मुनीबा मजारी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में पाकिस्तान की तरफ से नेशनल एंबेसडर हैं, जिन्हें पाकिस्तान में आयरन लेडी के नाम से जाना चाहता है। मुनीबा मजारी का जीवन परिचय काफी ज्यादा मुश्किलों और कठिनाइयों से घिरा हुआ है।
पाकिस्तान की आयरन लेडी के नाम से मशहूर मुनीबा मजारी का जन्म एक रूढ़िवादी सोच वाले बलूच पाकिस्तानी के घर में हुआ फिर भी उन्होंने अपने सपने और हर एक मंजिल को पार किया। मुनीबा मजारी एंकर, मॉडल, सिंगर, वर्ल्ड फेमस आर्टिस्ट, मोटिवेशनल स्पीकर तथा यूएसए में पाकिस्तान की तरफ से नेशनल अंबेसेडर भी है।

जहां एक तरफ लोग कुछ ना करने के बहाने बनाते हैं वहीं पर मुनीबा मजारी ने अनेक सारे ऑपरेशन होने के बाद भी यह मुकाम हासिल किया है। बताते हैं कि मुनीबा मजारी का एक्सीडेंट हुआ था, जिनमें उनका आधा शरीर टूट गया था जिसके बाद उन्हें कई महीनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा।
फिर भी उन्होंने कभी हिम्मत नहीं आ रही और रूढ़िवादी सोच वाले परिवार के बीच होते हुए भी दुनिया में अपना और अपने देश का नाम रोशन किया। तो आइए आज हम आपको मुनीबा मजारी के बारे में उनका जीवन परिचय करवाते हैं।
मुनीबा मजारी का जीवन परिचय (आयु, शिक्षा, परिवार, शादी, संपत्ति)
मुनीबा मजारी की जीवनी एक नजर में
नाम | मुनीबा मजारी |
जन्म | 3 मार्च 1987 |
जन्म स्थान | पंजाब पाकिस्तान |
शादी | 18 साल की उम्र में, कैप्टन से |
शिक्षा | प्राइमरी शिक्षा |
धर्म | बलुच मुस्लिम |
कार्य | पाकिस्तानी नेशनल अंबेसडर, एक्ट्रेस, मॉडल |
मुनिबा मजारी का जीवन परिचय
मुनीबा मजारी का जन्म पाकिस्तान के पंजाब में एक बलूच परिवार में हुआ था। उनका जन्म 3 मार्च 1987 को हुआ। मुनीबा मजारी बचपन से ही एक पेंटर बनना चाहती थी। लेकिन उनके पिता रुठिवादी सोचकर थे, जिस वजह से वे यह सपना पूरा नहीं कर सकीं। उनके पिता की इच्छा के अनुसार तथा खुद की इच्छा नहीं थी फिर भी उन्हें 18 वर्ष की आयु में बिना इच्छा के ही शादी करनी पड़ी।
मुनिबा मजारी का वैवाहिक जीवन
मुनीबा मजारी ने आर्मी पब्लिक स्कूल में अपने शुरुआती पढ़ाई पूरी की, लेकिन उसके बाद वह आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर सकी क्योंकि वे एक बलोच फैमिली से थी। रूढ़िवादी सोच के बीच पली-बढ़ी मुनीबा मजारी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं तथा 18 वर्ष की होते ही उसे बिना उसकी इच्छा के शादी करवा दी गई।
उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाली से नहीं गुजर रही थी। हर दिन नई नई परेशानी आ रही थी। तभी उनके जीवन में और एक बड़ी और दुखदायक परेशानी आ खड़ी हुई। दरअसल 21 वर्ष की आयु में उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका पति गाड़ी चला रहा था जिसे गाड़ी चलाते समय नींद आ गई, फिर भी वो गाड़ी से कूद गया।
लेकिन मुनीबा मजारी गाड़ी में ही रह गई, जिस वजह से उनके रीड की हड्डी और सिर में बहुत ज्यादा चोटें आई। जिससे उनका आधा शरीर चुर-चुर हो गया तथा उनके हाथ की कलाई टूट गई। जिस वजह से वे कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रही, उसके बाद वह विकलांग हो गई। यह समय मुजीबा मजारी के लिए काफी दर्दनाक साबित हुआ।
मुनीबा मजारी के ऊपर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट रहे थें। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कई महीनों तक वे चल फिर नहीं सकती थी। उसके बाद उन्हें व्हीलचेयर पर बिठा दिया गया क्योंकि वह खड़ी नहीं हो पाती। तभी डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वे कभी भी मां नहीं बन पाएगी, इस बात का उन्हें गहरा सदमा लगा। वे हमेशा यही सोचती की अब उनके साथ क्या होगा? वह कभी मां नहीं बन पाएगी, यह बात उसे दिनों दिन खाएं जा रही थी।
मुनीबा मजारी का दर्द भरा जीवन
अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ महीना बाद भी उनके शरीर में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इन दिनों उन्हें चलने फिरने के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना पड़ा, जो कि बाद में हमेशा हमेशा के लिए वह व्हीलचेयर पर ही बैठी रहेगी। फिर भी वह अपना खुद का पूरा काम कर लेती थी वह किसी के भरोसे नहीं रहते थी।
मुनीबा मजारी ने कहा कि उनके जीवन में अनेक सारी परेशानी आई, जिससे उनकी जिंदगी बद से बेदतर हो गई। वह बिल्कुल भी चल फिर नहीं सकती थी। वह कहती है कि किस्मत ने मेरे शरीर को कैद में किया है लेकिन मेरे विचारों को नहीं, मेरे विचार आज भी आजाद है और उन्हें कोई कैद नहीं कर सकता।
मुनीबा मजारी ने व्हीलचेयर के जरिए धीरे-धीरे चलते हुए अपने कार्य खुद ही करने शुरू किए तथा उन्होंने ठान लिया कि वे अब किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहेगी। वे कुछ न कुछ जरूर करेगी। वे अपना जीवन और खर्च खुद ही चलायेगी।
यह बात ठान कर मुनीबा मजारी व्हीलचेयर कलाकार बन गई, जो कि पहली ऐसी कलाकार है। उसने व्हीलचेयर पर बैठकर हर वह काम किया, जो उसने सोच रखा था। व्हीलचेयर पर ही वह मॉडल बनी, सिंगर बनी, एंकर बनी, मोटिवेशनल स्पीकर और भी बहुत कुछ काम किए।
जब मुनीबा मजारी का एक्सीडेंट हुआ और वे विकलांग हो गई, तब उन्हें सहारा देने की बजाय उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। लेकिन मुनीबा मजारी कहती है कि उस समय भी उसका हौसला नहीं हारा बल्कि उसने खुद अपनी कला के जरिए कुछ कर गुजरने की ठान ली और अब वे स्वतंत्र हो चुकी थी। इसलिए व्हीलचेयर पर ही उसने अपना आगे का भविष्य तय किया।
मुनीबा मजारी को मिली सफलता
मुनीबा मजारी ने अपने हौसले और अपनी ताकत से लोगों के दिलों में जगह बनाई और देखते ही देखते कुछ ही दिनों में भी व्हीलचेयर कलाकार बन गई। मुनीबा मजारी व्हीलचेयर पर बैठकर मोटिवेशनल स्पीकर बनी, व्हीलचेयर सिंगर बनी, व्हीलचेयर कलाकार बनी, व्हीलचेयर एंकर बनी, उसके बाद एक बच्चे को गोद लिया और इस तरह से मा भी बन गई।
धीरे-धीरे मुनीबा मजारी की लोकप्रियता बढ़ने लगी उन्हें अनेक तरह के ब्रांड द्वारा प्रमोशन के आफर आएं, कई तरह के गाने गाने हेतु ऑफर आए जिन्हें स्वीकार करते हुए मुनीबा मजारी ने एक के बाद एक कहीं फील्ड में कार्य किया तथा अपना नाम रोशन किया।
इस दौरान मुनीबा मजारी ने साबित कर दिया है कि अगर इंसान का हौसला कुछ कर गुजरने का हो तो भले ही आपका शरीर साथ ना दे। तो भी आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस बात को मुनीबा मजारी ने साबित कर दिखाया।
मुनीबा मजारी छोटे-मोटे ऑपरेशन होने के बाद भी शारीरिक दुर्बलता के चलते हुए, शरीर की तथा जीवन की कठिनाइयों को झेलते हुए भी संयुक्त राष्ट्र संघ USA में संपूर्ण दुनिया के सामने अपने देश का नेशनल अंबेसेडर बनकर अपने देश का नेतृत्व करना, बहुत बड़ी बात है। उन सभी लोगों को मुनीबा मजारी से सीख लेनी चाहिए जो कुछ नहीं करने के लिए अनेक सारे बहाने बनाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी बीबीसी ने वर्ष 2005 में दुनिया के 100 महिलाओं की सूची प्रकाशित की थी, जिसमें मुनीबा मजारी का नाम शामिल था। इसके अलावा वर्ष 2016 में फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में भी 30 वर्ष से कम उम्र की दुनिया की 30 महिलाओं में मुनीबा मजारी का नाम शामिल किया गया। यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि उन्होंने शारीरिक दुर्बलता और विकलांगता के होते हुए भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में अपने देश की तरफ से नेशनल अंबेसेडर के तौर पर कार्य करना बहुत बड़ी बात होती है।
आज के समय में मुनीबा मजारी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। जिस भी व्यक्ति या महिला को यह लगता है कि वह कमजोर है, उनके शरीर में यह दिक्कत है या उनके घर में, उनके समाज में, या उनके पास संसाधनों की कमी है, पैसों की कमी है , तो उन्हें मुनीबा मजारी की कहानी जरूर पढनी चाहिए। उसके जीवन परिचय के बारे में जरूर जाना चाहिए। ताकि उन्हें पता चलेगा कि मुनीबा मजारी ने क्या-क्या समय देखा और समय ने उसके साथ क्या-क्या किया, फिर भी अपना हौसला कम नहीं होने दिया और समय व शरीर को मात देते हुए किस तरह से अपना नाम किया, किस तरह से हर फील्ड में अनेकों काम किए जो प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा देता है।
अब तक मुनीबा मजारी ने मनोरंजन जगत और सोशल जगत में इतना नाम कमा दिया था कि पाकिस्तान की तरफ से यूएसए में उसे देश का नेतृत्व करने हेतु पाकिस्तान का अंबेसडर बनाकर भेजा। जहां उन्होंने अपने देश पाकिस्तान का नेतृत्व किया यह उनके लिए सबसे बड़ी बात थी और उनके लिए गौरव की भी बात थी।
FAQ
मुनीबा मजारी पाकिस्तान में व्हीलचेयर आर्टिस्ट, सिंगर, एंकर, मोटिवेशनल स्पीकर तथा मॉडल है।
मुनीबा मजारी ने व्हीलचेयर पर बैठकर अनेक सारी उपलब्धियां हासिल की हैं। जैसे- सिंगर बनना, एक्टर बनना, मोटिवेशनल स्पीकर बनना तथा पाकिस्तान का नेशनल अंबेसडर बनना।
मुनीबा मजारी व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हुई यूएसए में पाकिस्तान की तरफ से नेशनल अंबेसडर हैं। अपने देश का नेतृत्व करती हैं। इसीलिए वे दुनिया भर में जानी जाति है।
क्योंकि मुनीबा मजारी का एक्सीडेंट होने की वजह से उनका पूरा आधा शरीर टूट गया, जिस वजह से डॉक्टर ने उन्हें व्हीलचेयर पकड़ा दी और कहा कि वह कभी भी जीवन में मां नहीं बन पाएगी। कई महीना तक वे बेड पर सोती रही, फिर भी उन्होंने अपने हिम्मत और हौसला से अनेक मुकाम हासिल किए हैं।
मुनीबा मजारी का जन्म पाकिस्तान के पंजाब में बलूच परिवार में हुआ था।
निष्कर्ष
मुनीबा मजारी की कहानी इसलिए दिलचस्प है क्योंकि वह अपने दम पर कुछ करना चाहती थी, कुछ बनना चाहती थी लेकिन रूढ़िवादी परिवार से होने की वजह से उन्हें हर बार निराशा हाथ लगी। उनका साथ किसी ने नहीं दिया और हर बार उसे कुछ करने से रोका गया, फिर भी उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
अगर किसी के अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, कुछ करना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं, नाम रोशन करना चाहते हैं, तो उसके लिए कोई भी उम्र, समय, सीमा उन्हें नहीं रोक सकती और इस बात को साबित किया मुनीबा मजारी ने।
मुनीबा मजारी ने अपने जीवन में अनेक सारी कठिनाइयों में परेशानियों का सामना करते हुए भी व्हील चेयर पर बैठने के बाद भी खुद को हमेशा मोटिवेट किया तथा अपनी हिम्मत को बल दिया। मुनीबा मजारी ने बिना किसी सपोर्ट के और अपने शरीर द्वारा साथ छोड़ने के बाद भी अपने सपने और अपने हौसलों के दाम पर यह मुकाम हासिल किया है।
मुनीबा मजारी का जीवन परिचय इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से बताया है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को जरूर जाना चाहिए। इससे जीवन में प्रेरणा मिलती हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल काफी पसंद आया होगा। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल है? तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्दी ही हम आपके सवाल का उत्तर देंगे।
यह भी पढ़ें