Home > Essay > संचार के साधनों पर निबंध

संचार के साधनों पर निबंध

इस लेख में हम संचार के साधनों पर निबंध (Essay On Means Of Communication In Hindi) शेयर कर रहे हैं। साथ ही संचार के साधन पर विस्तार से चर्चा की है।

Essay On Means Of Communication In Hindi
Image: Essay On Means Of Communication In Hindi

वर्तमान विषयों पर हिंदी में निबंध संग्रह तथा हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

संचार के साधनों पर निबंध (250 शब्द)

संचार का मतलब विभिन्न लोगों या लोगों के समूहों के बीच संदेश, विचार और जानकारी पहुंचाना है। यह व्यक्तियों, समूहों और संगठनों को जोड़ने की कुंजी है।

संचार के संबंध में पिछले एक या दो दशकों में अनगिनत संशोधन देखे गए हैं। इन परिवर्तनों का मानवता पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है।

मनुष्य सामाजिक प्राणी है, इसलिए मनुष्य जीवन में संचार साधनों का अत्यंत महत्व है। भारत के प्राचीन काल में संदेशवाहन के लिए शिलालेख और ताम्रपत्र जैसे अनेक विविध प्रकार के संसाधनों का संचार साधन के तौर पर उपयोग किया गया है।

पुराने ज़माने में एक जगह से दूसरी जगह पर संदेश भेजने के लिए घोड़े या कबूतरों का इस्तेमाल किया जाता था। फिर धीरे-धीरे इन की जगह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ने ले ली और विज्ञान के चलते आज संचार के साधनों में क्रांति आ चुकी है।

आज इंटरनेट और मोबाइल जैसे उपकरणों की वजह से हमें एक पल में बैठे बैठे पूरी दुनिया की जानकारी मिल जाती है।

दुनिया के किसी भी कोने से हम वीडियो कालिंग के जरिये किसी भी व्यक्ति से आसानी से बात कर सकते है। पूरी दुनिया का आज जो वैश्विकरण हुआ है, उसका पूरा श्रेय संचार के साधनों को जाता है।

संचार के साधन की वजह से हम सामाजिक प्रगति के साथ साथ आर्थिक प्रगति भी कर रहे है। फोन, इंटरनेट, कम्प्यूटर, फैक्स, ई-मेल जैसी सुविधाओं की वजह से आज हम दुनिया के किसी भी कोने से व्यापार कर सकते है और व्यापार को बढ़ा भी सकते है। हम सभी संचार के साधनों पर पूरी तरह से निर्भर हो गये है।

संचार के साधनों पर निबंध (850 शब्द)

प्रस्तावना

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी होने के नाते उसे अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने के लिए एक माध्यम की जरुरत पड़ती है। सीधे शब्दों में कहें तो संचार को एक व्यक्ति, स्थान या समूह से दूसरे व्यक्ति तक सूचना प्रसारित करने की प्रक्रिया के रूप में समझाया जा सकता है।

संचार के माध्यम से ही हम संदेश साझा करते हैं। मानवजाति की सुविधा के लिए आज संचार के साधन दिन प्रतिदिन बढते की जा रहे है, जिसकी वजह से आज दुनिया भी तेजी से बदल रही है।

मानव की प्रगति के लिए संचार अति महत्त्वपूर्ण है। 21वीं सदी में संचार के साधनों के बिना हम जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते।

संचार के साधन का उद्देश्य

sanchar ke sadhan का उद्देश्य विचारों, भावों और सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाना है। साथ-साथ वो लोगों को शिक्षा और मनोरंजन भी प्रदान करता है।

पहले के समय में संचार का मुख्य माध्यम टेलिविज़न और टेलीफोन हुआ करते थे लेकिन आज के समय में संचार का मुख्य माध्यम सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया के जरिये आप लाखों लोगों से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं।

प्राचीन समय में संचार के साधन

प्राचीन समय में एक जगह से दूसरी जगह पर सन्देश पहुँचाने के लिए कभी-कभी महीनों लग जाते थे। प्राचीन काल में कोई भी सन्देश एक जगह से दूसरी जगह या फिर एक व्यक्ति से दूसरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शिलालेख, ताम्रपत्र, कबूतर और घोड़े का इस्तेमाल किया जाता था। उस समय पर यह काम काफी कठिन था।

लेकिन धीरे-धीरे समय बदला और पत्र और तार व्यवहार की वजह से संचार का काम थोड़ा सरल बन गया। धीरे-धीरे डाकतार, टेलीफोन, समाचार पत्र, फैक्स, रेडियो, टेलिविज़न की शोध हुई और मानव को संदेशा व्यवहार करने में काफी सरलता होने लगी।

टेलीफोन और टेलीविज़न के कारण दुनिया के लोग एक दूसरे से जुड़ने लगे और लोग दुनिया के भिन्न भिन्न रीतिरिवाज और सभ्यता के बारे में जानने लगे।

कंप्यूटर की खोज ने जैसे पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया। कंप्यूटर की मदद से घंटों का काम मिनटों में होने लगा। कंप्यूटर इंसान के जीवन में एक नया सवेरा लाया था।

इंटरनेट की वजह से संचार के साधनों में आई क्रांति

साल 1969 में इंटरनेट और साल 1973 में मोबाइल का अविष्कार हुआ। इंटरनेट और मोबाइल की खोज होते ही पूरी दुनिया में संचार के साधनों में एक प्रकार की क्रांति आ गई।

अब डाकतार, टेलीफोन, समाचार पत्र, कम्प्यूटर, फैक्स, रेडियो, टेलिविज़न भी आज के इंटरनेट युग में पुराने लग रहे है। आज हम सिर्फ एक पल में इंटरनेट की मदद से अपने मोबाइल में वीडियो कालिंग के जरिये दुनिया के किसी भी व्यक्ति को देखकर बात कर सकते हैं।

आज मनुष्य घर के एक कोने में बैठकर दुनिया के दूसरे कोने के मनुष्य से आसानी से जुड़ सकता है, जिसका पूरा श्रेय इंटरनेट और मोबाइल को जाता है। संचार के साधनों ने आज इतनी क्रांति आ चुकी है कि अंतरिक्ष में बैठे-बैठे भी आज व्यक्ति धरती पर बैठे व्यक्ति से बात कर सकता हैं।

‘ई-मेल’ के माध्यम से विश्व के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति एक संदेश को हजारों लोगों को एक साथ भेज सकता है। इंटरनेट की वजह से आज कई कंपनियां आसमान छू रही है। कॉर्पोरेट जगत में इंटरनेट और मोबाइल का काफी योगदान है।

आवश्यक दस्तावेज, लिखित संदेश, फोटो, पिक्चर किसी दूसरी जगह पर भेजने हैं तो हम सोशल मीडिया के द्वारा अपने आवश्यक दस्तावेज, संदेश, फोटो, भेज सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं।

आज हर व्यक्ति के हाथों में मोबाइल फोन होता है जिसके जरिये वो अपने परिजनों से, अपने दोस्तों से और अपने रिश्तेदारों से जब मन चाहे तब संपर्क कर सकता है। अब किसी भी व्यक्ति को मिलने के लिए उसके घर जाने की जरुरत नहीं होती।

संचार के साधनोंकी समाज पर असर

भले की आज संचार के साधनों की वजह से पूरी दुनिया एक हो रही है लेकिन मानव मानव से दूर हो रहा है। आज मनुष्य आत्मकेन्द्रित हो रहा है और संचार के साधन को ही अपना साथी मान रहा है। मनुष्य संचार के साधनों की चकाचौंध से घिरकर समाज से कटता जा रहा है।

अब हर समय मोबाइल उनके हाथमे रहता है, जिसके कारण वो आज एक अपनी अलग ही दुनिया बना रहा है। इंटरनेट के कारण घर बैठे हर सुविधा एक ही पल में उपलब्ध हो रही है, जिसकी वजह से व्यक्ति की सामाजिक गतिविधियां अत्यन्त सीमित हो गई है।

आज की नई पीढ़ी मानसिक तथा शारीरिक तौर पर कमजोर हो रहे है क्योंकि वो जरुरत से ज्यादा मोबाइल पर निर्भर हो रहे है। दिन-रात मोबाइल में रहने के कारण उनकी आंखों की रोशनी कम हो रही है।

निष्कर्ष

आज छोटे से छोटे व्यापारी भी अपने व्यवसाय को तेज़ी से बढ़ाने के लिए संचार के साधनों का उपयोग कर रहा है। हर संस्थान में आज संचार के साधनो की ज़रूरत पड़ने लगी है। आज के दौर में संचार के साधनों के बिना हम प्रगति नहीं कर पाएंगे।

संचार साधनो के कारण हमारा जीवन काफी सरल बन गया है, लेकिन साथ-साथ में कई बार मुश्किलें भी पैदा कर रहा है। हालांकि हमें इनका सही इश्तेमाल करना चाहिए।

अंतिम शब्द

यहां पर संचार के साधन पर निबंध (Essay On Means Of Communication In Hindi) शेयर किया है। उम्मीद करते हैं आपको यह निबन्ध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़े

डिजिटल इंडिया पर निबंध

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर निबंध

विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध

ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment