉर्च्यूनर और एक स्पोर्ट्स कर है। इसके अलावा इनके पास एक स्पोर्ट्स बाइक और एक इनोवा बाइक भी है, जिनकी कीमत लाखों रुपए में है।

यह भी पढ़े

MS Dhoni Net Worth: जाने कितना कमाते हैं महेंद्र सिंह धोनी?

महीने के लाखों कमाते हैं सोनू शर्मा, जाने इनके सभी इनकम सोर्स

कितना कमाते हैं संदीप माहेश्वरी और क्या है इनकम सोर्स?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment