Home > Featured > फरमानी नाज का जीवन परिचय

फरमानी नाज का जीवन परिचय

फरमानी नाज वर्तमान समय में सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि नेशनल मीडिया पर भी छाई हुई है। क्योंकि इन दिनों फरमानी नाज अपने शिव भजन ‘हर हर शंभू’ गाने को लेकर विवादों से घिरी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरमानी नाज मुस्लिम धर्म से संबंध रखती है। इसीलिए उन्होंने हिंदू धर्म से संबंधित भगवान शिव का भजन ‘हर हर शंभू’ गाना गाकर मुस्लिम धर्म गुरुओं के बीच प्रतिस्पर्धा छोड़ दी है।

मुस्लिम धर्मगुरु फरमानी नाज को लेकर काफी नाराज दिख रहे हैं और उन्होंने फरमान भी जारी कर दिया है। फरमानी नाज प्रसिद्ध भारतीय म्यूजिक शाॅ इंडियन आइडल की फेम भी रह चुकी है। फरमानी नाज अपनी आवाज के लिए जानी जाती हैं, जो भी फरमानी नाज का गाना सुनता है, वह मंत्रमुग्ध हो जाता है। फरमानी नाज ने अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना अकेले ही किया और अकेले ही अपनी सफलता हासिल की है।‌

farmani naaz biography in hindi

फरमानी नाज का जीवन काफी कठिनाइयों से भरा है। वर्तमान समय में फरमानी नाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर हिंदू धर्म से संबंधित भगवान शिव का भजन ‘हर हर शंभू’ गाने को अपलोड किया है, जिसके बाद इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वर्तमान समय में आप सोशल मीडिया पर देखेंगे तो हर जगह आपको यही गाना देखने को मिलेगा।

तो आइए फरमानी नाज के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं कि उनका जीवन परिचय क्या है?, उन्हें जीवन में कौन-कौन सी कठिनाइयां और परेशानियों का सामना करना पड़ा और किस तरह से वह प्रसिद्ध हुई?

फरमानी नाज का जीवन परिचय (जन्म, परिवार, शिक्षा, सफलता और विवाद)

फरमानी नाज की जीवनी एक नजर में

नामफरमानी नाज
जन्म1994
जन्म स्थानमोहम्मदपुर माफी, मुजफ्फरपुर, उत्तरप्रदेश
माता का नामफातिमा
पिता का नाममोहम्मद आसिफ
भाई का नामफरमान
शादी25 मार्च 2018
पति का नामइमरान
बेटे का नाममोहम्मद अर्श
कठिनाइयांपति ने छोड़ा
सहायकआशू बच्चन
प्रसिद्धिइंडियन आइडल
लोकप्रियता“हर हर शंभू” गाना
पेशागायक, यूटूबर

फरमानी नाज का जन्म और परिवार

फरमानी नाज का जन्म सन 1994 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर माफी गांव में हुआ था, जो खतौली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फरमानी नाज का बचपन गरीबी में बीता था। बचपन से ही उसके माता-पिता गरीब थे, लेकिन आगे चलकर जीवन में भी उन्हें अन्य तरह की कठिनाइयां और परेशानियों का सामना करना पड़ा।‌

फरमानी नाज के पिता का नाम मोहम्मद आसिफ और मां का नाम फातिमा है। फरमानी नाज के भाई का नाम फरमान तथा फरमानी नाज का एक बेटा भी है, जिसका नाम मोहम्मद अर्थ है। फरमानी नाज को बचपन से ही गाने का काफी शौक था। इसीलिए वह अक्सर घर में गुनगुनाया करती थी। काम करते हुए भी वह अपने मन में गाना गाया करती थी और हमेशा उसे गाना गाने को लेकर उत्सुकता रहती थी। इसी वजह से उसे यह प्रसिद्धि हासिल हुई है।

हालांकि इसके लिए उन्हें अनेक तरह की कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ा है। फरमानी नाज की प्रारंभिक शिक्षा अपने नजदीकी प्राथमिक विद्यालय से ही पूर्ण हुई। उसके बाद ही उसकी शादी करवा दी गई, जिसके बाद उसके सपने ही खत्म हो गए लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था, क्योंकि उसकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली।

फरमानी नाज खुद को स्वर्गीय लता मंगेशकर और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को अपना आइडल मानती है। फरमानी नाज प्रसिद्ध स्वर्गीय गायिका लता मंगेशकर और नेहा कक्कड़ के सभी प्रसिद्ध गाने गाए हैं। इसके अलावा वे धार्मिक गाने भी गया करती हैं। इसी चलते उन्होंने भगवान शिव का “हर हर शंभू” गाना गाया और विवादों में घिर गई। लेकिन वह एक निडर लड़की है और खुद अपने दम पर आगे बढ़ी है।

फरमानी नाज का आरंभिक जीवन

बचपन में फरमानी नाज को अपने नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में भर्ती करवा दिया गया। यहां पर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा पूर्ण होने के बाद 25 मार्च 2018 को फरमानी नाज की शादी करवा दी गई। फरमानी नाज की शादी उत्तर प्रदेश के मेरठ में इमरान नाम के लड़के से हुई। शादी के 1 वर्ष बाद फरमानी नाज ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम मोहम्मद अर्श रखा गया।

इन दिनों फरमानी नाज अपने जीवन में काफी खुश चल रही थी, क्योंकि उन्हें संतान प्राप्ति हुई थी।‌ लेकिन उन्हें क्या पता कि अब उनके जीवन में दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। फरमानी नाज को संतान प्राप्ति होने के कुछ दिनों बाद ही उनका बेटा बीमार पड़ गया और लंबे समय तक बीमार रहने लगा अस्पताल में भर्ती करवाने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिल में छेद है। इसीलिए उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। इस ऑपरेशन के लिए उन्हें कम से कम ₹300000 खर्च करने होंगे।

इतनी बड़ी रकम उनके लिए इकट्ठा करने बड़ी बात है। वह इतनी आसानी से इतनी बड़ी रकम इकट्ठा नहीं कर सकते। इस परेशानी से भी गुजर ही रहे थे कि तभी उसके पति और उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।‌ फरमानी नाज को आखिरकार 1 दिन उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह फिर से अपने माता-पिता और भाई के पास मायके में मुजफ्फरनगर आ गई। यहां पर वह अपने मायके में मजदूरी का काम करके जीवन यापन करने लगी।

पीछे से फरमानी नाज के पति ने दूसरी शादी कर ली और फरमानी नाज को छोड़ दिया था। इस बात से फरमानी नाज को काफी दुःख हुआ। फिर भी फरमानी नाज ने अपने आप को संभाला तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फरमानी नाज की सफलता

फरमानी नाज को सफलता ऐसे ही नहीं मिली, उन्हें अनेक एक तरह की कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करने के बाद सफलता देखने को मिली है। बता दें कि फरमानी नाज अपने मायके में अपनी और अपने बेटे के जीवन यापन करने के लिए मजदूरी का काम करती थी। वह अपने नजदीकी क्षेत्रों में मजदूरी का काम करने जाती और उस पैसों से अपने और अपने बेटे का खर्च निकालती थी। इसी दौरान वह गुनगुनाया करती थी, क्योंकि गाने का बचपन से ही काफी था।

फरमानी नाज के गांव में एक तबला वादक रहता था, जिसका नाम आशुतोष बच्चन हैं। आशुतोष गीतकारों की टोली लेकर गीत गायन का काम करता था। वे गायन का कार्यक्रम किया करते थे। 1 दिन किसी व्यक्ति ने फरमानी नाज को गाना गाते हुए देखा था, तो उसने उसे अपने इलाके के प्रसिद्ध तबला वादक और गायक आशू बच्चन से मिलवाने का वादा किया।

उस व्यक्ति ने फरमानी नाज को कहा कि आपको तो इंडियन आइडल में जाना चाहिए, क्योंकि आपकी आवाज अत्यंत मधुर है। लोग आपकी आवाज को सुनना पसंद करेंगे। एक दिन आशू बच्चन अपनी गायक टीम के साथ गांव में कार्यक्रम करने के लिए आए तो उस व्यक्ति ने फरमानी नाज के बारे में प्रसिद्ध तबला वादक आशू बच्चन को बताया।

इस पर आशू बच्चन ने फरमानी नाज को अपने पास बुलाया और गाना गाने के लिए कहा। फरमानी नाज का गाना सुनकर आशू बच्चन अत्यंत खुश हुए और फरमानी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।‌ आशू बच्चन की वजह से ही फरमानी नाज इंडियन आइडल तक पहुंच पाई। आशू बच्चन ने फरमानी नाज को अपनी गायन टीम में शामिल कर लिया और उसके द्वारा गाए गाने को आशू बच्चन अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करता था, जिससे लोगों को फरमानी नाज के बारे में पता चलने लगा।

लोग उनके गानों को पसंद करने लगे तथा देखते ही देखते यूट्यूब चैनल पर फरमानी नाज काफी प्रसिद्ध कलाकार बन गई। इसी प्रसिद्धि को देखते हुए आशू बच्चन ने उन्हें इंडियन आइडल जाने के लिए कहा था। आखिरकार वर्ष 2021 में फरमानी नाज ने इंडियन आइडल में अपनी जगह बनाई। यहां पर रातों-रात फरमानी नाज सुपरस्टार बन गई।‌ उनके द्वारा गाए गाने देशभर के लोग सुनने लगे।

फरमानी नाज का विवाद

इन दिनों सावन का पवित्र महीना चल रहा है। भगवान शिव के भक्त कावड़ यात्रा के तहत भगवान शिव की आराधना करने उनके धाम पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच भगवान शिव की प्रसिद्धि को देखते हुए फरमानी नाज ने भगवान शिव को प्रेरित एक भजन “हर हर शंभू” गाना गाया था। इस पर विवाद छिड़ गया, क्योंकि यह हिंदू धर्म से संबंधित है। जबकि फरमानी नाज मुस्लिम धर्म से संबंध रखती हैं।

फरमानी नाज ने इस गाने को 24 जुलाई को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था, जिसे अब तक लगभग एक करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इन दिनों भगवान शिव की भक्ति को देखते हुए यह गाना काफी ज्यादा प्रचलित हुआ है। लोग इस गाने को अत्यंत पसंद कर रहे हैं। इसीलिए फरमानी नाज मुस्लिम धर्मगुरुओं और मौलवियों के निशाने पर आ चुकी हैं।

नाज म्यूजिक स्टूडियो

फरमानी नाज का अपना एक म्यूजिक स्टूडियो है, जिसका नाम “नाज म्यूजिक स्टूडियोज” है। फरमानी नाज अपने म्यूजिक स्टूडियो से ही गाने रिकॉर्ड करती है। पवित्र सावन के महीने में लोगों की आस्था देखते हुए फरमानी नाज ने भगवान शिव को प्रेरित “हर हर शंभू” गाना गाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया था, जिसे कुछ ही समय में लाखों लोगों द्वारा पसंद किए जाना लगा और देखते ही देखते हैं वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई।

कहा जाता है कि आशू बच्चन ने फरमानी नाज को काफी सपोर्ट किया और बड़े-बड़े कलाकारों से उसे मिलवाया, जिसकी बदौलत उन्होंने बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के साथ भी एक गाना गाने का मौका मिला था। फरमान नाज अब लाइव प्रोग्राम भी करती है और यूट्यूब चैनल पर अपने वीडियोस को भी अपलोड करती हैं।

इसीलिए उन्होंने “नाज म्यूजिक स्टूडियोज” नाम से अपना एक स्टूडियो खोल दिया है। यहां पर लाइव प्रोग्राम और म्यूजिक रिकॉर्ड करके वह अपने चैनल पर अपलोड करती है, इससे उसे अच्छी कमाई हो जाती है।

FAQ

फरमानी नाज का जन्म कब हुआ था?

वर्ष 1994 में फरमानी नाज का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था।

फरमानी नाज के माता-पिता का क्या नाम है?

फरमानी नाज के पिता का नाम मोहम्मद आसिफ और माता का नाम फातिमा है।

फरमानी नाज को सफलता किसने दिलवाई?

मशहूर तबला वादक और गायक आशू बच्चन ने फरमानी नाज को सफलता दिलाई थी।

फरमानी नाज का क्या विवाद है?

फरमानी नाज ने सावन के पवित्र माह को देखते हुए भगवान शिव को अर्पित “हर हर शंभू” गाना गाकर अपने यूट्यूब पर अपलोड किया था।

फरमानी नाज के पति का नाम क्या है?

फरमानी नाज के पति का नाम इमरान हैं, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।

निष्कर्ष

फरमानी नाज एक इंडियन आईडल फेम है, जो वर्तमान समय में यूट्यूब पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। फरमानी नाज का अपना खुद का एक म्यूजिक स्टूडियो है, जिससे वह लाइव गाना गाती है और यूट्यूब पर अपने गाने अपलोड करती हैं। फरमानी नाज की आवाज बहुत सुरीली है। इसीलिए उनके गाने काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

हाल ही में उन्होंने “हर हर शंभू” गाना गाया था। इस गाने को उनके यूट्यूब चैनल पर काफी ज्यादा पसंद किया गया। देखते ही देखते वह सोशल मीडिया स्टार बन गई। अब फरमानी नाज सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि नेशनल टेलीविजन पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ नेशनल न्यूज़ चैनल ने फरमानी नाज का इंटरव्यू भी लिया है।

आज के इस आर्टिकल में पूरी जानकारी के साथ विस्तार से फरमानी नाज का जीवन परिचय बताया है कि किस तरह से फरमानी नाज का जीवन शुरू हुआ और किस तरह से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़े

खान सर का जीवन परिचय

द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

नुपुर शर्मा का जीवन परिचय

ऋषि सुनक का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment