Home > Essay > सोशल मीडिया पर निबंध

सोशल मीडिया पर निबंध

Essay On Social Media In Hindi: सोशल मीडिया के बारे में आप अच्छे से जानते होंगे। यहां पर सोशल मीडिया पर निबंध शेयर कर रहे है। यह निबन्ध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार होंगे।

Essay On Social Media In Hindi
Essay On Social Media In Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

सोशल मीडिया पर निबंध | Essay On Social Media In Hindi

सोशल मीडिया पर निबंध (200 शब्द)

आज के युग को डिजिटल युग के नाम से भी जाना जाता है। आज के समय में दिन-प्रतिदिन टेक्नोलॉजी का विकास देखने को मिल रहा है। टेक्नोलॉजी के इस बढ़ते विकास में सोशल मीडिया का जबरदस्त आविष्कार किया है। सोशल मीडिया का मतलब कि इंटरनेट के माध्यम से समाचार और खबरों का एक दूसरे जगह पर स्थानांतरित हो ना ही सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर यह सारे एप्लीकेशन आते हैं और वर्तमान में इन सभी एप्लीकेशन का प्रचलन बहुत ही अधिक है।

सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को देश भर की सारी खबरें पल भर में मिल जाती है। पुराने जमाने में लोगों को बड़ी बड़ी खबरें भी नहीं पहुंच पाती थी। लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से छोटी से छोटी खबर 1 सेकंड में व्यक्ति के पास पहुंच जाती है।

सोशल मीडिया का उपयोग व्यक्ति अपनी आम जिंदगी में करता है। कोई लोगों के लिए तो सोशल मीडिया का उपयोग करना एक आदत भी बन चुकी है। क्योंकि वर्तमान समय में लोग जब भी फ्री रहते हैं। तब अपना फ्री समय सोशल मीडिया के माध्यम से व्यतीत करते हैं। दूसरे लोगों को इस जीवन का एक हिस्सा हो चुका है और इसी के माध्यम से लोग हर समय अपडेट रहते हैं और अपना समय व्यतीत करते हैं।

सोशल मीडिया पर निबंध (600 शब्द)

प्रस्तावना

सोशल मीडिया मूल रूप से कंप्यूटर या मोबाइल या फिर फोन आदि जैसे संचार साधनो से संबंधित हैं। इसके द्वारा हम सूचनाओं का एक दूसरे के साथ आदान प्रदान करते हैं। ऐसे कई वेबसाइट ऐप्स है जो सूचनाओं के आदान-प्रदान को संभव बनाते हैं। सोशल मीडिया अब संचार का सबसे बडा माध्यम बन रहा है जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा हैं।

सोशल मीडिया आपको सूचना, विचार, समाचार आदि को एक दूसरे के साथ साझा करने में सक्षम बनाता हैं। पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया के उपयोग बहुत अधिक वृद्धि हुई हैं। इसने लाखों-करोड़ों उपयोगकर्ताओं को एक दूसरे से जोड़ दिया। सोशल मीडिया का महत्व आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया हैं।

इसके माध्यम से हम एक बटन दबाकर किसी भी चीज के बारे में सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों प्रकार की सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया एक बहुत ही प्रभावपूर्ण साधन है, जिसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ा है। वर्तमान में सोशल मीडिया के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।

सोशल मीडिया के ज्यादा उपयोग के नुकसान

सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग के कारण हमें नुकसान भी उठाने पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया से संबंधित कई तरह के तर्क-वितर्क हमे सुनने को मिलते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया को वरदान समझते हैं तो कुछ इसे अभिशाप मानते हैं। सोशल मीडिया समाज के सामाजिक विकास में योगदान देता हैं।

सोशल मीडिया हमें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करता हैं। सोशल मीडिया मार्केटिंग के अवसर प्रदान करता है, जिसके जरिए हम सशक्त उपभोक्ता से सीधा संपर्क कर सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए हम कोई भी समाचार जल्दी से जल्दी प्राप्त कर सकते हैं और उसे अन्य के साथ साझा कर सकते हैं।

समाज में सोशल मीडिया की भूमिका

किसी भी विषय के बारे में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत ही मददगार माध्यम हैं। सोशल मीडिया के जरिए इंसान बिना किसी हिचकिचाहट के लाखों सैकड़ों लोगों से संपर्क स्थापित कर सकता हैं। नौकरी के इच्छुक लोगों को यहां पर अपनी इच्छा अनुसार नौकरी के कई अवसर मिलते हैं।

कई लोग सोशल मीडिया का उपयोग बड़े-बड़े लोगों की भाषणों को सुनने के लिए और कई लोग आपसी मेलजोल बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। कई चिकित्सकों का मानना है कि सोशल मीडिया लोगों को निराशावादी बना रहा हैं। यह बच्चों के मानसिक विकास बाधा उत्पन्न कर रहा हैं। बच्चों का खराब मानसिक विकास कर रहा हैं।

सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग इंसान की नींद को प्रभावित करता हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया हैं। इसके द्वारा हम दूर बैठे अपने प्रिय जनों से खुलकर बातचीत कर सकते हैं, उन्हें कभी भी देख सकते हैं। युवा हमारे देश का भविष्य है, यह हमारे देश में आर्थिक व्यवस्था को बना भी सकते हैं। बिगाड़ भी सकते हैं। उनका सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना उन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डाल रहा हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर उपस्थित रहना सबको बहुत पसंद हैं। कुछ लोगों का मानना है, यदि आप डिजिटल दुनिया से नहीं जुड़े हैं तो आपका वास्तविकता में कोई अस्तित्व नहीं हैं। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उपस्थित रहने का बढ़ता दबाव और प्रभावशाली प्रोफाइल युवाओं को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रही हैं।

आज के युवा पर सोशल मीडिया का असर

आजकल के युवा सोशल मीडिया पर आधे से ज्यादा दिन उपस्थित रहते हैं, जिसके कारण वह अन्य कार्यों को इतना समय नहीं दे पाते, जिसके कारण उनका अध्ययन तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों में मन कम लगता हैं। सोशल मीडिया के उपयोग से इंसान में तनाव, क्रोध, दबाव आदि समस्या उत्पन्न हो रही हैं।

वर्तमान में हमारे वास्तविक मित्रों की तुलना में हमारे अप्रत्यक्ष मित्र अधिक बनते जा रहे हैं। हम वास्तविक रिश्तों को खोते जा रहे हैं तथा बिना जाने हम कई अजनबी लोगों को हमारी जानकारी देते जा रहे हैं। इसके कारण यौन अपराध, अपहरण, चोरी चकारी तथा धोखाधड़ी जैसे अपराध बढ़ रहे हैं।

सोशल मीडिया के फायदे

सोशल मीडिया के कई सकारात्मक प्रभाव भी हैं। यह शिक्षा के लिए अच्छा उपकरण हैं। इसके जरिए सूचनाएं जल्दी से प्राप्त की जा सकती है, जिससे उपयोगकर्ता के समय की बचत होती हैं। इसे समाचार के माध्यम के रूप में लिया जा सकता हैं। यह घर बैठे कई रोजगार के अवसर प्रदान करता हैं।

इससे हम दूर बैठे अपने सगे संबंधियों मित्रों से आसानी से संबंध स्थापित कर सकते हैं। सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव यह बच्चों के शिक्षा के स्तर को नीचे गिरा रहा हैं। बच्चे इसके माध्यम से कई गलत गतिविधियां मे जा रहे हैं। सोशल मीडिया से हमारी निजता मैं अभाव आया हैं। हैकिंग, आईडिटेनटि चौरी, फिशिंग आदि साइबर अपराधों को बढ़ावा मिलता हैं। सोशल मीडिया के सकारात्मक तथा नकारात्मक दो पहलू हैं।

सोशल मीडिया के उपभोक्ताओं को अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए। अपनी निजी जानकारियां हर किसी को नहीं देनी चाहिए। विशेषकर छात्रों को अपने संपूर्ण विकास और अच्छे भविष्य के लिए सोशल मीडिया, शिक्षा, खेलकूद आदि में संतुलन बनाकर चलना चाहिए।

निष्कर्ष

सोशल मीडिया जो कि कोई हद तक सही है और हद से ज्यादा इसका उपयोग करना भी गलत है। हद से ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करना लोगों में मानसिक कमजोरियां पैदा करता है और यादाश्त कमजोर होती है। सोशल मीडिया के माध्यम से सही खबरों के साथ साथ कई बार गलत खबरें भी सजा होती है और व्यक्ति उसका शिकार हो जाता है। परंतु वर्तमान में सोशल मीडिया का प्रचलन सर्वाधिक है।

अंतिम शब्द

आपने भी अपने जीवन में सोशल मीडिया का उपयोग जरूर किया होगा। लेकिन मेरा एक छोटा सा संकेत आपके लिए रहेगा कि सोशल मीडिया का उपयोग एक लिमिट में करें। ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करना आपके लिए नुकसानदायक है।

हमने यहां पर “सोशल मीडिया पर निबंध (Essay On Social Media In Hindi)” पर शेयर किया है उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबन्ध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े:

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment