Home > Featured > मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाएं?, आसान प्रक्रिया

मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाएं?, आसान प्रक्रिया

Mobile Se Resume Kaise Banaye: आज के समय में किसी भी प्राइवेट कंपनी में नौकरी पाने के लिए सबसे पहले रिज्यूम मांगा जाता है। बिना रिज्यूम के आपको किसी भी कंपनी में नौकरी नहीं मिल सकती है।

हालांकि कुछ लोग कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले ही रिज्यूम बना कर रखते हैं। वहीं कुछ लोगों को रिज्यूम के बारे में पता नहीं होता है। बाद में उन्हें इसकी जानकारी होती है और फिर परेशान होते हैं कि रिज्यूम कैसे बनाया जाता है?

mobile se resume kaise banaye
mobile se resume kaise banaye

अगर आपके मन में भी रिज्यूम को लेकर बहुत सारे प्रश्न है जैसे कि रिज्यूम क्या होता है?, रिज्यूम का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?, mobile se resume kaise banaye? तो इन तमाम प्रश्नों का जवाब आज के इस लेख में हम आपको विस्तार पूर्वक देंगे।

रिज्यूम क्या होता है?

रिज्यूम एक तरह का ऐसा दस्तावेज होता है, जिसमें एक व्यक्ति की शैक्षणिक और व्यक्तिगत सारी जानकारी संक्षिप्त में लिखी गई होती है, जो उस व्यक्ति के बारे में तमाम चीजें बयां करें।

रिज्यूम को कुछ लोग बायोडाटा भी कहते हैं। हालांकि बायोडाटा और रिज्यूम में थोड़ा अंतर होता है। क्योंकि बायोडाटा में व्यक्ति की केवल व्यक्तिगत जानकारी होती है।

वहीं रिज्यूम को खास करके नौकरी पाने के लिए बनाया जाता है। क्योंकि इसमें व्यक्ति के व्यक्तिगत जानकारी के साथ ही उसकी शैक्षणिक जानकारी, उसकी स्किल, कार्य अनुभव इत्यादि चीजों की जानकारी दर्ज होती है। यह एक से दो पेज का डॉक्यूमेंट होता है।

कंपनियां रिज्यूम क्यों मांगती है?

कुछ लोगों के मन में यह भी प्रश्न आते हैं कि आखिर क्यों प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने के लिए कंपनियां रिज्यूम मांगती है‌।

दरअसल किसी भी कंपनी में अगर किसी भी पोस्ट की वैकेंसी होती है तो उसके आवेदन करने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती हैं।

ऐसे में कंपनी हर एक व्यक्ति को व्यक्तिगत रुप से बुलाए, उनकी व्यक्तिगत जानकारी और उनकी व्यवहारिक ज्ञान को परखे इसमें काफी समय लग जाता है।

इसलिए कंपनियां उनसे रिज्यूम मांगती है ताकि कम समय में कंपनियों को सभी आवेदकों की जानकारी मिल जाए।

जिसके बाद वे अपने अनुसार योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करती है और फिर उनका इंटरव्यू लेती है। इस तरह रिज्यूम हजारों आवेदकों में से कुछ योग्य आवेदकों को छांटने में मदद करता है।

रिज्यूम बनाने के लिए आवश्यक चीजें

रिज्यूम बनाने के लिए कुछ जानकारी और कुछ निम्नलिखित चीजों की जरूरत पड़ती है:

  • 10वीं, 12वीं कक्षा और कॉलेज की मार्कशीट
  • ईमेल आईडी
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, माता-पिता का नाम इत्यादि)

रिज्यूम में क्या-क्या लिखा जाता है?

जॉब के लिए रिज्यूम कैसे बनाएं उससे पहले यह जानना जरूरी है कि रिज्यूम में कौन-कौन सी जानकारी हमें लिखनी होती है और किस अनुसार लिखनी होती है।

रिज्यूम में आपको कोई भी जानकारी बहुत बड़ा चढ़ाकर या लंबे शब्दों में नहीं लिखना पड़ता है।

रिज्यूम का अर्थ होता है कि आप अपनी सारी जानकारी बहुत संक्षिप्त रूप से बताएं। रिज्यूम में हमें उन सभी चीजों को शामिल करना होता है, जिसे पढ़ने के बाद कोई भी कंपनी आपसे संबंधित किसी भी तरह का सवाल उनके मन में ना रह जाए या हर प्रश्नों का जवाब उन्हें आपके रिज्यूम में मिल जाए।

आपका रिज्यूम पढ़कर वह समझ जाए कि आप नौकरी के लिए योग्य है या नहीं और अगर हैं तो आप कौन से पोस्ट के लिए योग्य है।

यहां पर हमने रिज्यूम में लिखी जाने वाली कुछ इंपॉर्टेंट पॉइंट के बारे में बताया है।

व्यक्तिगत जानकारी

रिज्यूम लिखते समय सबसे पहले ऊपर के खंड में हमें व्यक्तिगत जानकारी लिखनी पड़ती है। व्यक्तिगत जानकारी में सबसे पहले आपका नाम, आपके माता पिता का नाम, आपका पता और फिर आपका मोबाइल नंबर आता है। यहां पर आप अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो भी ऐड कर सकते हैं।

शैक्षणिक जानकारी

रिज्यूम में व्यक्तिगत जानकारी के बाद आपको शैक्षणिक जानकारी का दूसरा सेक्शन बनाना पड़ता है। इस सेक्शन में आप कहां तक पढ़े लिखे हैं, कौन से स्कूल कॉलेज से आपने अपनी शिक्षा पूरी की है, उन तमाम चीजों की जानकारी ऐड करनी पड़ती है।

कौशल

रिज्यूम में शैक्षणिक योग्यता के बाद आपको अपने कौशल के बारे में भी लिखना चाहिए। हर एक व्यक्ति में कुछ ना कुछ कौशल होता है।

हालांकि शिक्षा तो हर कोई प्राप्त कर लेता है लेकिन अगर आपके अंदर कुछ अलग क्रिएटिविटी है, किसी चीज में अच्छी कौशल है तो आप उसे भी अपने रिज्यूम में लिख सकते हैं।

इससे नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि आज के समय में आपके कौशल के अनुसार आपको काम मिलता है।

कार्य अनुभव

उपरोक्त सारी जानकारी होने के बाद आप अगर पहले से किसी कंपनी में काम कर रहे हैं या काम कर चुके हैं तो आप कार्य अनुभव का भी एक नया सेक्शन अपने रिज्यूम पेज में बना सकते हैं।

इसमें आपको कितने सालों का कार्य का अनुभव है, किस तरह के कार्य का अनुभव है, कौन-कौन से कंपनी में आपने पहले से कार्य किया है, उन तमाम चीजों की जानकारी यहां पर आपको दर्ज करनी होती हैं।

उद्देश्य

ऊपर की सारी चीजें होने के बाद आप अपने रिज्यूम में उद्देश्य भी जरूर शामिल करें। आप जिस भी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं और जहां पर आप अपने इस रिज्यूम को दिखाना चाहते हैं, उस कंपनी में आप नौकरी क्यों करना चाहते हैं, आपका गोल किया है, आप किस तरीके से उस कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं इत्यादि सभी चीजों की जानकारी आप यहां पर ऐड कर सकते हैं।

रिज्यूम में उद्देश्य का सेक्शन ऐड करने से इंटरव्यूअर इंप्रेस होते हैं और नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं।

डुप्लीकेट या खोई हुई मार्कशीट कैसे प्राप्त करें? के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

रिज्यूम के प्रकार

वैसे आमतौर पर बहुत कम ही लोग रिज्यूम के प्रकार के बारे में जानते हैं। लेकिन एक सही रिज्यूम बनाने के लिए आपको रिज्यूम के प्रकार के बारे में जानकारी होनी चाहिए। वैसे आमतौर पर रिज्यूम के तीन प्रकार होते हैं:

  1. Functional Resume
  2. Chronological Resume
  3. Combination Resume

Functional Resume (फंक्शनल रिज्यूम)

इस तरह के रिज्यूम में आपके स्किल को ज्यादा प्रायोरिटी दी जाती है। इसमें विभिन्न प्रकार के स्किल्स को देखा जाता है जैसे कि आपके पास कौन कौन से स्किल है और उस हुनर में आपने कितनी महारत हासिल की है आदि।

Chronological Resume (क्रोनोलॉजिकल रिज्यूम)

रिज्यूम के इस प्रकार को आपके वर्क एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इसमें आपके वर्क एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

सबसे पहले लिखा जाता है कि आप कौन-कौन से ऑर्गेनाइजेशंस में काम कर चुके हैं और वहां पर आपके परफॉर्मेंस क्या थे।

इसके अतिरिक्त आपके कार्य के अनुभव क्या है और भी आपके पिछले कार्यों से संबंधित जानकारी लिखी जाती हैं।

Combination Resume (कॉम्बिनेशन रिज्यूम)

कंबीनेशन रिज्यूम रिज्यूम का वह प्रकार है, जिसमें उनके दोनों ही प्रकार मिक्स हो जाते हैं। मतलब इस प्रकार के रिज्यूम में व्यक्ति का वर्क हिस्ट्री और स्किल दोनों ही चीजें शामिल हो जाती है।

मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाएं?

रिज्यूम बनाना बहुत आसान होता है और लैपटॉप या कंप्यूटर में ज्यादा आसान होता है। क्योंकि उसमें आपको किसी भी तरह के वेबसाइट या एप्लीकेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। आप सीधे एमएस वर्ड में जाकर रिज्यूम बना सकते हैं।

वहां पर आपको रिज्यूम का फॉर्मेट पहले से ही तैयार मिल जाता है, जिसे आप सिलेक्ट करके बस उसमें आप अपने जानकारी ऐड कर सकते हैं।

लेकिन बात करें मोबाइल में रिज्यूम कैसे बनाएं (mobile se resume kaise banaye) तो इसमें दिक्कत हो सकती है। वैसे मोबाइल से रिज्यूम बनाने के लिए कई सारे एप्लीकेशन है, जो प्ले स्टोर पर मौजूद है।

आप ऐसे एप्लीकेशन को डाउनलोड करके मोबाइल से भी रिज्यूम बना सकते हैं।

यहां पर उदाहरण के लिए हमने Resume Builder से रिज्यूम बनाने के तरीकों के बारे में बताया है।

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है और वहां से Resume Builder एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना है।
  • एप्लीकेशन इंस्टॉल होने के बाद आपको इसे ओपन करना है। एप्लीकेशन इंटरफेस पर आपको कई ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे, जिसमें आपको Create पर क्लिक करना है।
  • क्रिएट पर क्लिक करने के बाद रिज्यूम का फार्मेट आपके सामने खुल जाएगा, जहां पर आपको अलग-अलग सेक्शन दिखाई देगी। हर एक सेक्शन में पूछी गई जानकारी को आपको दर्ज करनी है।
  • इस सेक्शन में सबसे पहले आपको Personal Details पर क्लिक करना होगा और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
  • व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के बाद यहां पर पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ को आप ऐड कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको एजुकेशन वाले सेक्शन में आना है और यहां पर आपको अपनी शैक्षणिक डिग्री लिखनी होगी। उसके बाद यूनिवर्सिटी का नाम लिखना होगा और फिर जिस डिग्री में आपने जितना परसेंटेज या ग्रेड प्राप्त किए होंगे, उन सभी को यहां पर दर्ज करना है। उसके बाद आपको Save पर क्लिक करना हैं।
  • आगे आपको वर्क एक्सपीरियंस वाले सेक्शन में अपने कार्य अनुभव को लिखना है। अगर आपने पहले जिस भी कंपनी में काम किया है, उस कंपनी का नाम और अपने जॉब टाइटल को यहां पर लिखना है और फिर स्टार्टिंग और एंडिंग डेट को भी दर्ज करना है।
  • अब आपको स्किल वाले सेक्शन में आना है और यहां पर जिस भी चीज में आप एक्सपर्ट है, उस स्किल को यहां पर लिखकर Save पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको कंपनी के लिए एक Objective लिखना होगा, जिसमें कंपनी को ग्रो करने के लिए आप क्या-क्या करेंगे, उसके बारे में संक्षेप में लिखना होगा। उसके बाद Save पर क्लिक करना होगा।
  • आगे आपको Reference का ऑप्शन दिखाई देगा, इस सेक्शन को भरने की जरूरत है तभी है जब कोई व्यक्ति या कंसलटेंट आपको जॉब के लिए सलाह दिया रहता है।
  • केवल उपरोक्त सेक्शन ही नहीं बल्कि और भी कई जानकारी ऐड करने के लिए इस एप्लीकेशन पर आपको कई और फीचर्स मिल जाते हैं।
  • Add More Section, Rearrange / Edit Headings जैसे और भी अतिरिक्त ऑप्शन मिल जाते हैं, जिससे आप अपने रिज्यूम को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।
  • यहां पर आप Achievements & Awards को भी ऐड कर सकते हैं। अगर किसी प्रतियोगिता या किसी कंपनियां या किसी प्रोग्राम में अगर आपको अवॉर्ड्स मिले होते हैं।
  • सारे सेक्शन में जब आप जानकारी दर्ज कर लेंगे तब आपको View Cv पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर आपको 40 से भी ज्यादा अलग-अलग फॉर्मेट में रिज्यूम तैयार करने के ऑप्शन फ्री में मिल जाते हैं।
  • यहां 40+ Templates से अपने पसंद के अनुसार किसी भी एक डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं।
  • आगे आप अपने रिज्यूम में Theme color, Text Font Size, Printing Paper size जैसे और भी कुछ बदलाव कर सकते हैं।
  • अब download के option पर क्लिक करके pdf format में अपने रिज्यूम को डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल से रिज्यूम बनाने वाली एप्लीकेशन

ऊपर आपने Resume Builder App से रिज्यूम बनाने की प्रक्रिया के बारे में जाना। हालांकि इस एप्लीकेशन के अतिरिक्त भी कई सारी एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर मौजूद है, जिसके जरिए आप रिज्यूम बना सकते हैं।

उनमें से कुछ एप्लीकेशन इस प्रकार है:

FAQ

रिज्यूम कौन-कौन सी जानकारी होती है?

रिज्यूम में व्यक्ति की निजी जानकारी, शिक्षा, कार्य अनुभव, उसका स्किल, उद्देश्य और रेफरेंस जैसी जानकारी लिखी होती है।

रेशम को आकर्षक कैसे बना सकते हैं?

रिज्यूम को आकर्षक बनाने के लिए हमेशा कोशिश करना चाहिए कि कम शब्दों में ज्यादा से ज्यादा जानकारी शामिल कर सके।

रिज्यूम कितने पेज का होता है?

रिज्यूम कितने पृष्ठ में होना चाहिए इसकी कोई संख्या निश्चित नहीं है। लेकिन आमतौर पर बिगनर के लिए एक से दो पृष्ठ रिज्यूम के लिए पर्याप्त होते हैं। वहीं जिनके पास लंबे समय तक का कार्य अनुभव होता है, वह भी अलग-अलग क्षेत्र में तो दो से अधिक पृष्ठ भी शामिल कर सकते हैं।

रिज्यूम का दूसरा नाम क्या है?

रिज्यूम को कोई सीवी कहता है तो कोई बायोडाटा भी करता है। हालांकि बायोडाटा और रिज्यूमे में थोड़ा अंतर होता है। बायोडाटा में सारी व्यक्तिगत जानकारी होती है जबकि रिज्यूम में व्यक्तिगत जानकारी के साथ ही कार्य अनुभव और स्किल इत्यादि की भी जानकारी होती है।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख के जरिए आपको यह तो पता चल गया होगा कि आखिर रिज्यूम क्या होता है और Mobile Se Resume Kaise Banaye

अगर आप भी किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो अभी से ही आप अपना रिज्यूम बना कर रख सकते हैं। समय-समय पर उसे अपडेट भी करते रहे।

हमें उम्मीद है कि आज के इस लेख में मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाएं (Resume Kaise Banaye) इससे संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा।

यदि यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक इत्यादि के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी? (सैलरी, भर्ती, वैकेंसी)

आर्ट्स में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

12वीं के बाद क्या करें और कौनसा कोर्स करें?

पोस्ट ग्रेजुएशन कैसे करें? (योग्यता, फीस, करियर ऑप्शन और सैलरी)

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment