Essay on Shimla in Hindi: हमारे देश में ऐसी बहुत ही सुंदर सुंदर पर्यटन की घूमने की जगह है, जिनकी सुंदरता देखने योग्य होती है। ऐसी ही एक जगह का नाम है शिमला। हम यहां पर शिमला शहर पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में शिमला शहर के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध
विषय सूची
शिमला शहर पर निबंध | Essay on Shimla in Hindi
शिमला शहर पर निबंध (250 शब्द)
हमारे भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी शिमला है। यह एक हिल स्टेशन है। शिमला को ‘क्वीनस ऑफ हिल्स’ भी कहा जाता है। यहा हर साल यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, क्योंकि यहां पर बर्फीले पहाड़ है, झील, नदी और भी अन्य प्राचीन इमारतें आदि बहुत अच्छी-अच्छी देखने की जगह है। इन सभी की सुंदरता लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसलिए अधिकतर संख्या में लोग यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। यहां पर साल भर स्नोफॉल होती है। उसका भी लोग बहुत आनंद लेते हैं।
शिमला में चारों तरफ खूबसूरत पहाड़ियां है कुछ पहाड़ियां बिल्कुल हरी-भरी है तथा कुछ पहाड़ी बर्फ से ढकी हुई है यह लोगों के सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रही है। यहां पर सर्दी हो या गर्मी सभी में पर्यटन अधिक से अधिक संख्या में घूमने आते हैं। यहां के मौसम की स्थिति और जलवायु बिल्कुल कश्मीर की तरह है। यहां पर आने के बाद पर्यटकों को ऐसा भी महसूस होता है कि जैसे वह कश्मीर की वादियों में घूमने आये हो।
शिमला के सबसे अधिक घूमने की जगहों में जाखु की पहाड़ी, माल रोड, शिमला रोड, क्राइस्टचर्च, समर हिल, कुफरी रॉड, आदि लोगों के लिए बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र है। शिमला में हिमाचल प्रदेश का एक संग्रहालय माउंट प्लेससेंट पर स्थित है। शिमला में बहुत से दर्शनीय धार्मिक स्थल भी हैं। ब्रिटिश शासन काल के अंतर्गत अंग्रेजों ने अपने ग्रीष्मकालीन शासन के लिए शिमला को अपनी राजधानी बनाया था।
शिमला शहर पर निबंध ( 850 शब्द )
प्रस्तावना
शिमला बहुत ही सुंदर देखने के लिए जगह है। इसको पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यहां के सुंदर-सुंदर बर्फ से ढके पहाड़ तालाब बाग बगीचे आदि देखने योग्य है। शिमला का वातावरण बहुत ही शांत है। वहां की पहाड़ियां बर्फीली उनको देखकर मन बहुत प्रशंसा हो जाता है, इसीलिए शिमला शहर घूमने का बहुत मन करता है। सभी लोग चाहते हैं, कि इतनी सुंदर जगह का वह एक बार अपने जीवन में घूमने का आनंद अवश्य ले। शिमला शहर में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी बहुत बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं।
शिमला का इतिहास के बारे में
शिमला को 1846 में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था। इससे पहले ब्रिटिश शासन काल में नेपाल के राजा में शिमला पर कब्जा कर लिया। ब्रिटिश सरकार ने नेपाल के राजा को युद्ध में हरा कर शिमला पर पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया।
इसके बाद सन् 1947 से 1948 तक शिमला पंजाब के कार्यालय के रूप मे रहा। उसके बाद पंजाब और हरियाणा के विभाजन के बाद मे शिमला को हिमाचल प्रदेश की राजधानी के रूप में बना दिया गया।
शिमला में घूमने के लिए अच्छी जगह
सभी का शिमला देखने का मन होता है, तो वहां पर आपको बहुत सुंदर सुंदर जगह शिमला में देखने के लिए है। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण जगह के बारे में –
- समर हिल्स – अगर आपको हरियाली युक्त पहाड़ देखने का मन है, तो आप शिमला में समरहिल में यह नजारा देख सकते हो, इतना सुंदर नजारा है, समरहिल उसका की आपकी पलकें तक नही झुकेगी। समर हिल पर आप सूर्योदय से सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं, क्योंकि बहुत सुंदर देखने का नजारा समर हिल्स पर है। समर हिल के शांत पहाड़, हरी-भरी पहाड़ियां बहुत ही सुंदर लगती हैं।
- स्कैंडल प्वाइंट – यह जगह पहाड़ों के बीच में एक समतल जगह है, इसको स्कैंडल प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। इस जगह से आप संतुष्ट का आनंद बहुत अच्छे से ले सकते है।
- द शिमला स्टेट म्यूजियम – ब्रिटिश शासन काल में बनाया गया वास्तुकला का यह एक बहुत सुंदर नमूना है। यह म्यूजियम प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का बहुत बड़ा प्रतीक है। यहां पर चित्रकला मूर्तिकला हस्तशिल्प आदि के बारे में बहुत अच्छी जानकारी देखने को मिल सकती है। इस म्यूजियम में सभी चीजों को संभाल कर रखा हुआ है, ताकि आगे आने वाली पीढ़ियां इन सभी चीजों के बारे में सूचित जान सके।
- माल रोड – अगर आप शिमला घूमने गए हैं तो माल रोड वहां पर सबसे अच्छी देखने की और घूमने की जगह है। माल रोड पर सभी प्रकार की आपको दुकाने मिल जाएंगे, जिनमें आप खरीदारी कर सकते हो, सबसे अधिक जमावड़ा माल रोड पर ही देखने को मिलता है, क्योंकि लोग भाग शॉपिंग करने के लिए वहां पर अधिक आते हैं।
- क्रिस्ट चर्च – अपनी वास्तुकला के लिए जाने वाला यह भारत का दूसरे नंबर का चर्च कहलाता है। इस चर्च में जाकर आप घंटों एक जगह शांति के साथ बैठ सकते हैं।
- कुफरी – शिमला के पास में ही यह एक छोटा सा स्थान है। जो हैकिंग, ट्रेकिंग के लिए बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां पर स्नो फॉल होती है, इसीलिए सबसे अधिक पर्यटक कुफरी में ही देखे जाते हैं। यहां पर प्राकृतिक बगीचे भी हैं, और लोग पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं।
- शिमला का लक्कड़ बाजार – शिमला का लक्कड़ बाजार बहुत ही प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां पर लकड़ी से बनी सभी प्रकार की चीजें मिलती हैं। अगर आप घूमने के लिए जाते हो तो वहां से अपनी याद के तौर पर लकड़ी की चीजें लाना ना भूलें।
शिमला शहर के कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल
शिमला शहर में जिस प्रकार से पर्यटन के लिए अलग-अलग जगह प्रसिद्ध है। संग्रहालय उनके लिए भी उसी प्रकार से यहां पर बहुत से ऐसे धार्मिक स्थान हैं, जो बहुत प्रसिद्ध हैं। उनमें कुछ प्रमुख हैं, कालीबारी मंदिर, तारा देवी मंदिर, मोर्चा देवी मंदिर, शूटिंग मंदिर, कामदेव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, माही मंदिर,लूटर महादेव का मंदिर, लंका वीर मंदिर यह सभी मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा शिमला में अलग-अलग प्रकार के त्यौहार भी मनाए जाते हैं। हर साल यहां पर समर फेस्टिवल का आयोजन भी होता है। शिमला में बगीचे, अभ्यारण, पार्क, और बहुत सी अच्छी देखने योग्य जगह भी हैं।
शिमला की बहुत सुंदर प्राचीन इमारत
शिमला में बहुत अधिक प्राचीन इमारतें भी देखने को मिलती हैं, जो हमें विरासत में मिली है, और वह बहुत ही प्रसिद्ध है। उन सभी में ब्रिटिश वास्तुकला शैली का प्रदर्शन भी देखने को मिलता है रोथनी कैथल इन इमारतों में एक है, जो ऐलन ऑक्टेवियन ह्यूम का निवास स्थान होता था। इसके अलावा टाउन हॉल को अंग्रेजों ने 1919 में बनवाया था।वर्तमान समय में शिमला का कार्यालय ऑफिस भी इसी टाउन हॉल में है। सन 1818 में राष्ट्रपति भवन बनाया गया, जिसको वॉइसरीगल लॉज के नाम से जानते हैं। यह 6 मंजिल का भवन बना हुआ है। बहुत ही सुंदर सुंदर प्राचीन इमारत है जो भारत में अंग्रेजों ने हमें विरासत में दे दी थी इनका निर्माण अंग्रेजो के द्वारा ही हुआ था।
शिमला शहर का नाम शिमला कैसे हुआ
शिमला में प्राचीन श्यामला देवी का मंदिर बना हुआ है, जो लोगों की धार्मिक पूजा का बहुत बड़ा केंद्र है। श्यामला देवी को मां काली का अवतार माना जाता है, उन्हीं के नाम पर शिमला का नाम रखा गया।
शिमला की प्रसिद्ध वस्तुऐ
शिमला में अगर किसी वस्तु का आप लोगों को खरीदने का मन है, तो आप वहां पर मॉल रोड पर तिब्बती बाजार, लक्कड़ बाजार, शॉपिंग मार्केट, इन सभी जगह से आप अच्छी चीजें खरीद सकते हैं। शिमला में अधिकतर हस्तशिल्प लकड़ी की बनी वस्तुएं, तिब्बती कालीन और अचार हिमाचली शॉल टोपी यह सभी चीजें मुख्य रूप से आप खरीद सकते हो जो यहां पर बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।
शिमला की विशेषताएं
शिमला में आप दर्शनीय स्थल पर्यटन स्थल के साथ-साथ वहां पर सेव और लकड़ी के क्राफ्ट भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर पहाड़ियों में सबसे ज्यादा व्यंजनों में सीडू बहुत प्रसिद्ध व्यंजन है। यह गेहूं के आटे के साथ एक मोटी रोटी बनी होती है, जिसको अफीम के बीज की चटनी के साथ मिलाकर खाया जाता है, या फिर आप इसको गुड और नमक में भी मिलाकर खा सकते हो ओर यह खाना हमेशा घर का बना शुद्ध घी मिलता है।
निष्कर्ष
शिमला भारत का सबसे सुंदर खूबसूरत हिल स्टेशन है इसको पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। इसकी सुंदरता देखने के लिए देश के ही नहीं बल्कि विदेशों के भी लोग बहुत अधिक संख्या में आते हैं। शिमला आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हो, यह आपके घूमने के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन प्वाइंट है।
अंतिम शब्द
आशा करते हैं, कि आपको यह निबंध शिमला शहर पर निबंध (Essay on Shimla in Hindi) बहुत पसंद आया होगा। इससे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते हैं।
Read Also: