Home > Featured > नताशा दलाल का जीवन परिचय

नताशा दलाल का जीवन परिचय

Natasha Dalal Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों, हम आपको इस लेख में भारतीय फैशन डिज़ाइनर नताशा दलाल की विकी, बायोग्राफी, उम्र और शिक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताने वाले है। तो आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। आपको यहां पर नताशा से जुड़ी बहुत सी बातें जानने को मिलेगी।

Natasha Dalal Biography in Hindi

नताशा दलाल का जीवन परिचय – Natasha Dalal Biography in Hindi

नताशा दलाल की जीवनी – Biography of Natasha Dalal in Hindi

नताशा दलाल एक फैशन डिजाईनर है। नताशा ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया है और नताशा ने बॉलीवुड और तमिल की बड़ी बड़ी हस्तियों के लिए कपड़ो का डिजाईन तैयार किया है।

नामनताशा दलाल
उपनामनातू, नात्सी
जन्म और स्थान16 मार्च 1989, मुंबई
शिक्षास्नातक (फैशन डिजाइनिंग)
परिवारराजेश दलाल (पिता), गौरी दलाल (माता)
उम्र (Natasha Dalal Age)31 वर्ष
स्टेटसअविवाहित
पेशाफैशन डिजाईनर
नागरिकता और धर्मभारतीय (हिन्दू)
शौकपेंटिंग करना
बॉयफ्रेंडवरुण धवन

परिवार (Natasha Dalal Family)

नताशा का जन्म मुंबई के एक सम्पन्न परिवार में 16 मार्च 1989 को हुआ। नताशा के पिता का नाम राजेश दलाल है जो कि एक व्यवसायी है और इनकी माता का नाम गौरी दलाल है जो कि एक गृहणी है। नताशा का उपनाम नातू और नात्सी है।

Natasha Dalal Education: नताशा ने अपनी स्कूल की शिक्षा मुंबई के एक स्कूल से की और आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए वह न्यूयार्क चली गई। नताशा ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री पूरी कर वापस भारत लौट आई।

करियर (Natasha Dalal Career)

नताशा भारत की प्रसिद्ध इंटीरियर फैशन फर्म में एक फैशन डिजाइनर के रूप में काम कर रही हैं। नताशा एक क्रिएटिव फैशन डिजाइनर है। न्यूयार्क से अपनी फैशन डिज़ाइनर की डिग्री पूरी करने के बाद 2013 में भारत में अपना खुद का नताशा दलाल लेबल नाम का डिजाइन हाउस शुरू किया। नताशा ने आपने करिअर में कई बड़ी बड़ी बॉलीवुड और तमिल सेलिब्रिटीज के लिए आउटफिट तैयार किये हैं। इन हस्तियों में आलिया भट्ट, सोहा अली खान आदि जैसे नाम शामिल है।

Natasha Dalal Label

नताशा के डिजाइन हाउस में दुल्हन के लिए कपड़े, गाउन, Formal Dresses, Semi-Formal Dresses, Lehengas आदि जैसी और भी कई डिज़ाइन तैयार करती हैं। नताशा के डिजाइन हाउस की NATASHA DALAL LABEL नाम की ऑफिसियल फैशन डिज़ाइनिंग वेबसाइट भी है। जहां पर इनके डिजाइन हाउस के नए नए डिज़ाइन की जानकारी उपलब्ध की जाती है।

वह इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती है और इसमें ही काम करना चाहती है।

बॉयफ्रेंड और अफेयर्स (Natasha Dalal Boyfriend)

नताशा बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ रिलेशनशिप में है। नताशा ने कई बार इन्टरव्यू में बताया कि वह और वरुण बचपन से अच्छे दोस्त है और उनको बहुत पहले ही लग गया था कि उनका रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है। नताशा कई बार वरुण के साथ लेट नाईट पार्टी करती दिखाई दी है और कई बार छोटे छोटे इवेंट्स में भी वरुण के साथ देखी गई है। नताशा वरुण के साथ कई बार मीडिया में भी साथ दिखाई दी है।

Natasha Dalal Boyfriend

2018 में एक खबर आई थी कि Natasha Dalal and Varun Dhawan एक फंक्शन में सगाई कर चुके है। इस परिवार में सिर्फ उनके परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। इसके बाद 24 जनवरी 2021 को नताशा और वरुण धवन शादी के पवित्र बंधन में बंध गये थे।

शारीरिक बनावट (Natasha Dalal Physical Stats)

  • लम्बाई – 163cm (लगभग)
  • वजन – 59 किलो (लगभग)
  • शारीरिक माप – 34-29-34 ((लगभग)
  • बालों का रंग – भूरा
  • आंखों का रंग – भूरा

सोशल मीडिया

Natasha Dalal InstagramClick Here
Natasha Dalal Label InstagramClick Here

कुछ तथ्य

  • नताशा का पसंदीदा एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ है।
  • नताशा को अरिजीत सिंह के गाने सुनना पसंद है।
  • नताशा धूम्रपान नहीं करती है।
Natasha Dalal Photo

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर किया गया यह लेख आपको पसंद आया होगा। आपको यह कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment