नमस्कार दोस्तों, आज हम यहां पर पाइप्स के बारे में जानकारी और इनके पूरे नाम बताने जा रहे हैं। पाइप्स अलग-अलग प्रकार के होते हैं जैसे PVC, UPVC, CPVC यहां हम PVC Full Form, UPVC Full Form, CPVC full Form और इनमें सब में क्या अंतर है के बारे में जानेंगे।

हमें इनके बारे में अधिक उलझन रहती है कि ये किस काम आते हैं और यदि इन पाइप्स के बारे दुकानदार से पूछते है तो वो भी सही से जवाब नहीं दे पाता है। इसलिए आज हम यहां पर पाइप्स से जुडी जानकारी शेयर कर रहे हैं।
PVC, UPVC और CPVC पाइप्स में क्या अन्तर होता हैं? UPVC, CPVC और PVC Full Form
UPVC Pipes Full Form
इन पाइप्स का उपयोग बड़े-बड़े उद्योगों और फैक्ट्री में किया जाता है। UPVC Full Form होता है Unplasticized Polyvinyl Chloride
ये पाइप्स केमिक्लस के लिए अच्छे प्रतिरोधी होते हैं। इसलिए इनका प्रयोग केमिकल्स को एक जगह से दूसरी जगह पर भेजने या ले जाने में किया जाता है।

इनको घर पर भी प्रयोग में लाया जा सकता है। लेकिन मुख्य रूप से ये बड़ी-बड़ी फक्ट्रियों के लिए बनाएं जाते हैं।
CPVC Full Form
Full Form of CPVC होता है Chlorinated Polyvinyl Chloride. ये पाइप्स UPVC और PVC की तुलना में अच्छा होता है। ये गर्म पानी और ठन्डे पानी मतलब दोनों तरह के पानी को सपोर्ट कर लेता है। इन पाइप्स पर गर्म और ठन्डे का कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बाकी पाइप्स से अच्छा और मजबूत होने के साथ ही उनसे ये महंगा भी होता है। इन पाइप्स की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी होती है। CPVC Pipes 90 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को भी आसानी से सहन कर सकता है।
इनका लम्बे समय तक कुछ नहीं बिगड़ता। इन पाइप्स का अधिकतर उपयोग घरों में किया जाता है।
PVC Full Form
Full Form of PVC होता है Polymerization of Vinyl Chloride या Poly Vinyl Chloride. ये पाइप्स घरों में उपयोग किये जाते हैं। हमारे घरों में ख़राब पानी को बाहर करने में जैसे रसोई के वेस्ट पानी को बाहर करने में, बाथरूम के पानी को बाहर करने में, बारिश का पानी बाहर करने में आदि में ये पाइप्स काम में लिए जाते हैं।

इन पाइप्स की खास बात यह है कि ये हर कहीं पर भी आसानी से मिल जाते हैं और बाकि के पाइप्स से सस्ते भी होते हैं। इस कारण ये पाइप ज्यादा प्रयोग में लाये जाते हैं।
Read Also: PUC Full Form, PUC Certificate क्या है
हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और यदि कोई सुझाव है तो वो भी जरूर बताएं। हमारा Facebook Page लाइक जरूर करें।
Read Also
- Sorry का Full Form
- SIM का फुल फॉर्म क्या होता है
- RIP का Full form
- LOL Full Form in Hindi
- 1K और 1M का मतलब क्या होता है?
Nice