Home > Stories > लोमड़ी और अंगूर की कहानी

लोमड़ी और अंगूर की कहानी

लोमड़ी और अंगूर की कहानी | Lomdi Aur Angoor ki Kahani

लोमड़ी और अंगूर की कहानी इन हिंदी (The Fox And The Grapes Story In Hindi): छोटे बच्चों के लिए लोमड़ी और अंगूर की कहानी एक प्रसिद्ध कहानी है। यह कहानी लोमड़ी और अंगूर के एक गुच्छे के बारे में है, जिसे वह लटकते हुए देखती है तो वह उन अंगूरों को पाने के लिए क्या करती है और क्या लोमड़ी अपने इस प्रयास में सफल होती है? यह सभी चीजों को जानने के लिए इस कहानी को आगे पढ़े।

Lomdi Aur Nngoor ki Kahani
Image: Lomdi Aur Angoor ki Kahani

लोमड़ी और अंगूर की कहानी | Lomdi Aur Angoor ki Kahani

एक दोपहर, एक लोमड़ी जो जंगल में टहलने के लिए निकली थीं, ज्यादा चलने की वजह से लोमड़ी को बहुत ही ज्यादा भूख और प्यास लगती है। तभी उसे रास्ते में एक बहुत ही बड़ा अंगूर का पेड़ दिखाई देता है, जिसमें कि अंगूरों का एक गुच्छा लटका हुआ होता है।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

उन अंगूरों को देखते ही लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया, उस लोमड़ी ने मन ही मन सोचा कि अगर उसे अंगूर का गुच्छा खानें के लिए मिल जाए तो इस दोपहर की गर्मी में उसकी प्यास ओर भूख दोनों मिट जाएगी।

इसलिए उन अंगूरों को खाने के लोमड़ी उसके पास गई, लेकिन अंगूर का वह गुच्छा काफी ज्यादा ऊंचा था। इसलिए बार-बार लोमड़ी ने उन अंगूरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह असफल रही। कई असफल प्रयासों के बाद, लोमड़ी ने हार मान ली और यह कहकर चली गई कि अंगूर बहुत खट्टे है।

कहानी से सीख (Moral Of The Story)

लोमड़ी और अंगूर की कहानी से हमें सीखने को मिलता है कि अगर हम किसी भी कार्य को नहीं कर पाते हैं तो तुरंत ही हार मान लेते हैं। जैसे इस कहानी में लोमड़ी हार मान लेती है लेकिन यदि लोमड़ी अपनी गलतियों को सुधारती तो उसे स्वादिष्ट मीठे अंगूर खाने को मिलते। इसलिए हमें कभी भी किसी भी कार्य में तुरंत हार नहीं मान लेनी चाहिए।

तो दोस्तो, आपको लोमड़ी और अंगूर की यह कहानी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अन्य मजेदार कहानियां

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts

Leave a Comment