Home > Essay > गोवा पर निबंध

गोवा पर निबंध

Essay On Goa in Hindi: गोवा नाम से तो हर कोई परिचित है ही और शायद कई लोगों का गोवा घूमने जाने का सपना भी रहता है । हम यहां पर गोवा पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में गोवा के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Essay-On-Goa-in-Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

गोवा पर निबंध | Essay On Goa in Hindi

गोवा पर निबंध (250 शब्द)

यह राज्य यह हमारे भारत देश का सबसे छोटा राज्य है। इसकी जनसंख्या लगभग एक चौथाई ही है। मतलब इस राज्य में जनसंख्या भी अधिक नहीं है। गोवा अपने आप में ही बहुत सुंदर है। इसको खूबसूरती के नाम से जाना जाता है। पूरे विश्व भर में यहां पर बहुत सुंदर समुद्र के किनारे हैं और मशहूर स्थापत्य भी है। जिसके लिए गोवा को जाना जाता है।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

इसकी स्थापना लगभग 1987 के आसपास हुई थी। गोवा की राजधानी का नाम पणजी है। इस राज्य में ज्यादा जिले नहीं है, इस राज्य में केवल दो ही जिले हैं। गोवा की राजकीय भाषा कोकणी है। गोवा के राजकीय पक्षी का नाम बुलबुल है। गोवा के राजकीय पशु का नाम गौर है। इस राज्य राजकीय पेड़ का नाम मती है। गोवा में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल फुटबॉल है, यह यहां का लोकप्रिय खेल है।

इस राज्य के पणजी, माणगाव, वास्को, मापुसा, पोंडा, वास्कोडिगामा, इत्यादि सबसे बड़े शहरों के नाम से जाने जाते हैं। गोवा का उल्लेख महाभारत में भी किया गया है। इस राज्य को गोपराष्ट्र अर्थात गाय चराने वाले देश के रूप में भी जाना जाता है। गोवा की प्रमुख नदियां मदोवी और जुअरी है।

कोकण तट पर स्थित गोवा राज्य बहुत ही सुंदर है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3702 वर्ग किलोमीटर है। गोवा राज्य में विधानसभा 40, राज्यसभा 1, और लोकसभा 2, सीट सम्मिलित है। गोवा की न्याय व्यवस्था बहुत सी जटिल है, जोकि मुंबई हाईकोर्ट के अंतर्गत आती है। गोवा में सबसे प्रमुख हवाई अड्डा डाबोलिम है।

गोवा पर निबंध (800 शब्द)

प्रस्तावना

भारत का छोटा सा राज्य गोवा पूरे विश्व भर में अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। गोवा के चारों तरफ समुद्री तट है। यह लोगों की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां पर पर्यटक का आना जाना लगा रहता है। यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। यहां की जनसंख्या भी इतनी अधिक नहीं है। गोवा में सबसे प्रसिद्ध शहर वास्को द गामा है। वास्कोडिगामा में सबसे ज्यादा ईसाई लोग रहते हैं, जिसकी वजह से यहां पर क्रिसमिस को बहुत ही अच्छी तरह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

गोवा की स्थापना कैसे हुई?

गोवा का नाम भी पुर्तगालियों द्वारा रखा गया था। लगभग 450 सालों तक पुर्तगालियों ने गोवा पर राज किया था और उच्च वालों ने गोवा को लूटा था। जब हमारा भारत देश आजाद हुआ था, तब उसके बाद पुर्तगालियों ने 1961 में गोवा को छोड़ा था और गोवा को भारतीय प्रशासन को सौंप दिया था। 1000 साल पहले गोवा की बात करें तो, इसका नाम ‘कोकण काशी’ के नाम से प्रख्यात था।

वहीं अगर गोवा के ग्रंथों की बात की जाए तो, यहां पर सबसे अत्यधिक हिंदू ग्रंथ को महत्व दिया गया है। ऐसा माना जाता है, कि भगवान परशुराम ने गोवा पर बाणों की वर्षा की थी। जिसके कारण गोवा थोड़ा पीछे सरक गया था, इसीलिए गोवा को ‘बाण स्थली’ भी कहा जाता था।

गोवा की स्थापना कब हुई थी?

माना जाता है, गोवा की स्थापना 30 मई 1987 को हुई थी। इसकी राजधानी पणजी है। यहां पर सबसे ज्यादा कोंकणी भाषा बोली जाती है। महाभारत में भी गोवा का उल्लेख हो चुका है। इस राज्य को गोप राष्ट्रीय यानी गाय चराने वाली देश के रूप में माना जाता है।

गोवा के प्रचलित समुद्री तट

गोवा में अनेक समुद्री तट है, जिन की सुंदरता देखने को ही बनती है। गोवा में सबसे ज्यादा मराठी और कोकण भाषा बोली जाती है। यहां पर कुछ निम्नलिखित नाम बताए जा रहे हैं, जो कि वह के सबसे प्रसिद्ध समुंद्री तट में से एक हैं।

  • मीरामार समुद्री तट
  • हरमल समुद्री तट
  • कलंगुट समुद्री तट
  • मांडवी समुद्री तट

और भी अन्य कई समुद्री तट है, जो कि सबसे सुंदर एवं प्रसिद्ध हैं। जहां पर पर्यटन की आवाजाही लगी रहती है। यहां पर सबसे प्रसिद्ध कोलवा बीच है। कोलवा बीच दक्षिण भाग में स्थित है। बहुत ही सुंदर जगह है, इसीलिए वहां पर देश-विदेश के लोगों का आना जाना लगा रहता है।

गोवा समुद्री भोजन के लिए भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है, जो गोवा में एक बार समुद्री भोजन कर लेता है। वह बार-बार गोवा जाने की इच्छा रखता है।

गोवा की जो राजधानी है, वह मांडवी नदी के तट पर स्तिथ है। जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है। आपको बता दें कि मांडवी नदी के ऊपर एक बहुत ही आकर्षक पुल बना हुआ है। कहा जाता है कि वह पुल बहुत ही सुंदर और आकर्षक है।

पणजी में समुद्र और नदी का बहुत ही सुंदर संगम होता है। इस संगम को देखने के लिए लोग उतावले रहते हैं, क्योंकि यह बहुत ही सुंदर होता है।गोवा में समुद्र की लहरों के साथ-साथ आप वाटर सर्फिंग, वाटर स्कूटर, वाटर स्कियनग आदि का भी आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

गोवा के अभ्यारण

यहाँ बहुत ही सुंदर अभ्यारण स्थित है। यहां पर संग्रहालय भी स्थित है। जैसे कि वन्य प्राणी अभ्यारण, बोडला अभ्यारण, कोटीजाओ वन्य जीव अभ्यारण और भी कई अनेक अभ्यारण है। जो कि बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर सबसे अधिक प्रसिद्ध है। डॉक्टर सलीम अली पक्षी अभ्यारण जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं।

गोवा की प्राचीन संस्कृति

यहाँ की संस्कृति को पुर्तगालियों द्वारा बदला गया था। ऐसा कहा जाता है कि इसके साथ-साथ यहां पर से पुर्तगाली गोवा की प्राकृतिक और धन संपदा को भी लूट कर अपने साथ ले गए थे। इसके बावजूद भी गोवा की संस्कृति बहुत ही सुंदर और आकर्षक है।

यहाँ में सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाता है। जैसे कि गणपति उत्सव, दशहरा, दिवाली, सिमगा, इत्यादि त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाते हैं।

गोवा के प्रसिद्ध चर्च

गोवा में वास्कोडिगामा शहर में सबसे ज्यादा ईसाई धर्म का बोलबाला है इसीलिए गोवा में बहुत अधिक प्रसिद्ध चर्चे हैं। जैसे कि सेंट फ्रांसिस चर्च, होली स्पिरिट चर्च, बिलारी सेमिनरी चर्च, साली गांव चर्च, और रकुल चर्च, इत्यादि बहुत ही प्रसिद्ध चर्चे हैं। जहां पर लोग देश-विदेश से घूमने आते हैं।

निष्कर्ष

गोवा शहर भारत देश का सबसे प्रसिद्ध राज्य है, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर 12 महीने पर्यटक को की आवाजाही लगी रहती है। लोग देश-विदेश से यहां पर घूमने आते हैं और यहां के स्थलों का आनंद उठाते हैं। गोवा में भी कई दर्शनीय स्थल प्रसिद्ध है। यहां के चर्च भी अत्यधिक प्रसिद्ध है। इसी कारण यहां पर लोगों की आवाजाही निरंतर लगी रहती है।

अंतिम शब्द

आज के आर्टिकल में हमने  गोवा पर निबंध ( Essay On Goa in Hindi) के बारे में बात की है। मुझे पूरी उम्मीद है की हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल में कोई शंका है। तो वह हमें कमेंट में पूछ सकता है।

Read Also:

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment