Home > Biography > नूतन गहलोत का जीवन परिचय

नूतन गहलोत का जीवन परिचय

Nutan Gehlot Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज हम आप सभी लोगों को अपने इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं, राजस्थान की जानी-मानी कलाकार और संगीतकार के विषय में। राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही पुराने समय से काम करने वाली एक मात्र अभिनेत्री के रूप में आप सभी लोग किसी ऐसे शख्स के विषय में जानते हैं, जिन्होंने अपने जीवन में सेलिब्रिटी के मुकाम को हासिल करने के लिए कई लोगों के साथ काम किया, परंतु शुरुआती समय में उन्हें बहुत से लोगों के साथ धोखा भी मिला।

आप सभी लोग समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। आज हमें बात करने वाले हैं, राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री नूतन जी गहलोत के विषय में। नूतन जी गहलोत के साथ शुरुआती समय में बहुत से लोगों के द्वारा धोखा भी दिया गया परंतु उन्होंने कभी भी इस बात से हार नहीं मानी कि फिल्म इंडस्ट्री में जाने के नाम पर उन्हें ठगा जा रहा है। नूतन गहलोत अपने सपने को साकार करने के लिए प्रयास करती रही।

Image: Nutan Gehlot Biography in Hindi

शुरुआती समय में इनके ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से लोगों ने इनके इस काम में उनकी मदद की, परंतु ऐसे में बहुत से लोग ऐसे भी थे, जो कि उनके इस काम को घटिया बताते थे और इतना ही नहीं नूतन गहलोत को राजस्थानी इंडस्ट्री में घुसने से भी रोक लगाते थे। वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो कि नूतन गहलोत को खुद का इंस्पिरेशन मानते हैं और इनके जीवन शैली को देखकर लोग अपने जीवन शैली में भी बदलाव लाते हैं। बहुत से ऐसे राजस्थानी एक्टर और एक्ट्रेस है, जो नूतन गहलोत जी से इंस्पायर्ड है।

हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आप सभी लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज हम सभी लोग इस लेख में जानेंगे कि नूतन गहलोत कौन है?, नूतन गहलोल का जन्म, नूतन गहलोत का पारिवारिक संबंध, नूतन गहलोत को प्राप्त शिक्षा, नूतन गहलोत का व्यक्तिगत जीवन, नूतन गहलोत का करियर, नूतन गहलोत को प्राप्त पुरस्कार एवं सम्मान इत्यादि।

यदि आप सभी लोग नूतन गहलोत के विषय में संपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया हमारे द्वारा लिखे गए इसलिए को अंत तक अवश्य पढ़ें तो चलिए बिना किसी देर से शुरु करते हैं।

नूतन गहलोत का जीवन परिचय | Nutan Gehlot Biography in Hindi

नूतन गहलोत के विषय में संक्षिप्त जानकारी

नामनूतन गहलोत
जन्म31 अक्टूबर
जन्म स्थानजोधपुर राजस्थान
माताज्ञात नहीं
पिताज्ञात नहीं
भाई बहनएक भाई और दो बहने
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पहला एल्बमबाबा ब्याह करा दे छोरा को
प्राप्त शिक्षाबैचलर आफ आर्ट
शिक्षा की प्राप्तिजोधपुर
शौकनाचना और गाना
पेशाकलाकार और संगीतकार

नूतन गहलोत कौन है?

नूतन गहलोत राजस्थान की बड़ी जानी-मानी और प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं। राजस्थानी इंडस्ट्री नूतन गहलोत जी ने बहुत ही धूम मचा रखी है, नूतन गहलोत जी ने राजस्थान इंडस्ट्री में अपना कदम जमाने के लिए काफी संघर्ष की है। काफी संघर्ष और अपने परिवार वालों को सपोर्ट से नूतन जी गहलोत वर्तमान समय में राजस्थान इंडस्ट्री के जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी है। नूतन गहलोत जी ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन में आज तक हजारों परेशानियों का सामना किया है और इन सभी परेशानियों से लड़ते हुए उन्होंने अपने इस मुकाम को हासिल किया।

राजस्थान के जोधपुर से निकली नूतन गहलोत जी वर्तमान समय में राजस्थान की राजस्थान इंडस्ट्री में पूरी तरह से छा चुकी है। नूतन गहलोत का मूल निवास स्थान जोधपुर ही है, यह यहां पर अपने माता पिता और उनके भाई बहनों के साथ रहती है। नूतन जी के एल्बम शुरुआती समय से ही शिक्षा की तरफ काफी जागरूक थी नूतन जी गहलोत ने अपनी शिक्षा की इस जागरूकता को ध्यान में रखते हुए बीए की डिग्री प्राप्त कर रखी है। नूतन गहलोत को पढ़ाई लिखाई में रूचि होने के साथ-साथ इनका विशेष रूचि कलाकारी और संगीत के तरफ था, इसी कारण उन्होंने अपना करियर कलाकारी क्षेत्र तथा संगीत के क्षेत्र में बनाने की सोची और निकल पड़ी।

नूतन जी गहलोत के साथ शुरुआती समय में बहुत से लोगों के द्वारा धोखा भी दिया गया परंतु उन्होंने कभी भी इस बात से हार नहीं मानी, कि फिल्म इंडस्ट्री में जाने के नाम पर उन्हें ठगा जा रहा है, नूतन गहलोत अपने सपने को साकार करने के लिए प्रयास करती रही। वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो कि नूतन गहलोत को खुद का इंस्पिरेशन मानते हैं और इनके जीवन शैली को देखकर लोग अपने जीवन शैली में भी बदलाव लाते हैं। बहुत से ऐसे राजस्थानी एक्टर और एक्ट्रेस है, जो नूतन गहलोत जी से इंस्पायर्ड है।

Nutan Gehlot Biography in Hindi
Nutan Gehlot Biography in Hindi

शुरुआती समय में इनके ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से लोगों ने इनके इस काम में उनकी मदद की, परंतु ऐसे में बहुत से लोग ऐसे भी थे, जो कि उनके इस काम को घटिया बताते थे और इतना ही नहीं नूतन गहलोत को राजस्थानी इंडस्ट्री में घुसने से भी रोक लगाते थे। हमारे ऐसा कहने का यह अर्थ नहीं है, कि वह लोग सामने से जाकर इन्हें रोकते थे परंतु हमारे कहने का अर्थ यह है, कि नूतन जी गहलोत के बुलंद हौसले को लोग तोड़ना चाहते थे और उन्हें राजस्थानी इंडस्ट्री में जाने से सदैव रोकते थे परंतु नूतन गहलोत अपने अधिक इरादे पर अड़ी रही और राजस्थान इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

नूतन गहलोत जी ने अपना सबसे पहला एल्बम बाबा ब्याह करा दे रे छोरा को नाम से शुरू किया था। नूतन गहलोत के द्वारा किया गया पहला एल्बम काफी ज्यादा हिट हुआ और इसी वीडियो के बाद से नूतन गहलोत को प्रसिद्धि मिलनी शुरू हो गई। इसके बाद नूतन गहलोत को लगातार काम मिलने लगा और नूतन गहलोत धीरे-धीरे प्रसिद्ध होती गई। नूतन गहलोत के साथ लगातार उनके पहले एल्बम के प्रोड्यूसर डायरेक्टर काम करने लगे। नूतन गहलोत के इस उपलब्धि के पीछे इनके परिवार के सभी सदस्यों का काफी अच्छा योगदान रहा इनके पिता जी इनका हौसला सदैव बढ़ाया करते थे।

नूतन गहलोत का जन्म

आइए अब हम सभी लोग जानकारी प्राप्त करते हैं, नूतन सिंह गहलोत के जन्म के विषय में। नूतन जी गहलोत के जन्म के विषय में तो कोई विशेष जानकारी प्राप्त नहीं है, फिर भी हमें जितनी जानकारी प्राप्त है, हमने आपको नीचे बता दिया है। नूतन जी गहलोत का जन्म 31 अक्टूबर को हुआ था। नूतन गहलोत जी का जन्म राजस्थान राज्य के जोधपुर शहर में हुआ था। नूतन गहलोत वर्तमान समय में भी राजस्थान के जोधपुर शहर में ही निवास करती है। राजस्थान के जोधपुर शहर में यह अपने परिवार के सदस्यों और अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं।

नूतन गहलोत का पारिवारिक संबंध

यदि आप सभी लोग नूतन गहलोत के माता पिता के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आप सभी लोगों को बता देना चाहते हैं कि नूतन गहलोत के माता-पिता के विषय में अब तक कोई विशेष जानकारी प्राप्त नहीं है और ना ही नूतन गहलोत के भाई बहनों के विषय में कोई जानकारी प्राप्त है। हालांकि नूतन गहलोत के माता-पिता ने नूतन गहलोत की इस उपलब्धि तक पहुंचने में काफी मदद की और नूतन गहलोत भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को ही देती है। नूतन गहलोत जी के इस उपलब्धि के प्राप्ति तक के सफर में इनके पिताजी ने इनके हौसले को सदैव बुलंद रखा और इनकी माता ने इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इनके परिवार वालों ने इनकी मदद आर्थिक एवं मानसिक रूप से भी की।

नूतन गहलोल का प्रारंभिक जीवन

नूतन गहलोत ने राजस्थान के जोधपुर शहर से निकलकर राजस्थान इंडस्ट्री में अपने कदम को जमाने के लिए निकली। नूतन गहलोत का बचपन बड़ी ही कठिनाइयों से बीता और इन्हें अपने बचपन में कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा हम आपको बता दें तो इनका परिवार आर्थिक रूप से बहुत ही ज्यादा कमजोर था इसी कारण से नूतन गहलोत अपने बचपन में बहुत से सुविधाओं से दूर रहे। जो सुविधाएं एक मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे को मिलते हैं, वे सुविधाएं भी नूतन गहलोत जी को नहीं मिली पाई थी।

नूतन गहलोत ने अपने जीवन में ऐसा भी समय देखा था जब दीपावली के दिन सभी लोगों के घर पर उजाला था उस समय इनके घर पर अंधेरा हुआ करता था दीपावली के दिन लोग पटाखे और दीए जलाकर रोशनी फैलाते थे परंतु इनके पास इतने पैसे नहीं थे कि यह भी पटाखे और दीए जलाकर दिवाली मना सकें। नूतन गहलोत ने अपने जीवन में इन सभी परेशानियों के होने के कारण भी अपने एक्टिंग और सिंगिंग करियर को नहीं छोड़ा और धीरे-धीरे आगे बढ़ी।

Read Also

नूतन गहलोत को प्राप्त शिक्षा

आइए जानते हैं, नूतन गहलोत को प्राप्त शिक्षा के विषय में। नूतन गहलोत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर शहर के एक विद्यालय से प्राप्त किया है। नूतन गहलोत पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे थे और इसी कारण इन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए जोधपुर के ही कॉलेज का चयन किया।

नूतन गहलोत ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लिया और वहां से इन्होंने बीए की डिग्री हासिल की बीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दिया और इनकी पढ़ाई छोड़ने का मुख्य कारण यह था, कि यह अपने करियर को बनाने के लिए विशेष ध्यान नहीं दे पा रही थी। नूतन गहलोत ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर को पूरा ध्यान दिया और वर्तमान समय में आप सभी लोग इनकी उपलब्धि को देख ही सकते हैं।

नूतन गहलोत का करियर

ऐसा करने आपको ऊपर बताया ही है, कि नूतन गहलोत का जीवन शुरुआती समय में काफी कस्टमय था। इन सभी के बावजूद भी नूतन गहलोल अपने सपने को साकार किया। नूतन गहलोत के अपने किसी परिचित ने इन्हें और उनके परिवार को अपने आसपास में हो रहे हैं, कत्थक के कार्यक्रम में ले जा रहे थे वहां पर नूतन गहलोत अपने छोटी मोटी प्रस्तुत करके कुछ पैसे कमाती थी। उसके बाद नूतन गहलोत का मन धीरे-धीरे सिंगिंग के क्षेत्र में ही रुचि ने ले लगा था, जिसके कारण इन्होंने पुरी जी नागा को अपना गुरु बनाया और इनसे बहुत कुछ सीखा और इस फिल्म में आगे बढ़ने का काम जारी किया।

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से नूतन गहलोत को धीरे-धीरे कुछ लोग जानने लगे तो उस समय सांवर सी माली ने नूतन गहलोत से मिलने की ठानी और इनसे मिले। नूतन गहलोत से मिलने के बाद इन्होंने एक एल्बम पर काम करने के लिए ऑफर किया और नूतन गहलोत इस ऑफर को ना नहीं कह पाए और इस एलबम में काम भी किया। नूतन गहलोत के द्वारा किए गए इस एल्बम का नाम बाबा ब्याह करा दे छोरा को था। नूतन गहलोत के द्वारा किए गए इस एल्बम को लोगों के द्वारा काफी प्रोत्साहन मिला और यह एल्बम काफी ज्यादा हिट भी हुई। 

इसी वीडियो के साथ नूतन गहलोत को प्रसिद्धि भी मिलने लगी और धीरे-धीरे लगातार इनके साथ काम करते हुए इन्हें बहुत से शूटिंग का भी मौका मिला। नूतन जी गहलोत के परिवार वालों ने इनकी काफी ज्यादा मदद भी की और इनके पिताजी ने सदैव इनका हौसला बढ़ाया। नूतन गहलोत ने अपनी इस प्रसिद्धि का श्रेय अपने माता-पिता को ही दिया है।

नूतन गहलोत जी ने कुछ समय तक सांबर जी माली के साथ काम किया और फिर उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया। इसके बाद फिर से नूतन गहलोत ने इस इंडस्ट्री को ज्वाइन कर लिया और ज्वाइन होने के बाद इन्होंने कृष्णा कैसेट कंपनी के द्वारा पल्लो लटके धोरा, माथे झोपड़ी इत्यादि एल्बम पर काम किया यह दोनों ही एल्बम बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध हुए और इसके बाद से नूतन जी गहलोत को बहुत ही ज्यादा देखा जाने लगा।

इन सभी के बाद एक बार नूतन गहलोत की भेट राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री के माने जाने डायरेक्टर सज्जन सिंह गहलोत से हुई। सज्जन सिंह गहलोत पीआरजी फिल्म स्टूडियो के डायरेक्टर हैं और वर्तमान समय में इनका चैनल राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध चैनलों में से एक माना जाता है। नूतन गहलोत ने सज्जन सिंह के साथ काम करने का फैसला किया और आगे बढ़ी। वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2018 तक नूतन गहलोत जी ने पीआरजी फिल्म स्टूडियो के साथ ही काम किया।

नूतन गहलोत को पीआरजी फिल्म स्टूडियो के डायरेक्टर सज्जन सिंह के द्वारा काफी सपोर्ट भी मिला, जिसके माध्यम से वर्तमान समय में इन्होंने अपना नाम कायम किया। नूतन गहलोत को शूटिंग के अलावा बहुत से लाइव शो में भी बुलाया गया है जिसमें नूतन गहलोत ने महेंद्र सिंह पवार प्रकाश माली हमीरा राम देवासी जैसे सम्मानित लोगों के साथ काम किया। इन सभी कार्यक्रमों में लोगों के द्वारा नूतन गहलोत को काफी ज्यादा सपोर्ट और प्यार मिला और लोग नूतन गहलोत की कार्यक्रम को देखने के लिए काफी उत्साहित भी रहने लगे।

नूतन गहलोत का सोशल मीडिया अकाउंट

Nutan Gahlot YouTubeClick here
Nutan Gahlot InstagramClick here
Nutan Gahlot FacebookClick here

निष्कर्ष

हम आप सभी लोगों से उम्मीद करते हैं, कि आप सभी लोगों को हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख नूतन गहलोत का जीवन परिचय (Nutan Gehlot Biography in Hindi)” अवश्य ही पसंद आया होगा। यदि आपको हमारे द्वारा लिखा गया लेख वाकई में पसंद आया हो, तो कृपया इसे अवश्य शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख को लेकर किसी भी प्रकार का कोई सवाल या फिर सुझाव है, तो कमेंट बॉक्स में हमें अवश्य बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment