Home > Essay > बारिश पर निबंध

बारिश पर निबंध

Essay on Rain in Hindi: बारिश हमारी पृथ्वी के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर हमारे वातावरण में बारिश की सर कमी आ जाए तो संपूर्ण जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बारिश पर निबंध से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करवाएंगे, इसलिए आज के इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Essay-on-Rain-in-Hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

बारिश पर निबंध | Essay on Rain in Hindi

बारिश पर निबंध (250 शब्द)

सबके मन में बारिश का नाम सुनते ही खुशी की लहर सी दौड़ जाती है। बारिश हमारे लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बारिश के बिना अनाज उत्पन्न नहीं हो सकता है, और अनाज हमारे जीवन के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बारिश के दिन अलग ही नजारा लेकर आते हैं, इसीलिए लोग बेसब्री से वर्षा ऋतु का इंतजार करते हैं, क्योंकि वर्षा ऋतु का इंतजार सबके जीवन में अलग-अलग महत्व रखता है।

एक आम आदमी के नजरिए से बारिश का आना मतलब गर्मी से राहत मिलना, एक किसान के नजरिए से देखा जाए तो, बारिश का आना मतलब फसल अच्छी होना, इसी तरह से सभी का नजरिया अलग अलग होता है, बारिश को देखने का।

सूखे तालाबों मैं और नदियों में बारिश आते ही, पानी भर जाता है, और पानी की कमी पूरे होने लग जाती है। बारिश के समय पूरा वातावरण ठंडा हो जाता है। ठंडा मौसम सभी लोगों को गर्मी से आनंद देता है, इसीलिए हर उम्र का व्यक्ति बारिश आने का बेसब्री से इंतजार करता है।

बारिश आने के बाद ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है। धरती बहुत ही सुंदर दिखने लगती है, ऐसे लगता है, कि कोई नया जीवनदान मिल गया हो। खेतों में फसल हरी-भरी हो जाती है। सबसे ज्यादा किसान को बारिश का इंतजार रहता है, क्योंकि किसान की आय का साधन ही फसल होता है, और अगर बारिश ही नहीं होगी तो फसल अच्छी नहीं होगी।

बारिश पर निबंध (800 शब्द)

प्रस्तावना

बारिश का मौसम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है बारिश आते ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है। पेड़ पौधे खिल उठते हैं ऐसे लगता है कि फिर से एक बार वापस जी उठे हैं ।

बारिश की वजह से ही लोगों को गर्मी में राहत मिलती है। जो गर्मी की वजह से तालाब और नदियां सूख जाती हैं वह बारिश की वजह से ही फिर से दोबारा भर्ती है। बारिश की ही वजह से गर्मी खत्म हो जाती है पूरा वातावरण बहुत ही ठंडा हो जाता है जो सभी लोगों के लिए आनंदमय होता है।

वर्षा का आनंद

बरसात का मौसम गर्मियों के बाद आता है बरसात की शुरुआत जून के महीने से होती है और सितंबर तक चलती रहती है। इस मास में लगभग हिंदू कैलेंडर के हिसाब से आषाढ़ सावन भाद मांस रहता है।

भारत के सभी क्षेत्र में लगभग लगभग गर्मी पढ़ती है इसके पश्चात ही बारिश का मौसम आता है। गर्मी की वजह से लोग बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं इसीलिए बारिश का लगभग लगभग सभी को इंतजार रहता है और बारिश के आते ही लोगों को बहुत ही ठंडी राहत पहुंचती है।

वर्षा की जरूरत

सभी जीव, जंतु, पशु, पक्षी, इंसान, पेड़, पौधे सभी को बरसात की आवश्यकता रहती है। सभी के लिए बरसात बहुत ही आवश्यक है। बारिश की वजह से ही सब को पानी मिलता है। पेड़ पौधों में नहीं जाना जाती है क्योंकि तेज धूप के चलते पेड़ पौधे मुरझा जाते हैं परंतु बारिश के आते ही खिल जाते हैं।

बरसात के मौसम में पक्षी पहचाने लगते हैं, क्योंकि नदियां और तालाब भर जाते हैं। जिससे सभी की पानी की पूर्ति होती है। इस मौसम में सभी झूम उठते हैं, और धरती एक नई दुल्हन सी प्रतीत होती है। चारों तरफ हरियाली छा जाती है।

बरसात का मौसम

इस मौसम का आनंद सबसे ज्यादा बच्चों को आता है, क्योंकि गर्मी में बच्चों को स्कूल जाना होता है। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है बरसात के आने से बच्चों को ठंडी राहत मिलती है। वह बहुत ही उत्साहित और खुश हो जाते हैं। इसी वजह से बरसात के मौसम में बच्चे सबसे ज्यादा खेलकूद करते हैं।

बच्चों को बारिश में खेलना घर से बाहर निकल कर पानी में खेलना कागज की नाव बनाकर बहते पानी में चलाना बारिश में नहाना इत्यादि कामों में बच्चों को आनंद मिलता है और वह हर्षोल्लास से भर जाते हैं।प

धरती सुंदर दिखाई देने लगती है

बारिश आने के बाद चारों तरफ हरियाली छा जाती है मानो धरती एक नई नवेली दुल्हन की तरह हो धरती बहुत ही आकर्षक लगती है इस हरियाली को देखकर पशु-पक्षी भी झूम उठते हैं पहचाने लगते हैं और मानो ऐसा प्रतीत होता है जैसे खुशियां मना रहे हो

बच्चों के स्कूल की छुट्टी

ज्यादा बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर जाता है आने जाने के साधन बंद हो जाते हैं, जिससे बच्चों को और शिक्षकों को स्कूल आने जाने में बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है, इसीलिए उस दिन की छुट्टी जारी कर दी जाती है। इसका भी सभी बच्चों के चेहरे पर अलग ही प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसा लगता है मानो बच्चे तनाव मुक्त हो गए हैं। इस दिन को वह ऐसे लगता है, किसी त्यौहार की तरह मना रहे है। अपने दोस्तों से मिलेंगे अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और मस्ती किया करते हैं।

पेड़ पौधों को नया जीवन मिल जाता है। वह एक बार फिर से खिल जाते हैं। बारिश के समय तो बुरी से बुरी फसल भी अच्छी हो जाती है। हरी-भरी दिखाई देने लगती है इसी प्रकार धरती पर कहीं भी बारिश होती है, तो बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देता है।

किसानों को मिलती है बड़ी मदद

बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर देखने को मिलता है, क्योंकि किसान ही सबसे ज्यादा बारिश से उम्मीद लगाकर रखता है। अक्सर बारिश का इंतजार किसान को इसीलिए रहता है, क्योंकि किसान अपनी अच्छी फसल के लिए बारिश का इंतजार करता है। किसान चाहता है अगर बारिश हो जाए तो उन्हें अच्छी फसल मिल जाएगी अच्छी फसल से उनको अच्छी आमदनी भी प्राप्त होगी। जिसकी वजह से उन्हें बहुत ही अधिक मदद मिलती हैं इसीलिए किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार करते हैं।

अच्छी फसल के लिए बारिश का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। अधिक बारिश होने पर ही फसल फलने फूलने लगती है, क्योंकि जब तक जोड़ों में पानी नहीं जाएगा फसल अच्छी तरह से नहीं खिलकर निकलेगी फसलों के लिए बारिश बहुत ही लाभदायक साबित होती हैं।

निष्कर्ष

प्रकृति का सुंदर नजारा देखने के लिए बारिश का होना बहुत ही आवश्यक है। बारिश होने के बाद धरती का नजारा ही अलग होता है। ऐसे लगता है मानो वह कई रूपों में फट गई है। उसकी सुंदरता का कोई ठिकाना ही नहीं रहता है देखा जाए तो पूरी सृष्टि के लिए जिनमें सभी आते हैं। चाहे वह पक्षी हो जीव-जंतुओं जानवर हो इंसान हो कोई भी हो सभी के लिए बरसात का होना बहुत ही आवश्यक है। बरसात के बिना अर्थात पानी के बिना किसी का जीवन असंभव है।

अंतिम शब्द

हम आशा करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल बारिश पर निबंध (Essay on Rain in Hindi) बहुत ही पसंद आया होगा। अगर आपको इससे संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपकी पूरी तरह से सहायता करने की चेष्टा करेंगे।

Read Also:

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment