Home > Biography > बप्पी लहरी का जीवन परिचय

बप्पी लहरी का जीवन परिचय

Bappi Lahiri Biography in Hindi: बप्पी लहरी एक जाने माने भारतीय गायक, संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और अभिनेता थे। भारतीय सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में उनका ज्यादा योगदान रहा है। साल 1980 से लेकर साल 1990 तक भारतीय सिनेमा में उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिली।

भारतीय सिनेमा के अलावा उन्होंने बंगाली, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और गुजराती सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है। 16 फ़रवरी 2022 की सुबह बप्पी ने 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थी और एक लम्बे अरसे से वो बीमार भी थे। डिस्को किंग नाम से मशहूर बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी था। मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन ने उन्हें अपने शो में बुलाया था।

Bappi-Lahiri-Biography-in-Hindi-
Image : Bappi Lahiri Biography in Hindi

यहाँ पर हम बप्पी लहरी का जीवन परिचय (Bappi Lahiri Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है। बप्पी लाहिरी बायोग्राफी जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

बप्पी लहरी का जीवन परिचय (Bappi Lahiri Biography in Hindi)

असली नामआलोकेश लाहिड़ी
उपनाम डिस्को किंग, बप्पी दा
जन्म27 नवंबर 1952
जन्म स्थानजलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल
पिताअपरेश लाहिरी
माताबंसारी लाहिरी
पत्नीचित्रानी लाहिरी
संतानबप्पा लाहिरी, रेमा लाहिरी
धर्महिन्दू
जातिबारेंद्र ब्राह्मण
नेटवर्थ22 करोड़

बप्पी लहरी का जन्म और परिवार

बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 के दिन भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अपरेश लाहिरी और माता का नाम बंसारी लाहिरी था। बप्पी लाहिरी अपने माता पिता की इकलौती संतान थी।

उनके पिता अपरेश लाहिरी एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे जबकि उनकी माँ बंसारी लाहिरी एक संगीतकार थी, जो शास्त्रीय और श्यामा संगीत गायन में प्रशिक्षित थी। उनके नाना महान गायक किशोर कुमार और एस. मुखर्जी परिवार पक्ष से थे। इसलिए बप्पीजी बचपन से सी संगीत में पारंगत थे।

बप्पी लहरी के करियर की शुरुआत

बप्पी लहरी एक संगीत पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं और उनके माता-पिता ने उन्हें शुरू से ही संगीत में प्रशिक्षित किया था। 3 साल की उम्र से ही उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था। संगीत में करियर बनाने के लिए वह मुंबई चले गए। संगीतकार के रूप में उनका पहला उद्यम बंगाली फिल्म ‘दादु’ था।

संगीतकार के रूप में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘नन्हा शिकारी’ थी। हालांकि फिल्म ‘जख्मी’ उनके करियर की सफलता साबित हुई। इसके अलावा ‘चलते चलते’ फिल्म से उन्हें एक संगीत निर्देशक के रूप में भी पहचान मिली।

बाद में 80 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों जैसे सहस, प्यारा दुश्मन, अरमान, वर्दत और अन्य में फिल्म संगीत में लोकप्रिय डिस्को तत्व जोड़ा। मिथुन चक्रवर्ती के संगीत के साथ उनका सहयोग पूरे देश में काफी लोकप्रिय था।

खासकर डिस्को डांसर का म्यूजिक उस दौरान वायरल हुआ था। उनका नाम वर्ष 1986 में 180 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया था। उन्होंने अपने करियर में लगभग 500 फिल्मों के लिए 5000 से अधिक रचनाएं की हैं। उन्होंने कुछ बांग्लादेशी फिल्मों के लिए संगीत भी तैयार किया है। पियानो, गिटार, तबला, बोंगो, सैक्सोफोन और ढोलक जैसे वाद्ययंत्रों पर भी उनकी पकड़ ज्यादा थी।

बप्पी लहरी का पोलिटिकल करियर

उन्होंने साल 2014 में श्रीरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा आम चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था।

बप्पी लहरी की शादी

24 जनवरी 1977 को उन्होंने फिल्म निर्माता चित्रानी लाहिरी से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा है, जिसका नाम बप्पा लाहिरी है और एक बेटी है, जिसका नाम रेमा लाहिरी है। बप्पा लाहिरी भी एक निर्देशक है जबकि रेमा लाहिरी गायिका है।

बप्पी लहरी के अवार्ड्स

बप्पी लहरी को फ़िल्म शराबी के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से नवाजा गया था। भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा फिल्म “थानेदार” 1990 में सर्वश्रेष्ठ संगीत स्कोर के लिए भी सम्मानित किया गया था। उसके अलावा फिल्म डिस्को डांसर के लिए चीन पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

बप्पी लहरी की नेटवर्थ

अगर बप्पी लहरी की नेटवर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास करीब 22 करोड़ रुपये की सम्पति थी। मुंबई में उनका एक लक्ज़री मकान था, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये थी।

उन्हें लग्जरी कारों और सोने से काफी लगाव था। उनके गले में हमेशा 7-8 सोने की चेन होती ही थी। फिल्म में एक गाने के लिए बप्पी दा 8-10 लाख रुपये लेते थे और शो के लिए एक घंटे का 20 से 25 लाख रुपये का चार्ज लेते थे।

बप्पी लहरी के सुपरहिट गाने

  • ऊ ला ला ऊ ला ला (द डर्टी पिक्चर)
  • यार बिना चैन कहां रे (साहब)
  • याद आ रहा है (डिस्को डांसर)
  • सुपर डांसर (डिस्को डांसर)
  • बॉम्बे से आया मेरा दोस्त (आप की खातिर)
  • ऐसे जीना भी क्या जीना है (कसम पैदा करने वाले की)
  • प्यार चाहिए मुझे जीने के लिए (मनोकामना)
  • रात बाकी (नमक हलाल)

बप्पी लहरी के बारे में कुछ रोचक बातें

  • बप्पी लहरी के मामा जी किशोर कुमार थे।
  • उन्होंने एक साल में 33 फिल्में करने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • वह हमेशा सोना और चश्मा पहनना पसंद करते थे और सोने को ही अपना भगवान मानते थे।
  • साल 1983 से 1985 तक उन्होंने 12 सुपरहिट सिल्वर जुबली फिल्मों के लिए संगीत बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।
  • उन्होंने 2006 में ज़ी टीवी पर लोकप्रिय गायन रियलिटी शो सा रे गा मा पा चैलेंज में सह-जज काम किया है।
  • बचपन से ही बप्पी लहरी संगीत के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने की चाह रखते थे।

FAQ

बप्पी लहरी की नेटवर्थ कितनी है?

एक रिपोर्ट के अनुसार बप्पी लहरी की नेटवर्थ करीब 22 करोड़ रुपये है।

बप्पी लहरी के बेटे का क्या नाम है?

बप्पी लहरी के बेटे का नाम बप्पा लाहिरी है। बप्पा लाहिरी भी एक संगीतकार है।

बप्पी लहरी का असली नाम क्या है?

बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी था।

बप्पी लहरी की पत्नी कौन है?

बप्पी लहरी की पत्नी का नाम चित्रानी लाहिड़ी है, जो एक फिल्म निर्मात्री है

बप्पी दा का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में क्यों दर्ज है?

साल 1986 में 180 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए बप्पी लहरी का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है।

निष्कर्ष

हमने यहाँ पर बप्पी लहरी की जीवनी (Bappi Lahiri Biography in Hindi) उपलब्ध की है। उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यह लेख कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

गंगूबाई काठियावाड़ी का जीवन परिचय

लता मंगेशकर का जीवन परिचय

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय

सिंगर सुनीता स्वामी का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment