Home > Featured > नितिन चंद्रकांत देसाई का जीवन परिचय

नितिन चंद्रकांत देसाई का जीवन परिचय

Nitin Desai Biography In Hindi: भारतीय सिनेमा जगत में नितिन चंद्रकांत देसाई का नाम काफी प्रसिद्ध है। 2 अगस्त 2023 को अचानक से उनके निधन की खबर आई।

इस खबर ने बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारों को शौक कर दिया है। यह एक भारतीय सिनेमा के उल्लेखनीय कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर थे। इसके साथ ही टीवी और फिल्म निर्माता भी थे।

इन्होंने मराठी और हिंदी की कई फिल्मों में काम किया। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए जाने जाते है।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Nitin Desai Biography In Hindi
Image: Nitin Desai Biography In Hindi

इन्होंने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर, प्रेम रतन धनपायो जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक के साथ काम किया था और अपने कार्यों के लिए इन्होंने कई पुरस्कार भी प्राप्त किए।

इस लेख में नितिन चंद्रकांत देसाई के जीवन परिचय (Nitin Desai Biography In Hindi) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उनके परिवार, शिक्षा, करियर आदि के बारे में जानेंगे।

नितिन चंद्रकांत देसाई का जीवन परिचय (Nitin Desai Biography In Hindi)

नामनितिन चंद्रकांत देसाई
जन्म और जन्मस्थान6 अगस्त 1965, मुंबई (महाराष्ट्र)
पिता का नामचंद्रकांत गणपत देसाई
माता का नाममीना चंद्रकांत देसाई
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामनैना देसाई
बेटी का नामवैशाली देसाई
पेशाफिल्म प्रोड्यूसर और आर्ट डायरेक्टर
शिक्षाजेजे स्कूल ऑफ आर्ट और एलएस रहेजा स्कूल आफ आर्ट
मृत्यु2 अगस्त 2023 (57 वर्ष)

नितिन चंद्रकांत देसाई का प्रारंभिक जीवन

नितिन चंद्रकांत देसाई का जन्म 6 अगस्त 1965 को महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम चंद्रकांत गणपत देसाई था और इनकी माता का नाम मीना चंद्रकांत देसाई था।

नितिन चंद्रकांत देसाई फिल्मी बैकग्राउंड से संबंध रखते थे क्योंकि इनकी माता खुद भी एक फिल्म प्रोड्यूसर थी। बात करें इनके भाई बहनों की तो इनका एक भाई और एक बहन है। इनकी बहन का नाम वैशाली है।

नितिन चंद्रकांत देसाई का वैवाहिक जीवन

नितिन चंद्रकांत देसाई की पत्नी का नाम नैना नितिन देसाई है। इनका एक बेटा और एक बेटी भी है।

इनकी बेटी का नाम मानसी देसाई है, जो कि Mold3A में एक प्रोडक्शन कोऑर्डिनेट के तौर पर कार्य करती है।

नितिन चंद्रकांत देसाई की शिक्षा

नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र के मुलुंड में वामनराव मुरंजन हाई स्कूल से की और मराठी माध्यम से उन्होंने अपनी स्कूलिंग पूरी की थी।

उसके बाद मुंबई में जेजे स्कूल ऑफ आर्ट और एलएस रहेजा स्कूल ऑफ आर्ट्स से इन्होंने फोटोग्राफी का भी अध्ययन किया।

नितिन चंद्रकांत देसाई का करियर

नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपने करियर की शुरुआत एक आर्ट डायरेक्टर असिस्टेंट के तौर पर की थी। 1987 में आने वाली एक धारावाहिक तमस में इन्होंने रॉय के चौथे सहायक के तौर पर काम किया था।

हालांकि इससे पहले वे मुंबई में फिल्म सिटी स्टूडियो गए, जहां पर उन्होंने स्टील फोटोग्राफी के 2D प्रारूप से कला निर्देशन की 3डी दुनिया में कदम रखा था।

फिल्मों में इन्होंने डेब्यु साल 1993 की फिल्म भूकैंप से की थी। लेकिन इन्हें असल पहचान 1994 में आई फिल्म “1942: ए लव स्टोरी” से मिली थी।

इनके लिए यह बहुत बड़ी सफलता थी, जिसके बाद इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए कार्य किया।

1995 में इन्होंने फिल्म “विजेता”, 1996 में “द म्यूजिकल” साल 2001 में “लगान” और टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में कला निर्देशन और सेट डिजाइनिंग के तौर पर काम किया था।

यहां तक कि ना केवल भारतीय फिल्म बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए भी इन्होंने काम किया है। सलाम मुंबई जो कि एक फ्रांसीसी फिल्म थी, वहीं सच ए लोंग जर्नी और होली स्मोक नाम की कनाडाई फिल्म के लिए भी उन्होंने कार्य किया। इसके लिए इन्होंने सेट डिजाइन किए थे।

बतौर फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर इनके करियर की शुरुआत फिल्म देवी मां आशापुरी के निर्माण से हुई थी।

साल 2005 में इन्होंने महाराष्ट्र के कर्जत नवी मुंबई में 52 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में खुद का एनडी स्टूडियो खोला। इस स्टूडियो में 50% की हिस्सेदारी रिलायंस इंटरटेनमेंट की भी है।

इस स्टूडियो ने जोधा अकबर, ट्रैफिक सिग्नल और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो की भी मेजबानी की है।

नितिन चंद्रकांत देसाई ने ना केवल हिंदी फिल्म जगत बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया और इस इंडस्ट्री में भी इन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। यहां तक कि कई मराठी फिल्म को प्रोड्यूस भी किया।

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

नितिन चंद्रकांत देसाई को प्राप्त पुरस्कार

हिंदी फिल्म जगत और मराठी फिल्म जगत में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए नितिन चंद्रकांत देसाई को कई पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है।

फिल्म देवदास और हम दिल दे चुके सनम के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक के अवार्ड से पहली बार सम्मानित किया गया था।

बाबासाहेब आंबेडकर और लगान जैसी फिल्मों में भी इन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर अवार्ड मिल चुका हैं।

फिल्म जोधा अकबर के लिए इन्हें आइफा बेस्ट आर्ट डायरेक्शन अवॉर्ड और 6 फिल्मों के लिए बेस्ट आर्ट डायरेक्टर स्क्रीन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

साल 2009 में मराठी फिल्म “हरिशचंद्राची फैक्ट्री” के लिए इन्हें महाराष्ट्र राज्य के सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें अब तक चार बार नेशनल अवार्ड से नवाजा गया।

नितिन चंद्रकांत देसाई की मृत्यु

नितिन चंद्रकांत देसाई के मौत की खबर अचानक से 2 अगस्त 2023 को आई। यह खबर हर एक फिल्मी सितारों के लिए आश्चर्यचकित करने वाला है।

क्योंकि नितिन चंद्रकांत देसाई का मात्र 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया और ना ही किसी तरह के बीमारी से ये ग्रसित थे। बल्कि इनकी मौत का कारण सुसाइड बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि नितिन चंद्रकांत देसाई ने मुंबई में कजरत स्थिति की खुद की एनडी स्टूडियो में इन्होंने आत्महत्या कर लिया।

हालांकि ऐसा कदम इन्होंने क्यों उठाया, अभी तक इसके पीछे की सही जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

FAQ

नितिन चंद्रकांत देसाई ने कौनसे रियलिटी शो की मेजबानी की है?

नितिन चंद्रकांत देसाई की एनडी स्टूडियो ने बिग बॉस जैसे रियलिटी शो की मेजबानी की है।

नितिन चंद्रकांत देसाई ने फिल्मों में डेब्यू कब किया था?

नितिन चंद्रकांत देसाई ने साल 1993 में आई फिल्म भूकैंप से डेब्यू किया था।

नितिन चंद्रकांत देसाई को कौन सी फिल्म से पहचान मिली?

नितिन चंद्रकांत देसाई को साल 1994 में आई फिल्म 1942: ए लव स्टोरी से असली पहचान मिली थी।

नितिन चंद्रकांत देसाई के माता-पिता कौन थे?

नितिन चंद्रकांत देसाई के पिता का नाम चंद्रकांत गणपत देसाई था। वहीं इनकी माता का नाम मीना चंद्रकांत देसाई था, जो खुद भी एक फिल्म प्रोड्यूसर थी।

निष्कर्ष

नितिन चंद्रकांत देसाई जिन्होंने एक आर्ट डायरेक्टर और फिल्म निर्माता के तौर पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन 20 सालों तक का काम किया।

अपने इस 20 साल के करियर में इन्होंने संजय लीला भंसाली, राजकुमार हीरानी, आशुतोष गोवारिकर और विधु विनोद चोपड़ा जैसे कई नामी निर्देशकों के साथ काम किया।

हालांकि आज ये लोगों के बीच नहीं है, लेकिन हिंदी फिल्म जगत में इनके उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।

हमें उम्मीद है कि आज के इस लेख में नितिन चंद्रकांत देसाई के जीवन परिचय (Nitin Desai Biography In Hindi) के माध्यम से आपको इनके बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

टुनिशा शर्मा का जीवन परिचय

इरफान खान का जीवन परिचय

सिद्धार्थ शुक्ला का जीवन परिचय

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जीवन परिचय

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment