Home > Biography > रामचरण तेजा का जीवन परिचय

रामचरण तेजा का जीवन परिचय

Ram Charan Teja Biography in Hindi: रामचरण तेजा एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता और तेलुगू फिल्मों का जाना माना चेहरा है। 2007 में चिरूथा फिल्म से जो तेलुगु लैंग्वेज में है। राम चरण तेजा का डेब्यू हुआ था। इस फिल्म में उन्होंने चरण नाम का कैरेक्टर प्ले किया था।

Ram Charan Teja Biography in Hindi
Image: Ram Charan Teja Biography in Hindi

साल 2000-13 में धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फिल्म जंजीर जो एक पुरानी जंजीर की रिमेक फिल्म थी, इसमें रामचरण तेजा ने हिंदी फिल्मों से डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने एक ईमानदार पुलिस अधिकारी एसएसपी विजय खन्ना का कैरेक्टर प्ले किया था, इसमें उनकी को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा थी।

रामचरण तेजा का जीवन परिचय | Ram Charan Teja Biography in Hindi

राम चरण तेजा का विस्तृत जीवन परिचय

नाम कोनिदेला राम चरण (चेरी)
जन्म तारीख17 मार्च 1985
जन्म स्थानमद्रास, तमिलनाडु
पिता का नामचिरंजीवी
माता का नामसुरेखा कोनिदेला 
व्यवसायअभिनेता एंव निर्देशक
नेटवर्थ  1292 करोड़ रूपए
पहली फिल्मचिरुथा

इनका असली नाम कोनिडेला राम चरण तेजा है। इन्हें चेरी नाम से भी पहचाना जाता है। रामचरण तेजा फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता और इंटर प्रेनृयोर भी है। इनकी शुरुआती शिक्षा पद्मा शेशादरी बाल भवन स्कूल चेन्नई से संपन्न हुई। बाद में उन्होंने बीकॉम से स्नातकोत्तर भी किया है।

इनका पारिवारिक बैकग्राउंड फिल्मी ही रहा है। इनके पिता प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता चिरंजीवी जो तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार रहे, इनकी माता सुरेखा कोनिदेला भी फिल्मों में एक्ट्रेस रही। घर में फिल्मी माहौल होने की वजह से इनका शुरुआती झुकाव भी फिल्मों की तरफ ही रहा।

श्रीदेवी इनकी पसंदीदा एक्ट्रेस थी। एक ग्लेशियर और खाड़ी रामचरण तेजा की पसंदीदा फिल्म है। रामचरण तेजा भोजन में बिरयानी खाना पसंद करते हैं, बिरियानी इनकी फेवरेट डिश है। रामचरण तेजा को खाना बनाने का भी बहुत शौक है, पुस्तकें पढ़ना और घुड़सवारी करना भी उन्हें बहुत पसंद है। रामचरण तेजा अक्सर न्यूजीलैंड और लंदन जाना पसंद करते हैं। ये दोनों ही स्थान उनके पसंदीदा स्थानों में से है।

राम चरण तेजा को मिले अवोर्ड

  • Nandi Award
  • Filmfare Award south
  • Santosham Film Awards
  • Cinemaa Award
  • TSR- TV9 National film Award
  • Ritz Icon Award
  • Asiavision Awards
  • South Indian International Movie Award

रामचरण तेजा ने 14 साल के फिल्मी करियर में कुल 15 फिल्मों में काम किया है। रामचरण तेजा 1 फिल्म के लिए कम से कम 12 से 15 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। एक्टिंग के अलावा रामचरण तेजा साउथ के कई पॉपुलर ब्रांड के विज्ञापन करते हैं, जिसमें पेप्सी, टाटा डोकोमो वोलोना और अपोलो जियो जैसी कंपनी है।

रामचरण तेजा की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस करीब 1.8 करोड हैं। इसके साथ-साथ वह एक बिजनेसमैन भी है, जिसमें एयरलाइंस कंपनी, Polo Riding Club, running series, डेविल्स सर्किट, कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राम चरण तेजा के पास 175 मिलियन डालर यानी 1292 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है।

रामचरण तेजा के शौक

रामचरण तेजा को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके पास इसका एक बहुत बड़ा कलेक्शन भी है, जिसमें कई ब्रांड की कारे शामिल है। BMW-7 (1.32 करोड़), एस्टन मार्टिन (5.8 करोड़), Mercedes bhej S-Class (3.5 करोड़), Range Rover Vogue (3.5 करोड़) जैसी कारें उनके कलेक्शन में शुमार है।

रामचरण तेजा का घर

फरवरी 2019 में रामचरण तेजा ने हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक नया मकान खरीदा हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार है जिसकी कीमत तकरीबन 38 करोड़ बताई जाती है। इससे पहले राम चरण तेजा के पास एक आलीशान घर भी है, जिसकी कीमत 100 करोड़ के आसपास हैं। इसमें world class एमेनिटीज मौजूद है। घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग से सजाया गया है। घर के अंदर का डेकोरेशन भी बहुत ही लग्जरी है।

रामचरण तेजा की शारीरिक बनावट

रामचरण तेजा की लंबाई 174 सेंटीमीटर 5 फुट 8 इंच है। वजन लगभग 75 किलोग्राम रामचरण तेजा अपनी फिटनेस पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं। उनका रंग गेरुआ है। उनकी आंखें भूरी और चमकदार है।

रामचरण तेजा का परिवार

उनके पिता दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी है, वहीं उनकी माता सुरेखा कोनिडेला भी एक्ट्रेस हैं। रामचरण तेजा की दो बहने हैं। बड़ी बहन का नाम सुष्मिता और छोटी का नाम श्रीजा है। रामचरण तेजा अपने पिता की अकेले ही पुत्र है, उनका कोई दूसरा भाई नहीं है।

रामचरण तेजा के चाचा प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पवन कल्याण है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता नागेंद्र बाबू के रामचरण तेजा भतीजे लगते हैं। अल्लू अर्जुन वरुण तेजा साई धर्म तेजा उनके चचेरे भाई हैं। उनके नाना जी अल्लूराम लिंगाई एक कॉमेडियन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

रामचरण तेजा की वैवाहिक स्थिति

पत्नी का नाम उपासना कोमिनेनी
शादी कब हुई14 जुलाई 2012

उपासना कामिनेनी से रामचरण तेजा ने 14 जुलाई 2012 को शादी की। कामिनेनी अपोलो चैरिटी उपाध्यक्ष और बी पॉजिटिव पत्रिका की मुख्य संपादक भी है।

रामचरण तेजा का फिल्मी कैरियर

रामचरण तेजा ने 2007 में अपनी फिल्मों के रियल की शुरुआत चिरुथा फिल्म से किया था। यह उनके कैरियर की एक फ्लॉप मूवी साबित हुई थी, इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म मगधीरा सुपरहिट रही थी। इसका डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया था। ये फिल्म 175 दिनों तक लगातार सिनेमाघरों में चलती रही।

रामचरण तेजा के विवाद

  • रामचरण तेजा को कई बार देर रात तक पार्टी करने पर पुलिस ने चेतावनी भी दी है।
  • राम चरण तेजा ने हैदराबाद में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को घायल किया था क्योंकि वह दोनों उनके सुरक्षा गार्ड से हाथापाई कर रहे थे।

रामचरण तेजा के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • राम चरण तेजा का जन्म और वर्ल्ड थिएटर डे 1 तारीख को पड़ता है 27 मार्च।
  • उनके पिता अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, वह उनके साथ काम करना चाहते थे। लेकिन संयोग देखो कि उनके पुत्र ने अमित जी की फिल्म जंजीर के रीमेक में काम किया।
  • राम चरण तेजा ने अभिनय की प्रारंभिक शिक्षा किशोर नामित कपूर संस्था मुंबई से प्राप्त की।
  • अभिनेता राणा दग्गुबाती उनके बचपन के दोस्त हैं।
  • उनकी पत्नी उपासना एक अरबपति बिजनेसमैन की पोती है।

रामचरण तेजा की फिल्म

  • चिरुथा
  • मगधिरा
  • औरेजं
  • रचा
  • नायक
  • जंजीर
  • गोविन्द्दु
  • माय नाम इज राजू

रामचरण तेजा की आने वाली फिल्में

रामचरण तेजा की अगली फिल्म Rise Roar Revolt RR हैं। इसका डायरेक्शन एसएस राजामौली करेंगे जो सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर 2021 को लगभग प्रदर्शित होगी।

निष्कर्ष

हमने यहाँ रामचरण तेजा से जुड़ी जानकारी आपको दी है। आपको हमारा यह आर्टिकल “रामचरण तेजा का जीवन परिचय (Ram Charan Teja Biography in Hindi)” कैसा लगा, हमें जरुर बताएं। क्या आप साउथ फ़िल्में देखते है यदि हाँ तो आपको कौनसा अभिनेता पसंद है, हमें कमेंट में जरुर बताएं। अभिनेताओं एवं पोपुलर लोगों की जीवनियाँ पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment