Home > General > एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं?

एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं?

इस लेख में एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं, एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं, सेब में विटामिन और पोषक तत्व कौनसे पाए जाते हैं आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

सेब भारत में महंगे फलों की सूची में आता है। इसलिए इसे आमतौर पर सभी लोग नहीं खाते हैं लेकिन जब कभी भी हमें कमजोरी महसूस होती है या बीमार पड़ते हैं तो डॉक्टर हमें सेब खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि सेव में अतिरिक्त कैलोरी ऊर्जा पाई जाती है, जो व्यक्ति को कमजोरी से निकालने में मदद करता है।

आमतौर पर हमें ऐसा भी सुनने को मिलता है कि रोजाना एक सेब खाने वालों को कभी डॉक्टर का मुंह नहीं देखना पड़ता है और यह बात सच है क्योंकि सेव अपनी ऊर्जा के लिए जाना जाता है। सेब का नियमित रूप से सेवन करने वाले व्यक्ति जीवन भर स्वस्थ और निरोगी रहते हैं।

Seb me kitni calories hoti

यदि आप भी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं तो आपको भी अपने नियमित आहार में सेव को शामिल कर लेना चाहिए तथा नियमित रूप से सेब का सेवन करना चाहिए। सेव आमतौर पर संपूर्ण भारत में मिलती है।

एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं?

आमतौर पर हमारे भारत में मिलने वाले एक साधारण सेव में 95 कैलोरी ऊर्जा होती है। आमतौर पर मिलने वाली सेब में 90 से 100 कैलोरीज तक की उर्जा होती है, जो एक व्यक्ति को दिन भर ऊर्जावान बनाए रख सकती हैं।

सेव में फाइबर अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक है। एक साधारण से सेव में लगभग 4 ग्राम का फाइबर पाया जाता है। एक सेब में 1 ग्राम का प्रोटीन होता है जबकि इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता है।

सेब में विटामिन और पोषक तत्व

विटामिनमात्रा
कैलोरी95 कैलोरी
फाइबर4.4 ग्राम
पोटेशियम194.7 मिलीग्राम
सोडियम1.8 मिलीग्राम
विटामिन A5.5 प्रतिशत
विटामिन C8.4 प्रतिशत
फैट0.3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट25.1 ग्राम
शुगर18.9 ग्राम
कैल्शियम10.9 प्रतिशत
प्रोटीन0.5 ग्राम
वजन200gm से 600gm

सेब के प्रकार

पूरी दुनिया में अनेक तरह के सेव पाएं जाते हैं, जो दिखने में अलग-अलग होते हैं और सभी में अलग-अलग ऊर्जा और पोषक तत्व पाएं जाते हैं।

पूरी दुनिया भर में अब तक 7800 प्रकार के सेब पाएं गए हैं।‌ यह सेब दिखने में अलग-अलग हैं, सभी का आकार, गुण, ऊर्जा इत्यादि सब कुछ दिखने में अलग दिखता है।

भारत में 20 तरह के सेव उगते हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं और उनका सेवन कर सकते हैं। भारत में 20 तरह के सेब उगाए जाते हैं, जो लाल, हरा, पीला, सुनहरा इत्यादि अलग-अलग कलर के होते हैं।

भारत के उत्तर में पर्वतीय और पहाड़ी इलाकों में सेब की खेती की जाती है। अत्यंत ठंडे और जलापूर्ति वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से सेव की खेती होती है।

यहां पर अनेक तरह के सेव उगाए जाते हैं, जो थोड़े से खट्टे, अत्यधिक मीठे, कम मीठे, बुर-बुरे इत्यादि अनेक प्रकार के अलग-अलग स्वाद वाले सेव संपूर्ण भारत में उपलब्ध कराए जाते हैं।

सेब खाने के फायदे

सेब खाने के निम्नलिखित फायदे हैं:

  • सेब में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिस वजह से हमारे शरीर का खून साफ रहता है। इसलिए यदि आप नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं तो आपके शरीर का रक्त एकदम शुद्ध रहता है, जिस वजह से आपको लंबी आयु प्रदान होती है और स्वस्थ जीवन यापन करते हैं।
  • सेब में अनेक सारे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं। यह तत्व शरीर में मौजूद हानिकारक कोशिकाओं को मारता है, जिससे कैंसर के लक्षण खत्म होने लगते हैं और मरीज को आराम मिलता है।
  • शुगर की बीमारी वाले मरीजों को भी सेब का सेवन करना चाहिए क्योंकि सेव ज्यादा मीठा नहीं होता है। इसलिए उन्हें सेब खाने से कोई भी तकलीफ नहीं होने वाली है और ना ही शुगर बढ़ने वाला है। सेब का सेवन करके शुगर के मरीज भी अपनी ताकत बढ़ा सकते हैं।
  • सेव खाने से अस्थमा की बीमारी भी खत्म होती हैं। चिकित्सकों की राय है कि जिन लोगों को लंबे समय से अस्थमा की बीमारी है, उन्हें नियमित रूप से सेब का सेवन करना चाहिए। इससे उनकी अस्थमा की बीमारी के लक्षण धीरे-धीरे समाप्त होने लग जाएंगे।

सेब खाने के नुकसान

अगर एक ही दिन में अत्यधिक सेब खा लेते हैं या कुछ दिनों तक लगातार ज्यादातर सेव खाते हैं तो आपको पेट से संबंधित कुछ तकलीफ हो सकती है। पेट दर्द हो सकता है।

यह एक सामान्य समस्या है। इससे कोई भी बीमारी नहीं होती है लेकिन प्रत्येक आहार को एक लिमिट में ही खाना चाहिए। बिना लिमिट का पानी भी नुकसान हीं देता है।

FAQ

एक सेब में कितनी कैलोरी होती है?

एक सेब में आमतौर पर 90 से 100 कैलोरी होती है।

एक छोटी सी सेब में कितनी कैलोरी होती है?

एक छोटी सी सेव में आम तौर पर लगभग 50 कैलोरी पाई जाती है।

बड़ी सेब में कितनी कैलोरी होती है?

बड़ी से बड़ी सब में ज्यादा से ज्यादा 116 कैलोरी पाई जाती है।

सेब में कार्बोहाइड्रेट कितना पाया जाता है?

आमतौर पर एक सेब में सामान्य तौर पर 25.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

सेब में सबसे कौन-कौनसे विटामिन होते है?

एक सेब में कैलोरी, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, सोडियम इत्यादि अनेक प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं।

सेब खाने से क्या लाभ होते है?

सेब खाने से ताकत मिलती है क्योंकि इसमें अनेक प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे कैंसर जैसे रोगों से भी लड़ने में सहायता मिलती है। कमजोर से कमजोर व्यक्ति सेब खाकर ताकतवर हो सकता है।

सेब खाने के नुकसान होते है?

सेब खाने के कोई खास नुकसान तो नहीं है लेकिन यदि कम समय में ज्यादा सेब का सेवन किया जाए, तो पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है और कब्ज हो सकती है।

निष्कर्ष

इस लेख में एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं और सेब में कौन सा विटामिन पाया जाता है आदि से जुड़ी जानकारी शेयर की है। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़े

गुड़िया के बाल कैसे बनाते हैं?

मैगी कौन सी चीज से बनती है?

कछुआ क्या खाता है?, पूरी जानकारी

वजन कैसे बढ़ाये? (आसान तरीके)

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment