Home > Inspirational > फेमस कैसे बने? (आसान तरीके)

फेमस कैसे बने? (आसान तरीके)

Famous Kaise Bane: फेमस कौन नहीं होना चाहता? जब भी हम किसी प्रख्यात व्यक्ति के आसपास उमड़ी हुई भीड़ को देखते हैं तो हमें भी लगता है कि काश हम भी इनके तरह प्रख्यात हो पाते, हमारे आसपास भी इतने लोग इकट्ठे होते, लोगों का ध्यान हम पर होता, हमसे भी कोई हमारा ऑटोग्राफ मांगता, लाखों लोगों के जबां पर हमारा नाम होता, हमसे भी हर कोई मिलने के लिए सपना देखता।

लेकिन इन सब सोचने के बाद फिर हमें लगता है कि यह इतना आसान नहीं है। हालांकि पहले की तरह प्रख्यात होना अब कठिन नहीं है। आज सोशल मीडिया के समय में प्रख्यात होना काफी आसान हो चुका है। इस सोशल मीडिया के समय में लोग रातों रात कैसे प्रख्यात हो जाते है, पता भी नहीं चलता।

Famous Kaise Bane
Image : Famous Kaise Bane

जैसे सोशल मीडिया पर हर दिन अचानक से कोई भी वीडियो वायरल हो जाती है और जिस व्यक्ति को कोई अब तक जानता नहीं था, वह व्यक्ति अचानक से प्रख्यात हो जाता है।

लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी नहीं होती कि सब कोई रातों-रात इस तरह प्रख्यात हो जाए। वैसे भी जो लोग वायरल होकर प्रख्यात होते हैं, उनकी चर्चा कुछ ही दिनों तक होती है। उदाहरण के लिए रानू मंडल को ले लीजिए।

यदि आपको हमेशा के लिए प्रख्यात होना है तो आपको खुद की तरफ से भी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप भी स्मार्ट तरीके से प्रख्यात होना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको फेमस होने के तरीके बताने जा रहे है।

प्रख्यात क्यों होना है?

हम जानते हैं कि हर एक व्यक्ति के मन में प्रख्यात होने का सपना तो जरूर रहता है। लेकिन क्या प्रख्यात होने का मकसद सभी व्यक्ति का एक समान होता है? बिल्कुल नहीं, क्योंकि कुछ व्यक्ति अमीर बनने के लिए प्रख्यात होना चाहते हैं, वही कुछ व्यक्ति, लोगों का अटेंशन पाने के लिए प्रख्यात होना चाहते हैं। कुछ लोग समाज में सुधार करने के लिए प्रख्यात होना चाहते हैं।

कुछ लोग यह सोच के प्रख्यात होना चाहते हैं कि यदि वह प्रख्यात हो गए तो हर कोई उनकी बात सुनेगा, हर कोई उन्हें सम्मान देगा, समाज में लोग अलग नजरिए से उनको देखेंगे। इस तरह प्रख्यात होने के लोगों का नजरिया अलग अलग हो सकता है।

कितना मशहूर होना चाहते हैं?

व्यक्ति की ख्याति अनेक स्तरों पर होती है जैसे कि कुछ लोग अपने स्कूल, कॉलेज या फिर जिस जगह पर काम करते हैं, उस जगह तक वह मशहूर होते हैं। कुछ लोग अपने गांव या शहरों में मशहूर होते हैं, तो कुछ लोग अपने राज्य में मशहूर होते हैं, तो वहीं कुछ लोग पूरे दुनिया में मशहूर होते हैं।

इस तरह यदि आपको मशहूर होना है तो पहले तो यह निश्चित कीजिए कि आपको किस स्तर पर मशहूर होना है। आप अपने स्कूल, कॉलेज या काम करने वाली जगह पर ही मशहूर होना चाहते हैं या पूरी दुनिया में मशहूर होना चाहते हैं? यह आपको निश्चित करना है।

फेमस होने के तरीके (Famous Kaise Bane)

आज के इस सोशल मीडिया और इंटरनेट के समय में प्रख्यात होने के कई सारे तरीके हैं। आप आज के समय में बहुत आसानी से प्रख्यात हो सकते हैं। हालांकि व्यक्ति प्रख्यात दो तरीके से हो सकता है पहला तो अच्छे काम करके और दूसरा खराब काम कर के।

लेकिन खराब काम करके आप प्रख्यात तो हो जाते हैं लेकिन आपको सम्मान नहीं, असम्मान मिलता है। लोग प्रख्यात सम्मान पाने के लिए प्रख्यात होना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किन किन तरीके से प्रख्यात हो सकते हैं।

यूट्यूब वीडियो बनाकर प्रख्यात बने

यूट्यूब आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसने लाखों लोगों को प्रख्यात होने का मौका दिया है। यूट्यूब के जरिए आज लाखों लोग प्रख्यात हो गए हैं और साथ ही उन्होंने अपना करियर भी इसमें बनाया है। यूट्यूब पैसा कमाने के साथ साथ प्रख्यात होने का भी एक अच्छा सोशल प्लेटफॉर्म है।

यहां पर यदि किस्मत अच्छी हो तो आप रातो रात प्रख्यात हो सकते हैं, वहीं लंबे समय तक मेहनत करने के बाद भी प्रख्यात हो सकते है। यूट्यूब पर प्रख्यात होने के लिए आपको यूट्यूब पर खुद का चैनल बनाना पड़ता है और उस पर वीडियोज पोस्ट करने पड़ेंगे।

आप जिस भी चीज में कौशल है फिर चाहे वह नृत्य से संबंधित हो, संगीत से संबंधित हो या फिर आप अच्छा खाना बनाना जानते हैं, अच्छा चित्रकारी जानते हैं या कुछ भी कला आपके अंदर है तो आप उससे संबंधित वीडियोस बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं।

आपके वीडियो के कंटेंट जितने अच्छे होंगे, उतनी ही व्यूज़ आपके चैनल पर आएंगे और उतना ही जल्दी आप प्रख्यात हो पाएंगे। यूट्यूब पर आप प्रख्यात होने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते हैं।

लोगों के समाधान को दूर करके बने प्रख्यात

जरूरी नहीं कि लोग केवल सोशल मीडिया पर अच्छे-अच्छे वीडियोज अपलोड करके ही प्रख्यात बने। आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और यदि वह व्यवसाय पूरी दुनिया में प्रख्यात हो जाता है तो उससे भी आप प्रख्यात हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने आसपास का अच्छे से विश्लेषण करें, लोगों की समस्याओं को जाने।

यदि आप लोगों की किसी विशेष समस्याओं को दूर करने के लिए कोई विशिष्ट आविष्कार कर सकते हैं तो आप उस चीज से भी मशहूर हो सकते हैं। उदाहरण के लिए ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने यात्रा करने वाले लोगों को होटल से संबंधित होने वाली समस्याओं को पहचाना और उन समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने ओयो की स्थापना की, जिसकी मदद से अब लोग आसानी से हर जगह होटल बुक कर सकते हैं।

इस तरीके से आज रितेश अग्रवाल लोगों की समस्याओं को दूर करके आज पूरी दुनिया में प्रख्यात हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई लोग हैं, जिन्होंने लोगों की समस्याओं को दूर किया और पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त की।

यह भी पढ़े: मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं? (5 आसान उपाय)

रियालिटी शो में टैलेंट दिखाकर प्रख्यात हो सकते हैं

आज कई सारे रियालिटी शोस टीवी पर दिखाए जाते हैं, जिनमें देश भर के हजारों लोग ऑडिशन देकर अपने टैलेंट को दिखाते हैं और पूरे देश-दुनिया में ऑडियन्स उनको देखते हैं और वो प्रख्यात हो जाते हैं। हालांकि रियालिटी शो अलग-अलग टैलेंट पर निर्भर करता है।

जैसे कि कुछ रियालिटी शो डांस से संबंधित होती है, तो कुछ गाने से संबंधित होती है तो कुछ ऐसी रियालिटी शो होते है, जिसमें आप अपने किसी भी प्रकार के टैलेंट को दिखा सकते हैं। ऐसे में आपको जिस भी रियलिटी शो में भाग लेना है, उसके बारे में सबसे पहले अच्छे से जानना होगा।

उसके बाद उस रियलिटी शो में अपने टैलेंट को दिखाने के लिए आपको ऑडिशन देना पड़ेगा। इस तरीके से आप किसी भी रियालिटी शो के विजेता बने या ना बने लेकिन लोगों की नजर में प्रख्यात हो जाते हैं। रियलिटी शो में ऑडिशन देने के लिए आप इनसे संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑडिशन जहां पर हो रहा है, उस स्थान का पता लगा सकते हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर प्रख्यात बने

आप किसी भी एक चीज में वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर प्रख्यात हो सकते हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए आप में अब तक जितने भी लोगों द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए हैं, उनमें से किसी भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता होनी चाहिए।

इसके लिए सबसे पहले तो आप विश्व रिकॉर्ड के बारे में पढ़िए और जानिए कि आप अब तक बनाए गए रिकॉर्ड में कौन से रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप में कुछ नई चीज का रिकॉर्ड बनाने की क्षमता है तो वह भी कर सकते हैं। लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए आपको गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अधिकारी द्वारा सत्यापित कराना पड़ेगा।

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट्स बनाकर

प्रख्यात होने के लिए केवल यूट्यूब ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है। इसके अतिरिक्त भी कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप अपनी कला का प्रदर्शन करके प्रख्यात हो सकते हैं जैसे कि इंस्टाग्राम, फेसबुक, जोश इत्यादि पर शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं।

अच्छी जानकारी लोगों में शेयर कर सकते है। आज लाखों लोग इंस्टाग्राम पर अच्छे-अच्छे पोस्ट अपलोड, करके शॉर्ट्स वीडियो डालकर अपनी फैन फॉलोअर्स को बढ़ा रहे हैं।

किताब लिखकर

यदि आपको लिखने का शौक है, किसी विषय पर अच्छा लिख सकते हैं तो आप खुद का किताब लिख सकते हैं और उसे पब्लिश कर सकते हैं। यदि लेखक बनने का आपका सपना है तो आज के इस इंटरनेट के समय में आप इस सपने को अभी पूरा कर सकते हैं और यदि आप की किताब लोगों को पसंद आ गई तो आप एक प्रख्यात लेखक बन जाएंगे।

प्रख्यात होने के फायदे

हमने आपको यहां प्रख्यात होने के नुकसान बताएं लेकिन ऐसा नहीं है कि प्रख्यात होने के ज्यादातर नुकसानी ही हैं, प्रख्यात होने के बहुत सारे फायदे हैं। एक प्रख्यात व्यक्ति सम्मान पूर्वक अपना जीवन जीता है।

एक प्रख्यात व्यक्ति जहां भी जाता है, लोगों के लिए उसकी नजरिया बहुत सम्मानीय होती है और हर जगह वह लोगों का प्यार पाता है। एक प्रख्यात व्यक्ति हर किसी को प्रेरणा दे सकता है। प्रख्यात व्यक्ति कई लोगों के आइडल होते हैं। इस तरीके से यदि एक प्रख्यात व्यक्ति कुछ अच्छा काम करता है तो हर कोई उसकी तरह बनने का सपना देखता है।

ख्याति प्राप्त व्यक्ति के शब्द बहुत मायने रखते है, वह अपने शब्दों से समाज में बदलाव ला सकता है। ऐसे में यदि आप लोगों की मदद करना चाहते हैं, समाज में कुछ सुधार करना चाहते हैं तो प्रख्यात हो सकते हैं।

क्योंकि जो चीज आप सामान्य व्यक्ति बन के नहीं कर सकते, उसे प्रख्यात होने के बाद आसानी से कर सकते हैं। प्रख्यात होने पर आपको किसी चीज का डर नहीं होता क्योंकि आपके साथ लाखों लोगों का साथ होता है।

यह भी पढ़े: सफल लोगों की अच्छी आदतें

प्रख्यात होने के नुकसान

जैसा कि हमने आपको बताया कि प्रख्यात होने के कई सारे स्तर होते हैं और इनमें से हर एक स्तर पर कुछ ना कुछ लाभ और नुकसान होता है। ऐसा नहीं है कि प्रख्यात व्यक्ति को कोई चिंता नहीं होती और वह बिंदास होता है। प्रख्यात व्यक्ति को सामान्य व्यक्ति से ज्यादा चिंता होती है क्योंकि सामान्य व्यक्ति पर किसी की नजर नहीं होती, लेकिन वही प्रख्यात व्यक्ति पर करोड़ों लोगों की नजर होती है।

एक सामान्य व्यक्ति का रहन-सहन, पहनावा दूसरे व्यक्ति के लिए कोई मायने नहीं रखता। लेकिन वही एक प्रख्यात व्यक्ति की लाइफ स्टाइल लोगों को काफी प्रभावित करती हैं। हर कोई एक प्रख्यात व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन को जानने की रुचि लेता है। ऐसे में एक प्रख्यात व्यक्ति के लिए कुछ भी छुपाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

यहां तक कि उसके द्वारा बोले गए हर शब्द भी लोगों के लिए बहुत मायने रखते हैं। यदि वह कुछ भी गलत करता है तो तुरंत उसकी बदनामी हो सकती है। उसकी हर छोटी बात सेंसिटिव बन जाती है।

इस तरीके से जब एक व्यक्ति विश्व प्रसिद्ध हो जाता है, तो कुछ लोगों को तो अपनी ख्याति से बहुत आनंद आती है। लेकिन कुछ लोग अपने ख्याति से परेशान हो जाते है क्योंकि वह एक मुक्त जीवन नहीं जी पाता, जहां भी जाता है लोगों की भीड़ उमड़ जाती हैं।

ऐसे में उसके लिए कुछ भी व्यक्तिगत नहीं रह जाता है, जिससे कुछ समय के बाद उसे अपने प्रख्यात होने पर चिढ़ होने लगता है। इसीलिए प्रख्यात होने से पहले यह जरूर निश्चित करें कि क्या आप प्रख्यात होने के बाद इन सब चीजों को झेल पाएंगे।

निष्कर्ष

आज के लेख में प्रख्यात होने के स्मार्ट तरीके (Famous Kaise Bane) बताएं। आप इन तरीकों से प्रख्यात हो सकते हैं। लेकिन इसमें आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी क्योंकि हर व्यक्ति का किस्मत एक जैसी नहीं होती कि वह रातों रात प्रख्यात हो जाए। यदि आप मेहनत करके प्रख्यात होते हैं तो उसका आनंद अलग होता है।

हमे उम्मीद है कि यह लेख आपको अच्छा लगा होगा। यदि लेख से संबंधित कोई भी समस्या हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। लेख को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

सफलता हासिल करने के लिए प्रेरणादायक नियम

लक्ष्य निर्धारण का महत्व क्या है और इसे कैसे पूरा करें?

सॉफ्ट स्किल्स क्या है और यह कैसे बढाएं?

सफलता के लिए अच्छी आदतें

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment