Home > Poems > परीक्षा पर हास्य कविता

परीक्षा पर हास्य कविता

Funny Hindi Poems on Exams: परीक्षा एक ऐसा शब्द है जो हर किसी में डर पैदा कर देता है चाहे वो कोई भी हो। परीक्षा का डर सभी में होता है। जब परीक्षा का समय आता है तो सभी इसकी तैयारी में लग जाते हैं जबकि कुछ इसकी तैयारी पहले से ही कर रखते हैं।

परीक्षा के समय में तनाव का आना तो सामान्य है। लेकिन इस तनाव भरे समय को दूर करने के लिए हम यहां पर आपके लिए हास्य कविता ऑन एक्साम्स शेयर कर रहे है। आप इन कविताओं को पढ़कर अपने तनाव को दूर करके अपनी पढ़ाई पर ध्यान आकर्षित कर सकते है।

Funny Hindi Poems on Exams

Exam Funny Poetry in Hindi, परीक्षा पर कविता, Poem on Padhai in Hindi, हिंदी हास्य कविता फॉर स्टूडेंट, फनी हिंदी पोएम, Hasya Kavita in Hindi, Hindi Hasya Kavita on Exams, Hasya Kavita in Hindi

परीक्षा पर हास्य कविता – Funny Hindi Poems on Exams

Poem on Exam in Hindi

आई परीक्षा निकला दम,
खेलकूद सब हो गये कम.
देख देख कर बस्ता भारी.
मेरी हिम्मत टूटी सारी.
दिनभर पुस्तक पढ़
फिर भी मन में डरता हूँ.
क्या जाने क्या आयेगा.
फेल मुझे कर जायेगा.
अब तो मेरे मन में आता.
सारे जग से तोडूं नाता.
यह दुनिया बेकार हो गई.
मेरी सारी ख़ुशी खो गई.
आज ले रहा तेरा नाम.
सुन लो हे! सीतापति राम.
देव! बना दो बिगड़ा काम.
जग में होगा तेरा नाम.

Funny Poem on Exams in Hindi

टीचर जी!
मत पकड़ो कान।
सरदी से हो रहा जुकाम।।

लिखने की नही मर्जी है।
सेवा में यह अर्जी है।।

ठण्डक से ठिठुरे हैं हाथ।
नहीं दे रहे कुछ भी साथ।।

आसमान में छाए बादल।
भरा हुआ उनमें शीतल जल।।

दया करो हो आप महान।
हमको दो छुट्टी का दान।।

जल्दी है घर जाने की।
गर्म पकोड़ी खाने की।।

जब सूरज उग जाएगा।
समय सुहाना आयेगा।।

तब हम आयेंगे स्कूल।
नहीं करेंगे कुछ भी भूल।।

Funny Exam Poems in Hindi

जीरो आया है आया है जीरो आया है।
आया है गणित में जीरो आया है।।
इतना पढ़ने के बाद इतनी कोचिंग के बाद।
गणित में जीरो आया है।।

पहले जब मैं पेपर लिखता था।
पहले जब मैं पेपर लिखता था।।
कम से कम कुछ तो नंबर मिलता था।

बंद हुआ वह खेल भी अब तो।
टोटल हुआ हूं मैं फेल अब तो।।

बापू को कैसे मुंह में दिखाऊं।
कैसे मां को खबर सुनाओ।।

एक क्लास में 4 साल पढ़ाया।
स्कूल भी तो चेंज कराया।।
टीचर को घर पर बुलवाया।

सारी मेहनत हो गई पानी।
खत्म हो गई मेरी पढ़ाई की कहानी।।

जीरो आई है आई है जीरो आई है।
आई है गणित इंग्लिश में जीरो आई है।।
इतना पढ़ने के बाद।
इतनी कोचिंग के बाद गणित में जीरो आई है।।

अब तो मार बहुत पड़ेगी।
मम्मी भी अब न सपोर्ट करेगी।।
काम पर पड़ेगा अब तो जाना।
काम ना आएगा कोई बहाना।।

मैथ्स इंग्लिश जिसने बनाया।
कितने बच्चों को फेल कर आया।।

हंस रहा होगा अब वह तो।
रो रहा हूं अब मैं तो।।

जीरो आई है आई है जीरो आई है।
आई है गणित इंग्लिश में जीरो आई है।।
इतना पढ़ने के बाद।
इतनी कोचिंग के बाद गणित में जीरो आई है।।

Read Also: कैसे करें अपना Exam Preparation आसान?

परीक्षा की तैयारी

करें परीक्षा की तैयारी
बहुत लिया खेल अब,
करें परीक्षा की तैयारी,
पेन, पेन्सिल, रबर, कटर
हो सामग्री सारी.
है वक़्त बड़ा अनमोल,
अब न इसे गँवाना है.
करके अच्छी तैयारी,
अच्छे अंक भी लाना है.
हो पढ़ने का टाइम टेबल,
जितना पढ़े, मन से पढ़े,
एक विषय याद हो जाए
तो अगले की ओर बढ़ें.
न पढ़े ज़्यादा देर,
वक़्त पे आराम करें.
याद हो गये उत्तर जो
उसे लिखने का काम करें.
लिखने से बार बार
याद उत्तर हो जाएगा,
हो कैसा भी प्रश्न-पत्र
झट वो हल हो जाएगा,
ठण्डे दिमाग़ से
हर प्रश्न का दें जवाब,
लिखें उत्तर वही जो
कहती है किताब.
पाकर प्रथम श्रेणी को
माँ-बाप का रोशन नाम करो.
नाज़ हो “दीप” तुम पर
जो कुछ ऐसा काम करो।

पप्पू का फिर एग्जाम (Pariksha Kavita)

सुबह से शाम तक पप्पू जप रहा भगवान का नाम।
खा रहा बार-बार बादाम, लगा रहा झंडू बाम।।

घरवाले समझ गये कि आ गया है एग्जाम।
आ गया है एग्जाम अतः पप्पू का सिर है जाम।।

पिछली बार जाम हो गए थे याद करने वाले उत्तर।
याद हो जाते यदि होते क्लासमेट रिया से सुन्दर।।

किन्तु सुन्दर सुशील तो थे पृश्न पत्र में सवाल।
ऊपर से पास में बैठी रिया, चेहरा जिसका कमाल।।

कमाल था उसका नूर, धमाल थी उसकी बाते।
पप्पू जी के देखते-देखते 3 घंटे यूँही कट जाते।।

3 घंटे के मनोहारी पल ने दिया, 3 नंबर का जलवा।
एग्जाम बड़ा स्वीट था किन्तु रिजल्ट आया कड़वा।।

कड़वे को इस साल पप्पू ने मीठा बनाने में कसी कमर।
रिया, रीता, रीमा सबको मानेगा इस बार सिस्टर।।

सब होगी सिस्टर पप्पू जी फोकस करेंगे उत्तर देने में।
समझ में आया कुछ ना धरा, सुंदर चेहरे देखते रहने में।।

चेहरे देखते रहने में, नंबर मिले चेहरे जैसे गोल।
दो चार साल और देखे तो फ्यूचर बनेगा ढोल।।

*******

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर की गई यह “परीक्षा पर हास्य कविता (Funny Hindi Poems on Exams)” आपको पसंद आई होगी। इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment