Home > Essay > पेड़ पर निबंध

पेड़ पर निबंध

Essay on Tree in Hindi : हम यहां पर पेड़ पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में पेड़ के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

Essay-on-Tree-in-Hindi

पेड़ पर निबंध | Essay on Tree in Hindi

पेड़ पर निबंध (250 शब्द)

मनुष्य के लिए पेड़ों का बहुत ही अधिक महत्व है। हमें पेड़ों की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। पेड़ों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है। अगर ऑक्सीजन नहीं होगी, तो हम जीवित नहीं रह सकते। अगर हमें इस धरती पर स्वस्थ रहना है, तो हमें पेड़ों की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। पेड़ों  के बिना धरती पर रहना असंभव है। हम इसके बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

आजकल हर जगह यही देखा जाता है कि लोग पेड़ों को काट रहे है और रहने की जगह बना रहे हैं। लेकिन जैसे जैसे पेड़ कट रहे हैं, वैसे वैसे ऑक्सीजन कम होता जा रहा है। कुछ समय पहले हमने देखा कोरोना के चलते किस तरह से ऑक्सीजन की कमी आ गई थी। लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे थे। अगर हम समय रहते पेड़ नहीं काटते तो हो सकता है, हमें यह सब करने की जरूरत नहीं पड़ती।

पेड़ पौधे हमारी मूल आवश्यकता है। जिसको हम कभी भी नहीं खो सकते हैं। पेड़ों के लिए कहावत कहीं गई है,

उनके सब्र के बांध भी टूटने लगे हैं

अब तो पेड़ पौधे भी सूखने लगे हैं

यह एक कहावत ही नहीं है, बल्कि एक बहुत ही बड़ा सच है, क्योंकि अब पेड़ों की इतनी कटाई की वजह से लोगों का जीवन बहुत ही ज्यादा मुश्किल में आ गया है। जिससे हमें बचाव करना है अगर आपको इससे बचाव करना है, तो हमें निरंतर पर लगाते रहने चाहिए ना कि इन्हें काटना चाहिए।

पेड़ पर निबंध (800 शब्द)

आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग की वजह पेड़ पौधों का काटना है, क्योंकि जैसे जैसे पेड़ करते जा रहे हैं ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। अगर इसी तरह से ऑक्सीजन की कमी होती रही तो निरंतर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती ही रहेगी। जिससे लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर हमें धरती पर स्वच्छता तरीके से रहना है, तो हमें निरंतर पेड़ लगाने होंगे, ना कि काटना होगा।

हमारे लिए पेड़ क्यों महत्वपूर्ण है?

प्राचीन समय से ही पेड़ों में देवताओं और भगवान का वास माना जाता है। इसीलिए पेड़ पौधों की पूजा की जाती है। पेड़ों में सबसे ज्यादा महत्व पीपल के वृक्ष को दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास होता है।

इसी तरह से अशोक के पेड़ को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसको वास्तु शास्त्र के हिसाब से बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके पत्तों का उपयोग पूजा-पाठ, धर्म, अनुष्ठान, घर, दुकान, मंडप, हर जगह इन पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा और भी कई वृक्ष की पूजा की जाती है। जैसे कि बेल का वृक्ष, शमी का वृक्ष, नारियल, नीम, अनार का वृक्ष, आंवले का वृक्ष, केले का वृक्ष, वट सावित्री का वृक्ष, इसका तो व्रत भी रखा जाता है, और बहुत ही अच्छी प्रकार से इस की पूजा अर्चना की जाती है।

पेड़ों से हमें क्या लाभ मिलता है?

  • पेड़ों की वजह से ही हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा मिलती है।
  •  पेड़ अपने अंदर पूरी  कार्बन डाइऑक्साइड को समेट लेता है और हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करता है।
  • पेड़ों के जरिए वायु प्रदूषण को भी रोका जाता है।
  • हमारे आसपास जितनी अधिक पेड़ पौधे होंगे उतनी ही कम ध्वनि प्रदूषण होने की संभावना रहती है।
  • सबसे बड़ा कारण यह है कि पेड़ों की वजह से ही हमें बारिश प्राप्त होती हैं।
  • पेड़ों की वजह से हमें बहुत प्रकार के कच्चे माल प्राप्त होते हैं। जिसकी वजह से हम उन्हें अपने संशोधन के कार्यों में काम ले सकते हैं।
  • अधिक गर्मी होने पर पेड़ ही हमें ठंडी हवा प्रदान करते हैं।
  • जब भूमि का कटाव होता है, तो उसके लिए पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं। भूमि के कटाव को रोकते हैं।

पेड़ ना होने की वजह से कौन से दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

आजकल इतने पेड़ों की कटाई की जा रही है कि जंगल समाप्त से हो गए हैं। जंगली जानवरों को रहने के लिए जंगल में जगह कम पड़ने लगे है। लोगों ने वहां पर अपना बसेरा कर लिया है। जिसकी वजह से जानवरों को भी परेशानी होती है, इसीलिए आए दिन कोई ना कोई इंसान जानवरों का शिकार हो ही जाता है। पेड़ ना होने की वजह से बहुत से दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं

  •  पेड़ों की कमी होने की वजह से जल, वायु, ध्वनि प्रदूषण इन सब में बहुत ही अधिक वृद्धि हो रही है। जिसकी वजह से धरती पर गंभीर  बीमारियां फैलती जा रही हैं।
  • पेड़ों की कमी के कारण निरंतर पृथ्वी का तापमान हर वर्ष 1 से 2 डिग्री बढ़ जाता है।
  • अक्सर पेड़ों की कमी की वजह से बारिश सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। कहीं कहीं तो बारिश होती ही नहीं है, और कहीं कहीं बाढ़ तक आ जाती है।
  • शहरों में इमारतें इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पेड़ लगाने की जगह ही नहीं बची है। इसी वजह से वहां पर ना तो शुद्ध हवा पहुंच पाती है, नहीं शुद्ध वातावरण रहता है, जिसकी वजह से बीमारियां पनपती हैं।
  • जितनी अधिक मात्रा में पेड़ों का कटाव हो रहा है उतनी अधिक मात्रा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण इतना हद तक बढ़ गया कि, कुछ शहरों में तो रहना भी मुश्किल हो गया है।
  • पेड़ों की कटाई की वजह से जंगल खत्म से होते जा रहे हैं। जंगली जानवरों के लिए  पर्याप्त जगह नहीं रहती है, इसीलिए वे शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं, और आए दिन कई प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं।

वृक्षों से जुड़ी कुछ रोचक बातें

  • कहा जाता है एक जगह अगर 50 पेड़ों का समूह हो, तो वह  80 पाउंड प्रदूषण को अवशोषित कर सकता है।
  • अगर आप किसी इमारत के पास पेड़ पौधे लगाते हैं, तो इसकी वजह से 30% इमारत ठंडी बनी रहती हैं।
  • अगर एक कार 26000 किलोमीटर चलती है, 1 साल में एक पेड़ इतना प्रदूषण अवशोषित करने की क्षमता रखता है।
  • एक वृक्ष अपने पूरे जीवन काल में 1 टन से भी ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड को अपने अंदर समेट लेता है।
  • 1 साल में एक वृक्ष 260 पाउंड ऑक्सीजन को पैदा कर सकता है।

अगर वृक्ष है तो कल है

इस पंक्ति को हमें बहुत ही गहराई से समझना होगा क्योंकि अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो हमारा कल भी नहीं है। अगर ऑक्सीजन नहीं रहेगा तो हमारा धरती पर जीवन बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। वृक्षों की वजह से ही हमें रहने के लिए जगह भोजन कच्चा माल फल फूल इत्यादि मिलते हैं।

अगर वृक्ष ही नहीं रहेंगे तो जीव, जंतु, पशु, पक्षी कहां रहेंगे क्योंकि उनका स्थान तो यही होता है। हमें पेड़ों को काटने की बजाय अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। आपको भी इस चीज के लिए बहुत अधिक जागरूक होना आवश्यक है। आप कहीं पर भी पेड़ों की कटाई देखते हैं, तो तुरंत सरकार को सूचना दें। सरकार ने पेड़ काटने पर प्रतिबंध लगा रखा है, इसके लिए सरकार उन को सख्त से सख्त सजा देगी।

निष्कर्ष

हमारे जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हमें पेड़ों की आवश्यकता है, क्योंकि हम पूरी तरह से पेड़ पौधों पर ही आश्रित हैं। बल्कि जीव जंतु पशु पक्षी भी पेड़ पर ही आश्रित रहते हैं। इसीलिए हमें चाहिए कि, हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं । अपने संरक्षण को बचाएं अपने जीवन को बचाएं पेड़ों की कटाई ना करें , इस पर प्रतिबंध लगाएं।

सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं है बल्कि उनकी देखरेख करें उन्हें बड़ा करें। जिससे वह  हमारा ध्यान रख सके, यह हमारा कर्तव्य है और हमें इस कर्तव्य को निभाना चाहिए।

अंतिम शब्द

आज के आर्टिकल में हमने   पेड़ पर निबंध ( Essay on Tree in Hindi)  के बारे में बात की है। मुझे पूरी उम्मीद है की हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल में कोई शंका है। तो वह हमें कमेंट में पूछ सकता है।

Read Also

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment