Home > Featured > G20 शिखर सम्मेलन क्या है?, लोगो, थीम और शिखर सम्मेलन की सूची

G20 शिखर सम्मेलन क्या है?, लोगो, थीम और शिखर सम्मेलन की सूची

G20 Summit 2023 in Hindi: G20 जो कि ऐसे देशों का समूह है, जो विश्व की 85% जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है। भारत को पिछले साल 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक की G20 से जुड़े सभी बैठकों की अध्यक्षता करने का मौका मिला।

पिछले साल 8 नवंबर 2022 को नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी भारतीयों को G20 की सभी बैठकों की अध्यक्षता करने की सूचना दी। इसके साथ ही उन्होंने जी20 प्रेसीडेंसी के लिए लोगो, थीम और वेबसाइट का भी अनावरण किया।

इस लेख में G20 क्या है?, G20 शिखर सम्मेलन की सूची, G20 की थीम, G20 के लोगो, G20 की वेबसाइट आदि के बारे में विस्तार जानेंगे।

G20 क्या है?

G20 जिसे ग्रुप ऑफ 20 भी कहा जाता है। यह 19 देश और एक यूरोपियन यूनियन का एक समूह के साथ एक अंतर सरकारी मंच है।

इसमें प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देश शामिल हैं, जिनका आर्थिक सामर्थ्य विश्व की 85% जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं इस समूह में शामिल 20 देश में विश्व की दो तिहाई जनसंख्या निवास करती हैं और यह देश विश्व के 75% व्यापार का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसकी स्थापना 1999 में सात देशों के समूह के द्वारा की गई थी। इस समूह ने विकसित अर्थव्यवस्था के साथ ही दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले देशों को भी स्थान दिया है।

वर्तमान में इसमें शामिल 19 देश भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, जर्मनी, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण, कनाडा, चीन, फ्रांस, अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका है।

जी-20 के तहत साल भर कई बैठक होती हैं और इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाती है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन जैसे कई वैश्विक मुद्दों को भी उठाया जाता है।

हर साल इस समूह का अलग-अलग देश को नेतृत्व करने का मौका मिलता है और इस बार साल 2023 में भारत G20 समूह का नेतृत्व कर रहा है।

G20 शिखर सम्मेलन की सूची

S.No.Host CountryHost LeaderDateHost CityVenue
1United StatesGeorge W. Bush14–15 November 2008Washington, D.C.National Building Museum
2United KingdomGordon Brown2 April 2009LondonExCeL London
3United StatesBarack Obama24–25 September 2009PittsburghDavid L. Lawrence Convention Center
4CanadaStephen Harper26–27 June 2010TorontoMetro Toronto Convention Centre
5South KoreaLee Myung-bak11–12 November 2010SeoulCOEX Convention & Exhibition Center
6FranceNicolas Sarkozy3–4 November 2011CannesPalais des Festivals
7MexicoFelipe Calderón18–19 June 2012San José del Cabo, Los CabosLos Cabos International Convention Center
8RussiaVladimir Putin5–6 September 2013Saint PetersburgConstantine Palace
9AustraliaTony Abbott15–16 November 2014BrisbaneBrisbane Convention & Exhibition Centre
10TurkeyRecep Tayyip Erdoğan15–16 November 2015Serik, AntalyaRegnum Carya Hotel Convention Centre
11ChinaXi Jinping4–5 September 2016HangzhouHangzhou International Exhibition Centre
12GermanyAngela Merkel7–8 July 2017HamburgHamburg Messe
13ArgentinaMauricio Macri30 November – 1 December 2018Buenos AiresCosta Salguero Center
14JapanShinzō Abe28–29 June 2019OsakaIntex Osaka
15Saudi ArabiaKing Salman21–22 November 2020Riyadh(The summit took place with a worldwide video conference due to the COVID-19 pandemic in Saudi Arabia)
16ItalyMario Draghi30–31 October 2021RomeEUR Convention Center
17IndonesiaJoko Widodo15–16 November 2022Nusa Dua, BaliThe Apurva Kempinski Bali
18IndiaNarendra Modi9–10 September 2023New DelhiPragati Maidan Convention Centre
19BrazilLuiz Inácio Lula da SilvaTBD 2024Rio de JaneiroTBD
20South AfricaTBDTBD 2025TBDTBD

G20 Summit 2023 Logo

G20 के लिए लिया गया लोगो भारत के राष्ट्र ध्वज के सफेद, हरा, केसरिया और अशोक चक्र के नीले रंग से प्रेरित है। जी-20 को केसरिया और हरे रंग के साथ लिखा गया है।

इसके साथ ही इस लोगो में भारत का राष्ट्रीय फूल कमल को भी शामिल किया गया है, जिसके ऊपर पृथ्वी को अर्ध रूप से प्रदर्शित किया गया है। कमल के ऊपर पृथ्वी को इस लोगो में प्रदर्शित करने का अर्थ चुनौतियों के बीच विकास को दर्शना है।

इसके साथ ही भारत का पर्यावरण अनुकूल की दृष्टि का भी यह लोगो प्रतिनिधित्व करता है। प्रकृति के साथ इसके पूर्ण सामंजन को भी दर्शाता है। लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में नीले रंग के में “भारत” लिखा गया है।

G20 Summit 2023 Logo
Image Source: g20.org

G20 Summit 2023 Theme in Hindi

भारत का G20 अध्‍यक्षता का थीम “वसुदेव कुटुंबकम – one earth, one family, one future” है।

हिंदी में इसका अर्थ “एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य” है। भारत के G20 अध्यक्षता के लिए इस थीम को भारत की प्राचीन संस्कृत पाठ महा उपनिषद से लिया गया है।

भारत के द्वारा लिए गए इस थीम का उद्देश्य विश्व के संपूर्ण जीव, पशु पंछी, पौधे, मनुष्य, पृथ्वी और व्यापक ब्रह्मांड का परस्पर संबंध दर्शना है।

यह थीम संपूर्ण पृथ्वी को अपना परिवार मानकर मानवता को अपेक्षाकृत स्वच्छ, हरित और उज्जवल भविष्य प्राप्त कराने का उद्देश्य है।

हर एक देश एक दूसरे को एक समझ कर इसके विकास में एक समान भागीदारी दें, सामाजिक और व्यक्तिगत उत्पादन और उपभोग विकल्पों पर भी यह थीम प्रकाश डालता है। इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों के व्यवहार को जिम्मेदार बनाने के लिए भी यह थीम प्रेरित करता है।

जी-20 का यह थीम दुनिया के सभी लोगों के लिए न्यायसंगत और समाज विकास के प्रयास को दर्शाता है।

भारत के G20 अध्यक्षता के लिए लोगो का निर्माण कैसे हुआ?

भारत के जी 20 सम्मेलन 2023 अध्यक्षता के लिए लोगो डिजाइनिंग का निर्माण करने के लिए एक ओपन कंपटीशन यानी खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और यह प्रतियोगिता माईगव पोर्टल पर आयोजित हुआ था।

इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा किया गया था। इस कंपटीशन में 2000 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतियोगियों के कलाकृतियां को लोगो में शामिल किया गया। लेकिन मुख्य रूप से इस लोगो को सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाया है।

G20 की वेबसाइट

पिछले साल 1 दिसंबर 2022 को जब भारत ने G20 की अध्यक्षता का पदभार ग्रहण किया तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा G20 के लिए वेबसाइट लांच की गई। जिसका एड्रेस www.g20.org है।

इस वेबसाइट का शुभारंभ करने का उद्देश्य G20 और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था के बारे में वास्तविक जानकारी प्राप्त करना, इसके साथ ही G20 से संबंधित सभी तरह के सूचना को प्राप्त करना है। इस वेबसाइट पर भारत के नागरिक अपने सुझाव को भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

वेबसाइट के अतिरिक्त G20 से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए G20 इंडिया नाम से मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च किया गया है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने 19 देश और एक यूरोपियन यूनियन समूह का एक अंतर सरकारी मंच जी20 के लोगो और थीम के बारे में जाना। साल 2023 में G20 का नेतृत्व भारत कर रहा है और इसकी अध्यक्षता में G20 बैठक का आयोजन हो रहा है।

ऐसे में भारत ने इसके लिए लोगो और थीम निश्चित किए हैं और इस लोगो और थीम से संबंधित सारी जानकारी आपने आज के इस लेख में प्राप्त की।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए आपको G20 Summit 2023 in Hindi, G20 लोगो, थीम और इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी।

यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

चंद्रयान-3 मिशन क्या है?, इसका मकसद

24 तीर्थंकर जीवन परिचय और नाम

राजस्थान मुख्यमंत्रियों की सूची और कार्यकाल

सेंगोल क्या है और इसके पीछे की कहानी

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment