Home > Biography > गीता गोपीनाथ का जीवन परिचय

गीता गोपीनाथ का जीवन परिचय

Gita Gopinath Biography In Hindi: गीता गोपीनाथ एक अर्थशास्त्री है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1971 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। गीता गोपीनाथ को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में भी जाना जाता है। गीता गोपीनाथ जिनका होमटाउन कन्नूर केरला में है। वर्तमान में गीता गोपीनाथ वाशिंगटन में रहती हैं। गीता गोपीनाथ हिंदू धर्म से सम्बन्ध रखती हैं।

Gita-Gopinath-Biography-In-Hindi
Image : Gita Gopinath Biography In Hindi

इस आर्टिकल के जरिए वर्तमान आईएस मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ के बारे में बताने जा रहे हैं। यह कई लोगों के लिए प्रेरणादायक रह चुकी हैं। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े।

गीता गोपीनाथ का जीवन परिचय (Gita Gopinath Biography In Hindi)

नाम गीता गोपीनाथ
जन्म8 दिसंबर 1971
जन्म स्थान मैसूर, कर्नाटक
पिता का नाम टी.वी. गोपीनाथ
माता का नामविजयालक्ष्मी गोपीनाथ
पति का नामइकबाल धालीवाल
पेशाभारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री
नेटवर्थज्ञात नहीं
अवार्डयंग ग्लोबल लीडर

गीता गोपीनाथ का शुरुआती जीवन

गीता गोपीनाथ का जन्म 8 दिसंबर 1971 को कोलकाता में हुआ हुआ था। गीता के माता-पिता कन्नूर केरला से थे। जिस समय गीता की आयु 9 वर्ष की थी, तब उनका परिवार केरल से मैसूर शिफ्ट हो गया था। जिसके पश्चात गीता ने अपनी स्कूली पढ़ाई मैसूर में की। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। मास्टर्स करने के लिए गीता अमेरिका चली गई।

अमेरिका में उन्होंने m.a. अर्थशास्त्र में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। एम ए करने के बाद उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पीएचडी में प्रवेश ले लिया था। इसके पश्चात वह अपने पति के पास भारत आना चाहती थी, परंतु किसी कारणवश वह भारत नहीं आ पाई।

गीता गोपीनाथ के द्वारा बहुत सारे शोध किए गए। मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय वित्त और मैक्रोइकोनॉमिक्स पर किया गया है। इसका उल्लेख शीर्ष आर्थिक पत्रिकाओं में हुआ है। गीता गोपीनाथ के द्वारा विनिमय दर, व्यापार और निवेश, अंतरराष्ट्रीय, वित्तीय संकट, मौद्रिक, नीति, ऋण और उभरते बाजार संकट, कई गंभीर मुद्दों पर शोध लेख लिखे गए हैं।

गीता गोपीनाथ इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स करंट हैंडबुक की सह संपादक भी रह चुकी हैं। उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सह संपादक के रूप में भी काम किया हुआ है। इसी के साथ वह आर्थिक अध्ययन की प्रबंध निदेशक भी रह चुकी हैं। 2016 से 2018 तक भारत में केरल राज्य के मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार गीता गोपीनाथ रह चुकी हैं।

यह भी पढ़े: मानव कंप्यूटर शकुंतला देवी जी का जीवन परिचय

गीता गोपीनाथ का व्यक्तित्व विवरण

गीता गोपीनाथ को 20 मामलों पर प्रख्यात व्यक्ति सलाहकार समूह के सदस्य के रूप में भारतीय वित्त मंत्रालय में शामिल किया जा चुका है। इसी के साथ अक्टूबर 2018 में गीता को आई एफ एम के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में चुना गया था।

गीता आईएचएम के लिए मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में चुने जाने वाली पहली भारतीय महिला थी। उससे पहले आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय शास्त्री चुना गया है। दुनिया के शीर्ष 25 अर्थशास्त्रियों में गीता गोपीनाथ का नाम शामिल हुआ।

2011 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा पहले से युवा वैश्विक नेता के रूप में गोपी गीत अनाथ को चुना गया है। उन्हें राष्ट्रपति से प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित भी किया गया है, जो राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया सबसे बड़ा सम्मान है।

गीता को अमेरिका की नागरिकता मिली है और अब वह अमेरिका की नागरिक ही है। परंतु अपने माता-पिता से मिलने के लिए वह भारत आती रहती हैं। इसी के अलावा वह अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। गोपी गीतानाथ का साक्षात्कार आपको यूट्यूब पर भी मिल जाएगा। इसी के साथ वह भारतीय मीडिया पर अपने साक्षात्कार देती रहती हैं।

गीता गोपीनाथ का पारिवारिक जीवन

गीता गोपीनाथ का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है। वह एक मध्यम परिवार से संबंध रखती हैं। गीता गोपीनाथ के पिता का नाम टीवी गोपीनाथ है। उनकी मां का नाम कुलपति विजयलक्ष्मी है। वह एक कामकाजी महिला है।

उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल करते हुए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। गीता की एक बड़ी बहन भी है। जब गीता और उसकी बड़ी बहन बड़ी हो गई थी तब उसकी मां ने एक नाटक चला खोली थी, जिसे वह 30 से अधिक वर्षों से भी चला रही हैं।

गीता के बारे में अगर प्रेम की बात की जाए तो जिस समय वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी, तब वह इकबाल सिंह धालीवाल से मिली जो उनके साथ पढ़ाई करते थे। उस समय गीता यूपीएससी की भी तैयारी कर रही थी और इकबाल सिंह भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे।

दोनों का केवल एक ही उद्देश्य था कि उन्हें यूपीएससी परीक्षा सफल करनी है। परंतु किसी कारणवश उनकी परीक्षा विफल रही और इकबाल सिंह ने परीक्षा सफल कर ली, जिसके बाद इकबाल सिंह आईएएस बने और तमिलनाडु केडर में सेवा निर्मित हुए। इसके पश्चात 1997 में दोनों की सगाई हो गई और 1999 में दोनों ने शादी की। अब गीता विवाहित है और इन दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम रोहित सिंह धालीवाल है।

यह भी पढ़े: अभिनेत्री सुधा चंद्रन के संघर्ष और सफलता की कहानी

गीता गोपीनाथ की शैक्षिक योग्यता

इनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में ही हुई थी। उसके पश्चात उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा निर्मला कान्वेंट स्कूल मैसूर से प्राप्त की। उसके बाद बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। इन्होंने अर्थशास्त्र से पीएचडी की डिग्री पूरी कर ली है।

अर्थशास्त्र विषय से पीएचडी की डिग्री इन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय अमेरिका से की। अर्थशास्त्र से इनकी मास्टर डिग्री वॉशिंगटन विश्वविद्यालय अमेरिका से पूरी हुई थी। इन्होंने भारत में भी अर्थशास्त्र विषय में मास्टर ग्रेजुएशन हासिल की है।

गीता गोपीनाथ की पसंदीदा चीजें

गीता गोपीनाथ को लिखना, पढ़ना और योग करना बहुत ही ज्यादा पसंद है। इसके अलावा गीता गोपीनाथ कोई यात्रा और खरीदारी करने में भी बहुत ज्यादा रुचि है। गोपीनाथ का रंग गेहुआ रंग का है और इनका प्रसिद्ध खेल क्रिकेट और फुटबॉल है।

गीता गोपीनाथ के बारे में रोचक तथ्य

  • गीता गोपीनाथ एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं।
  • गीता गोपीनाथ के पास यूएसए की नागरिकता है।
  • गीता गोपीनाथ को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से सम्मान प्राप्त हो चुका है।
  • गीता गोपीनाथ ट्विटर पर बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं।
  • गीता गोपीनाथ की हिंदू देवी देवताओं में बहुत ही अधिक आस्था है।
  • गीता को बहुत सारी भाषाओं का ज्ञान है। जैसे कि हिंदी, अंग्रेजी, अमेरिकी अंग्रेजी, कन्नड़, मलयाली इत्यादि।
  • गीता आई एफ एम की मुख्य अर्थशास्त्री हैं।
  • गीता गोपीनाथ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों में से एक है।
  • गीता गोपीनाथ फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ अमेरिका के प्रबंध निदेशक और मुख्य अर्थशास्त्री भी थी।

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में हमने गीता गोपीनाथ का जीवन परिचय (Gita Gopinath Biography In Hindi) के बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाई है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

यह भी पढ़े

बप्पी लहरी का जीवन परिचय

गंगूबाई काठियावाड़ी का जीवन परिचय

लता मंगेशकर का जीवन परिचय

हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment