Home > Essay > पृथ्वी बचाओ पर निबंध

पृथ्वी बचाओ पर निबंध

Essay on Save Earth in Hindi: नमस्कार दोस्तों! आज हम आप सभी लोगों को पृथ्वी बचाओ के विषय में बहुत ही महत्वपूर्ण निबंध बताने वाले हैं। पृथ्वी मानव और जीव-जंतुओं के साथ-साथ पेड़ पौधों के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण है और जीवन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए बहुत ही आवश्यक भी है।

Essay on Save Earth in Hindi
Image: Essay on Save Earth in Hindi

पृथ्वी मनुष्य की अनैतिकता पूर्ण व्यवहार के कारण लगातार नष्ट होती जा रही है, पृथ्वी को बचाने के लिए अनेकों सकारात्मक कदम उठाया जा रहे हैं। आज आप सभी लोगों को हम अपने इस लेख के माध्यम से पृथ्वी बचाओ पर निबंध बताने जा रहे हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

पृथ्वी बचाओ पर निबंध | Essay on Save Earth in Hindi

पृथ्वी बचाओ पर निबंध (250 शब्दों में)

मनुष्य को जीवन यापन करने के लिए इस संपूर्ण ब्रह्मांड में सबसे अनमोल वस्तु कोई है, तो वह है पृथ्वी। पृथ्वी ब्रह्मांड की सबसे अमूल्य रचनाओं में से एक है। पृथ्वी पर हमें जीवन यापन करने के लिए लगभग सभी आवश्यक वस्तुएं हमें पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो जाती हैं।

यदि प्रकृति में कभी इन आवश्यक चीजों की कमी आ जाती है, तो इसका अर्थ है, कि कहीं ना कहीं प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना अर्थात पृथ्वी के संतुलन को बिगाड़ना। प्रकृति में माननीय संसाधन काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण मनुष्य और पेड़-पौधों के लिए उपयोगी प्राण वायु एवं जल को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है, जिससे कि पृथ्वी पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।

अनेकों प्रकार के प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और ऐसे ही अन्य पर्यावरण मुद्दों के कारण दिन प्रतिदिन बहुत ही ज्यादा क्षतिग्रस्त होता जा रहा है, जिससे कि पृथ्वी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। हमारे देश में पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए अथाह प्रयास के साथ साथ प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मना कर लोगों को प्राकृतिक पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रेरणा दी जाती हैं और 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले पृथ्वी दिवस के रूप में अनेकों मोटिवेशनल स्पीच लिए जाते हैं, जिससे लोग प्रभावित हो और पर्यावरण को बनाए रखने में सहायता प्राप्त हो सके।

हमें गंदगी और अपशिष्ट पदार्थों को कम करने के लिए ऐसी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए जिन्हें हम पुनः प्रयोग कर सकें और ग्लोबल वार्मिंग तथा प्रदूषण के स्तर को घटाने वाली गतिविधियों को हमें कम से कम उपयोग में लाना चाहिए।

पृथ्वी बचाओ पर निबंध (800 शब्दों में)

प्रस्तावना

पृथ्वी ब्रह्मांड में अब तक ज्ञात सभी ग्रहों में से एक मात्र ऐसा ग्रह है, जहां पर मानवीय जीवन संभव है। पृथ्वी पर मानवीय जीवन इसीलिए संभव है, क्योंकि यहां पर जीवन की मूलभूत आवश्यकता से संबंधित सभी तत्व (जल, ऑक्सीजन, तापमान इत्यादि) मौजूद हैं। हम सभी लोगों को पृथ्वी पर हमारे स्वास्थ्य जीवन को जारी रखने के लिए हमें धरती की गुणवत्ता को बनाए रखना चाहिए।

हमारी पृथ्वी तेजी से प्रदूषित हो रही है, जिसके कारण पृथ्वी के समाप्त होने का खतरा बना हुआ है। हम सभी लोगों को पृथ्वी को सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए, भारत सरकार ने तो पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए पृथ्वी बचाओ पर्यावरण बचाओ और पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ इत्यादि नारा के माध्यम से लोगों में जागरूकता फूंक रही है।

पृथ्वी को क्यों बचाया जाए?

वर्तमान समय में प्रदूषण कितना ज्यादा बढ़ गया है, कि हमारी पृथ्वी बहुत ही ज्यादा असंतुलित हो गई है। पृथ्वी के असंतुलित हो जाने के कारण वैश्विक तापमान में लगातार वृद्धि, प्रवाल भित्ति, बर्फ का पिघलना, सुनामी और महामारी के बढ़ते खतरों को काम करने के लिए हमें पृथ्वी को बचाने की तलक तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए।

पृथ्वी की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है, अतः पृथ्वी पर आने वाले समय में स्वस्थ जीवन की कल्पना करना असंभव है। पृथ्वी पर मनुष्य को जीवित रखने वाले सभी मूलभूत तत्वों में कमी होती जा रही हैं। पृथ्वी पर होने वाली सभी असंतुलन की घटनाएं मनुष्य की खराब गतिविधियों के कारण हो रही है। यदि पृथ्वी पर मनुष्य का जीवन और प्राकृतिक संसाधनों को बनाए रखना है, तो हमें पृथ्वी बचाओ अभियान का समर्थन करना चाहिए और पृथ्वी को बचाना चाहिए।

पृथ्वी बचाओ अभियान (पृथ्वी दिवस) क्या है?

पृथ्वी बचाओ अभियान भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया है, इस अभियान के अंतर्गत पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए अथाह प्रयास किया जा रहा है। पृथ्वी बचाओ अभियान एक ऐसा अभियान है, जिसके माध्यम से पृथ्वी के प्रदूषण को दूर करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है, अतः इसके लिए एक विशेष दिन तैयार किया गया है, जिस दिन पृथ्वी को बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री और मुख्य अतिथियों के द्वारा लोगों को मोटिवेशनल स्पीच दिए जाते हैं। यह तिथि 22 अप्रैल 1970 को शुरू किया गया था और प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को इसे पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पृथ्वी को कैसे बचाया जाए?

पृथ्वी को बचाने के लिए दुनिया भर के सभी लोगों को कुछ आसान और प्रभावी तरीकों का उपयोग करना चाहिए, इन तरीकों का विवरण नीचे निम्नलिखित प्रकार से है;

  • हमें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रदूषण को रोकना चाहिए।
  • जैसा कि हम सभी जानते हैं, जल ही जीवन है अतः हमें पृथ्वी पर जल को बचाना चाहिए, हमें अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करना चाहिए।
  • हम जल को बचाकर पृथ्वी पर आगामी समय के लिए जल संरक्षित कर सकते हैं, यदि हम जल का उपयोग एक निश्चित मात्रा में करते हैं, तो हम सब केवल 1 दिन में हजारों गैलन पानी बचा सकते हैं।
  • हम सभी लोगों को ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए आमतौर पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए या निजी कारों को तभी उपयोग में लाना चाहिए, जब हमें उसकी आवश्यकता हो।
  • यदि हम स्थानीय क्षेत्रों में काम करते हैं, तो हमें साइकिल का उपयोग करना चाहिए और यदि हमें कहीं दूर या फिर शहरी क्षेत्रों में काम करना है, तो इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का उपयोग करना चाहिए, जिससे कि वायु प्रदूषण कम हो जाएगा।
  • हमें अनावश्यक रूप से हीटर या फिर एयर कंडीशनर को चारु नहीं छोड़ना चाहिए, इससे निकलने वाली हानिकारक गैसें ओजोन परत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पृथ्वी पर विनाश बढ़ जाता है।

निष्कर्ष

यदि आप भी चाहते हैं, कि पृथ्वी पर मनुष्य का अस्तित्व बना रहे, तो कृपया आप सभी लोग भी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाएं और अनावश्यक रूप से वाहनों के संचालन को कम कर दीजिए। यदि पृथ्वी संरक्षित रहेगी, तो आपकी आने वाली पीढ़ी भी पृथ्वी पर अपने जीवन को ज्यादा समय तक और अच्छे से व्यतीत कर पाएगी अन्यथा नहीं।

अंतिम शब्द

यदि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख पृथ्वी “बचाओ पर निबंध (Essay on Save Earth in Hindi)” पसंद आया हो, तो कृपया आप हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अवश्य शेयर कीजिए। यदि आपके मन में इस लेख को लेकर किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य ही बताएं।

Reed also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts