Home > Featured > सुहानी शाह का जीवन परिचय

सुहानी शाह का जीवन परिचय

Suhani Shah Biography in Hindi: भारत में बहुत से लोग अंधश्रद्धा में विश्वास करते हैं। कोई साधु बाबा हमारे मन की बात बता दे तो लोग उन्हें भगवान समझने लगते हैं। लगता है मानो उनके पास कोई चमत्कारी शक्ति है, जिस कारण वे हमारे मन की बात जान लेते हैं।

लेकिन क्या यह संभव है कोई व्यक्ति हमारे मन की बात जान सकता है और यदि कोई हमारी मन की बात जान लेता है तो क्या वह कोई चमत्कारी व्यक्ति है, भगवान उसे चमत्कारी शक्तियां दी है?

इन चीजों को लेकर अक्सर लोगों में विवाद बने रहते हैं। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी शख्सियत के जीवन परिचय से रूबरू करवाने वाले हैं, जो किसी के भी दिमाग को पढ़ सकती है।

यह इसे कोई चमत्कारी शक्ति नहीं बताती। उनके अनुसार यह एक कला है, जिसे इन्होंने सीखा है और आज इस कला पर यह इतनी माहिर हो चुकी है कि बड़े से बड़े लोग भी उनके फैन बन चुके हैं।

Suhani Shah Biography in Hindi
Image: Suhani Shah Biography in Hindi

आखिर कौन है वह शख्सियत? उस शख्सियत का नाम है सुहानी शाह। आए दिन सुहानी सपने जादुई कला के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। तो चलिए आज इस लेख के माध्यम से हम सुहानी शाह के जीवन से परिचित होते हैं और उनके परिवार, कैरियर और उनके नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

सुहानी शाह का जीवन परिचय (Suhani Shah Biography in Hindi)

नामसुहानी शाह
उपनामजादू परी
जन्म और जन्मस्थान29 जनवरी 1990, उदयपुर (राजस्थान)
पिता का नामचंद्रकांता
माता का नामस्नेह लता
व्यवसायमैजिशियन
कास्टबनिया
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
पतामुंबई (महाराष्ट्र)

सुहानी शाह कौन है?

सुहानी शाह एक भारतीय जादूगर, सम्मोहन चिकित्सक और लेखक हैं। इन्होंने भारत की पहली महिला जादूगर होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अपने सपने को पूरा करने के लिए बचपन में पढ़ाई छोड़ने वाली सुहानी शाह ने अनलीश योर हिडन पावर, विजिट बाय द म्यूजिक कलेक्शन ऑफ परमिज और योर हॉस्पिटल बैग जैसे कई सारी प्रसिद्ध पुस्तकें भी लिख चुकी है।

इन्होंने अपने अब तक के जीवन काल में लंबे समय तक दुनिया की यात्रा की है और दुनिया के विभिन्न देशों में अपने जादुई कला का प्रदर्शन किया है। 7 साल की उम्र में अपना जादुई सफर शुरू करने वाली सुहानी शाह ने अपने 32 वर्ष की उम्र में अब तक 5000 से भी ज्यादा स्टेज शो किये है और देश विदेश में प्रख्यात हो चुकी हैं।

सुहानी शाह बॉलीवुड से लेकर भारतीय राजनीति एवं अन्य कई बड़े-बड़े क्षेत्रों के प्रसिद्ध शख्सियत से मिल चुकी हैं और सभी लोग इनके जादुई कला के कायल हो चुके हैं। यहां तक कि यह संदीप माहेश्वरी जैसे प्रसिद्ध मोटीवेटर के शो में भी जा चुकी हैं, जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।

यह किसी के भी दिमाग को पढ़ सकती हैं। इस कला को देख हर कोई इनके बारे में जानने की रुचि रखता है।

सुहानी शाह का प्रारंभिक जीवन

सुहानी शाह राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर की रहने वाली है, जिसे झीलों का शहर कहा जाता है। सुहानी शाह का जन्म उदयपुर में 29 जनवरी 1990 को हुआ था। इनके परिवार में इनके माता-पिता और एक बड़े भाई हैं।

इनके पिता का नाम चंद्रकांता है, जो एक फिटनेस कंसंट्रेटर और ट्रेनर है। वहीं इनकी माता का नाम स्नेह लता है, जो एक गृहणी है। इनके भाई शादीशुदा है। जब इनका जन्म हुआ उसके कुछ समय बाद ही इनका पूरा परिवार गुजरात शिफ्ट हो गया। जिसके बाद यहीं पर सुहानी शाह पली-बढ़ी।

सुहानी शाह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुजरात के अहमदाबाद शहर से की। हालांकि जादुई कला में इन्हें काफी ज्यादा रुचि थी, जिस कारण आगे इन्होंने अपने पढ़ाई को छोड़ जादुई कला में माहिर होने का निर्णय लिया। इनके परिवार ने भी इसमें इनका सहयोग दिया।

सुहानी शाह का करियर

हर बच्चों की तरह सुहानी शाह को भी जादू की कला से काफी ज्यादा लगाव था। बचपन में मात्र 5 साल की उम्र में इन्होंने एक जादू का खेल देखा था और उस जादू के खेल ने उनके दिमाग को इतना ज्यादा प्रभावित किया कि आगे इन्होंने इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने का ठान लिया।

उसके बाद इन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जादू की कला सीखना भी प्रारंभ किया। उसके बाद मात्र 7 साल की उम्र में सुहानी ने अपना पहला जादू का शो लोगों को दिखाया। जादू की कला को सीखने के लिए सुहानी शाह के परिवार ने भी उनका पूरा सहयोग दिया। यही कारण है कि वह अपने इस क्षेत्र में इतना आगे बढ़ सकी।

सुहानी शाह के पहले जादुई शो को गुजरात के मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने भी देखा था। उसके बाद सुहानी ने अपनी परफॉर्मेंस को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी।

उसके बाद 22 अक्टूबर 1997 को सुहानी ने अहमदाबाद के ठाकोरभाई देसी हॉल में एक और जादू का स्टेज शो किया। समय के साथ सुहानी शाह अपने जादुई कला में और भी ज्यादा बेहतर होते चली गई।

बहुत कम उम्र में ही इन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जादूगर के रूप में प्रवेश किया। धीरे-धीरे यह काफी ज्यादा लोकप्रिय होते चली गई और उसके बाद भारत व दुनिया के अन्य देशों में भी अपनी जादू की कला को प्रदर्शित करने लगी।

उसके बाद सुहानी शाह को अपनी जादुई कला के लिए कई सारे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इन्हें ऑल इंडियन मैजिक एसोसिएशन के द्वारा जादू परी की उपाधि भी दी गई, जिसके कारण आज यह जादू परी के नाम से जानी जाती हैं। बाद में सुहानी शाह इल्यूजनिस्ट में शामिल हो गई, जहां पर वह और भी ज्यादा कुशल हो गई।

सुहानी शाह एक जादुई कलाकार होने के साथ ही एक मानसिक वादी भी है। सुहानी शाह मानव व्यवहार के अपने ज्ञान को मनोवैज्ञानिक तकनीकों के साथ जोड़ने में लंबे समय से समय बिता रही हैं।

यह गोवा में सुहानी माइंड केयर नाम का एक क्लीनिक चलाती है, जहां पर वह नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवसाद और अन्य मानसिक बीमारियों से पीड़ित लोगों की मदद करती है।

सुहानी शाह इसके अतिरिक्त एक कॉरपोरेटर ट्रेनर के रूप में भी काम करती हैं। बहुत सारे कॉरपोरेट कर्मचारियों को यह अपनी नौकरी के लिए प्रोत्साहित करती हैं। सुहानी शाह के जादुई कला के फैन ना केवल भारत में बल्कि देश दुनिया में भी है।

यह संदीप माहेश्वरी जैसे बड़े-बड़े शख्सियत के शो में भी जा चुकी हैं। अब तक सुहानी शाह ने 5000 से भी ज्यादा स्टेज शो करके भारत की सबसे कम उम्र की महिला जादूगर के रूप में अपना रिकॉर्ड बना चुकी है।

संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

सुहानी शाह का यूट्यूब चैनल

समय के साथ लोगों का डिजिटल माध्यम की ओर झुकाव देखते हुए सुहानी शाह ने भी यूट्यूब चैनल आजमाने का सोचा और साल 2007 में इन्होंने भी अपना यूट्यूब चैनल बनाया, जिसमें साल 2009 में उन्होंने अपना पहला जादुई कला का एक वीडियो पब्लिश किया।

उसके बाद इन्होंने इस चैनल पर धीरे-धीरे कई सारे वीडियोस अपलोड करने शुरू किये। वर्तमान में इस चैनल पर लाखों में सब्सक्राइबर हैं और इनके हर एक वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं।

सुहानी शाह के द्वारा किसी के भी दिमाग को पढ़ने की कला लोगों को काफी दिलचस्प लगती है। यही कारण है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी, राजनेता, यूट्यूबर और अन्य कला प्रेमी भी सुहानी शाह के बहुत बड़े फैन है।

यह कई सारे हिंदी सिनेमा के प्रोग्राम में आ चुकी है, जहां पर यह अपना जादू कला को प्रदर्शित कर चुकी है। यहां तक कि बहुत सारे न्यूज़ शो में भी आ चुकी है।

सुहानी शाह के यूट्यूब चैनल के लिए यहाँ क्लिक करें।

सुहानी शाह के बॉयफ्रेंड का नाम

बहुत सारे लोग सुहानी शाह के बॉयफ्रेंड की जानकारी इंटरनेट पर सर्च कर चुके हैं। बता दें कि सुहानी शाह अभी तक सिंगल है और संदीप माहेश्वरी के शो में जब यह गई थी तब इन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा किया था कि इनका कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं है।

सुहानी शाह की कमाई

सुहानी शाह एक बहुत ही लोकप्रिय मैजिशियन है, जो देश विदेश में अपने magic शो को प्रदर्शित करती है। जिसके लिए यह काफी अच्छा खासा चार्ज करती है। इसके अतिरिक्त गोवा में इनका माइंड केयर क्लीनिक है, जहां पर वह मरीजों का इलाज करती है। वहां से भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

सुहानी शाह बचपन से ही जादू कला का शो दिखा रही है। यह अब तक वोडाफोन, आइडिया जैसे कई सारे ब्रांड के साथ काम कर चुकी है, जिसके लिए उन्हें काफी अच्छा पेमेंट किया गया है।

यूट्यूब पर भी इनका एक चैनल है, जहां पर यह अक्सर अपने वीडियोस को अपलोड करती है और वहां पर इनके लाखों में व्यूज आते हैं, जिस कारण यूट्यूब पर इनकी लाखों में कमाई हो जाती हैं। इस तरह सुहानी शाह इन विभिन्न अलग-अलग क्षेत्रों से हर महीने 3 से 4 लाख कमा लेती हैं। खबरों की मानें तो इनके पास 50 से 70 लाख के बीच प्रॉपर्टी है।

सुहानी शाह के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • सुहानी शाह को गणपति पूजा का पर्व बेहद ही पसंद है।
  • सुहानी शाह साल 2017 में TEDx शो में गेस्ट के रूप में आ चुकी है, जहां पर इन्होंने अपने करियर के सफर के बारे में बताया है।
  • भारत के लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के शो में भी सुहानी शाह जा चुकी हैं।
  • सुहानी शाह ऐड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ के साथ काम कर चुकी है।
  • सुहानी शाह को कई सारे शो में आपने फैंसी टॉपी पहनते हुए जरूर देखा होगा। इन्हें जादूगर की तरह फैंसी टोपियां पहने का काफी शौक है।
  • सुहानी शाह ने केवल अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की है। आगे की पढ़ाई इन्होंने बीच में ही छोड़ दी थी। लेकिन उसके बावजूद सुहानी शाह हिंदी और अंग्रेजी भाषा में काफी अच्छी है। इन्होंने कई सारी किताबें भी लिखी है।
  • सुहानी शाह को पालतू जानवरों से काफी ज्यादा लगाव है। यही कारण है कि इन्होंने अपने घर पर स्टीव और जायरो नाम के दो कुतों को रखा है।
  • साल 2020 में सुहानी शाह ने ज़ूम वीडियो कॉल पर अपना पहला डिजिटल शो किया था, जिसमें करीबन 300 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

FAQ

सुहानी शाह ने अब तक कुल कितने स्टेज शो किए हैं?

सुहानी शाह अपने जादू की कला के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह किसी के भी दिमाग को पढ़ सकती है। अब तक इन्होंने भारत सहित दुनिया के अन्य देशों में करीबन 5000 से भी ज्यादा स्टेज शो किये हैं।

सुहानी शाह के परिवार में कौन-कौन हैं?

सुहानी के परिवार में इनके माता-पिता और एक बड़े भाई हैं । इनकी माता का नाम स्नेह लता शाह और पिता का नाम चंद्रकांता शाह है। इनकी माता एक हाउसवाइफ है और इनके पिता ध्यान केंद्रित करने वाले और निजी फिटनेस प्रशिक्षक है।

सुहानी शाह ने जादूई कला की शुरुआत कब से की?

सुहानी शाह ने मात्र 5 साल की उम्र में पहला जादुई कला का शो देखा था और उस मैजिशियन शो को देखते ही इन्होंने जादू की कला को सीखना शुरू कर दिया और 7 साल की उम्र में ही इन्होंने अपना पहला जादूई शो दिखाया था।

सुहानी शाह को कौन-कौन से अवार्ड मिल चुके हैं?

सुहानी शाह को अब तक अपने जादुई कला के लिए कई सारे अवार्ड मिल चुके हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया मैजिक एसोसिएशन के द्वारा इन्हें जादू परी की उपाधि भी दी गई है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने भारत की लोकप्रिय महिला जादूगर सुहानी शाह के बारे में जाना। सुहानी शाह किसी के भी दिमाग को पढ़ने की कला के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं।

आज के इस लेख में आपने सुहानी शाह का प्रारंभिक जीवन, परिवार, जादू के करियर का सफर और इनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जाना।

हमें उम्मीद है आज का यह लेख सुहानी शाह का जीवन परिचय (Suhani Shah Biography in Hindi) आपको पसंद आया होगा। इस लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

बायजू रवींद्रन का जीवन परिचय

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का जीवन परिचय

रिचा कर का जीवन परिचय

फाल्गुनी नायर का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment