Home > Essay > ऑनलाइन खरीदारी पर निबंध

ऑनलाइन खरीदारी पर निबंध

Essay On Online Shopping In Hindi: नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप देख ही रहे हैं आज के समय मे ऑनलाइन शॉपिंग बहुत ज्यादा जरूरी हो गयी है। लोग अपना निजी समय बचाने के लिए अकसर चाहें वो खाने से संबंधित हो या कपड़े से अधिकतर ऑनलाइन ही आर्डर करते हैं।

Essay on Online Shopping in Hindi
Image: Essay on Online Shopping in Hindi

यहाँ पर ऑनलाइन खरीदारी पर निबंध शेयर कर रहे हैं यह निबन्ध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

ऑनलाइन खरीदारी पर निबंध | Essay on Online Shopping in Hindi

ऑनलाइन खरीदारी पर निबंध (250 शब्दों में)

ऑनलाइन शॉपिंग आज के समय हम सभी के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प रहता है, पहले अक्सर बाजारों में जाकर लोग अपना कीमती समय बर्बाद करते थे और उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता था, पर ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसा नही होता है। ग्राहक समय और पैसा दोनों बचाता है, विक्रेता अपनी अपनी वेबसाइट्स पर उत्पाद के विवरण लगातार अपडेट करते रहते हैं।

कोरोना वायरस के दौरान लोगों ने अधिक मात्रा में ऑनलाइन आर्डर करना स्टार्ट कर दिया है। आप ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से कपड़े का सामान हो या खाने-पीने का सामान आप उसे भी आर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा आप लगभग हर चीज आज के समय आर्डर कर सकते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप जिस जगह पर रह रहे हो, वहां पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो और इसके साथ ही साथ वहां पर ऑनलाइन वस्तुएं मिलती हो।

आज के समय मे ऑनलाइन ख़रीददारी जरूरत से अधिक हो गयी है। आज लोगों के पास इतना ज्यादा समय नहीं होता है कि वे सारा दिन शॉपिंग आदि में निकाल दे। इसी कारण अधिक लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना ही पसन्द करते हैं। इसके साथ ही साथ कुछ चीजें ऐसी भी है, जिनसे हमें बचकर रहना चाहिए।

हम ऑनलाइन समान खरीदते वक्त गलती यह कर देते हैं कि जिस चीज को हम खरीद रहें हैं वो किस वेबसाईट से आर्डर कर रहे मतलब वो वेबसाइट कैसी है उसमें कितने लोग विजिट करते हैं, उसका रिव्यु कैसा है, हमें ऑनलाइन शॉपिंग करते समय यह जानकारी पहले से प्राप्त कर लेनी चाहिए।

ऑनलाइन खरीदारी पर निबंध (850 शब्दों में)

प्रस्तावना

शॉपिंग शब्द सुनते ही मानो जैसे ठंडक सी मिलती है, लोग शॉपिंग करने से पीछे नहीं हटते है। लड़कियां और महिलाओं के अंदर शॉपिंग का अलग ही क्रेज है और अब इंटरनेट एक ऐसा रास्ता हो गया है, जहां सारी चीजें आसान होती जा रही है। घर बैठे आपको वो सब मिल सकता है, जिसकी कल्पना पहले के समय मे कोई भी नहीं कर सकता था।

आज के समय में ऑनलाइन खरीदारी

आज के समय मे ऑनलाइन शॉपिंग बहुत ही कारगर साबित हुई है, क्योंकि जो इसमें सबसे प्लस पॉइंट यह रहता है कि आपका कीमती समय बच सकता है और आप वही चीज बहुत ही आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। आज के समय में शॉपिंग का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म ऑनलाइन ही है।

हम एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के उत्पादों को पाने में सक्षम हैं, जो लोग शहर से काफी दूर रहते हैं अब उन्हें भी ऑनलाइन शॉपिंग का लाभ मिल रहा है। गांव-गांव में बड़े से बड़ा ब्रांड पहुच रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग के ज़रिए हम नई-नई वस्तुओं की पहचान कर सकते हैं और वस्तुओं का लाभ ले सकते हैं।

आपको इसमें कुछ ज्यादा करना भी नहीं होता है, बहुत ही आसानी से आप ऑनलाइन शॉपिंग कर घर बैठे वस्तुओं को प्राप्त कर सकते हैं। सबसे पहले आप को उस वेबसाइट पर जाना है, जिससे आप वस्तु को लेना चाहते हैं जैसे (Amazon, Flipkart, Myntra, Snapdeal, Homeshop 18, Ajio) आदि। आप इनमें जाकर वस्तु पर क्लिक करें और ऑनलाइन पेमेंट अपने बैंक अकाउंट से कटवाए, उसके बाद आपके पास वह वस्तु कुछ दिन में आ जायेगी।

ऑनलाइन शॉपिंग के लाभ

ऑनलाइन ख़रीददारी पर हमें बहुत से लाभ भी मिलते हैं और ग्राहकों को बहुत से ऑफर भी मिलते हैं, जिसका फायदा लोग बहुत उठाते हैं। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग में क्या-क्या फायदे है।

ऑनलाइन शॉपिंग करने का एक यह भी फायदा होता है कि आप किसी भी मॉल में जाते हैं तो वहां पर आप कोई भी कपड़े को चुनते हैं तो उसको ढूंढने में और उसके साइज को लेकर के आपका काफी समय भी जाता है और आप संतुष्ट भी नहीं होते हैं। पर यहां पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, आप ऑनलाइन सेलेक्ट कर उसे मंगवा सकते हैं और अगर आपको वह पसंद ना आए तो आप उसे बहुत ही आसानी से वापस भी कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमें एक बजट लिमिट तय कर सकते हैं और इस बजट के अनुसार हम खरीदारी कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग का एक यह भी फायदा होता है कि हमें ऑफर्स देखने को भी मिलते हैं, जिनमें हमें भारी मात्रा में छूट देखने को मिलती है। खासकर त्योहारों में इन ऑफर्स की ज्यादा सेल आती है तो आप उसे कम कीमत में खरीद सकते है।
  • हम जब घर से किसी भी वस्तु को लेने के लिए निकलते हैं तो हमें बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जैसे ट्रैफिक, धूप और भी अन्य चीजें। पर ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसा कुछ भी नहीं है। आपको घर बैठे आप की वस्तु मिल जाएगी।

ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान

जैसा कि ऑनलाइन शॉपिंग करने से अगर लाभ भी है तो कुछ हानियां भी हैं, जिनका हमें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अगर आप पहले से ही सतर्क है तो आपके साथ ऐसा नहीं होगा तो चलिए कुछ हानियों पर नजर डालते हैं:

  • अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आप उस वेबसाइट के बारे में पहले जानकारी जुटा ले अगर वेबसाइट के बारे में आपको पता नहीं है तो आप प्रोडक्ट को न ले। क्योंकि क्वालिटी के विषय मे आप भी नहीं जानते आप ठगे जा सकते हैं, भरोसे वाली ही वेबसाइट से प्रोडक्ट ले।
  • हमें अभी के समय में देखने को मिलता है कि कुछ ग्राहक संतुष्ट नहीं होते हैं, उन्हें जैसा प्रोडक्ट चाहिए होता है वह उस ऑनलाइन वेबसाइट पर नहीं होता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खराब होता है।
  • कुछ वेबसाइट की पॉलिसी ऐसी भी हैं आपने कोई वस्तु किसी वेबसाइट से मंगाई और उसके बाद वह आपको समझ ना आई फिर आप उसे रिटर्न करते हैं तो उसमें भी कुछ चार्ज लगता है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग आज दुनिया भर में बहुत प्रचलित है पर आज के समय भी कुछ लोग इससे वंचित नहीं हो पाए हैं जैसे दूर गांव के लोग और बहुत से पुराने ख्यालों वाले लोग, क्योंकि वह गैजेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
  • हम अक्सर देखते हैं जैसे हमें कोई चीज अर्जेंट चाहिए। लेकिन ऑनलाइन वह चीज हमें तुरंत नहीं मिल सकती है, इसलिए हमें उसे पास की किसी शॉप में जाकर लेना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के समय लोग जहां इतने व्यस्त हो गए हैं, जिन्हें खाने तक का समय नहीं मिलता वे शॉपिंग के लिए तो सोचेंगे भी नहीं, इसलिये यह एक बेहतरीन उपाय है कि वे ऑनलाइन शॉपिंग की ओर रुख कर अपना कीमती समय बचाये। सरल भाषा में यदि कहें तो समाज के लिए ऑनलाइन शॉपिंग बहुत ही ज्यादा जरूरत बन गयी है। समय की बचत तो होती ही है, इसके साथ ही साथ मार्केट की माथापच्ची भी बच जाती है।

ऑनलाइन शॉपिंग में हमें तमाम उभरते विचारों के साथ एक नई दिशा प्रदान की है। इसी के साथ लोगों की सोच में भी विकास हुआ है और अधिक से अधिक मात्रा पर लोग ऑनलाइन शॉपिंग पर अपना विश्वास जता रहे हैं। लोगों को भी यह राय दे रहे हैं कि वह भी ऑनलाइन शॉपिंग के साथ जाएं।

अंतिम शब्द

हम उम्मीद करते हैं की आपको यह “ऑनलाइन खरीदारी पर निबंध (Essay on Online Shopping in Hindi)” पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment