Home > Biography > मिस इंडिया मान्या सिंह का जीवन परिचय

मिस इंडिया मान्या सिंह का जीवन परिचय

मान्या सिंह की जीवनी (Manya Singh Biography in Hindi): नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति से परिचय करवा रहे हैं, इन्होने यह मुकाम अपने जीवन में संघर्ष और कष्टों को सहकर हासिल किया है। इनका जीवन किसी बॉलीवुड की फिल्म के कम नहीं है। जिस तरह किसी फिल्म में एक गरीब परिवार से निकला लड़का अपने जीवन में कई सारी कठिनाइयों से सामना करके ऊँचे मुकाम तक पहुंचता है। ठीक उसी प्रकार यह कहानी भी आपको प्रेरणा से भर देगी।

एक ऐसी लड़की जिसके पिता एक रिक्शा ड्राईवर हो और पूरे दिन रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता हो, वह लड़की भारत में होने वाले सबसे बड़े शौन्दर्य प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरे स्थान पर आती है तो इसकी ख़ुशी सिर्फ उसका परिवार ही जान सकता है।

Manya Singh Biography in Hindi
Manya Singh Biography in Hindi

हम बात कर रहे हैं मान्या सिंह की। आज हम यहां पर मान्या सिंह की बायोग्राफी के बारे में विस्तार से जानने वाले है। इस बायोग्राफी में हम जानेंगे की मान्या सिंह कौन है और किस प्रकार मान्या सिंह ने अपने जीवन में कठिनाइयों और कमियों को हराकर आज सफलता की इस ऊंचाई पर पहुंची है।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

मान्या सिंह का जीवन परिचय – Manya Singh Biography in Hindi

 परिवार और शिक्षा

मान्या सिंह का जन्म 25 मार्च 2001 को कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में एक सामान्य हिन्दू परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम ओमप्रकाश सिंह और माता का नाम मनोरमा देवी है। इनके पिता एक रिक्सा चालक है और माता एक ब्यूटी पर्लर की दुकान में काम करती है। इन्हीं से इनके परिवार का गुजारा होता है। मान्या के परिवार में मान्या का एक छोटा भाई है जिसकी अभी शिक्षा चल रही है।

मान्या बचपन से ही मेहनती और होशियार है जिसका परिणाम आज सबके सामने है। मान्या जिस भी काम को करने का सोच लेती है, वह पूरा करके ही रहती है। मान्या ने अपनी स्कूल की शिक्षा एस.एम. लोहिया हाई स्कूल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र से अच्छे अंको के साथ पूरी की है। बैचलर ऑफ बैंकिंग एंड इंश्योरेंस की पढाई करने के बाद ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई से मैनेजमेंट की स्नातक की डिग्री पूरी कर रही है।

Read Also: डॉ. स्वाति मोहन का जीवन परिचय

मान्या सिंह के संघर्ष की कहानी

मान्या का कहना है कि उसने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया है। इनके पिता एक रिक्शा चालक है और उसी से घर के 4 सदस्यों का गुजारा करते हैं। मान्या का कहना है कि उसने कई राते बिना भोजन के भी गुजारी है। उस समय खुद भरी धूप में पैदल चलती थी, जिससे कि रिक्शे के पैसे बच सके। यह भी कहना है कि मेरा खून, पसीना और आंसू मेरे लिए भोजन बन गये थे।

मेरे पास किताबे खरीदने के भी पैसे नहीं थे और पहनने के लिए कपड़े कम थे। लेकिन उस समय मेरी किस्मत ने मेरा साथ दिया। मुझे मेरी डिग्री दिलाने के लिए मेरी मां अपने गहने तक बेच दिए थे। इसके साथ मां ने कई और भी कठिनाइयों का सामना किया। पैसों की कमी होने के कारण वह कक्षा 3 से 8 तक स्कूल भी नहीं जा सकी।

मैंने 14 वर्ष की उम्र में एक कॉल सेण्टर में काम भी किया है, उसके लिए कई किलोमीटर तक पैदल ही जाती थी जिससे की पैसे बच सके। 16 वर्ष की उम्र में मैंने पिज़्ज़ा हट में भी काम किया और वहां पर बर्तन भी धोये। इन सबके चलते मैंने मेरी 10वीं की परीक्षा भी दी और 80% अंक भी हासिल किये और 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरुस्कार भी मिला है।

Read Also

मान्या सिंह का करियर

  • Campus Princess की रूप में मान्या ने 10 से भी अधिक बार ब्यूटी पेजेंट के लिए ऑडिशन दिया लेकिन वह उनमें से किसी में भी पहले राउंड को क्लीयर नहीं कर पाई।
  • उन्होंने टाइम्स फैशन वीक और लैक्मे फैशन वीक जैसे प्रसिद्ध फैशन शो में रैंप वॉक किया है।
  • उन्होंने अहिल्या फाइन सिल्वर ज्वेल्स सहित विभिन्न प्रिंट विज्ञापनों के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया है।
  • उन्हें 2020 में मिस इंडिया उत्तर प्रदेश के रूप में ताज पहनाया गया। मान्या ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 (VLCC Femina Miss India 2020) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और 10 फरवरी 2021 को उन्हें सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप घोषित किया गया।

मान्या सिंह से जुड़ी अन्य जानकारी

  • अपने खाली समय में, वह किताबें पढ़ना, यात्रा करना और नृत्य करना पसंद करती हैं।
  • वह अपनी खराब वित्तीय स्थिति के कारण अपने सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए कक्षाएं नहीं ले सकती थी। वह महिला मॉडल का अवलोकन करती थी और YouTube वीडियो के माध्यम से कैटवॉक सीखती थी।
  • वह एक पशु प्रेमी है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विभिन्न जानवरों के साथ तस्वीरें पोस्ट करती है।
  • अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, उन्होंने सेफ़ोरा और स्टैक इंडिया जैसे विभिन्न ब्रांडों का समर्थन किया है।

Read Also

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts

Leave a Comment