Home > Featured > किरण बेदी का जीवन परिचय

किरण बेदी का जीवन परिचय

Kiran Bedi Biography in Hindi: हमारा भारत देश वीरों का देश है, जहां पर समय-समय पर बहुत से वीर क्रांतिकारी और पुलिस ऑफिसर ने जन्म लिया है और देश के हित में अपना भरपूर योगदान दिया है। देश के हित के लिए ना केवल पुरुष पुलिस ऑफिसर बल्कि महिला पुलिस ऑफिसर भी काफी कार्यरत रही। आज हम आपको अपने इस महत्वपूर्ण लेख के माध्यम से बताने वाले हैं, भारत की एक ऐसी वीर महिला आईपीएस ऑफिसर के बारे में जिन्होंने देश हित के लिए बहुत से योगदान दिए। आईपीएस ऑफिसर का नाम है, किरण बेदी।

आपने इससे पहले तो किरण बेदी का नाम अवश्य ही सुना होगा। किरण बेदी देश हित के लिए इतनी ज्यादा जागरूक थी कि इन्हें लेडी सिंघम भी कहा जाने लगा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने ऐसा सोचा कि क्यों ना हम आपको भी लेडी सिंघम किरण बेदी के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान कराएं।

kiran bedi biography in hindi
Image: kiran bedi biography in hindi

आज के इस लेख में हम आपको किरण बेदी कौन है?, किरण बेदी का जन्म और शिक्षा कहां से हुआ था?, किरण बेदी ने अपने आईपीएस करियर को कैसे शुरू किया था? और किरण बेदी को कौन-कौन से पुरस्कार प्राप्त है? इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान कराने वाले हैं। आइए बिना समय व्यतीत किए शुरू करते हैं, हम अपना यह महत्वपूर्ण लेख और जानते हैं किरण बेदी के बारे में।

Read Also: किरण बेदी के अनमोल विचार

किरण बेदी का जीवन परिचय | Kiran Bedi Biography in Hindi

संक्षिप्त जानकारी

नामकिरण बेदी
वास्तविक नामकिरण पेसवारिय
जन्म19 जून 1949
जन्म स्थानअमृतसर
शिक्षा1968 बी.ए (Hons) इंग्लिश
1988 एम. ए (पोलिटिकल साइंस)
1993 पीएचडी
पिताप्रकाश पेसवारिया
माताप्रेम पेसवरिया
पतिबृज बेदी
बेटीसायना बेदी
कार्यक्षेत्रसामाजिक सेवा
पदप्रथम I.P.S. ऑफिसर और पांडुचेरी राज्यपाल

किरण बेदी कौन है?

किरण बेदी भारत के पहली महिला आईपीएस ऑफिसर हैं। किरण बेदी बहुत साहसी और उच्च विचारों वाली महिला आईपीएस ऑफिसर रही है। इन्होंने दिल्ली के तिहाड़ जेल में काफी सुधार किया है। किरण बेदी ने पुलिस सेवा करने के साथ-साथ बहुत से अन्य महत्वपूर्ण पदों को भी संभाला है।

किरण बेदी भारतीय पुलिस में पुलिस महानिदेशक के पद तक पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। इन्होंने ना केवल पुलिस अफसर के रूप में बल्कि कैदियों की दशा सुधारने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का मुद्दा भी लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया था और इन सभी के अलावा उन्होंने स्वयं को एक सशक्त राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पेश किया था।

जन्म और बचपन

किरण बेदी केक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती थी। किरण बेदी का जन्म वर्ष 1949 में 9 जून को हुआ था। यदि हम बात करें किरण बेदी के जन्म स्थान के विषय में तो उनका जन्म स्थल अमृतसर है। अमृतसर में पैदा हुई किरण बेदी भारत की सबसे पहली महिला आईपीएस ऑफिसर थी।

किरण बेदी की शिक्षा

बात करें किरण बेदी की शिक्षा के बारे में तो इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमृतसर के ही विद्यालय से किया था। उनके इस विद्यालय का नाम सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल था, अपने स्कूल के समय के दौरान ही किरण भेजना एनसीसी को भी ज्वाइन किया था।

अपने प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा करने के बाद किरण बेदी ने 1968 ईस्वी में अमृतसर के एक सरकारी कॉलेज से अंग्रेजी भाषा में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद किरण बेदी ने वर्ष 1970 में पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीति विभाग में भी डिग्री हासिल कर ली और अपने विद्यालय के समय में यह क्लास के टॉपर स्टूडेंट थी।

अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद किरण बेदी ने वर्ष 1988 में दिल्ली के एक यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की थी। लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1993 ईस्वी में किरण बेदी ने सोशल साइंस में पीएचडी की उन्होंने दिल्ली के आईटीआई कॉलेज से सोशल साइंस की परीक्षा उत्तीर्ण किया था।

पारिवारिक संबंध

किरण बेदी एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं, किरण बेदी का जन्म पेशावरिया परिवार में हुआ था। इसी कारण किरण बेदी का वास्तविक नाम किरण पेशावरिया है। यदि हम बात करें इनके माता-पिता की तो किरण बेदी की माता का नाम प्रेमलता पेशावरिया और इनके पिता का नाम प्रकाश लाल पेशावरिया है।

पर्सनल लाइफ और बच्चे

किरण बेदी अपने शुरुआती समय में टेनिस मैच खेला करती थी। किरण बेदी टेनिस मैच खेलने के दौरान एक टेनिस प्लेयर बृज बेदी के साथ मिली, यहां से इन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत एक फ्रेंड के रुप में किया। धीरे-धीरे इनकी मित्रता गहरी होती गई।

किरण बेदी और बृज बेदी ने 9 मार्च 1972 में विवाह कर लिया। इन दोनों के विवाह के लगभग 3 वर्ष बाद इनके घर में एक बेटी का जन्म हुआ, इन्होंने अपनी बेटी का नाम सायना बेदी रखा।

आईपीएस ऑफिसर का सफ़र और करियर

किरण बेदी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1972 में शुरू कर दी थी। इसी वर्ष इन्होंने भारत की प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर का खिताब जीता। आईपीएस ऑफिसर की ट्रेनिंग के लिए किरण बेदी कई महीनों तक राजस्थान के माउंट आबू में रही हैं। इसके बाद किरण बेदी अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में भी अपनी सेवा लोगों के बीच मुहैया करवाया है।

धीरे-धीरे समय बीतता गया और वर्ष 1975 में किरण बेदी को उनकी पहली पोस्टिंग दी गई। उनकी पहली पोस्टिंग भारत की राजधानी दिल्ली में हुई थी। इसी समय में किरण बेदी ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस की परेड में पुरुषों का प्रतिनिधित्व किया।

किरण बेदी ने दिल्ली में लगभग 4 वर्षों तक अपनी सेवा को लोगों को प्रधान कराया। इसके बाद वर्ष 1979 ईस्वी में किरण बेदी को पश्चिमी दिल्ली में डीसीपी के पद पर पोस्टिंग दे दी गई। किरण बेदी को क्राइम कंट्रोलिंग के लिए ऑफिसर नहीं मिल पा रहे थे, इसके लिए उन्होंने गांव के ग्रामीणों को स्वयंसेवी बनाने का प्रस्ताव रखा।

किरण बेदी की इमेज काफी अच्छी बन गई थी, जिसके कारण लोगों ने स्वयं को किरण बेदी का स्वयंसेवी बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। किरण बेदी ने पुलिस सर्विस को करने के साथ-साथ राजनीति में भी अपने कदम को बढ़ा लिया था। अब हम आगे जानेंगे कि किरण बेदी ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत कैसे की थी।

पोलिटिकल कैरियर

किरण बेदी की इमेज लोगों के दिलों में इतनी अच्छी बन गई थी कि इन्हें राजनीति में हिस्सा लेने का भी प्रस्ताव आने लगा। वर्ष 2014 में आम चुनाव से पहले किरण बेदी को नरेंद्र मोदी की पार्टी में सम्मिलित होने का प्रस्ताव आया।

किरण बेदी किस राजनीतिक दल के लिए कार्यरत है?

भारतीय जनता पार्टी (BJP)।

किरण बेदी किस पद पर कार्यरत थी?

I.P.S. ऑफिसर।

किरण बेदी वर्तमान समय में किस पद पर कार्यरत हैं?

पुदुच्चेरी राज्यपाल।

किरण बेदी का वास्तविक नाम क्या है?

किरण पेशवारिया।

किरण बेदी का जन्म कब हुआ था?

9 जून 1949।

किरण बेदी ने अपने पॉलीटिकल करियर की शुरुआत कब और कैसे की थी?

इसके लिए आप लेख में प्रस्तुत की गई जानकारी को अंत तक अवश्य पढ़ें।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने किरण बेदी की बायोग्राफी को पढ़ने के बाद यह सीख मिलती है कि किसी भी महिला या किसी भी व्यक्ति को अपनी स्थिति से रोना या दूर नहीं भागना चाहिए, बल्कि हमें अपनी स्थिति का डटकर सामना करना चाहिए।

हमें उम्मीद है कि आपको “किरण बेदी की यह बायोग्राफी (Kiran Bedi Biography in Hindi)” काफी पसंद आई होगी। यदि आपके पास किसी भी प्रकार का सवाल है फिर सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment