Home > Career > खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने?

खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने?

खंड शिक्षा अधिकारी कैसे बने? (Khand Shiksha Adhikari Kaise Bane): देश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना तथा बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा में सुधार के लिए सरकार कई तरह की नई-नई योजनाएं चलाती रहती है।

यह सभी योजनाएं प्रदेश स्तर के जिले के ब्लॉक स्तर पर लागू करवाई जाती हैं। किसी भी प्रकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं के लिए सबसे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आते हैं। ठीक उसी प्रकार ब्लॉक स्तर में एक अधिकारी होता है। जिसे खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में जानते है।

दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे, की आखिर खंड शिक्षा अधिकारी कौन होता है?, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने? और इसमें आपके पास कौन कौन से योग्यताएं होनी चाहिए? साथ ही में जानेंगे की खंड शिक्षा अधिकारी की कितनी सैलरी होती है?, इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में मिल जायेगे।

Khand Shiksha Adhikari Kaise Bane
Khand Shiksha Adhikari Kaise Bane

Khand Shiksha Adhikari कौन होता है?

एक तरह से खंड शिक्षा अधिकारी सरकार और शिक्षा के बीच का माध्यम होता है। जो सरकार की नई योजनाओं को जिले में सुचारू रूप से लागू करवाता है। यह ब्लॉक स्तर पर एक बहुत ही मजबूत पद होता है। इसके माध्यम से ही सरकार और शिक्षा विभाग के बीच रूपरेखा तैयार होती है। खंड शिक्षा अधिकारी किसी भी स्कूल के निरीक्षण अध्यापक तथा प्रधान अध्यापक की जांच करता है। यदि जांच में कोई कमी पाई जाती है तो उसे सुधारने का प्रत्यन करता है।

BEO का फूल फॉर्म क्या है?

हिंदी में किस को खंड शिक्षा अधिकारी कहते हैं तथा इंग्लिश भाषा में इसको Block Education Officer के नाम से जानते है।

खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने? | Khand Shiksha Adhikari Kaise Bane

किसी भी प्रकार की गवर्नमेंट नौकरी के लिए आपको सबसे पहले फॉर्म को अप्लाई करना पड़ता है। आपको बता दें, कि यह विज्ञप्ति यूपीपीएससी के द्वारा जारी की जाती है। यानी की उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन । इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी बनने की योग्यताएं

खंड शिक्षा अधिकारी बनने के लिए आपके पास यूनिवर्सिटी की डिग्री अथवा बोर्ड से डिग्री का होना बहुत ही आवश्यक है। यदि आपके पास B.Ed की डिग्री नहीं है तो आप इसमें अप्लाई नहीं कर सकते है। वर्तमान में निकली भर्तियों के अनुसार अभ्यर्थी के पास B.Ed की डिग्री नहीं है। तो वह उसके स्थान पर सरकारी प्रशिक्षण कॉलेज अथवा सरकारी बेसिक ट्रेनिंग का एल्टी डिप्लोमा होना जरूरी है।

उम्र सीमा

Khand Shiksha Adhikari बनने के लिए अभ्यर्थी की कम से कम 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए इसके अलावा आरक्षित वर्ग में आयु सीमा में छूट मिलती है।

खंड शिक्षा अधिकारी के कार्य

  • सभी प्रकार की परीक्षाओं को सही ढंग से चालू करवाना।
  • छात्र संख्या के आधार पर अध्यापकों की नियुक्ति के बारे में BSA को बताना।
  • विद्यालयों की पाठ्य सामग्री का उपलब्ध करवाना खंड शिक्षा अधिकारी का प्रमुख कार्य होता है।
  • अध्यापक और अध्यापिकाओं की प्रोन्नति हेतु अभिलेखों को BSA के समक्ष पेश करना।
  • विद्यालयों के छात्र गतिविधियों को समझना तथा दुरुपयोग होने से बचाना।
  • नए विद्यालयों की मान्यता की आख्या करना तथा उसे बीएसए के पास संस्तुति के लिए भेजना।
  • किसी अध्यापक और अध्यापिकाओं के वेतन में कटौती करना और इसके बारे में बीएसए से पूछना।
  • क्षेत्र पंचायत से अधीनस्थ निरीक्षक वर्ग, कार्मिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जिले से बाहर ट्रासंफर के बारे में संस्तुति करना।

बीईओ परीक्षा चक्र

Khand Shiksha Adhikari की परीक्षा तीन चरणों में संपन्न होती है। प्रथम चरण में आपको प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी तथा द्वितीय चरण में मेंस के परीक्षा के उपरांत आपको इंटरव्यू की प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। इंटरव्यू की प्रक्रिया के बाद राज्य स्तर पर मेरिट बनाई जाती है मेरिट में नाम आने पर आप खंड विकास अधिकारी बन सकते हैं।

  • प्रथम चरण
  • द्वितीय चरण
  • इंटरव्यू

प्रथम चरण

इस चरण में आपको लिखित परीक्षा देनी पड़ती है यह परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होती है इसके लिए आप को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। यह परीक्षा 300 नंबरों की होती है। जिसमे ढाई-ढाई नंबरों के 120 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन होते हैं। इस पेपर को हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है 2 घंटे में आपको 120 क्वेश्चन के आंसर देने होते हैं।

द्वितीय चरण

इस चरण में दो पेपर होते है। पहले पेपर में 200 नंबर के सामान अध्ययन से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाता है जबकि अन्य 200 नंबर में हिंदी एवं निबंध का पेपर होता है। जिसमे 100 प्रश्न हिंदी के और 100 निबंध के होते है। साथ ही मेंन परीक्षा में 40 नंबर के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के बारे में पूछा जाता है।

जिसमें 10 नंबर के सामान्य प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर आपको 125-125 अक्षरों में लिखना होता है। इसके अलावा 10 लघु उत्तरीय प्रश्न होगे जिनका उत्तर 50-50 शब्दो में लिखना होता है। बचे हुए 20 प्रश्न के उतरो को 25-25 शब्दो मे लिखना होता है। लघु उत्तरीय प्रश्न 6-6 नंबर और अति लघु उत्तरीय प्रश्न 2-2 नंबर के होगे।

इंटरव्यू

जब विधार्थी प्रारम्भिक और दूसरी परीक्षा में पास हो जाता है तो उसके बाद में उम्मीदवार को तीसरे चरण के रूप में इंटरव्यू से गुजरना पड़ता है। विधार्थी का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होता है।

प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम

  1. भारत का इतिहास
  2. सामान्य ज्ञान
  3. भारतीय कृषि वाणिज्य
  4. सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता
  5. प्रारंभिक गणित, बीजगणित
  6. Rekha गणित
  7. विश्व का भूगोल तथा भारत का भूगोल
  8. उत्तर प्रदेश के संस्कृति शिक्षा व्यापार आदि की समस्त जानकारी।

BEO पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले यूपीपीएससी की मुख्य वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. आपको यहां पर बेसिक शिक्षा अधिकारी नाम का एक विज्ञापन दिखाई दे रहा होगा जिसमें जो एडवर्टाइजमेंट वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
  3. सारे दिशा निर्देश पाने के बाद यूजर इंटरेक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
  4. फॉर्म भरने के लिए अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  6. रजिस्टर करने के लिए आपको रजिस्टर वाले बटन पर क्लिक करना होगा। जो भी जानकारी मागे उसको सही सही भर दे।
  7. सही प्रकार से भरे हुए आवेदन पत्र को एक बार जांचने इसके बाद sumit वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना एक फॉर्म को सबमिट करें।
  8. इस तरह आपका Khand Shiksha Adhikari के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन हो चुका अब आपने प्रिंट आउट को निकलवा कर रख ले।

बीईओ सिलेक्शन प्रोसेस

बीईओ चयन प्रक्रिया के लिए आपको सबसे पहले तीनों चरणों की परीक्षाएं पास करनी होंगी परीक्षा में पास होने के उपरांत राज्य स्तर पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आप Khand Shiksha Adhikari बन पाएंगे।

इसके लिए सबसे जरूरी बात है कि आप अपने इंटरव्यू में अच्छे नंबर लेकर आए। जिससे आप मेरिट में जगह बना पाए हालांकि आपको प्रथम और द्वितीय चरण में भी अच्छे नंबर लाने होंगे। क्योंकि यह तीनो नंबर जोड़ कर ही फाइनल लिस्ट तैयार की जाती है। इसलिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी तभी आपका चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हो सकेगा।

खंड शिक्षा अधिकारी की सैलरी

दोस्तों आपको पहले ही बताया जा चुका है। कि सरकारी नौकरी करने पर तनख्वाह अच्छी मिलती है। चाहे आपकी कोई भी पोस्ट क्यों ना हो। यदि आप बाबू की पोस्ट पर सिलेक्शन हो जाता है। तब आपकी तनख्वाह तो काफी शानदार होती है। हालांकि इस लेख में हम खंड शिक्षा अधिकारी की सैलरी की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इनकी सैलरी 9300 से लेकर 34,800 रुपए तक होती है। जिसमे इनको 4,800 रुपए ग्रेड पे मिलता है।

खंड शिक्षा अधिकारी से सम्बंधित कुछ सवाल

BEO की फुल फॉर्म क्या होती है?

BEO की इंग्लिश फुल फॉर्म Block Education Officer होती है और इसको हिंदी में खंड शिक्षा अधिकारी कहा जाता है।

खंड शिक्षा अधिकारी के लिए परीक्षा कितने चरणों में संपन्न होती है?

इस खंड शिक्षा अधिकारी के लिए परीक्षाओं की बात करे, तो इस पद हासिल करने के लिए उम्मीदवार को तिन चरणों में होने वाली परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा मतलब है, की खंड शिक्षा अधिकारी के लिए कुल 3 चरणों में परीक्षा संपन्न होती है।

BEO (खंड शिक्षा अधिकारी) को सैलरी कितनी मिलती है?

इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को बेसिक सैलरी के रूप में 9300 से लेकर 34,800 रुपए प्रति महिना उपलब्ध करवाई जाती है।

खंड शिक्षा अधिकारी को ग्रेड पे कितना मिलता है?

इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को बेसिक सैलरी के अलावा प्रति महिना 4800 रूपये ग्रेड पे के रूप में दिए जाते जाते है।

BEO के लिए उम्र सीमा क्या है?

Beo पद के लिए इछुक व्यक्ति की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।

खंड शिक्षा अधिकारी के लिए एग्जाम पेपर का पैटर्न क्या रहता है?

BEO के लिए प्रथम पेपर में आपसे ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते है। उसके बाद में दुसरे पेपर में बहुविकल्पीय सवाल को नही पूछ कर लिखित उत्तर वाले सवालो को पुचा जाता है।

Conclusion

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको खंड शिक्षा अधिकारी क्या होता है। खंड शिक्षा अधिकारी कैसे बने?खंड शिक्षा अधिकारी बनने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए तथा खंड शिक्षा अधिकारी की कितनी सैलरी होती है। इन सभी टॉपिक पर हमने इस आर्टिकल में विस्तृत रूप से जानकारी दी है।

इस आर्टिकल में परीक्षा का पूरा सिलेबस भी इस लेख में बताया है। दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आजकल आपको पसंद आया होगा। वैसे इसलिए एक में हमने खंड शिक्षा अधिकारी के सारे पॉइंट के ऊपर पूरी जानकारी दी है। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े:

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment